Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुनसान टैक पर मासूम की जान बचाने पहुची गौ माता वीडियो लाईक करे
Umesh Kumar
सुनसान टैक पर मासूम की जान बचाने पहुची गौ माता वीडियो लाईक करे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिद्धार्थ नगर -जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में विकास खण्ड बर्डपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर-7 ग्राम रमवापुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत शिवशरणप्पा जीएन को खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि शासन की मंशा है कि गांवों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनकर गांव में ही उसका समाधान कराया जाये। केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया के सभी गांवो में बेहतर नेटवर्क कनेक्टीविटी, सड़क आदि मुहैया कराया जाये। किसानों के गेंहू की खरीद सरकारी एमएसपी की दर पर हो। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले जिससे खाद, बीज व अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये। इसी क्रम में पूरे जनपद में चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शासन से निर्देश मिले हैं कि पहले से चल रही योजनाओं को और अधिक सुधार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। जनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। भूमि विवाद/पैमाइश आदि प्रकरण यदि है तो प्रार्थना-पत्र दे सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जन्म प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन निर्धारित समय में निस्तारित कराये। आपदा राहत के अन्तर्गत लाभ दिलाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाये। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, पीडी नागेन्द मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।1
- Post by Umesh Kumar1
- Post by VIJAY BAHADUR कपिलवस्तु न्यूज़1
- Post by Sunil Yadav1
- मिट्टी ढुलाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन के मामले में दों डम्फर सहित ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा! #Maharajganj #police1
- महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के विधायक चौराहा नौड़िहवा स्थित एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और होटल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग प र काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन होटल मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। . || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Fire in hotel at farenda . #Maharajganj #FireNews #maharajganjnews #farendanews #aapanmaharajganj1
- नौतनवा नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर (ठाकुर मंदिर) में पिछले एक वर्ष से निरंतर चल रहे मां अन्नापूर्ण नित्य प्रसाद सेवा भंडारे का आगामी सोमवार को सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। यह सेवा कार्य धार्मिक आस्था, सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस भंडारे की शुरुआत पिछले वर्ष अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर की गई थी, जो तब से प्रतिदिन निरंतर संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन इस सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है।1
- अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर द्वारा अल मदरसा सलफिया रहमानिया खेतवल तिवारी थाना कोतवाली जोगिया उदयपुर क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को गांव के समस्याओं के बारे में एवं मदरसा की छात्र /छात्राओं को मिशन फेज 5 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण, महिला अपराध व साइबर अपराधों से बचाव के संबंध मे जागरूक किया गया! पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिह के कुशल नेतृत्व में अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर द्वारा अल मदरसा सलफिया रहमानिया खेतवल तिवारी मे जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को गांव के समस्याओं के बारे में एवं मदरसा की छात्र /छात्राओं को मिशन फेज 5 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता व नये कानून के बारे में बताया गया एवं सरकार द्वारा विभिन्न अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया तथा महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई । इस दौरान कॉलेज की छात्राओ द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के संबंध मे अपने विचार प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष अभय सिंह तथा मिशन शक्ति केन्द्र जोगिया उदयपुर के उ0नि0 आनन्द कुमार शाही, म0हे0का0 सत्या त्रिपाठी, का. सुधांशु सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें ।1