MMDR एक्ट को लेकर केंद्र पर बरसे इरफान अंसारी, बोले- झारखंड का हक छीनने नहीं देंगे जामताड़ा:जामताड़ा स्थित अपने आवास में मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने MMDR यानी माइन्स एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को भाजपा ने सोची-समझी साजिश के तहत यह कानून पारित कर झारखंड के हितों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की जमीन के नीचे है और इससे मिलने वाला राजस्व राज्य का अधिकार है। इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, मुस्लिम, दलित और ओबीसी समाज की जमीन के नीचे मौजूद कोयला और लोहा लेकर केंद्र सरकार दिल्ली जा रही है, जबकि राज्य को मिलने वाला टैक्स भी बंद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा ले जाने के साथ राज्य के अधिकार और राजस्व को नहीं छीना जा सकता। यह बिल वापस लेना होगा। उन्होंने भाजपा को झारखंड का दुश्मन बताते हुए कहा कि पार्टी को झारखंड में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर झारखंड से दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो प्रधानमंत्री आवास और राष्ट्रपति भवन तक आंदोलन ले जाने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खनिज से मिलने वाले राजस्व से ही राज्य में मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह और युवाओं को गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत सहायता दी जा रही है। यदि राज्य का खनिज राजस्व प्रभावित हुआ तो झारखंड के विकास पर भी इसका असर पड़ेगा। इरफान अंसारी ने हाल के छात्र आंदोलन को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे और मुख्यमंत्री लगातार उनकी बातें सुन रहे थे। इसी दौरान भाजपा आंदोलन में घुस गई और ऐसा माहौल बनाया गया कि पूरे देश का ध्यान छात्र आंदोलन की ओर चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बीच केंद्र सरकार ने खनिज संपदा से जुड़े बिल को पारित कर दिया और झारखंड के वास्तविक मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका दिया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान झारखंड की छवि खराब हुई और दूसरी तरफ राज्य के खनिज अधिकारों पर चोट कर दी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर MMDR एक्ट के मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में इस मुद्दे को मजबूती से उठाने की जरूरत है। यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो झारखंड के हितों को बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने झारखंड के युवाओं और आम लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी JMM, कांग्रेस और सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो चक्का जाम किया जाएगा और झारखंड से एक कोयला भी बाहर नहीं जाने देने का आंदोलन किया जाएगा। इरफान अंसारी ने इसे झारखंड के साथ "बहुत बड़ा आघात, भीतरघात, विश्वासघात और आत्मघात" बताते हुए कहा कि वह इस बिल का कड़ा विरोध करते हैं। बाइट:इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड

- जामताड़ा में अपात्र राशन कार्डधारियों पर शिकंजा, 24 हजार से अधिक मामले जांच के दायरे में जामताड़ा। सरकारी राशन व्यवस्था को पात्र लाभुकों तक सीमित रखने के लिए जिले में राशन कार्डों की जांच तेज कर दी गई है। विभागीय स्तर पर ऐसे लाभुकों की पहचान की जा रही है, जो निर्धारित मानकों के अनुसार राशन पाने के योग्य नहीं हैं। जामताड़ा में इस अभियान के तहत कुल 24,119 मामलों को जांच के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें से 21,235 मामले अभी कार्रवाई की प्रतीक्षा में हैं, जबकि 2,873 मामलों में अपात्र लाभुकों के नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब तक करीब 11.96 प्रतिशत मामलों में कार्रवाई होने की जानकारी दी गई है। जांच में सबसे बड़ी संख्या उन लाभुकों की है, जिन्होंने लंबे समय से सरकारी राशन का उठाव नहीं किया है। विभाग ने ऐसे 10,283 साइलेंट लाभुकों को चिन्हित किया है। इनमें 9,821 मामलों की जांच लंबित है, जबकि 459 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा राशन कार्ड में एक ही व्यक्ति के एक से अधिक बार दर्ज होने, आय संबंधी पात्रता, चार पहिया वाहन के स्वामित्व समेत कई अन्य आधारों पर भी लाभुकों की पहचान की गई है। विभागीय आंकड़ों में 8,486 डुप्लीकेट लाभुक, 1,910 इनकम ग्रुप, 350 वाहन मालिक, 324 ऐसे सदस्य जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक दर्ज है और 2,292 ऐसे एकल सदस्य वाले कार्ड शामिल हैं, जिनमें सदस्य की उम्र 18 वर्ष से कम है। वहीं सकल कारोबार से जुड़े 234, Individual as Director के 181, PFMS के 35, Postal के 21 और आधार स्टेटस से जुड़े तीन मामले भी जांच के दायरे में हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी के अनुसार विभागीय निर्देश के तहत लाभुकों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। छह महीने से एक वर्ष तक राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों के अलावा आयकरदाता, चार पहिया वाहन मालिक और अन्य संदिग्ध श्रेणी में आने वाले कार्डधारियों की भी जांच की जा रही है। सत्यापन में यदि कोई लाभुक अपात्र पाया जाता है तो नियमानुसार उसके नाम को राशन कार्ड से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी खाद्यान्न का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। चिन्हित मामलों में सत्यापन की प्रक्रिया जारी है और 21 हजार से अधिक मामले अभी लंबित हैं। जांच पूरी होने के बाद पात्र और अपात्र लाभुकों की स्थिति स्पष्ट होगी तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- भाजयुमो का कांग्रेस पर हमला, कहा- वंदे मातरम का अपमान बर्दाश्त नहीं। जामताड़ा न्यूज:वंदे मातरम के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस का पुतला1
- जामताड़ा पुलिस को मिलीं 14 नई डायल-112 बोलेरो, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जामताड़ा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन जामताड़ा में जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में नई पहल की गई। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने 14 नई डायल-112 बोलेरो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जिले में शामिल होने से आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच और लोगों को बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद है। नई डायल-112 बोलेरो को विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार तैनात किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना, अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिस टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी। इससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में जामताड़ा पुलिस को अब तक 40 नई बाइक और कुल 28 नई डायल-112 बोलेरो वाहन प्राप्त हो चुके हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था, आपातकालीन सेवा और घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई की क्षमता में इजाफा होगा। इस मौके पर पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को जरूरत के समय पुलिस सहायता जल्द उपलब्ध कराई जा सकेगी। नई गाड़ियों के संचालन से खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।1
- हाईवा हादसे में मृतक मंगल भुइया के आश्रितों को मिला ₹10 लाख मुआवजा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सौंपा चेक निरसा। निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा मोड़ के समीप करीब एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में मृतक मंगल भुइया के परिजनों को रविवार को ₹10 लाख का मुआवजा दिया गया। निरसा विधायक अरूप चटर्जी मृतक के घर पहुंचे और उनके आश्रितों को मुआवजे की कुल राशि का चेक सौंपा। वहीं, दाह-संस्कार के लिए पूर्व में ₹50 हजार की अग्रिम राशि का भुगतान किया जा चुका था। बताया जाता है कि घटना के दिन मंगल भुइया अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिनेमा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से मंगल भुइया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार उनके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद धरना पर बैठे परिजनों और एमपीएल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई, जिसमें मुआवजे की राशि पर सहमति बनी। रविवार की सुबह निरसा विधायक अरूप चटर्जी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा चेक सौंपा। इसके अलावा हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को भी ₹50-₹50 हजार की मुआवजा राशि दी गई। मुआवजा मिलने के बाद मृतक मंगल भुइया के पुत्र ने विधायक अरूप चटर्जी की पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की पहल को महत्वपूर्ण बताया।5
- मार्गोमुंडा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया जश्ने आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में जश्ने आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जोश खरोश के साथ झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।वहीं आजादी के जश्न पर कई जगहों में परेड, खेलकूद, नृत्य, झांकी आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ओर जश्ने आजादी को धूमधाम से मनाया।1
- मुझे जान से मारना चाहते थे...' धनबाद के गोविंदपुर में दो बच्चों की मां पर सितम! इंसाफ कब? #Kumar #TheKBLive #दहेज1
- Slug:- धनबाद में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR से छात्र आंदोलन और भू-धंसान तक मुद्दों पर सरकार को घेरा के. राजू बोले- ग्रासरूट पर कांग्रेस होगी मजबूत........... SIR में मतदाताओं के वोट बचाने की कोशिश................ अंबा प्रसाद संभालेंगी पब्लिक इश्यूज कैंपेन कमेटी की कमान....................... इरफान अंसारी ने विस्थापितों और छात्रों के समर्थन में खोला मोर्चा..................... Anchor:- धनबाद के सर्किट हाउस में रविवार को कांग्रेस की धनबाद लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, एआईसीसी सचिव सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और धनबाद लोकसभा प्रभारी कुमार जयमंगल सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ और ग्रासरूट स्तर पर मजबूत करने, SIR में मतदाताओं की मदद करने, जन मुद्दों को उठाने और छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पर चर्चा हुई। वहीं बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भू-धंसान प्रभावित विस्थापितों के पुनर्वास और छात्रों के इलाज को लेकर भी सरकार और प्रशासन की स्थिति स्पष्ट की। धनबाद लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने संगठन की समीक्षा के साथ अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठन की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस का सबसे पहला लक्ष्य ग्रासरूट स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय होकर काम करने का निर्देश दिया गया है। के. राजू ने कहा कि SIR के तहत धनबाद के कई मतदाताओं को नोटिस मिल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के BLA, ब्लॉक प्रभारी और जिला प्रभारी मतदाताओं को संबंधित दस्तावेज जमा कराने में मदद करेंगे, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का वोट प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि BLA, ब्लॉक प्रभारी, जिला प्रभारी, विधायक और सांसद प्रत्याशियों समेत पार्टी के सभी संबंधित लोगों को संदेश भेजा जाएगा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में SIR की बारीकी से मॉनिटरिंग कर सकें। जनता से जुड़े मुद्दों को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए कांग्रेस ने कैंपेन कमेटी का गठन किया है। नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल में इस कमेटी की जिम्मेदारी अंबा प्रसाद को दी गई है। पार्टी का कहना है कि कमेटी इलाके की समस्याओं को चिन्हित करेगी और उन्हें धरातल पर समाधान तक पहुंचाने के लिए काम करेगी। धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस की हार को लेकर के. राजू ने स्वीकार किया कि कुछ मुद्दों पर जनता और विभिन्न समुदायों से पार्टी का जुड़ाव अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पाया। अब इन कमियों को दूर करने और लोगों के बीच संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। छात्र आंदोलन के मुद्दे पर के. राजू ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दों को देशभर में उठाया है और कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने JPSC और JSSC CGL परीक्षा को लेकर भी सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया। के. राजू ने कहा कि JPSC परीक्षा को रद्द करने की दिशा में सरकार तैयार है, जबकि JSSC CGL के मामले में कानूनी प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच की मांग को यह कहकर लगभग नकार दिया कि सीबीआई ऐसे करीब 17 मामलों की जांच कर रही है, लेकिन आज तक किसी भी मामले में सीबीआई ने किसी को भी जेल नही भेजा है। Byte:- के. राजू – कांग्रेस प्रभारी, झारखंड। कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अंबा प्रसाद ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता को यह एहसास कराना है कि वह अकेली नहीं है। ग्रासरूट स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए पार्टी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि धनबाद सहित नॉर्थ छोटानागपुर में विस्थापन एक बड़ी समस्या है और विस्थापितों की लड़ाई को मजबूती से उठाया जाएगा। छात्रों के मुद्दे पर अंबा प्रसाद ने कहा कि वह सीधे तौर पर छात्रों के साथ हैं और उनकी मांगें जायज हैं। सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा और उनकी मांगों के आगे झुकना ही होगा। Byte:- अम्बा प्रसाद – प्रभारी, कैंपेन कमिटी, उत्तरी छोटानागपुर। बैठक के अंतिम क्षणों में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी धनबाद परिसदन पहुंचे। उन्होंने हाल में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने का जिक्र करते हुए कहा कि विस्थापितों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और डीसी से प्रभावित लोगों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उचित मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की। इरफान अंसारी ने कहा कि यदि प्रबंधन करीब 20 किलोमीटर दूर पुनर्वास के लिए जमीन दे रहा है और विस्थापित वहां जाने को तैयार नहीं हैं, तो आसपास की खाली जमीन पर ही उन्हें बसाया जाना चाहिए। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन और सीएमडी से भू-धंसान की समस्या का तकनीकी समाधान निकालने की मांग करते हुए कहा कि नई तकनीक के माध्यम से प्रभावित इलाके का उपचार किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि विस्थापितों की आवाज को दबाने के लिए किसी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्र आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। यदि आंदोलन के दौरान किसी छात्र को मेडिकल इमरजेंसी होती है तो उसे रेस्क्यू कर मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी छात्र के इलाज का खर्च उसके माता-पिता पर नहीं पड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। वहीं छात्रों पर लाठीचार्ज के सवाल पर इरफान अंसारी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों पर कार्रवाई की बात करने से पहले यह भी पूछा जाना चाहिए कि बीजेपी ने छात्रों पर गोली चलाने का काम क्यों किया। Byte:- इरफान अंसारी – स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड। V/O-Last:- कुल मिलाकर धनबाद की समीक्षा बैठक में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के साथ SIR, छात्रों के आंदोलन, JPSC-JSSC परीक्षा, जन समस्याओं और भू-धंसान से प्रभावित विस्थापितों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह नई रणनीति जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित होती है।4
- बरसात में बढ़ीं मौसमी बीमारियां और सर्पदंश के मामले, अस्पताल अलर्ट जामताड़ा:जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों के साथ सर्पदंश के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 40 की संख्या में मरीज बुखार, सर्दी-खांसी, वायरल संक्रमण समेत अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बारिश के कारण जलजमाव और नमी बढ़ने के साथ धनरोपनी का समय होने से सर्पदंश का खतरा भी बढ़ गया है।खेतों में जाने से लोग सर्पदंश का शिकार हो रहे है और अबतक दो दर्जन से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सर्पदंश के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध है और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।लोग खाली पैर खेतों में जाने से बचे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान जलजमाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और बारिश में भींग जाने पर शरीर को साफ पानी धोने की सलाह दी अन्यथा त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा हो सकता है।साथ ही बुखार, सर्दी-खांसी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। मौसमी बीमारियो से खासतौर पर गले के इन्फेक्शन से बचने के लिए रोज रात एवं सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी की सलाह भी दी है। ज्यादा बुखार होने पर गर्म पानी में पैर डालकर रखे इससे धीरे धीरे बुखार उतर जाएगा। वही बरसात के मौसम में चापाकल और कुआं का पानी से भी डायरिया जैसी बीमारियों की संभावना रहती है।इसलिए पानी हमेशा उबालकर और छानकर पीना चाहिए। बाइट: डॉ दुर्गेश झा,विशेषज्ञ चिकित्सक,सदर अस्पताल1