गांव की समस्या गांव मे समाधान के क्रम किया गया जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जन चौपाल सिद्धार्थ नगर -जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में विकास खण्ड बर्डपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर-7 ग्राम रमवापुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत शिवशरणप्पा जीएन को खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि शासन की मंशा है कि गांवों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनकर गांव में ही उसका समाधान कराया जाये। केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया के सभी गांवो में बेहतर नेटवर्क कनेक्टीविटी, सड़क आदि मुहैया कराया जाये। किसानों के गेंहू की खरीद सरकारी एमएसपी की दर पर हो। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले जिससे खाद, बीज व अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये। इसी क्रम में पूरे जनपद में चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शासन से निर्देश मिले हैं कि पहले से चल रही योजनाओं को और अधिक सुधार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। जनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। भूमि विवाद/पैमाइश आदि प्रकरण यदि है तो प्रार्थना-पत्र दे सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जन्म प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन निर्धारित समय में निस्तारित कराये। आपदा राहत के अन्तर्गत लाभ दिलाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाये। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, पीडी नागेन्द मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।

- मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया ! #Maharajganj #police1
- महराजगंज के आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी ने अचानक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यात्रियों की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ट्रेनों में बढ़ती घटनाओं पर सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान बहादुरी दिखाने वाले कांस्टेबल प्रशांत कुमार को सम्मानित भी किया गया। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Anand Nagar news || Maharajganj . #Maharajganj #AnandNagar #RailwayNews #UPPolice1
- महाराजगंज, 17 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और जिला उपाध्यक्ष डॉ फरीदा ईरम के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस निकल कर जनजागरूकता का संदेश दिया। सदर विकास खंड सभागार में आयोजित सभा के पश्चात हस्ताक्षर अभियान में महिलाओं ने हस्ताक्षर कर प्रधान मंत्री जी का आभार व्यक्त किया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया तत्पश्चात जुलूस सदर विकास खंड से आंबेडकर पार्क तक गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। आंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी, पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए तथा केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे मार्ग पर अनुशासित ढंग से चलते हुए लोगों ने नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री के नारी सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सशक्त कदम है।उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया के साक्षी बन रहे है । लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए विशेष सत्र के मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह न केवल देश की महिलाओं के सशक्तिकरण को नई ऊंचाई देगा, बल्कि देश की राजनीति की दशा और दिशा भी तय करेगा। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगा। जिला उपाध्यक्ष डॉ फरीदा ईरम ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक युगांतकारी निर्णय है जो महिलाओं के लिए सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि जो समाज नारी शक्ति का सम्मान करता है, वही सतत विकास और सुरक्षित अस्तित्व सुनिश्चित कर सकता है। देश की महिलाओं को नई पहचान और अधिकार देने वाला क्रांतिकारी निर्णय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, चाहे वह राजनीति हो, शिक्षा हो या रोजगार का क्षेत्र। विधायक ने कहा कि आज महिलाएं देश के विकास की मुख्य धारा में मजबूती से खड़ी हैं और यह अधिनियम उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मधुर सिंह , जिला उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल ,प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता,महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना तिवारी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमलेश जायसवाल, आराधना त्रिपाठी, ज्योत्सना शुक्ला, तबस्सुम निशा, रत्ना त्रिपाठी, पूर्णिमा पांडेय, ऋतु गुप्ता, चंदा देवी, नेहा पाठक ,नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,पूर्व जिला मंत्री गौतम तिवारी, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।1
- Post by RAG1
- Post by Gajendra gupta1
- ✍️ #आशुसिंह संतकबीरनगर। जनपद के थाना महुली क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सक्रियता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां महज तीन घंटे के भीतर एक 2 वर्षीय लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम महादेवा, थाना मेहदावल निवासी मोहम्मद इरशाद की 2 वर्षीय पुत्री इकरा शुक्रवार को घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची के नजर न आने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही थाना महुली पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को नापता पुलिया के पास एक बच्ची मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बच्ची की पहचान की पुष्टि की, जिसमें वह इकरा ही निकली। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी मासूम बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना महुली के थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय सहित पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। #liveuponenews1
- यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- डीजीपी रेलवे आनंद नगर रेलवे स्टेशन का डीजीपी रेलवे ने किया औचक निरीक्षण महराजगंज। गोरखपुर- नौतनवा रेलखंड पर स्थित आनन्दनगर रेलवे स्टेशन का गुरुवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे (डीजीपी रेलवे) प्रकाश डी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान डीजीपी रेलवे ने जीआरपी रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीजीपी रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जीआरपी को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण,मानव तस्करी की रोकथाम तथा ट्रेन या स्टेशन पर अपने परिजनों से बिछड़ने वाले बच्चों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में “मिशन शक्ति” का पांचवां चरण संचालित है, जिसके तहत ट्रेनों और स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई, प्रतीक्षालय, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों को बेहतर और सुचारू सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं।इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहें। #anandnagar1
- महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में कालीचरन HP गैस एजेंसी पर छापेमारी के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। जांच में 227 गैस सिलेंडर कम पाए गए, जिसके बाद एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपभोक्ताओं ने भी गैस न मिलने की शिकायतें की थीं। . || Maharajganj News || Gas Scam || Maharajganj || Aapan Maharajganj . #Maharajganj #GasScam #HPGasAgency #maharajganjnews1
- घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के कर्मण टोला स्थित रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मार्ग न बनने से आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पनियरा के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री देवनारायण उर्फ जीएम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और तत्काल महाराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से दूरभाष पर वार्ता की। पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि जब तक पासिंग रास्ते का निर्माण नहीं होगा, तब तक संबंधित कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाएंगे। इस दौरान मौके पर सूचना मिलते हुए पनियरा पूर्व विधायक देव नरायन उर्फ जी एम सिंह एवं रामरक्षा सिंह,, पूर्व प्रधान मेदनीपुर ,जोखन सिंह प्रधान लक्ष्मीपुर महथ, दरोगा सिंह बड़हर, जगदीशमल जी महेंद्र सिंह सोहन चौधरी, रामबचन सिंह उमेश तिवारी शिव पुजन प्रमोद गुप्ता उदय भान सिंह राजन केशव शर्मा विदेश सिंह रामनिवास शुक्ल, गणेशर, रामरक्षा सिंह दिपक धनेन्दर दीपक अनील पवन गुप्ता चन्दन गुप्ता विनय हेमन्त सुनिल अनील साहनी लक्ष्मण बच्चा सिंह संतोष त्रिपाठी गांव के तमाम लोगों इकट्ठा हो गया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पासिंग मार्ग बनवाने की मांग की है, ताकि आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।1