Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में गैस घोटाला! 227 सिलेंडर गायब, HP गैस एजेंसी पर छापा | FIR दर्ज महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में कालीचरन HP गैस एजेंसी पर छापेमारी के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। जांच में 227 गैस सिलेंडर कम पाए गए, जिसके बाद एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपभोक्ताओं ने भी गैस न मिलने की शिकायतें की थीं। . || Maharajganj News || Gas Scam || Maharajganj || Aapan Maharajganj . #Maharajganj #GasScam #HPGasAgency #maharajganjnews
Aapan Maharajganj
महराजगंज में गैस घोटाला! 227 सिलेंडर गायब, HP गैस एजेंसी पर छापा | FIR दर्ज महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में कालीचरन HP गैस एजेंसी पर छापेमारी के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। जांच में 227 गैस सिलेंडर कम पाए गए, जिसके बाद एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपभोक्ताओं ने भी गैस न मिलने की शिकायतें की थीं। . || Maharajganj News || Gas Scam || Maharajganj || Aapan Maharajganj . #Maharajganj #GasScam #HPGasAgency #maharajganjnews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के विधायक चौराहा नौड़िहवा स्थित एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और होटल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग प र काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन होटल मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। . || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Fire in hotel at farenda . #Maharajganj #FireNews #maharajganjnews #farendanews #aapanmaharajganj1
- नौतनवा नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर (ठाकुर मंदिर) में पिछले एक वर्ष से निरंतर चल रहे मां अन्नापूर्ण नित्य प्रसाद सेवा भंडारे का आगामी सोमवार को सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। यह सेवा कार्य धार्मिक आस्था, सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस भंडारे की शुरुआत पिछले वर्ष अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर की गई थी, जो तब से प्रतिदिन निरंतर संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन इस सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है।1
- "हरदोई में खाकी शर्मसार: जमीन विवाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग को दरोगा ने दी माँ-बहन की गालियां, धक्के मारकर भगाया - SP ने किया सस्पेंड" कछौना, हरदोई। उत्तर प्रदेश में पुलिस के 'मित्र' वाले चेहरे पर एक बार फिर दाग लगा है। हरदोई के थाना कछौना में जमीन का विवाद लेकर फरियाद करने पहुंचे बुजुर्ग राजेश के साथ दरोगा ने शर्मनाक हरकत की। क्या है पूरा मामला? बुजुर्ग राजेश अपनी जमीन के विवाद को लेकर इंसाफ की उम्मीद में थाना कछौना पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा जी आपा खो बैठे। बुजुर्ग को सुनने की बजाय दरोगा ने माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं। हद पार की वर्दी ने इतने से भी मन नहीं भरा तो दरोगा ने बुजुर्ग को धक्का दिया, अभद्रता की और धक्के मारकर थाने से भगा दिया। "मादर$द भाग यहाँ से उठ..."जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। वीडियो वायरल, एक्शन फौरन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हरदोई पुलिस हरकत में आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए SP हरदोई ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। MRJ News का सवाल जनता दर्शन में "संवेदनशील व्यवहार" के निर्देश दिए जा रहे हैं, और थानों में बुजुर्गों को गालियां पड़ रही हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो फरियादी कहां जाए? सस्पेंड करना ठीक है, लेकिन क्या सिर्फ यही काफी है?1
- महाराजगंज, 17 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और जिला उपाध्यक्ष डॉ फरीदा ईरम के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस निकल कर जनजागरूकता का संदेश दिया। सदर विकास खंड सभागार में आयोजित सभा के पश्चात हस्ताक्षर अभियान में महिलाओं ने हस्ताक्षर कर प्रधान मंत्री जी का आभार व्यक्त किया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया तत्पश्चात जुलूस सदर विकास खंड से आंबेडकर पार्क तक गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। आंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी, पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए तथा केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे मार्ग पर अनुशासित ढंग से चलते हुए लोगों ने नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री के नारी सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सशक्त कदम है।उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया के साक्षी बन रहे है । लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए विशेष सत्र के मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह न केवल देश की महिलाओं के सशक्तिकरण को नई ऊंचाई देगा, बल्कि देश की राजनीति की दशा और दिशा भी तय करेगा। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगा। जिला उपाध्यक्ष डॉ फरीदा ईरम ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक युगांतकारी निर्णय है जो महिलाओं के लिए सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि जो समाज नारी शक्ति का सम्मान करता है, वही सतत विकास और सुरक्षित अस्तित्व सुनिश्चित कर सकता है। देश की महिलाओं को नई पहचान और अधिकार देने वाला क्रांतिकारी निर्णय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, चाहे वह राजनीति हो, शिक्षा हो या रोजगार का क्षेत्र। विधायक ने कहा कि आज महिलाएं देश के विकास की मुख्य धारा में मजबूती से खड़ी हैं और यह अधिनियम उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मधुर सिंह , जिला उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल ,प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता,महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना तिवारी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमलेश जायसवाल, आराधना त्रिपाठी, ज्योत्सना शुक्ला, तबस्सुम निशा, रत्ना त्रिपाठी, पूर्णिमा पांडेय, ऋतु गुप्ता, चंदा देवी, नेहा पाठक ,नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,पूर्व जिला मंत्री गौतम तिवारी, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।1
- मिट्टी ढुलाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन के मामले में दों डम्फर सहित ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा! #Maharajganj #police1
- सिद्धार्थ नगर -जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में विकास खण्ड बर्डपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर-7 ग्राम रमवापुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत शिवशरणप्पा जीएन को खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि शासन की मंशा है कि गांवों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनकर गांव में ही उसका समाधान कराया जाये। केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया के सभी गांवो में बेहतर नेटवर्क कनेक्टीविटी, सड़क आदि मुहैया कराया जाये। किसानों के गेंहू की खरीद सरकारी एमएसपी की दर पर हो। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले जिससे खाद, बीज व अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये। इसी क्रम में पूरे जनपद में चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शासन से निर्देश मिले हैं कि पहले से चल रही योजनाओं को और अधिक सुधार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। जनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। भूमि विवाद/पैमाइश आदि प्रकरण यदि है तो प्रार्थना-पत्र दे सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जन्म प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन निर्धारित समय में निस्तारित कराये। आपदा राहत के अन्तर्गत लाभ दिलाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाये। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, पीडी नागेन्द मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।1
- Post by Umesh Kumar1
- महराजगंज के आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी ने अचानक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यात्रियों की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ट्रेनों में बढ़ती घटनाओं पर सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान बहादुरी दिखाने वाले कांस्टेबल प्रशांत कुमार को सम्मानित भी किया गया। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Anand Nagar news || Maharajganj . #Maharajganj #AnandNagar #RailwayNews #UPPolice1