Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनाँक 15/03/2026 दिन रविवार को श्री बड़े हनुमान जी महाराज के सायंकालीन श्रृंगार आरती दर्शन। #श्री_बड़े_हनुमान_जी #ShriBadeHanumanJi #लेटे_हनुमान_जी #Letehanumanji प्रयागराज ShriBadeHanumanJiTemple sangam
Shivinder singh Bhadwal
आज दिनाँक 15/03/2026 दिन रविवार को श्री बड़े हनुमान जी महाराज के सायंकालीन श्रृंगार आरती दर्शन। #श्री_बड़े_हनुमान_जी #ShriBadeHanumanJi #लेटे_हनुमान_जी #Letehanumanji प्रयागराज ShriBadeHanumanJiTemple sangam
More news from जम्मू और कश्मीर and nearby areas
- Post by Till The End News1
- जिला ऊना में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े रामपुर पुल के निर्माण को लेकर अब प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पुल निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्य को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ रामपुर पुल स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल मौजूदा स्थिति का जायजा लिया, बल्कि निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि पुल का डिजाइन आधुनिक तकनीक के अनुरूप तैयार किया जाए, ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी पुल सुरक्षित रह सके। रायजादा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हालिया ऊना दौरे के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। मुख्यमंत्री ने जनहित को देखते हुए तुरंत संज्ञान लेते हुए रामपुर पुल के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की, जिसके बाद अब विभागीय स्तर पर फाइलों की प्रक्रिया, सर्वेक्षण और डिजाइनिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पूर्व विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कागजी औपचारिकताओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आगामी बरसात से पहले निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।2
- बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित कार्यालय में विधायक विवेक शर्मा से भारत के प्रसिद्ध सूफी एवं पंजाबी गायक हंसराज हंस ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा हुई। करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात में दोनों ही नेता काफी प्रसन्न और आत्मीय माहौल में नजर आए। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस एक अत्यंत हंसमुख, ऊर्जावान और संस्कारों से ओत-प्रोत व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान कलाकार और जनप्रतिनिधि से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज में सकारात्मक संदेश देने जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों को प्रभावित किया और वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहा। विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूफी गायक हंसराज हंस बाबा बालक नाथ मंदिर शाह तलाई में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में ठहराव करते हुए जोगी पंगा कार्यालय में आकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हंसराज हंस पहले भी कई बार इस क्षेत्र से गुजरते समय यहां रुकते रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाए हुए हैं। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस जब भी बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने आते हैं, तो वापसी के समय अक्सर स्थानीय स्थानों पर रुककर लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी वह मंदिर में माथा टेकने के बाद पंजाब लौटते समय होटल में कुछ समय के लिए रुके और फिर उनसे भेंट करने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक और सकारात्मक संवाद देखने को मिला, जिससे माहौल काफी खुशनुमा रहा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित कलाकार और जनप्रतिनिधि का क्षेत्र में आगमन स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक होता है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की मुलाकातें क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगी।1
- हमीरपुर हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरड़ा बाइपास सड़क पर एक 74 वर्षीय दुकानदार के साथ नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है । पुलिस ने भी दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है । मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से बुजुर्ग को 200-200 रुपये के नकली नोट थमाकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता चुन्नी लाल, निवासी लोहरड़ा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लोहरड़ा बाइपास पर एक छोटी दुकान है और दो युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन खरीदी और चाय पी इसके बाद बातचीत के दौरान युवकों ने दुकानदार से कहा कि उनके पास 200 रुपये के नोट हैं और वे बदले में 500 रुपये के नोट लेना चाहते हैं। भरोसे में आकर बुजुर्ग दुकानदार ने उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6000 रुपये दे दिए। बदले में आरोपियों ने दुकानदार को 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। दुकानदार ने बिना जांच किए नोट गल्ले में रख लिए।अगले दिन जब चुन्नी लाल ने नोटों की जांच की, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। 30 में से 16 नोट पूरी तरह नकली पाए गए, जबकि केवल 14 नोट असली निकले। इस तरह उन्हें करीब 3200 रुपये का नुकसान हुआ। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के नकद लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें स्वीकार करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बाइट बलबीर सिंह पुलिस अधीक्षक1
- 🙏🙏🌹🌹Salasar Balaji 🌹🌹🙏🙏1
- रिवालसर में बैसाखी 2026 का भव्य आयोजन | नगर कीर्तन और लंगर में उमड़ी संगत | Mandi Himachal1
- Sarkaghat gopaal pur panchayat dindhyade ladki ka murder1
- Post by Till The End News1