logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घासा में मेला ग्राउंड के पास चारागाह भूमि पर घुमंतू जातियों को पंचायत ने जारी किए पट्टे, ​ग्रामीणों ने पट्टा आवंटन में धांधली का लगाया आरोप उदयपुर जिले के घासा में राज्य सरकार द्वारा घुमंतु जातियों को आवास सुरक्षा देने के लिए चलाई जा रही पट्टा वितरण योजना विवादों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रशासन एवं भू-माफियाओं की मिलीभगत से पात्र गाड़िया लोहार परिवारों को आवंटित आबादी भूमि के बजाय मेला ग्राउंड स्थित चारागाह भूमि पर काबिज कर दिया गया है। जबकि कीमती आबादी भूमि पर भू-माफियाओं ने कब्जे की तैयारी शुरू कर दी है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार के आदेशानुसार घुमंतु जातियों गाड़िया लोहार को पट्टे आवंटित किए जाने थे। घासा पंचायत में कई गाड़िया लोहार परिवार पूर्व में भी पट्टे प्राप्त कर मकान बनाकर रह रहे हैं। वर्तमान योजना के तहत पंचायत प्रशासन को यह प्रस्ताव देना था कि जो परिवार शेष हैं, उन्हें उचित स्थान पर बसाया जाए। ​ग्रामीणों का आरोप है कि आराजी नंबर 6113/582 जो कि रिकॉर्ड में आबादी भूमि दर्ज है। वहां के पट्टे गाड़िया लोहार समाज के नाम जारी किए गए।

5 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

घासा में मेला ग्राउंड के पास चारागाह भूमि पर घुमंतू जातियों को पंचायत ने जारी किए पट्टे, ​ग्रामीणों ने पट्टा आवंटन में धांधली का लगाया आरोप उदयपुर जिले के घासा में राज्य सरकार द्वारा घुमंतु जातियों को आवास सुरक्षा देने के लिए चलाई जा रही पट्टा वितरण योजना विवादों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रशासन एवं भू-माफियाओं की मिलीभगत से पात्र गाड़िया लोहार परिवारों को आवंटित आबादी भूमि के बजाय मेला ग्राउंड स्थित चारागाह भूमि पर काबिज कर दिया गया है। जबकि कीमती आबादी भूमि पर भू-माफियाओं ने कब्जे की तैयारी शुरू कर दी है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार के आदेशानुसार घुमंतु जातियों गाड़िया लोहार को पट्टे आवंटित किए जाने थे। घासा पंचायत में कई गाड़िया लोहार परिवार पूर्व में भी पट्टे प्राप्त कर मकान बनाकर रह रहे हैं। वर्तमान योजना के तहत पंचायत प्रशासन को यह प्रस्ताव देना था कि जो परिवार शेष हैं, उन्हें उचित स्थान पर बसाया जाए। ​ग्रामीणों का आरोप है कि आराजी नंबर 6113/582 जो कि रिकॉर्ड में आबादी भूमि दर्ज है। वहां के पट्टे गाड़िया लोहार समाज के नाम जारी किए गए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खेरवाड़ा में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, घटना में लाखों रुपए का हुआ नुकसान, दमकलों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू उदयपुर जिले के खेरवाड़ा कस्बे एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ष आग लगने की छोटी-बड़ी कई घटनाएं सामने आती हैं। खेरवाड़ा क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार आगजनी में करीब आठ से दस लाख रूपये के लागत की स्क्रैप पीसने की मशीन जल कर राख हो गई। मशीन केवल ढांचे के रूप में बची हैं। कबाडा व्यवसाई अशोक कलाल ने बताया कि कुल बीस लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। दुर्भाग्य से व्यापारी द्वारा गौदाम का बीमा भी नहीं करा रखा है।
    1
    खेरवाड़ा में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, घटना में लाखों रुपए का हुआ नुकसान, दमकलों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा कस्बे एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ष आग लगने की छोटी-बड़ी कई घटनाएं सामने आती हैं। खेरवाड़ा क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई जिसमें  लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार आगजनी में करीब आठ से दस लाख रूपये के लागत की स्क्रैप पीसने की मशीन जल कर राख हो गई। मशीन केवल ढांचे के रूप में बची हैं। कबाडा व्यवसाई अशोक कलाल ने बताया कि कुल बीस लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। दुर्भाग्य से व्यापारी द्वारा गौदाम का बीमा भी नहीं करा रखा है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • श्री शिवाय नमस्तुभयं__________________________________ ॐ श्री शिवाय नमस्त्युभ्यं मंत्र का शाब्दिक अर्थ है “हे भगवान शिव, आपको नमस्कार” संस्कृत का हिंदी अनुवाद- “श्री शिवाय” शब्द भगवान शिव को संदर्भित करता है, और नमस्तुभ्यम नमस्कार का प्रतीक है। पूरा वाक्य बनता है, “हे श्री शिव, आपको नमस्कार” करता हूँ। _________________________________________
    1
    श्री शिवाय नमस्तुभयं__________________________________
ॐ श्री शिवाय नमस्त्युभ्यं मंत्र का शाब्दिक अर्थ है “हे भगवान शिव, आपको नमस्कार” संस्कृत का हिंदी अनुवाद- “श्री शिवाय” शब्द भगवान शिव को संदर्भित करता है, और नमस्तुभ्यम नमस्कार का प्रतीक है। पूरा वाक्य बनता है, “हे श्री शिव, आपको नमस्कार” करता हूँ। _________________________________________
    user_Dadu sharma
    Dadu sharma
    Doctor Girwa, Udaipur•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन स्थित गुलाब सागर में लाखों मछलियों और अन्य जीवों की दुखद मौत हुई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और कई सवाल खड़े हो गए हैं। उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन स्थित गुलाब सागर में लाखों मछलियों और अन्य जीवों की दुखद मौत हुई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और कई सवाल खड़े हो गए हैं। उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Farmer कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजसमंद जिले के खेड़ी गांव में भेरुजी बावजी मंदिर के पास एक बिजली के खंभे से लगातार करंट आ रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
    1
    राजसमंद जिले के खेड़ी गांव में भेरुजी बावजी मंदिर के पास एक बिजली के खंभे से लगातार करंट आ रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
    user_Devilal CP
    Devilal CP
    खमनोर, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ के चिकारड़ा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बाद हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इससे गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जलभराव, किसानों के चारे को नुकसान और पूरी रात बिजली गुल रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
    3
    चित्तौड़गढ़ के चिकारड़ा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बाद हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इससे गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जलभराव, किसानों के चारे को नुकसान और पूरी रात बिजली गुल रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजसमंद के दिवेर क्षेत्र में उदयपुर-अजमेर फोरलेन पर एक केमिकल टैंकर पलटने से भीषण आग लग गई। धमाकों के साथ फैली आग में टैंकर चालक उदयपुर निवासी सोहनलाल डांगी जिंदा जल गया। हादसे के बाद दो घंटे तक फोरलेन पर यातायात जाम रहा, जिसे दमकलों की मदद से काबू पाया गया।
    1
    राजसमंद के दिवेर क्षेत्र में उदयपुर-अजमेर फोरलेन पर एक केमिकल टैंकर पलटने से भीषण आग लग गई। धमाकों के साथ फैली आग में टैंकर चालक उदयपुर निवासी सोहनलाल डांगी जिंदा जल गया। हादसे के बाद दो घंटे तक फोरलेन पर यातायात जाम रहा, जिसे दमकलों की मदद से काबू पाया गया।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • झालो की मदार गाँव के लिए परेशानी बना पैंथर फंसा वन विभाग के पिंजरे में राजसमंद में नाथद्वारा के जालौर की मदार में ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना पैंथर आखिर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। पैंथर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तो वन विभाग के अधिकारियों ने पेंथर का मेडिकल परीक्षण करने के बाद जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
    1
    झालो की मदार गाँव के लिए परेशानी बना पैंथर फंसा वन विभाग के पिंजरे में
राजसमंद में नाथद्वारा के जालौर की मदार में ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना पैंथर आखिर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। पैंथर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तो वन विभाग के अधिकारियों ने पेंथर का मेडिकल परीक्षण करने के बाद जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 min ago
  • डबोक एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को एक दिवसीय दौरे को लेकर डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के विशेष विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। ​मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे ही मुख्यमंत्री बाहर आए, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका उत्साहवर्धन किया।
    1
    डबोक एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को एक दिवसीय दौरे को लेकर डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के विशेष विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। ​मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे ही मुख्यमंत्री बाहर आए, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका उत्साहवर्धन किया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.