उदयपुर - राजसमंद में हाइवे पर पलटा टैंकर, जिंदा जल गया चालक उदयपुर से अजमेर फोरलेन पर जिले में दिवेर थाना क्षेत्र के छापली घाटा उतरते वक्त बेकाबू टैंकर बीच हाइवे पर पलट गया। पलटते ही आग लग गई और टैंकर में केमिकल भरा हुआ था, जिससे आग ज्यादा भभक उठी और चालक बाहर नहीं निकल पाया, जिससे आग में जिंदा जल गया। हादसे के बाद दिवेर थाना प्रभारी दलपतसिंह मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में भीम डीएसपी राकेश वर्मा भी पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जिंदा जला चालक उदयपुर निवासी सोहनलाल डांगी बताया जा रहा है। हादसे के बाद दो घंटे तक हाइवे जाम हो गया। धमाको के साथ टैंकर जलता रहा। हाइवे के दोनों तरफ वाहनों क लंबी कतार लग गई। राजसमंद, आमेट व देवगढ़ से दमकलें पहुंची, तो करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिर फोरलेन की एक तरफा यातायात व्यवस्था शुरू की गई।
उदयपुर - राजसमंद में हाइवे पर पलटा टैंकर, जिंदा जल गया चालक उदयपुर से अजमेर फोरलेन पर जिले में दिवेर थाना क्षेत्र के छापली घाटा उतरते वक्त बेकाबू टैंकर बीच हाइवे पर पलट गया। पलटते ही आग लग गई और टैंकर में केमिकल भरा हुआ था, जिससे आग ज्यादा भभक उठी और चालक बाहर नहीं निकल पाया, जिससे आग में जिंदा जल गया। हादसे के बाद दिवेर थाना प्रभारी दलपतसिंह मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में भीम डीएसपी राकेश वर्मा भी पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जिंदा जला चालक उदयपुर निवासी सोहनलाल डांगी बताया जा रहा है। हादसे के बाद दो घंटे तक हाइवे जाम हो गया। धमाको के साथ टैंकर जलता रहा। हाइवे के दोनों तरफ वाहनों क लंबी कतार लग गई। राजसमंद, आमेट व देवगढ़ से दमकलें पहुंची, तो करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिर फोरलेन की एक तरफा यातायात व्यवस्था शुरू की गई।
- तरुण जोशी राजसमंद कुंवारियां तहसील के ग्राम सोनियाणा शम्भुपुरा सीसी सड़क बनाई उसको पकाने के लिए चिकनी मिट्टी डाली गई व पानी के टैंकर व बारिश के पानी से मिट्टी चिकनी हो गई आने जाने वाले कई लोग नीचे गिर गये गम्भीर चोटे आई व एक बुजुर्ग गिर गया आस पास के लोगों ने वीडियो बनाया इस दौरान गांव के युवा कार्यकर्ता सुरेश धनगर दिनेश गुर्जर किशन लाल माली बाबूलाल गुर्जर चंद्र प्रकाश गणेश माली आदि ने मांग करी है कि इस चिकनी मिट्टी को जल्द जल्द हटाई जावे ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो।2
- राजसमंद:आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,फरारा के जंगलों में 500 लीटर वॉश नष्ट कर भट्टी ढहाई एक को किया गिरफ्तार1
- ✍️ संवाददाता – मुकेश बैरवा पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में जीत पर भोपाल सागर में उत्साह, आतिशबाजी कर मनाया जश्न चित्तौड़गढ़। भोपाल सागर में पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जीत की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में एकत्र होकर आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उपस्थित लोगों ने इसे जनता के विश्वास और संगठन की मेहनत का परिणाम बताया। इस अवसर पर भाजपा मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, सुरेश गाडरी, विजय अग्रवाल, राजु भाई साहब चंडालिया, लिलाधर जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भोपाल सागर में देर तक उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।1
- पवन अग्रवाल चिकारड़ा। भीषण गर्मी से जूझ रहे क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर दीं। पिछले तीन दिनों से आसमान से आग बरस रही थी और तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, लेकिन सोमवार शाम को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। तापमान गिरकर करीब 30 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रात्रि तापमान भी 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सोमवार देर रात मौसम ने उग्र रूप ले लिया। रात करीब 12 बजे के बाद तेज बिजली चमकने, मेघ गर्जना और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ, जो तड़के 3 बजे तक जारी रहा। इस दौरान 10 से 15 मिनट तक बेर के आकार के हल्के ओले भी गिरे। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने कई स्थानों पर मकानों के भीतर तक पानी पहुंचा दिया। गांव में नालियों की सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित रही, जिससे गली-मोहल्लों में पानी भर गया। कई निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवा और बारिश के बाद वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई और खुले में बैठना भी मुश्किल हो गया। मंगलवार को दिनभर हल्की उमस के बाद शाम होते-होते फिर बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। खबर लिखे जाने तक मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहा। बारिश का असर खेती-किसानी पर भी पड़ा है। खेतों में रखा सूखा चारा भीगकर खराब हो गया, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं खेतों पर बंधे मवेशी भी अचानक आई बारिश से खुद को बचा नहीं पाए और भीग गए। बिजली व्यवस्था चरमराई, पूरी रात अंधेरे में गुजरी तेज हवा और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही। रात करीब 1 बजे गुल हुई बिजली सुबह 8 बजे जाकर बहाल हुई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। इसके बाद भी दिनभर बिजली आंख-मिचौली करती रही। लगातार लाइन फॉल्ट के चलते 12 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली नहीं होने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए और दैनिक कार्य प्रभावित रहे। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की स्थिति में त्वरित सुधार आवश्यक है। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर अव्यवस्थित व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी।3
- *स्वरूपगंज उपखंड क्षेत्र के मांडवाड़ा देव धाचियानाडी टेकरी पर मगरी माता मंदिर पर शिवसेना द्वारा मेले कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भील समाज के बुजुर्ग युवा महिलाएं और बच्चों ने एकता का परिचय देते हुऐ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया मेला साधु संतों के सानिध्य में आयोजित किया गया वही भील समाज के युवाओं द्वारा साधु संतों और शिवसेना के पदाधिकारीयों का 51 किलो की माला पहनकर स्वागत किया गया जिसमें लाल गिरी जी महाराज शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल पिंडवाड़ा तहसील प्रमुख भूराराम राठौर आबू रोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल शिवसेना के प्रचार प्रमुख नाना राम भील उप जिला प्रमुख अजीत सिंह राठौड़ जिला प्रवक्ता सरवन रावल रोहिड़ा नगर प्रमुख हरिदास वैष्णव उप प्रमुख मनोज प्रजापत वाटेरा प्रमुख अर्जुन चौधरी सुरेश वैष्णव मांडवाड़ा देव नगर प्रमुख वचनाराम भील शांतिलाल अर्जुन राम जी महाराज गुलाब राम गोपाल भाई मकबूल भाई उपस्थित रहे वह आदिवासियों द्वारा मग�1
- परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर मांगी थी घूस, एसीबी के जाल में फंसे एएसआई मदनलाल और पूर्व पार्षद डायालाल संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की डूंगरपुर इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मदनलाल और उनके लिए दलाली कर रहे पूर्व पार्षद डायालाल पाटीदार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एएसआई मदनलाल उसे और उसके परिवार को धोखाधड़ी के मामले में फंसाने और गिरफ्तार करने की धमकी दे रहा था। आरोपी एएसआई का कहना था कि परिवादी, उसकी बेटी और दामाद ने लोगों के साथ धोखाधड़ी कर बैंक खातों में राशि जमा करवाई है। मुकदमे से नाम निकालने और मदद करने की एवज में एएसआई द्वारा भारी रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने मंगलवार को जाल बिछाया। सत्यापन के दौरान सामने आया कि एएसआई मदनलाल, दलाल डायालाल पाटीदार के माध्यम से एक लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ है। इसके बाद एसीबी के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी और दलाल पाटीदार को एएसआई के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। ब्यूरो ने इस मामले में एएसआई मदनलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में सोमवार रात आए तेज अंधड़ के साथ ही तकनीकी खामी के चलते ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। जानकारी के अनुसार 11 हजार वोल्ट की लाइन में आए फॉल्ट के कारण पूरे गांव के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इस हादसे में एक दुधारू गाय की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब 30 घरों में रखे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए।1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, जिले की पांच दमकलों ने पाया आग पर काबू, घटना के दौरान दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारे, दिवेर थाना क्षेत्र के छापली घाटे की घटना, राजसमंद जिले के छापली घाट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। हादसा करीब दोपहर पौने दो बजे उस समय हुआ, जब टैंकर उदयपुर से अजमेर की ओर जा रहा था। टैंकर पलटते ही उसमें आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए फोरलेन हाईवे पर तुरंत यातायात बंद कर दिया गया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी गई। सूचना मिलने पर दिवेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही आमेट, राजसमंद और देवगढ़ से कुल 5 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल टैंकर में लगी आग पूरी तरह बुझ चुकी है, लेकिन ड्राइवर और खलासी की स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। टैंकर हटाने के बाद ही जनहानि की स्थिति साफ हो सकेगी।2
- गोल गांव में ग्राम रथ कार्यक्रम आयोजित, व सांसद लुंबाराम रहे मौजूद।एलईडी पर का संबोधन दिखाया गया, योजनाओं की दी जानकारी।राज्य मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए, रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।#ReporterRJ24 #GolGaon #Live #Yojana #RJ241