Slug:- ईसीआर जीएम ने किया सिंदरी-पाथरडीह परियोजनाओं का निरीक्षण रैक मिलते ही धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत ट्रेन का होगा परिचालन................. Anchor:- रैक उपलब्ध होते ही धनबाद स्टेशन से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम छत्रपाल सिंह ने धनबाद दौरे के दौरान दी। जीएम ने सिंदरी-पाथरडीह क्षेत्र में चल रही नई रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम छत्रपाल सिंह रविवार को धनबाद पहुंचे। धनबाद पहुंचने के बाद उन्होंने सिंदरी-पाथरडीह क्षेत्र में रेलवे की नई परियोजनाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और धनबाद मंडल के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शाम को धनबाद स्टेशन लौटने के बाद जीएम ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि धनबाद से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना है। रैक उपलब्ध होते ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद से आने वाले समय में अमृत भारत के अलावा कई अन्य ट्रेनों के परिचालन की भी योजना है। Byte:- छत्रपाल सिंह – जीएम, ईसीआर हाजीपुर।
Slug:- ईसीआर जीएम ने किया सिंदरी-पाथरडीह परियोजनाओं का निरीक्षण रैक मिलते ही धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत ट्रेन का होगा परिचालन................. Anchor:- रैक उपलब्ध होते ही धनबाद स्टेशन से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम छत्रपाल सिंह ने धनबाद दौरे के दौरान दी। जीएम ने सिंदरी-पाथरडीह क्षेत्र में चल रही नई रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम छत्रपाल सिंह रविवार को धनबाद पहुंचे। धनबाद पहुंचने के बाद उन्होंने सिंदरी-पाथरडीह क्षेत्र में रेलवे की
नई परियोजनाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और धनबाद मंडल के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शाम को धनबाद स्टेशन लौटने के बाद जीएम ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि धनबाद से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना है। रैक उपलब्ध होते ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद से आने वाले समय में अमृत भारत के अलावा कई अन्य ट्रेनों के परिचालन की भी योजना है। Byte:- छत्रपाल सिंह – जीएम, ईसीआर हाजीपुर।
- Slug:- धनबाद में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR से छात्र आंदोलन और भू-धंसान तक मुद्दों पर सरकार को घेरा के. राजू बोले- ग्रासरूट पर कांग्रेस होगी मजबूत........... SIR में मतदाताओं के वोट बचाने की कोशिश................ अंबा प्रसाद संभालेंगी पब्लिक इश्यूज कैंपेन कमेटी की कमान....................... इरफान अंसारी ने विस्थापितों और छात्रों के समर्थन में खोला मोर्चा..................... Anchor:- धनबाद के सर्किट हाउस में रविवार को कांग्रेस की धनबाद लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, एआईसीसी सचिव सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और धनबाद लोकसभा प्रभारी कुमार जयमंगल सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ और ग्रासरूट स्तर पर मजबूत करने, SIR में मतदाताओं की मदद करने, जन मुद्दों को उठाने और छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पर चर्चा हुई। वहीं बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भू-धंसान प्रभावित विस्थापितों के पुनर्वास और छात्रों के इलाज को लेकर भी सरकार और प्रशासन की स्थिति स्पष्ट की। धनबाद लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने संगठन की समीक्षा के साथ अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठन की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस का सबसे पहला लक्ष्य ग्रासरूट स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय होकर काम करने का निर्देश दिया गया है। के. राजू ने कहा कि SIR के तहत धनबाद के कई मतदाताओं को नोटिस मिल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के BLA, ब्लॉक प्रभारी और जिला प्रभारी मतदाताओं को संबंधित दस्तावेज जमा कराने में मदद करेंगे, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का वोट प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि BLA, ब्लॉक प्रभारी, जिला प्रभारी, विधायक और सांसद प्रत्याशियों समेत पार्टी के सभी संबंधित लोगों को संदेश भेजा जाएगा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में SIR की बारीकी से मॉनिटरिंग कर सकें। जनता से जुड़े मुद्दों को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए कांग्रेस ने कैंपेन कमेटी का गठन किया है। नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल में इस कमेटी की जिम्मेदारी अंबा प्रसाद को दी गई है। पार्टी का कहना है कि कमेटी इलाके की समस्याओं को चिन्हित करेगी और उन्हें धरातल पर समाधान तक पहुंचाने के लिए काम करेगी। धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस की हार को लेकर के. राजू ने स्वीकार किया कि कुछ मुद्दों पर जनता और विभिन्न समुदायों से पार्टी का जुड़ाव अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पाया। अब इन कमियों को दूर करने और लोगों के बीच संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। छात्र आंदोलन के मुद्दे पर के. राजू ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दों को देशभर में उठाया है और कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने JPSC और JSSC CGL परीक्षा को लेकर भी सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया। के. राजू ने कहा कि JPSC परीक्षा को रद्द करने की दिशा में सरकार तैयार है, जबकि JSSC CGL के मामले में कानूनी प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच की मांग को यह कहकर लगभग नकार दिया कि सीबीआई ऐसे करीब 17 मामलों की जांच कर रही है, लेकिन आज तक किसी भी मामले में सीबीआई ने किसी को भी जेल नही भेजा है। Byte:- के. राजू – कांग्रेस प्रभारी, झारखंड। कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अंबा प्रसाद ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता को यह एहसास कराना है कि वह अकेली नहीं है। ग्रासरूट स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए पार्टी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि धनबाद सहित नॉर्थ छोटानागपुर में विस्थापन एक बड़ी समस्या है और विस्थापितों की लड़ाई को मजबूती से उठाया जाएगा। छात्रों के मुद्दे पर अंबा प्रसाद ने कहा कि वह सीधे तौर पर छात्रों के साथ हैं और उनकी मांगें जायज हैं। सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा और उनकी मांगों के आगे झुकना ही होगा। Byte:- अम्बा प्रसाद – प्रभारी, कैंपेन कमिटी, उत्तरी छोटानागपुर। बैठक के अंतिम क्षणों में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी धनबाद परिसदन पहुंचे। उन्होंने हाल में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने का जिक्र करते हुए कहा कि विस्थापितों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और डीसी से प्रभावित लोगों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उचित मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की। इरफान अंसारी ने कहा कि यदि प्रबंधन करीब 20 किलोमीटर दूर पुनर्वास के लिए जमीन दे रहा है और विस्थापित वहां जाने को तैयार नहीं हैं, तो आसपास की खाली जमीन पर ही उन्हें बसाया जाना चाहिए। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन और सीएमडी से भू-धंसान की समस्या का तकनीकी समाधान निकालने की मांग करते हुए कहा कि नई तकनीक के माध्यम से प्रभावित इलाके का उपचार किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि विस्थापितों की आवाज को दबाने के लिए किसी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्र आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। यदि आंदोलन के दौरान किसी छात्र को मेडिकल इमरजेंसी होती है तो उसे रेस्क्यू कर मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी छात्र के इलाज का खर्च उसके माता-पिता पर नहीं पड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। वहीं छात्रों पर लाठीचार्ज के सवाल पर इरफान अंसारी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों पर कार्रवाई की बात करने से पहले यह भी पूछा जाना चाहिए कि बीजेपी ने छात्रों पर गोली चलाने का काम क्यों किया। Byte:- इरफान अंसारी – स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड। V/O-Last:- कुल मिलाकर धनबाद की समीक्षा बैठक में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के साथ SIR, छात्रों के आंदोलन, JPSC-JSSC परीक्षा, जन समस्याओं और भू-धंसान से प्रभावित विस्थापितों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह नई रणनीति जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित होती है।4
- धनबाद : बीबीएमकेयू में कुलपति ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर धनबाद : बीबीएमकेयू में कुलपति ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर1
- छाताबाद भू-धंसान पीड़ितों के समर्थन में कांग्रेस की हुंकार अनूप सिंह बोले—पीड़ितों के एक-एक आंसू का लिया जाएगा हिसाब बीसीसीएल के रवैये पर बरसे कांग्रेस नेता, सीएमडी से हुई सीधी बातचीत सांसद ढुलू महतो पर तंज—गरीब का बेटा 10-15 गाड़ियों का काफिला नहीं चलाता1
- कांग्रेस पार्टी की टीम रविवार को कतरास के सिलेक्टर गोविंदपुर एवं छाता बाद भू धसान स्थल का मुआयना किया कहा किसी भी कीमत पर छाता बाद को उजड़ने नहीं देंगे उन्होंने आगे क्या कुछ कहा आईए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,,।1
- #धनबाद कतरास में अवैध खनन से जमीन धसांने के मामलेमें बेरमो विधयाक अनूप सिंह ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा आरोप लगया है उन्होंने कहा कोयला चोरी के वजह से यहां जमीन धंसी है।1
- हाईवा हादसे में मृतक मंगल भुइया के आश्रितों को मिला ₹10 लाख मुआवजा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सौंपा चेक निरसा। निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा मोड़ के समीप करीब एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में मृतक मंगल भुइया के परिजनों को रविवार को ₹10 लाख का मुआवजा दिया गया। निरसा विधायक अरूप चटर्जी मृतक के घर पहुंचे और उनके आश्रितों को मुआवजे की कुल राशि का चेक सौंपा। वहीं, दाह-संस्कार के लिए पूर्व में ₹50 हजार की अग्रिम राशि का भुगतान किया जा चुका था। बताया जाता है कि घटना के दिन मंगल भुइया अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिनेमा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से मंगल भुइया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार उनके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद धरना पर बैठे परिजनों और एमपीएल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई, जिसमें मुआवजे की राशि पर सहमति बनी। रविवार की सुबह निरसा विधायक अरूप चटर्जी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा चेक सौंपा। इसके अलावा हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को भी ₹50-₹50 हजार की मुआवजा राशि दी गई। मुआवजा मिलने के बाद मृतक मंगल भुइया के पुत्र ने विधायक अरूप चटर्जी की पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की पहल को महत्वपूर्ण बताया।5
- जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल में हुई धांधली पर बोकारो नया मोड़ में युवाओं का फुटा आक्रोश । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी का फूंका पुतला । सरकार के खिलाफ युवाओं ने जमकर की नारेबाजी । जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल में हुई धांधली पर बोकारो नया मोड़ में युवाओं का फुटा आक्रोश । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी का फूंका पुतला । सरकार के खिलाफ युवाओं ने जमकर की नारेबाजी ।1
- Slug:- ईसीआर जीएम ने किया सिंदरी-पाथरडीह परियोजनाओं का निरीक्षण रैक मिलते ही धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत ट्रेन का होगा परिचालन................. Anchor:- रैक उपलब्ध होते ही धनबाद स्टेशन से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम छत्रपाल सिंह ने धनबाद दौरे के दौरान दी। जीएम ने सिंदरी-पाथरडीह क्षेत्र में चल रही नई रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम छत्रपाल सिंह रविवार को धनबाद पहुंचे। धनबाद पहुंचने के बाद उन्होंने सिंदरी-पाथरडीह क्षेत्र में रेलवे की नई परियोजनाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और धनबाद मंडल के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शाम को धनबाद स्टेशन लौटने के बाद जीएम ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि धनबाद से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना है। रैक उपलब्ध होते ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद से आने वाले समय में अमृत भारत के अलावा कई अन्य ट्रेनों के परिचालन की भी योजना है। Byte:- छत्रपाल सिंह – जीएम, ईसीआर हाजीपुर।2