logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरसात में बढ़ीं मौसमी बीमारियां और सर्पदंश के मामले, अस्पताल अलर्ट जामताड़ा:जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों के साथ सर्पदंश के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 40 की संख्या में मरीज बुखार, सर्दी-खांसी, वायरल संक्रमण समेत अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बारिश के कारण जलजमाव और नमी बढ़ने के साथ धनरोपनी का समय होने से सर्पदंश का खतरा भी बढ़ गया है।खेतों में जाने से लोग सर्पदंश का शिकार हो रहे है और अबतक दो दर्जन से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सर्पदंश के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध है और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।लोग खाली पैर खेतों में जाने से बचे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान जलजमाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और बारिश में भींग जाने पर शरीर को साफ पानी धोने की सलाह दी अन्यथा त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा हो सकता है।साथ ही बुखार, सर्दी-खांसी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। मौसमी बीमारियो से खासतौर पर गले के इन्फेक्शन से बचने के लिए रोज रात एवं सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी की सलाह भी दी है। ज्यादा बुखार होने पर गर्म पानी में पैर डालकर रखे इससे धीरे धीरे बुखार उतर जाएगा। वही बरसात के मौसम में चापाकल और कुआं का पानी से भी डायरिया जैसी बीमारियों की संभावना रहती है।इसलिए पानी हमेशा उबालकर और छानकर पीना चाहिए। बाइट: डॉ दुर्गेश झा,विशेषज्ञ चिकित्सक,सदर अस्पताल

1 hr ago
user_Suman Bhattacharjee
Suman Bhattacharjee
Court reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
1 hr ago

बरसात में बढ़ीं मौसमी बीमारियां और सर्पदंश के मामले, अस्पताल अलर्ट जामताड़ा:जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों के साथ सर्पदंश के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 40 की संख्या में मरीज बुखार, सर्दी-खांसी, वायरल संक्रमण समेत अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बारिश के कारण जलजमाव और नमी बढ़ने के साथ धनरोपनी का समय होने से सर्पदंश का खतरा भी बढ़ गया है।खेतों में जाने से लोग सर्पदंश का शिकार हो रहे है और अबतक दो दर्जन से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सर्पदंश के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध है और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।लोग खाली पैर खेतों में जाने से बचे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान जलजमाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और बारिश में भींग जाने पर शरीर को साफ पानी धोने की सलाह दी अन्यथा त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा हो सकता है।साथ ही बुखार, सर्दी-खांसी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। मौसमी बीमारियो से खासतौर पर गले के इन्फेक्शन से बचने के लिए रोज रात एवं सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी की सलाह भी दी है। ज्यादा बुखार होने पर गर्म पानी में पैर डालकर रखे इससे धीरे धीरे बुखार उतर जाएगा। वही बरसात के मौसम में चापाकल और कुआं का पानी से भी डायरिया जैसी बीमारियों की संभावना रहती है।इसलिए पानी हमेशा उबालकर और छानकर पीना चाहिए। बाइट: डॉ दुर्गेश झा,विशेषज्ञ चिकित्सक,सदर अस्पताल

More news from झारखंड and nearby areas
  • जामताड़ा में अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि। जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे।
    1
    जामताड़ा में अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि।
जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • बराकर नदी में फिर हादसा: 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चिरकुंडा के शांति नगर नंबर-3 चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का 17 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सनोज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बड़े भाई को डूबता देख छोटे भाई ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बराकर नदी के पास पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद सनोज का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सनोज एक पान दुकान में काम करता था। परिवार में उसके माता पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बराकर नदी में नहाने के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बराकर नदी में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
    5
    बराकर नदी में फिर हादसा: 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, 
धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चिरकुंडा के शांति नगर नंबर-3 चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का 17 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सनोज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बड़े भाई को डूबता देख छोटे भाई ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बराकर नदी के पास पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद सनोज का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सनोज एक पान दुकान में काम करता था। परिवार में उसके माता पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बराकर नदी में नहाने के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बराकर नदी में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • दुमका 15 अगस्त पर बाइकर्स गैंग और पुलिस के बीच ऐसा किया हुआ देखिए पूरी खबर
    1
    दुमका 15 अगस्त पर बाइकर्स गैंग और पुलिस के बीच ऐसा किया हुआ देखिए पूरी खबर
    user_The KB Live
    The KB Live
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    4 hrs ago
  • #धनबाद कतरास में अवैध खनन से जमीन धसांने के मामलेमें बेरमो विधयाक अनूप सिंह ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा आरोप लगया है उन्होंने कहा कोयला चोरी के वजह से यहां जमीन धंसी है।
    1
    #धनबाद कतरास में अवैध खनन  से जमीन धसांने  के मामलेमें बेरमो विधयाक अनूप सिंह ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा आरोप लगया है उन्होंने कहा कोयला चोरी के वजह से यहां जमीन धंसी है।
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • धनबाद : बीबीएमकेयू में कुलपति ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर धनबाद : बीबीएमकेयू में कुलपति ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर
    1
    धनबाद : बीबीएमकेयू में कुलपति ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर
धनबाद : बीबीएमकेयू में कुलपति ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर
    user_TV 37
    TV 37
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    14 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बांधा समां, उपायुक्त समेत कई अन्य अधिकारी रहे मौजूद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा *नगर भवन* में देर रात 10 बजे तक आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, समूह नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बांधा समां, उपायुक्त समेत कई अन्य अधिकारी रहे मौजूद 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा *नगर भवन* में देर रात 10 बजे तक आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, समूह नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    15 hrs ago
  • MMDR एक्ट को लेकर केंद्र पर बरसे इरफान अंसारी, बोले- झारखंड का हक छीनने नहीं देंगे जामताड़ा:जामताड़ा स्थित अपने आवास में मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने MMDR यानी माइन्स एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को भाजपा ने सोची-समझी साजिश के तहत यह कानून पारित कर झारखंड के हितों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की जमीन के नीचे है और इससे मिलने वाला राजस्व राज्य का अधिकार है। इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, मुस्लिम, दलित और ओबीसी समाज की जमीन के नीचे मौजूद कोयला और लोहा लेकर केंद्र सरकार दिल्ली जा रही है, जबकि राज्य को मिलने वाला टैक्स भी बंद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा ले जाने के साथ राज्य के अधिकार और राजस्व को नहीं छीना जा सकता। यह बिल वापस लेना होगा। उन्होंने भाजपा को झारखंड का दुश्मन बताते हुए कहा कि पार्टी को झारखंड में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर झारखंड से दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो प्रधानमंत्री आवास और राष्ट्रपति भवन तक आंदोलन ले जाने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खनिज से मिलने वाले राजस्व से ही राज्य में मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह और युवाओं को गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत सहायता दी जा रही है। यदि राज्य का खनिज राजस्व प्रभावित हुआ तो झारखंड के विकास पर भी इसका असर पड़ेगा। इरफान अंसारी ने हाल के छात्र आंदोलन को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे और मुख्यमंत्री लगातार उनकी बातें सुन रहे थे। इसी दौरान भाजपा आंदोलन में घुस गई और ऐसा माहौल बनाया गया कि पूरे देश का ध्यान छात्र आंदोलन की ओर चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बीच केंद्र सरकार ने खनिज संपदा से जुड़े बिल को पारित कर दिया और झारखंड के वास्तविक मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका दिया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान झारखंड की छवि खराब हुई और दूसरी तरफ राज्य के खनिज अधिकारों पर चोट कर दी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर MMDR एक्ट के मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में इस मुद्दे को मजबूती से उठाने की जरूरत है। यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो झारखंड के हितों को बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने झारखंड के युवाओं और आम लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी JMM, कांग्रेस और सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो चक्का जाम किया जाएगा और झारखंड से एक कोयला भी बाहर नहीं जाने देने का आंदोलन किया जाएगा। इरफान अंसारी ने इसे झारखंड के साथ "बहुत बड़ा आघात, भीतरघात, विश्वासघात और आत्मघात" बताते हुए कहा कि वह इस बिल का कड़ा विरोध करते हैं। बाइट:इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड
    1
    MMDR एक्ट को लेकर केंद्र पर बरसे इरफान अंसारी, बोले- झारखंड का हक छीनने नहीं देंगे
जामताड़ा:जामताड़ा स्थित अपने आवास में मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने MMDR यानी माइन्स एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को भाजपा ने सोची-समझी साजिश के तहत यह कानून पारित कर झारखंड के हितों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की जमीन के नीचे है और इससे मिलने वाला राजस्व राज्य का अधिकार है।
इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, मुस्लिम, दलित और ओबीसी समाज की जमीन के नीचे मौजूद कोयला और लोहा लेकर केंद्र सरकार दिल्ली जा रही है, जबकि राज्य को मिलने वाला टैक्स भी बंद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा ले जाने के साथ राज्य के अधिकार और राजस्व को नहीं छीना जा सकता। यह बिल वापस लेना होगा।
उन्होंने भाजपा को झारखंड का दुश्मन बताते हुए कहा कि पार्टी को झारखंड में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर झारखंड से दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो प्रधानमंत्री आवास और राष्ट्रपति भवन तक आंदोलन ले जाने की बात कही।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खनिज से मिलने वाले राजस्व से ही राज्य में मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह और युवाओं को गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत सहायता दी जा रही है। यदि राज्य का खनिज राजस्व प्रभावित हुआ तो झारखंड के विकास पर भी इसका असर पड़ेगा।
इरफान अंसारी ने हाल के छात्र आंदोलन को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे और मुख्यमंत्री लगातार उनकी बातें सुन रहे थे। इसी दौरान भाजपा आंदोलन में घुस गई और ऐसा माहौल बनाया गया कि पूरे देश का ध्यान छात्र आंदोलन की ओर चला गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बीच केंद्र सरकार ने खनिज संपदा से जुड़े बिल को पारित कर दिया और झारखंड के वास्तविक मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका दिया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान झारखंड की छवि खराब हुई और दूसरी तरफ राज्य के खनिज अधिकारों पर चोट कर दी गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर MMDR एक्ट के मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में इस मुद्दे को मजबूती से उठाने की जरूरत है। यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो झारखंड के हितों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
उन्होंने झारखंड के युवाओं और आम लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी JMM, कांग्रेस और सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो चक्का जाम किया जाएगा और झारखंड से एक कोयला भी बाहर नहीं जाने देने का आंदोलन किया जाएगा।
इरफान अंसारी ने इसे झारखंड के साथ "बहुत बड़ा आघात, भीतरघात, विश्वासघात और आत्मघात" बताते हुए कहा कि वह इस बिल का कड़ा विरोध करते हैं।
बाइट:इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Court reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • जामताड़ा न्यूज,:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जामताड़ा के गांधी मैदान में जिला प्रशासन बनाम मंत्री एकादश के बीच में फ्रेंडली क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन,जिसमें मैच बराबरी पर समाप्त हो ।
    2
    जामताड़ा न्यूज,:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जामताड़ा के गांधी मैदान में जिला प्रशासन बनाम मंत्री एकादश के बीच में फ्रेंडली क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन,जिसमें मैच बराबरी पर समाप्त हो ।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • निरसा पिछले महीने ECL क्लर्क को जान से मारने की धमकी देने वाले अरबिंद पासवान ने आज फिर आजादी वाले दिन वही दोहरा दिया और कथित तौर पर बकाया राशि को लेकर बिकास पासवान और उसकी वाइफ़ संगीता पासवान को घर में घुस कर मार पीट किया। बीच बचाव करने गए गोपाल पाल और विशाल तुरी पर भी जान लेवा हमला किया। विशाल , गोपाल, बिकास और संगीता की इलाज करवाने गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से pmch रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
    4
    निरसा पिछले महीने ECL क्लर्क को जान से मारने की धमकी देने वाले अरबिंद पासवान ने आज फिर आजादी वाले दिन वही दोहरा दिया और कथित तौर पर बकाया राशि को लेकर बिकास पासवान और उसकी वाइफ़ संगीता पासवान को घर में घुस कर मार पीट किया। बीच बचाव करने गए गोपाल पाल और विशाल तुरी पर भी जान लेवा हमला किया। विशाल , गोपाल, बिकास और संगीता की इलाज करवाने गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से pmch रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.