Slug:- धनबाद में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR से छात्र आंदोलन और भू-धंसान तक मुद्दों पर सरकार को घेरा के. राजू बोले- ग्रासरूट पर कांग्रेस होगी मजबूत........... SIR में मतदाताओं के वोट बचाने की कोशिश................ अंबा प्रसाद संभालेंगी पब्लिक इश्यूज कैंपेन कमेटी की कमान....................... इरफान अंसारी ने विस्थापितों और छात्रों के समर्थन में खोला मोर्चा..................... Anchor:- धनबाद के सर्किट हाउस में रविवार को कांग्रेस की धनबाद लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, एआईसीसी सचिव सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और धनबाद लोकसभा प्रभारी कुमार जयमंगल सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ और ग्रासरूट स्तर पर मजबूत करने, SIR में मतदाताओं की मदद करने, जन मुद्दों को उठाने और छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पर चर्चा हुई। वहीं बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भू-धंसान प्रभावित विस्थापितों के पुनर्वास और छात्रों के इलाज को लेकर भी सरकार और प्रशासन की स्थिति स्पष्ट की। धनबाद लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने संगठन की समीक्षा के साथ अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठन की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस का सबसे पहला लक्ष्य ग्रासरूट स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय होकर काम करने का निर्देश दिया गया है। के. राजू ने कहा कि SIR के तहत धनबाद के कई मतदाताओं को नोटिस मिल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के BLA, ब्लॉक प्रभारी और जिला प्रभारी मतदाताओं को संबंधित दस्तावेज जमा कराने में मदद करेंगे, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का वोट प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि BLA, ब्लॉक प्रभारी, जिला प्रभारी, विधायक और सांसद प्रत्याशियों समेत पार्टी के सभी संबंधित लोगों को संदेश भेजा जाएगा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में SIR की बारीकी से मॉनिटरिंग कर सकें। जनता से जुड़े मुद्दों को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए कांग्रेस ने कैंपेन कमेटी का गठन किया है। नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल में इस कमेटी की जिम्मेदारी अंबा प्रसाद को दी गई है। पार्टी का कहना है कि कमेटी इलाके की समस्याओं को चिन्हित करेगी और उन्हें धरातल पर समाधान तक पहुंचाने के लिए काम करेगी। धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस की हार को लेकर के. राजू ने स्वीकार किया कि कुछ मुद्दों पर जनता और विभिन्न समुदायों से पार्टी का जुड़ाव अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पाया। अब इन कमियों को दूर करने और लोगों के बीच संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। छात्र आंदोलन के मुद्दे पर के. राजू ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दों को देशभर में उठाया है और कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने JPSC और JSSC CGL परीक्षा को लेकर भी सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया। के. राजू ने कहा कि JPSC परीक्षा को रद्द करने की दिशा में सरकार तैयार है, जबकि JSSC CGL के मामले में कानूनी प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच की मांग को यह कहकर लगभग नकार दिया कि सीबीआई ऐसे करीब 17 मामलों की जांच कर रही है, लेकिन आज तक किसी भी मामले में सीबीआई ने किसी को भी जेल नही भेजा है। Byte:- के. राजू – कांग्रेस प्रभारी, झारखंड। कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अंबा प्रसाद ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता को यह एहसास कराना है कि वह अकेली नहीं है। ग्रासरूट स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए पार्टी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि धनबाद सहित नॉर्थ छोटानागपुर में विस्थापन एक बड़ी समस्या है और विस्थापितों की लड़ाई को मजबूती से उठाया जाएगा। छात्रों के मुद्दे पर अंबा प्रसाद ने कहा कि वह सीधे तौर पर छात्रों के साथ हैं और उनकी मांगें जायज हैं। सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा और उनकी मांगों के आगे झुकना ही होगा। Byte:- अम्बा प्रसाद – प्रभारी, कैंपेन कमिटी, उत्तरी छोटानागपुर। बैठक के अंतिम क्षणों में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी धनबाद परिसदन पहुंचे। उन्होंने हाल में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने का जिक्र करते हुए कहा कि विस्थापितों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और डीसी से प्रभावित लोगों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उचित मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की। इरफान अंसारी ने कहा कि यदि प्रबंधन करीब 20 किलोमीटर दूर पुनर्वास के लिए जमीन दे रहा है और विस्थापित वहां जाने को तैयार नहीं हैं, तो आसपास की खाली जमीन पर ही उन्हें बसाया जाना चाहिए। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन और सीएमडी से भू-धंसान की समस्या का तकनीकी समाधान निकालने की मांग करते हुए कहा कि नई तकनीक के माध्यम से प्रभावित इलाके का उपचार किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि विस्थापितों की आवाज को दबाने के लिए किसी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्र आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। यदि आंदोलन के दौरान किसी छात्र को मेडिकल इमरजेंसी होती है तो उसे रेस्क्यू कर मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी छात्र के इलाज का खर्च उसके माता-पिता पर नहीं पड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। वहीं छात्रों पर लाठीचार्ज के सवाल पर इरफान अंसारी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों पर कार्रवाई की बात करने से पहले यह भी पूछा जाना चाहिए कि बीजेपी ने छात्रों पर गोली चलाने का काम क्यों किया। Byte:- इरफान अंसारी – स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड। V/O-Last:- कुल मिलाकर धनबाद की समीक्षा बैठक में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के साथ SIR, छात्रों के आंदोलन, JPSC-JSSC परीक्षा, जन समस्याओं और भू-धंसान से प्रभावित विस्थापितों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह नई रणनीति जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित होती है।
Slug:- धनबाद में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR से छात्र आंदोलन और भू-धंसान तक मुद्दों पर सरकार को घेरा के. राजू बोले- ग्रासरूट पर कांग्रेस होगी मजबूत........... SIR में मतदाताओं के वोट बचाने की कोशिश................ अंबा प्रसाद संभालेंगी पब्लिक इश्यूज कैंपेन कमेटी की कमान....................... इरफान अंसारी ने विस्थापितों और छात्रों के समर्थन में खोला मोर्चा..................... Anchor:- धनबाद के सर्किट हाउस में रविवार को कांग्रेस की धनबाद लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, एआईसीसी सचिव सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और धनबाद लोकसभा प्रभारी कुमार जयमंगल सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ और ग्रासरूट स्तर पर मजबूत करने, SIR में मतदाताओं की मदद करने, जन मुद्दों को उठाने और छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पर चर्चा हुई। वहीं बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भू-धंसान प्रभावित विस्थापितों के पुनर्वास और छात्रों के इलाज को लेकर भी सरकार और प्रशासन की स्थिति स्पष्ट की। धनबाद लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने संगठन की समीक्षा के साथ अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठन की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस का सबसे पहला लक्ष्य ग्रासरूट स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय होकर काम करने का निर्देश दिया
गया है। के. राजू ने कहा कि SIR के तहत धनबाद के कई मतदाताओं को नोटिस मिल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के BLA, ब्लॉक प्रभारी और जिला प्रभारी मतदाताओं को संबंधित दस्तावेज जमा कराने में मदद करेंगे, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का वोट प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि BLA, ब्लॉक प्रभारी, जिला प्रभारी, विधायक और सांसद प्रत्याशियों समेत पार्टी के सभी संबंधित लोगों को संदेश भेजा जाएगा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में SIR की बारीकी से मॉनिटरिंग कर सकें। जनता से जुड़े मुद्दों को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए कांग्रेस ने कैंपेन कमेटी का गठन किया है। नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल में इस कमेटी की जिम्मेदारी अंबा प्रसाद को दी गई है। पार्टी का कहना है कि कमेटी इलाके की समस्याओं को चिन्हित करेगी और उन्हें धरातल पर समाधान तक पहुंचाने के लिए काम करेगी। धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस की हार को लेकर के. राजू ने स्वीकार किया कि कुछ मुद्दों पर जनता और विभिन्न समुदायों से पार्टी का जुड़ाव अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पाया। अब इन कमियों को दूर करने और लोगों के बीच संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। छात्र आंदोलन के मुद्दे पर के. राजू ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दों को देशभर में उठाया है और कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने JPSC और JSSC CGL परीक्षा को लेकर भी सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया। के. राजू ने कहा कि JPSC परीक्षा को रद्द करने की
दिशा में सरकार तैयार है, जबकि JSSC CGL के मामले में कानूनी प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच की मांग को यह कहकर लगभग नकार दिया कि सीबीआई ऐसे करीब 17 मामलों की जांच कर रही है, लेकिन आज तक किसी भी मामले में सीबीआई ने किसी को भी जेल नही भेजा है। Byte:- के. राजू – कांग्रेस प्रभारी, झारखंड। कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अंबा प्रसाद ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता को यह एहसास कराना है कि वह अकेली नहीं है। ग्रासरूट स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए पार्टी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि धनबाद सहित नॉर्थ छोटानागपुर में विस्थापन एक बड़ी समस्या है और विस्थापितों की लड़ाई को मजबूती से उठाया जाएगा। छात्रों के मुद्दे पर अंबा प्रसाद ने कहा कि वह सीधे तौर पर छात्रों के साथ हैं और उनकी मांगें जायज हैं। सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा और उनकी मांगों के आगे झुकना ही होगा। Byte:- अम्बा प्रसाद – प्रभारी, कैंपेन कमिटी, उत्तरी छोटानागपुर। बैठक के अंतिम क्षणों में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी धनबाद परिसदन पहुंचे। उन्होंने हाल में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने का जिक्र करते हुए कहा कि विस्थापितों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और डीसी से प्रभावित लोगों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उचित मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित
करने की मांग की। इरफान अंसारी ने कहा कि यदि प्रबंधन करीब 20 किलोमीटर दूर पुनर्वास के लिए जमीन दे रहा है और विस्थापित वहां जाने को तैयार नहीं हैं, तो आसपास की खाली जमीन पर ही उन्हें बसाया जाना चाहिए। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन और सीएमडी से भू-धंसान की समस्या का तकनीकी समाधान निकालने की मांग करते हुए कहा कि नई तकनीक के माध्यम से प्रभावित इलाके का उपचार किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि विस्थापितों की आवाज को दबाने के लिए किसी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्र आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। यदि आंदोलन के दौरान किसी छात्र को मेडिकल इमरजेंसी होती है तो उसे रेस्क्यू कर मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी छात्र के इलाज का खर्च उसके माता-पिता पर नहीं पड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। वहीं छात्रों पर लाठीचार्ज के सवाल पर इरफान अंसारी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों पर कार्रवाई की बात करने से पहले यह भी पूछा जाना चाहिए कि बीजेपी ने छात्रों पर गोली चलाने का काम क्यों किया। Byte:- इरफान अंसारी – स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड। V/O-Last:- कुल मिलाकर धनबाद की समीक्षा बैठक में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के साथ SIR, छात्रों के आंदोलन, JPSC-JSSC परीक्षा, जन समस्याओं और भू-धंसान से प्रभावित विस्थापितों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह नई रणनीति जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित होती है।
- बराकर नदी में फिर हादसा: 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चिरकुंडा के शांति नगर नंबर-3 चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का 17 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सनोज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बड़े भाई को डूबता देख छोटे भाई ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बराकर नदी के पास पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद सनोज का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सनोज एक पान दुकान में काम करता था। परिवार में उसके माता पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बराकर नदी में नहाने के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बराकर नदी में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।5
- बगोदर में छात्रों का प्रतिवाद मार्च, सीएम का पुतला फूंका बगोदर में जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में छात्र एकता मंच ने प्रतिवाद मार्च निकाला। बस स्टैंड से शुरू हुआ मार्च बगोदर चौक पहुंचा, जहां छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। छात्रों ने परीक्षा रद्द करने, सीबीआई जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।1
- जामताड़ा में अपात्र राशन कार्डधारियों पर शिकंजा, 24 हजार से अधिक मामले जांच के दायरे में जामताड़ा। सरकारी राशन व्यवस्था को पात्र लाभुकों तक सीमित रखने के लिए जिले में राशन कार्डों की जांच तेज कर दी गई है। विभागीय स्तर पर ऐसे लाभुकों की पहचान की जा रही है, जो निर्धारित मानकों के अनुसार राशन पाने के योग्य नहीं हैं। जामताड़ा में इस अभियान के तहत कुल 24,119 मामलों को जांच के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें से 21,235 मामले अभी कार्रवाई की प्रतीक्षा में हैं, जबकि 2,873 मामलों में अपात्र लाभुकों के नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब तक करीब 11.96 प्रतिशत मामलों में कार्रवाई होने की जानकारी दी गई है। जांच में सबसे बड़ी संख्या उन लाभुकों की है, जिन्होंने लंबे समय से सरकारी राशन का उठाव नहीं किया है। विभाग ने ऐसे 10,283 साइलेंट लाभुकों को चिन्हित किया है। इनमें 9,821 मामलों की जांच लंबित है, जबकि 459 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा राशन कार्ड में एक ही व्यक्ति के एक से अधिक बार दर्ज होने, आय संबंधी पात्रता, चार पहिया वाहन के स्वामित्व समेत कई अन्य आधारों पर भी लाभुकों की पहचान की गई है। विभागीय आंकड़ों में 8,486 डुप्लीकेट लाभुक, 1,910 इनकम ग्रुप, 350 वाहन मालिक, 324 ऐसे सदस्य जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक दर्ज है और 2,292 ऐसे एकल सदस्य वाले कार्ड शामिल हैं, जिनमें सदस्य की उम्र 18 वर्ष से कम है। वहीं सकल कारोबार से जुड़े 234, Individual as Director के 181, PFMS के 35, Postal के 21 और आधार स्टेटस से जुड़े तीन मामले भी जांच के दायरे में हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी के अनुसार विभागीय निर्देश के तहत लाभुकों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। छह महीने से एक वर्ष तक राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों के अलावा आयकरदाता, चार पहिया वाहन मालिक और अन्य संदिग्ध श्रेणी में आने वाले कार्डधारियों की भी जांच की जा रही है। सत्यापन में यदि कोई लाभुक अपात्र पाया जाता है तो नियमानुसार उसके नाम को राशन कार्ड से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी खाद्यान्न का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। चिन्हित मामलों में सत्यापन की प्रक्रिया जारी है और 21 हजार से अधिक मामले अभी लंबित हैं। जांच पूरी होने के बाद पात्र और अपात्र लाभुकों की स्थिति स्पष्ट होगी तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- भाजयुमो का कांग्रेस पर हमला, कहा- वंदे मातरम का अपमान बर्दाश्त नहीं। जामताड़ा न्यूज:वंदे मातरम के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस का पुतला1
- जामताड़ा पुलिस को मिलीं 14 नई डायल-112 बोलेरो, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जामताड़ा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन जामताड़ा में जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में नई पहल की गई। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने 14 नई डायल-112 बोलेरो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जिले में शामिल होने से आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच और लोगों को बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद है। नई डायल-112 बोलेरो को विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार तैनात किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना, अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिस टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी। इससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में जामताड़ा पुलिस को अब तक 40 नई बाइक और कुल 28 नई डायल-112 बोलेरो वाहन प्राप्त हो चुके हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था, आपातकालीन सेवा और घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई की क्षमता में इजाफा होगा। इस मौके पर पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को जरूरत के समय पुलिस सहायता जल्द उपलब्ध कराई जा सकेगी। नई गाड़ियों के संचालन से खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।1
- स्वतंत्रता दिवस पर नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बांधा समां, उपायुक्त समेत कई अन्य अधिकारी रहे मौजूद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा *नगर भवन* में देर रात 10 बजे तक आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, समूह नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।1
- धनबाद। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सचिव स्वर्गीय अमिताभ चौधरी जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर रविवार को धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित DCA कार्यालय में आयोजित इस भावपूर्ण कार्यक्रम में क्रिकेट जगत के दिग्गजों, संघ के पदाधिकारियों, स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने स्व. अमिताभ चौधरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. अमिताभ चौधरी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि अमिताभ जी का कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शी सोच और खेल के प्रति उनका समर्पण हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा। राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से लेकर बीसीसीआई के सचिव पद तक के उनके सफर ने पूरे झारखंड का मान देश और दुनिया में बढ़ाया। कार्यक्रम का सफल आयोजन धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान DCA के वरिष्ठ पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों ने स्व. चौधरी जी द्वारा स्थापित आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।3
- बरसात में बढ़ीं मौसमी बीमारियां और सर्पदंश के मामले, अस्पताल अलर्ट जामताड़ा:जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों के साथ सर्पदंश के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 40 की संख्या में मरीज बुखार, सर्दी-खांसी, वायरल संक्रमण समेत अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बारिश के कारण जलजमाव और नमी बढ़ने के साथ धनरोपनी का समय होने से सर्पदंश का खतरा भी बढ़ गया है।खेतों में जाने से लोग सर्पदंश का शिकार हो रहे है और अबतक दो दर्जन से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सर्पदंश के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध है और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।लोग खाली पैर खेतों में जाने से बचे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान जलजमाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और बारिश में भींग जाने पर शरीर को साफ पानी धोने की सलाह दी अन्यथा त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा हो सकता है।साथ ही बुखार, सर्दी-खांसी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। मौसमी बीमारियो से खासतौर पर गले के इन्फेक्शन से बचने के लिए रोज रात एवं सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी की सलाह भी दी है। ज्यादा बुखार होने पर गर्म पानी में पैर डालकर रखे इससे धीरे धीरे बुखार उतर जाएगा। वही बरसात के मौसम में चापाकल और कुआं का पानी से भी डायरिया जैसी बीमारियों की संभावना रहती है।इसलिए पानी हमेशा उबालकर और छानकर पीना चाहिए। बाइट: डॉ दुर्गेश झा,विशेषज्ञ चिकित्सक,सदर अस्पताल1
- बगोदर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के दामा गांव में अज्ञात लोगों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है, जिसमें प्रतिमा की एक अंगुली खंडित हो गई। घटना के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बगोदर थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। देर शाम ग्रामीणों ने गांव में मशाल जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1