रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ने DM से की बात घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के कर्मण टोला स्थित रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मार्ग न बनने से आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पनियरा के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री देवनारायण उर्फ जीएम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और तत्काल महाराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से दूरभाष पर वार्ता की। पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि जब तक पासिंग रास्ते का निर्माण नहीं होगा, तब तक संबंधित कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाएंगे। इस दौरान मौके पर सूचना मिलते हुए पनियरा पूर्व विधायक देव नरायन उर्फ जी एम सिंह एवं रामरक्षा सिंह,, पूर्व प्रधान मेदनीपुर ,जोखन सिंह प्रधान लक्ष्मीपुर महथ, दरोगा सिंह बड़हर, जगदीशमल जी महेंद्र सिंह सोहन चौधरी, रामबचन सिंह उमेश तिवारी शिव पुजन प्रमोद गुप्ता उदय भान सिंह राजन केशव शर्मा विदेश सिंह रामनिवास शुक्ल, गणेशर, रामरक्षा सिंह दिपक धनेन्दर दीपक अनील पवन गुप्ता चन्दन गुप्ता विनय हेमन्त सुनिल अनील साहनी लक्ष्मण बच्चा सिंह संतोष त्रिपाठी गांव के तमाम लोगों इकट्ठा हो गया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पासिंग मार्ग बनवाने की मांग की है, ताकि आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

- मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया ! #Maharajganj #police1
- घुघली में अवैध खनन पर SP की स्ट्राइक: ओवरलोड लाल मिट्टी ले जा रहे 2 डम्फर, 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज - 3 चालक धराए घुघली, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान में घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान दो डम्फर व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरलोड लाल मिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश व ASP सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनीत कुमार राय, कांस्टेबल रतन जायसवाल, कांस्टेबल उज्जवल दीक्षित ने आज दिनांक 16.04.2026 को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान लाल मिट्टी से लदे दो डम्फर व एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली ओवरलोड पाए गए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करा दिया गया। पकड़े गए वाहन चालकों में 1.शेषनाथ पुत्र गंगा यादव, निवासी कटई भरपुरवा, थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर - डम्फर चालक 2.अरविन्द पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल, निवासी बेलभरिया, थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर - डम्फर चालक 3.सुदामा यादव पुत्र रामा यादव, निवासी रायपुर फुलवरिया, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद महराजगंज ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मिली जानकारी के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु खनन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। अब खनन विभाग द्वारा जुर्माना व अन्य कार्रवाई की जाएगी।1
- महराजगंज के आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी ने अचानक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यात्रियों की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ट्रेनों में बढ़ती घटनाओं पर सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान बहादुरी दिखाने वाले कांस्टेबल प्रशांत कुमार को सम्मानित भी किया गया। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Anand Nagar news || Maharajganj . #Maharajganj #AnandNagar #RailwayNews #UPPolice1
- नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला | ‘महिलाओं से विश्वासघात’ का आरोप, सड़क पर उतरेगी BJP1
- Post by विवेकानन्द1
- सीबीएसई बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, श्रुति सिंह 92%अंक अर्जित कर बनीं टॉपर खबर का असर संवाददाता कुशीनगर।पडरौना स्थित एसबीडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणाम में श्रुति सिंह ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।वहीं अक्सा ने 91.4% तथा आदित्य राज ने 91.2% अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सिफा परवीन ने 87%, प्रियांशी गुप्ता ने 86%, आयुष जायसवाल ने 85.8% तथा सिम्मी कुमारी ने 84.6% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक एन.पी. कुशवाहा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। प्रधानाचार्य प्रदीप चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन से पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न जायसवाल, इंचार्ज डी.एन. राय, अशोक पांडेय, शिक्षक उमाकांत गुप्ता, इब्राहिम अंसारी, चंदन मद्धेशिया, सच्चिदानंद कुशवाहा, बबलू गुप्ता, कन्हैया कुशवाहा, संदीप कुशवाहा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।4
- यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- डीजीपी रेलवे आनंद नगर रेलवे स्टेशन का डीजीपी रेलवे ने किया औचक निरीक्षण महराजगंज। गोरखपुर- नौतनवा रेलखंड पर स्थित आनन्दनगर रेलवे स्टेशन का गुरुवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे (डीजीपी रेलवे) प्रकाश डी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान डीजीपी रेलवे ने जीआरपी रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीजीपी रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जीआरपी को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण,मानव तस्करी की रोकथाम तथा ट्रेन या स्टेशन पर अपने परिजनों से बिछड़ने वाले बच्चों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में “मिशन शक्ति” का पांचवां चरण संचालित है, जिसके तहत ट्रेनों और स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई, प्रतीक्षालय, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों को बेहतर और सुचारू सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं।इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहें। #anandnagar1
- महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में कालीचरन HP गैस एजेंसी पर छापेमारी के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। जांच में 227 गैस सिलेंडर कम पाए गए, जिसके बाद एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपभोक्ताओं ने भी गैस न मिलने की शिकायतें की थीं। . || Maharajganj News || Gas Scam || Maharajganj || Aapan Maharajganj . #Maharajganj #GasScam #HPGasAgency #maharajganjnews1
- गिरिराज सिंह का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को चुकानी पड़ेगी कीमत1