logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला चित्रकूट- मझगवां तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठे जयस के लोग, बरौंधा नायाब तहसीलदार डॉ. सुदामा प्रसाद को नही सौंपा ज्ञापन।

48 min ago
user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
48 min ago

खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला चित्रकूट- मझगवां तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठे जयस के लोग, बरौंधा नायाब तहसीलदार डॉ. सुदामा प्रसाद को नही सौंपा ज्ञापन।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला नागौद में वैन चालक की गुंडागर्दी, बाइक सवार को साथियों संग पीटा, CCTV वायरल नागौद गांधी चौक पर 12 अक्टूबर दोपहर स्कूल वैन चालक की गुंडागर्दी सामने आई। आरोप है कि चालक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में मारपीट हुई। वैन चालक ने मौके पर साथियों को बुलाकर युवक की पिटाई कर दी। युवक बाइक छोड़कर भागा। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
    1
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला नागौद में वैन चालक की गुंडागर्दी, बाइक सवार को साथियों संग पीटा, CCTV वायरल
नागौद गांधी चौक पर 12 अक्टूबर दोपहर स्कूल वैन चालक की गुंडागर्दी सामने आई। आरोप है कि चालक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में मारपीट हुई। वैन चालक ने मौके पर साथियों को बुलाकर युवक की पिटाई कर दी। युवक बाइक छोड़कर भागा। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • *ग्राम पंचायत गोरईया कला में विकास कार्यों की राशि के दुरुपयोग का आरोप, सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *ग्राम पंचायत गोरईया कला में विकास कार्यों की राशि के दुरुपयोग का आरोप, सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *ग्रामीणों ने लगाया लाखों रुपये की राशि के आहरण के बाद बंदरबांट का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग* मैहर। जनपद पंचायत मैहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरईया कला में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव पर विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये की राशि आहरित करने और राशि का उचित उपयोग नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि के खर्च को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर राशि निकाली गई, लेकिन खर्च की गई राशि और धरातल पर हुए कार्यों के बीच पारदर्शिता को लेकर संदेह है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच एवं सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। *विकास कार्यों की जांच की मांग* ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर खर्च की गई राशि का वास्तविक हिसाब सामने लाने की मांग तेज हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में स्वीकृत कार्यों, जारी राशि, भुगतान संबंधी दस्तावेजों और मौके पर हुए निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। अधिकारियों की भूमिका पर भी नजर मामले में जनपद पंचायत मैहर के संबंधित अधिकारियों से मांग की जा रही है कि ग्राम पंचायत गोरईया कला में पिछले वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड खंगाला जाए। इसमें निर्माण कार्यों की स्वीकृति, माप पुस्तिका, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण और स्थल निरीक्षण के आधार पर जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता प्रमाणित होती है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब जांच और जवाब का इंतजार ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच अब संबंधित अधिकारियों की भूमिका और जांच की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। सरपंच एवं सचिव का पक्ष तथा संबंधित विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। सवाल यह है कि यदि विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, तो उन कार्यों की वास्तविक स्थिति और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाता? अब ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और जवाबदेही का इंतजार है। नोट: यह समाचार ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित प्रारूप है।
    4
    *ग्राम पंचायत गोरईया कला में विकास कार्यों की राशि के दुरुपयोग का आरोप, सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*
*ग्राम पंचायत गोरईया कला में विकास कार्यों की राशि के दुरुपयोग का आरोप, सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*
*ग्रामीणों ने लगाया लाखों रुपये की राशि के आहरण के बाद बंदरबांट का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग*
मैहर। जनपद पंचायत मैहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरईया कला में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव पर विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये की राशि आहरित करने और राशि का उचित उपयोग नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि के खर्च को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर राशि निकाली गई, लेकिन खर्च की गई राशि और धरातल पर हुए कार्यों के बीच पारदर्शिता को लेकर संदेह है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच एवं सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
*विकास कार्यों की जांच की मांग* 
ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर खर्च की गई राशि का वास्तविक हिसाब सामने लाने की मांग तेज हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में स्वीकृत कार्यों, जारी राशि, भुगतान संबंधी दस्तावेजों और मौके पर हुए निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
अधिकारियों की भूमिका पर भी नजर मामले में जनपद पंचायत मैहर के संबंधित अधिकारियों से मांग की जा रही है कि ग्राम पंचायत गोरईया कला में पिछले वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड खंगाला जाए। इसमें निर्माण कार्यों की स्वीकृति, माप पुस्तिका, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण और स्थल निरीक्षण के आधार पर जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता प्रमाणित होती है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब जांच और जवाब का इंतजार ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच अब संबंधित अधिकारियों की भूमिका और जांच की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। सरपंच एवं सचिव का पक्ष तथा संबंधित विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
सवाल यह है कि यदि विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, तो उन कार्यों की वास्तविक स्थिति और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाता? अब ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और जवाबदेही का इंतजार है।
नोट: यह समाचार ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित प्रारूप है।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करें : कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी* ----- *सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर वेतन वृद्धि रोकने की चेतावनी* ---- *स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री शत-प्रतिशत पूर्ण करें, नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान* मैहर, 14 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा (टीएल) प्रकरणों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनविश्वास पोर्टल एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए। अधिकारी शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर तथ्यों के आधार पर जवाब प्रस्तुत करें। उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग को 100 दिवस में तीन दिवस में निराकरण करने और अन्य लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर बंद कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खाद्य विभाग में लंबित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिन विभागों में 100 से अधिक शिकायतें लंबित हैं, वे 24 अक्टूबर तक उनका निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, जनविश्वास पोर्टल पर लंबित 1140 प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी। सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन में ग्रेडिंग में सुधार करते हुए ए-ग्रेड प्राप्त करने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने स्वामित्व योजना अंतर्गत रजिस्ट्री के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए एसडीएम एवं तहसीलदारों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नव मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, अनुभागों के एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    *सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करें : कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी*
-----
*सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर वेतन वृद्धि रोकने की चेतावनी*
----
*स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री शत-प्रतिशत पूर्ण करें, नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान*
मैहर, 14 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा (टीएल) प्रकरणों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनविश्वास पोर्टल एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए। अधिकारी शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर तथ्यों के आधार पर जवाब प्रस्तुत करें। उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग को 100 दिवस में तीन दिवस में निराकरण करने और अन्य लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर बंद कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खाद्य विभाग में लंबित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिन विभागों में 100 से अधिक शिकायतें लंबित हैं, वे 24 अक्टूबर तक उनका निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, जनविश्वास पोर्टल पर लंबित 1140 प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी। सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन में  ग्रेडिंग में सुधार करते हुए ए-ग्रेड प्राप्त करने के लिए गंभीरता से प्रयास करें।
कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने स्वामित्व योजना अंतर्गत रजिस्ट्री के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए एसडीएम एवं तहसीलदारों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नव मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। 
बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, अनुभागों के एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता* मैहर नवरात्रि पर्व के अवसर पर मैहर जिला कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के नवाचार पर मंदिर प्रांगण में नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को देवी जी मार्ग स्थित बंधा बैरियर परिसर में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती तिवारी, श्रीमती राजकुमारी सिंह, नायब तहसीलदार श्री शिव भूषण सिंह, सीडीपीओ श्री अखिलेश दीपांकर एवं श्रीमती माया द्विवेदी उपस्थित रही। *रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता* मैहर नवरात्रि पर्व के अवसर पर मैहर जिला कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के नवाचार पर मंदिर प्रांगण में नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को देवी जी मार्ग स्थित बंधा बैरियर परिसर में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती तिवारी, श्रीमती राजकुमारी सिंह, नायब तहसीलदार श्री शिव भूषण सिंह, सीडीपीओ श्री अखिलेश दीपांकर एवं श्रीमती माया द्विवेदी उपस्थित रही।
    2
    *रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता*

मैहर नवरात्रि पर्व के अवसर पर मैहर जिला कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के नवाचार पर मंदिर प्रांगण में नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को देवी जी मार्ग स्थित बंधा बैरियर परिसर में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती तिवारी, श्रीमती राजकुमारी सिंह, नायब तहसीलदार श्री शिव भूषण सिंह, सीडीपीओ श्री अखिलेश दीपांकर एवं श्रीमती माया द्विवेदी उपस्थित रही।
*रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता*
मैहर नवरात्रि पर्व के अवसर पर मैहर जिला कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के नवाचार पर मंदिर प्रांगण में नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को देवी जी मार्ग स्थित बंधा बैरियर परिसर में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती तिवारी, श्रीमती राजकुमारी सिंह, नायब तहसीलदार श्री शिव भूषण सिंह, सीडीपीओ श्री अखिलेश दीपांकर एवं श्रीमती माया द्विवेदी उपस्थित रही।
    user_प्रकाश कुमार सोनी
    प्रकाश कुमार सोनी
    Court reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • mp बोर्ड में मैथ्स में अच्छे marks कैसे पाए आज जाने प्रदीप सर की क्लास में pradeep sir ने 10th क्लास के बच्चों को कुछ टिप्स दिये
    1
    mp बोर्ड में मैथ्स में अच्छे marks कैसे पाए आज जाने प्रदीप सर की क्लास में
pradeep sir ने 10th क्लास के बच्चों को कुछ टिप्स दिये
    user_Brainmaster academy
    Brainmaster academy
    Educational institution उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रामनगर मैहर - बैंक एक विश्वास का आधार है। जहां हर कोई अपनी भविष्य निधि सुरक्षित बैंक पर रखता है। बैंक प्रबंधन द्वारा केसीसी खाताधारक प्रनत पाल सिंह से फ्राड पर खाताधारक अब किस पर भरोसा करेगा। समस्या निदान के लिए बैंक मैनेजर द्वारा अपशब्द का प्रयोग किया जाना कहा तक जायज है। भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी लोन किसानों को कम व्याजदर पर उपलब्ध कराया जाता है। जहां निर्धारित समय सीमा से पूर्व खाताधारक द्वारा पैसे जमा करने पर व्याजदर पर छूट का भी प्रावधान है। अन्नदाता किसानो को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना पर ऋण दिया जाता है। लेकिन जब इसी केसीसी लोन खाते में गड़बड़ी फ्राडपन की शिकायत सामने आए और अपनी समस्या लेकर बैंक पहुंचने वाले खाताधारक को अपमानित और अभद्रता का सामना करना पड़े, तो बैंकिंग व्यवस्था सवालो के घेरे पर होती है। रामनगर विकासखंड के मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक गोरहाई शाखा से जुड़ा है मामला। खाताधारक ने अपने केसीसी लोन खाते में गड़बड़ी होने का आरोप कथित और लिखित दोनों रूपो पर किया है। खाताधारक के मुताबिक, खाते से संबंधित समस्या *मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक गोरहाई मे केसीसी लोन खाताधारक से फ्राड, बैंक प्रबंधन पर सबाल, मैनेजर द्वारा अभद्रता भाषा का प्रयोग।* रामनगर मैहर - बैंक एक विश्वास का आधार है। जहां हर कोई अपनी भविष्य निधि सुरक्षित बैंक पर रखता है। बैंक प्रबंधन द्वारा केसीसी खाताधारक प्रनत पाल सिंह से फ्राड पर खाताधारक अब किस पर भरोसा करेगा। समस्या निदान के लिए बैंक मैनेजर द्वारा अपशब्द का प्रयोग किया जाना कहा तक जायज है। भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी लोन किसानों को कम व्याजदर पर उपलब्ध कराया जाता है। जहां निर्धारित समय सीमा से पूर्व खाताधारक द्वारा पैसे जमा करने पर व्याजदर पर छूट का भी प्रावधान है। अन्नदाता किसानो को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना पर ऋण दिया जाता है। लेकिन जब इसी केसीसी लोन खाते में गड़बड़ी फ्राडपन की शिकायत सामने आए और अपनी समस्या लेकर बैंक पहुंचने वाले खाताधारक को अपमानित और अभद्रता का सामना करना पड़े, तो बैंकिंग व्यवस्था सवालो के घेरे पर होती है। रामनगर विकासखंड के मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक गोरहाई शाखा से जुड़ा है मामला। खाताधारक ने अपने केसीसी लोन खाते में गड़बड़ी होने का आरोप कथित और लिखित दोनों रूपो पर किया है। खाताधारक के मुताबिक, खाते से संबंधित समस्या को लेकर जब बैंक मैनेजर के समक्ष अपनी बात रखी गई, तो समाधान करने के बजह अपशब्दों का प्रयोग किया गया। केसीसी खाताधारक प्रनत पाल सिंह और उनके पिता अरूण सिंह द्वारा निर्धारित समय अवधि दौरान केसीसी का पैसा जमा कर दिया जाता था। एक लाख रूपए का केसीसी ऋण खाता को क्लोज के लिए जब प्रनत पाल सिंह के पिता अरुण सिंह जमा करने गये तो उन्हें एक लाख ॠण लोन पर दो लाख सत्रह हजार रुपए की राशि जमा करना बताया, सुनते ही उनके चेस्ट पर दर्द उठा जैसे तुरंत ही हार्टअटैक हृदयगति रूक जाएगी। उस स्थिति को बयान करना मतलब पैर के नीचे से जमीन खिसकने वाली स्थिति निर्मित थी। खाताधारक अपने धन वित्तीय लेन-देन जानकारी पाने का हकदार है। ख़ासतौर पर किसान केसीसी खाते में ऋण की राशि, ब्याज, भुगतान और बकाया राशि की जानकारियां उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। खाते मे विसंगति है तो बैंक प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि जांच कर तथ्यों मे स्थिति स्पष्ट करें। ना की अपशब्दों का प्रयोग करते हुए खाता बंद करने की धमकी, एफआईआर करने, बैंक से बाहर भागने शब्दों का प्रयोग बैंकिंग सेवा ग्राहक सम्मान के लिहाज में बेहद गंभीर विषय है। जहां विभागीय अमले को गहराई पर विचार-विमर्श कर कार्यवाही प्रस्तावित करना चाहिए।👇
    1
    रामनगर मैहर - बैंक एक विश्वास का आधार है। जहां हर कोई अपनी भविष्य निधि सुरक्षित बैंक पर रखता है। बैंक प्रबंधन द्वारा केसीसी खाताधारक प्रनत पाल सिंह से फ्राड पर खाताधारक अब किस पर भरोसा करेगा। समस्या निदान के लिए बैंक मैनेजर द्वारा अपशब्द का प्रयोग किया जाना कहा तक जायज है। 
        भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी लोन किसानों को कम व्याजदर पर उपलब्ध कराया जाता है। जहां निर्धारित समय सीमा से पूर्व खाताधारक द्वारा पैसे जमा करने पर व्याजदर पर छूट का भी प्रावधान है। 
       अन्नदाता किसानो को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना पर ऋण दिया जाता है। लेकिन जब इसी केसीसी लोन खाते में गड़बड़ी फ्राडपन की शिकायत सामने आए और अपनी समस्या लेकर बैंक पहुंचने वाले खाताधारक को अपमानित और अभद्रता का सामना करना पड़े, तो बैंकिंग व्यवस्था सवालो के घेरे पर होती है।
              रामनगर विकासखंड के मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक गोरहाई शाखा से जुड़ा है मामला। खाताधारक ने अपने केसीसी लोन खाते में गड़बड़ी होने का आरोप कथित और लिखित दोनों रूपो पर किया है। खाताधारक के मुताबिक, खाते से संबंधित समस्या
*मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक गोरहाई   मे केसीसी लोन खाताधारक से फ्राड, बैंक प्रबंधन पर सबाल, मैनेजर द्वारा अभद्रता भाषा का प्रयोग।*
रामनगर मैहर - बैंक एक विश्वास का आधार है। जहां हर कोई अपनी भविष्य निधि सुरक्षित बैंक पर रखता है। बैंक प्रबंधन द्वारा केसीसी खाताधारक प्रनत पाल सिंह से फ्राड पर खाताधारक अब किस पर भरोसा करेगा। समस्या निदान के लिए बैंक मैनेजर द्वारा अपशब्द का प्रयोग किया जाना कहा तक जायज है। 
भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी लोन किसानों को कम व्याजदर पर उपलब्ध कराया जाता है। जहां निर्धारित समय सीमा से पूर्व खाताधारक द्वारा पैसे जमा करने पर व्याजदर पर छूट का भी प्रावधान है। 
अन्नदाता किसानो को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना पर ऋण दिया जाता है। लेकिन जब इसी केसीसी लोन खाते में गड़बड़ी फ्राडपन की शिकायत सामने आए और अपनी समस्या लेकर बैंक पहुंचने वाले खाताधारक को अपमानित और अभद्रता का सामना करना पड़े, तो बैंकिंग व्यवस्था सवालो के घेरे पर होती है।
रामनगर विकासखंड के मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक गोरहाई शाखा से जुड़ा है मामला। खाताधारक ने अपने केसीसी लोन खाते में गड़बड़ी होने का आरोप कथित और लिखित दोनों रूपो पर किया है। खाताधारक के मुताबिक, खाते से संबंधित समस्या को लेकर जब बैंक मैनेजर के समक्ष अपनी बात रखी गई, तो समाधान करने के बजह अपशब्दों का प्रयोग किया गया।
केसीसी खाताधारक प्रनत पाल सिंह और उनके पिता अरूण सिंह द्वारा निर्धारित समय अवधि दौरान केसीसी का पैसा जमा कर दिया जाता था। एक लाख रूपए का केसीसी ऋण खाता को क्लोज  के लिए जब प्रनत पाल सिंह के पिता अरुण सिंह जमा करने गये तो उन्हें एक लाख ॠण लोन पर दो लाख सत्रह हजार रुपए की राशि जमा करना बताया, सुनते ही उनके चेस्ट पर दर्द उठा जैसे तुरंत ही हार्टअटैक हृदयगति रूक जाएगी। उस स्थिति को बयान करना मतलब पैर के नीचे से जमीन खिसकने वाली स्थिति निर्मित थी।
खाताधारक अपने धन वित्तीय लेन-देन जानकारी पाने का हकदार है। ख़ासतौर पर किसान केसीसी खाते में ऋण की राशि, ब्याज, भुगतान और बकाया राशि की जानकारियां उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। खाते मे विसंगति है तो बैंक प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि जांच कर तथ्यों मे स्थिति स्पष्ट करें। ना की अपशब्दों का प्रयोग करते हुए खाता बंद करने की धमकी, एफआईआर करने, बैंक से बाहर भागने शब्दों का प्रयोग बैंकिंग सेवा ग्राहक सम्मान के लिहाज में बेहद गंभीर विषय है। जहां विभागीय अमले को गहराई पर विचार-विमर्श कर कार्यवाही प्रस्तावित करना चाहिए।👇
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    1 hr ago
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया के गुरुवाही ग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 41वीं किस्त की ₹1834 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की।
    1
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश  सतना जिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया के गुरुवाही ग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में सिंगल क्लिक के माध्यम से 
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 41वीं किस्त की ₹1834 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • सतना में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 साल के बच्चे की मौत, माता-पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल मध्य भारत न्यूज़ सतना: सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महुआ डांडी बैरियर के आगे सुबह करीब 11:45 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बाइक पर सवार थे पति-पत्नी और तीन बच्चे जानकारी के अनुसार, बाइक पर एक ही परिवार के पांच सदस्य (पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे) सवार होकर पहाड़ीखेड़ा से कालिंजर की ओर जा रहे थे। तभी महुआ डांडी बैरियर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में 5 साल के मासूम कार्तिक पाल और उसके पिता श्रीकेश पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हासे में परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में आशाराम पाल (25), बिल्लों पाल (28), सतीश पाल (8) और शिवम पाल (6) शामिल हैं, जिनका डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
    1
    सतना में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 साल के बच्चे की मौत, माता-पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
मध्य भारत न्यूज़
सतना: सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महुआ डांडी बैरियर के आगे सुबह करीब 11:45 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
बाइक पर सवार थे पति-पत्नी और तीन बच्चे जानकारी के अनुसार, बाइक पर एक ही परिवार के पांच सदस्य (पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे) सवार होकर पहाड़ीखेड़ा से कालिंजर की ओर जा रहे थे। तभी महुआ डांडी बैरियर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में 5 साल के मासूम कार्तिक पाल और उसके पिता श्रीकेश पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हासे में परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में आशाराम पाल (25), बिल्लों पाल (28), सतीश पाल (8) और शिवम पाल (6) शामिल हैं, जिनका डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.