logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आदिवासी समाज की मांगों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात l भोपाल, 31 जुलाई 2026 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आदिवासी समाज की मांगों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात l आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों पर कोई समझौता नहीं होगा : उमंग सिंघार भोपाल, 31 जुलाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल के आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवसे मुलाकात कर आदिवासी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी हितों से जुड़े तीन प्रमुख विषयों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर राज्यस्तरीय सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, आदिवासी क्षेत्रों के शासकीय आईटीआई, आदिवासी छात्रावासों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने तथा रीवा आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की हत्या के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में विधायकगण श्री फूंदेलाल मार्को, श्री केदार डाबर, श्रीमती झूमा सोलंकी, श्री संजय उइके एवं श्री सुनील उइके उपस्थित रहे। *मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने* कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित करने, आदिवासी छात्रावासों एवं अन्य संस्थानों के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने, जर्जर छात्रावासों की स्थिति में सुधार करने तथा रीवा में आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की निर्मम हत्या के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई। उमंग सिंघार ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से इन सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

1 hr ago
user_मंगल भिलाला
मंगल भिलाला
Court reporter शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
a879b52e-f862-426e-b593-2423472dda91

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आदिवासी समाज की मांगों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात l भोपाल, 31 जुलाई 2026 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आदिवासी समाज की मांगों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात l आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों पर कोई समझौता नहीं होगा : उमंग सिंघार भोपाल, 31 जुलाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल के आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवसे मुलाकात कर आदिवासी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी हितों से जुड़े तीन प्रमुख विषयों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर राज्यस्तरीय सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, आदिवासी क्षेत्रों के शासकीय आईटीआई, आदिवासी छात्रावासों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने तथा रीवा आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की हत्या के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में विधायकगण श्री फूंदेलाल मार्को, श्री केदार डाबर, श्रीमती झूमा सोलंकी, श्री संजय उइके एवं श्री सुनील उइके उपस्थित रहे। *मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने* कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित करने, आदिवासी छात्रावासों एवं अन्य संस्थानों के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने, जर्जर छात्रावासों की स्थिति में सुधार करने तथा रीवा में आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की निर्मम हत्या के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई। उमंग सिंघार ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से इन सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार उखड़ने लगी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार कार्य पूरा नहीं हुआ और उखड़ने लगी सड़क
    1
    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार उखड़ने लगी सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार कार्य पूरा नहीं हुआ और उखड़ने लगी सड़क
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर के रास्ते से अतिक्रमण हटाया मोहन बड़ोदिया - शुक्रवार शाम 4 बजे तक निपानिया डेरा फस्ट से गांव के श्मशान तक के रास्ते को राजस्व और ग्राम पंचायत के अमले की मौजूदगी में कुल 900 मीटर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, खेत में जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर मार्ग के दोनों और गहरी खाई खोद दी गई ताकि अतिक्रमणकारी आगमी समय में पुनः अतिक्रमण ना कर सके, फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों का सहयोग रहा, इस दौरान ग्राम पंचायत निपानिया करजू के सरपंच घासीराम भिलाला,पंचायत सचिव दिनेश टेलर, सहायक सचिव सुनील मेनिया और राजस्व विभाग से पटवारी राधेश्याम मालवीय सहित अमला मौजूद रहा, सचिव ने कहा आगामी समय में बजट के आधार पर मार्ग का सीसी रोड किया जाएगा।
    1
    निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर के रास्ते से अतिक्रमण हटाया

मोहन बड़ोदिया - शुक्रवार शाम 4 बजे तक निपानिया डेरा फस्ट से गांव के श्मशान तक के रास्ते को राजस्व और ग्राम पंचायत के अमले की मौजूदगी में कुल 900 मीटर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, खेत में जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर मार्ग के दोनों और गहरी खाई खोद दी गई ताकि अतिक्रमणकारी आगमी समय में पुनः अतिक्रमण ना कर सके, फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों का सहयोग रहा, इस दौरान ग्राम पंचायत निपानिया करजू के सरपंच   घासीराम भिलाला,पंचायत सचिव दिनेश टेलर, सहायक सचिव सुनील मेनिया और राजस्व विभाग से पटवारी राधेश्याम मालवीय सहित अमला मौजूद रहा, सचिव ने कहा आगामी समय में बजट के आधार पर मार्ग का सीसी रोड किया जाएगा।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • E 20 petrol pump se 2 liter liya or gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡 😡😡😡 E 20 petrol pump se 2 liter liya or gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡😡😡😡
    3
    E 20 petrol pump se 2 liter liya or  gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡 😡😡😡
E 20 petrol pump se 2 liter liya or  gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡😡😡😡
    user_Jeevan Sutariya
    Jeevan Sutariya
    Agricultural production शुजालपुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🚨 सुसनेर पुलिस की बड़ी सफलता दो अलग-अलग मामलों में सुसनेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा एवं नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। ▶️ पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें। 🙏 हर खबर, आपके साथ। ❤️ पोस्ट को Like करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें। 💬 अपनी राय Comment में जरूर दें। 🔔 हमारे चैनल को Subscribe कर हमारा सहयोग करें।
    1
    🚨 सुसनेर पुलिस की बड़ी सफलता
दो अलग-अलग मामलों में सुसनेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा एवं नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया।
▶️ पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें।
🙏 हर खबर, आपके साथ।
❤️ पोस्ट को Like करें।
📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें।
💬 अपनी राय Comment में जरूर दें।
🔔 हमारे चैनल को Subscribe कर हमारा सहयोग करें।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ⛈️ MP Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 BREAKING NEWS | मध्य प्रदेश की हर ताज़ा और बड़ी खबर सबसे पहले | प्रदेशभर में मानसून सक्रिय | कई जिलों में बारिश का दौर जारी | मौसम विभाग ने भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की | बिजली गिरने की आशंका, सावधानी बरतें | सभी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए जुड़े रहिए News24MP के साथ | Like • Share • Subscribe
    1
    ⛈️ MP Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
🔴 BREAKING NEWS | मध्य प्रदेश की हर ताज़ा और बड़ी खबर सबसे पहले | प्रदेशभर में मानसून सक्रिय | कई जिलों में बारिश का दौर जारी | मौसम विभाग ने भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की | बिजली गिरने की आशंका, सावधानी बरतें | सभी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए जुड़े रहिए News24MP के साथ | Like • Share • Subscribe
    user_Sourabh Rathore
    Sourabh Rathore
    News Anchor उज्जैन, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शंकरगढ़ की पहाड़ियों पर हरियाली का महाअभियान ! 10 हजार से अधिक पौधों के साथ देवास ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। विधायक, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित.
    1
    शंकरगढ़ की पहाड़ियों पर हरियाली का महाअभियान ! 10 हजार से अधिक पौधों के साथ देवास ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। विधायक, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित.
    user_Sanju Seth
    Sanju Seth
    देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस ने चौमा गैस गोदाम से हुई चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का मशरूका बरामद शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने चौमा गैस गोदाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए पांच खाली गैस सिलेंडर, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 1 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी देवकरण मालवीय निवासी पुराना चौमा ने 11 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10-11 जून की रात अज्ञात चोर उनकी एचपी गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर पांच खाली गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। साथ ही गोदाम के सामने गुमटी में रखी पल्सर मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। मामले में थाना मोहन बड़ोदिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं 303(2), 305(ए) एवं 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर 30 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायण उर्फ शिवा मालवीय (24 वर्ष), अम्बाराम मालवीय (20 वर्ष) तथा अजय मालवीय (21 वर्ष) निवासी शिव पहाड़ी, थाना कानड़, जिला आगर-मालवा शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए 5 खाली एचपी गैस सिलेंडर (कीमत 20 हजार रुपये), एक पल्सर मोटरसाइकिल (70 हजार रुपये) तथा एक वीवो मोबाइल फोन (10 हजार रुपये) बरामद किया। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर,लाखन सिंह राजपूत, मोहम्मद शरीफ, रविशंकर चौधरी, भंवरलाल वर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,शैलेंद्र शर्मा, अनिल सेन,राहुल जाट,अर्जुन सिंह बागड़ी,सुरेश राठौर,जीवन राजपूत, नीतेश सेन, शिवचरण दांगी,कपिल यादव,अर्जुन सिंह, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    पुलिस ने चौमा गैस गोदाम से हुई चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का मशरूका बरामद
शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने चौमा गैस गोदाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए पांच खाली गैस सिलेंडर, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 1 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी देवकरण मालवीय निवासी पुराना चौमा ने 11 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10-11 जून की रात अज्ञात चोर उनकी एचपी गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर पांच खाली गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। साथ ही गोदाम के सामने गुमटी में रखी पल्सर मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। मामले में थाना मोहन बड़ोदिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं 303(2), 305(ए) एवं 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर 30 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायण उर्फ शिवा मालवीय (24 वर्ष), अम्बाराम मालवीय (20 वर्ष) तथा अजय मालवीय (21 वर्ष) निवासी शिव पहाड़ी, थाना कानड़, जिला आगर-मालवा शामिल हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए 5 खाली एचपी गैस सिलेंडर (कीमत 20 हजार रुपये), एक पल्सर मोटरसाइकिल (70 हजार रुपये) तथा एक वीवो मोबाइल फोन (10 हजार रुपये) बरामद किया। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर,लाखन सिंह राजपूत, मोहम्मद शरीफ, रविशंकर चौधरी, भंवरलाल वर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,शैलेंद्र शर्मा, अनिल सेन,राहुल जाट,अर्जुन सिंह बागड़ी,सुरेश राठौर,जीवन राजपूत, नीतेश सेन, शिवचरण दांगी,कपिल यादव,अर्जुन सिंह, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.