Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिट्टी ढुलाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन के मामले में दों डम्फर सहित ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा! #Maharajganj #police
R K SINGH Y
मिट्टी ढुलाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन के मामले में दों डम्फर सहित ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा! #Maharajganj #police
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर द्वारा अल मदरसा सलफिया रहमानिया खेतवल तिवारी थाना कोतवाली जोगिया उदयपुर क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को गांव के समस्याओं के बारे में एवं मदरसा की छात्र /छात्राओं को मिशन फेज 5 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण, महिला अपराध व साइबर अपराधों से बचाव के संबंध मे जागरूक किया गया! पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिह के कुशल नेतृत्व में अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर द्वारा अल मदरसा सलफिया रहमानिया खेतवल तिवारी मे जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को गांव के समस्याओं के बारे में एवं मदरसा की छात्र /छात्राओं को मिशन फेज 5 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता व नये कानून के बारे में बताया गया एवं सरकार द्वारा विभिन्न अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया तथा महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई । इस दौरान कॉलेज की छात्राओ द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के संबंध मे अपने विचार प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष अभय सिंह तथा मिशन शक्ति केन्द्र जोगिया उदयपुर के उ0नि0 आनन्द कुमार शाही, म0हे0का0 सत्या त्रिपाठी, का. सुधांशु सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें ।1
- घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के कर्मण टोला स्थित रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मार्ग न बनने से आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पनियरा के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री देवनारायण उर्फ जीएम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और तत्काल महाराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से दूरभाष पर वार्ता की। पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि जब तक पासिंग रास्ते का निर्माण नहीं होगा, तब तक संबंधित कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाएंगे। इस दौरान मौके पर सूचना मिलते हुए पनियरा पूर्व विधायक देव नरायन उर्फ जी एम सिंह एवं रामरक्षा सिंह,, पूर्व प्रधान मेदनीपुर ,जोखन सिंह प्रधान लक्ष्मीपुर महथ, दरोगा सिंह बड़हर, जगदीशमल जी महेंद्र सिंह सोहन चौधरी, रामबचन सिंह उमेश तिवारी शिव पुजन प्रमोद गुप्ता उदय भान सिंह राजन केशव शर्मा विदेश सिंह रामनिवास शुक्ल, गणेशर, रामरक्षा सिंह दिपक धनेन्दर दीपक अनील पवन गुप्ता चन्दन गुप्ता विनय हेमन्त सुनिल अनील साहनी लक्ष्मण बच्चा सिंह संतोष त्रिपाठी गांव के तमाम लोगों इकट्ठा हो गया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पासिंग मार्ग बनवाने की मांग की है, ताकि आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।1
- गिरिराज सिंह का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को चुकानी पड़ेगी कीमत1
- Post by Sunil Yadav1
- महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के विधायक चौराहा नौड़िहवा स्थित एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और होटल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग प र काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन होटल मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। . || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Fire in hotel at farenda . #Maharajganj #FireNews #maharajganjnews #farendanews #aapanmaharajganj1
- Post by Abc Hindustan1
- यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- डीजीपी रेलवे आनंद नगर रेलवे स्टेशन का डीजीपी रेलवे ने किया औचक निरीक्षण महराजगंज। गोरखपुर- नौतनवा रेलखंड पर स्थित आनन्दनगर रेलवे स्टेशन का गुरुवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे (डीजीपी रेलवे) प्रकाश डी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान डीजीपी रेलवे ने जीआरपी रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीजीपी रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जीआरपी को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण,मानव तस्करी की रोकथाम तथा ट्रेन या स्टेशन पर अपने परिजनों से बिछड़ने वाले बच्चों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में “मिशन शक्ति” का पांचवां चरण संचालित है, जिसके तहत ट्रेनों और स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई, प्रतीक्षालय, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों को बेहतर और सुचारू सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं।इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहें। #anandnagar1
- प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला: 131वां संविधान संशोधन बिल पास होना था मुश्किल1
- महराजगंज के आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी ने अचानक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यात्रियों की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ट्रेनों में बढ़ती घटनाओं पर सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान बहादुरी दिखाने वाले कांस्टेबल प्रशांत कुमार को सम्मानित भी किया गया। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Anand Nagar news || Maharajganj . #Maharajganj #AnandNagar #RailwayNews #UPPolice1