भाजपा के 47वे स्थापना दिवस पर झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया l भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा नेता डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने अपने आवास सहित शाहमीर तकिया रविदास टोला में पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया तथा बच्चों को कॉपी ,कलम ,मिठाई बाटकर बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।इस अवसरपरउन्होंने पार्टी के इतिहास ,और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई सहित अनेक राष्ट्रवादी नेताओं के प्रयास से हुई थी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को अपना मूल मंत्र बनाया है। भाजपा ने देश की राजनीति में एक नई दिशा प्रदान की और आज यह संगठन विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुका है।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के विश्वास के कारण पार्टी निरंतर आगे बढ़ती रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में देश ने सुशासन और विकास का नया दौर देखा। वर्तमान में देश के प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र भाई मोदीके नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। आज कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तथा कई राज्यों में सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार चल रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी कीविचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करें। स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने देश के उज्ज्वल भविष्य, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीणविकास के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। आज स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,संतोष ठाकुर,गोपाल प्रसाद यादव, राणा रंजीत सिंह, वार्ड पार्षद राजीव कुमार सिन्हा,विजय प्रसाद उर्फ काला नाग,मंटू कुमार,महेश यादव,बबलू गुप्ता,सुनील रविदास,दारा रविदास,प्रदीप,शंकर,अनिल, बुलाकी, शिवनी देवी,सुमित्रा देवी,मीना देवी,सुनीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर स्थापना दिवस मनाया।

- Post by MD aurangzeb2
- पुलिस ने मर्ड*र के आरोपी को गेहूं के खेत में घुसकर फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार,खूब हो रही तारीफ।1
- Post by Hindustan Express News1
- Post by News Of Nawada1
- नवादा में 06 अप्रैल 2026 को जिला कांग्रेस कमिटी के महामंत्री एजाज अली मुन्ना की अध्यक्षता में अंबेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान “प्रभाकर झा हटाओ, कांग्रेस बचाओ” का नारा बुलंद किया गया। एजाज अली मुन्ना ने आरोप लगाया कि प्रभाकर झा पिछले 14 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रहे हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभाकर झा ने पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया और भाजपा नेताओं का समर्थन करते रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने एक स्वर में कांग्रेस पार्टी को “बी टीम” से बचाने की बात कही। फिलहाल इस मामले में प्रभाकर झा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- करपी में श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव यज्ञ में कथा प्रवचन का आनंद लेते दिखे हज़ारों-हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त पूरा करपी नगरी के लोग कृष्ण भक्ति में लीन दिखे #न्यूज़ #news #ब्रेकिंग #ब्रेकिंगन्यूज1
- Post by Hindustan Express News1
- जहानाबाद में राष्ट्रीय जनता दल की जिला महिला अध्यक्ष कुमारी सुमन सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों पर खुलकर जवाब दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर और राजद प्रवक्ता डॉ. शशी रंजन उर्फ पप्पू भी मौजूद रहे और उन्होंने सुमन सिद्धार्थ का समर्थन किया। प्रेस वार्ता में कुमारी सुमन सिद्धार्थ ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं और एक सुनियोजित साजिश के तहत लगाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने हर आरोप का प्रमाण के साथ जवाब दिया है और सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया है। उनका कहना था कि कुछ सामंती मानसिकता के लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुराने लेन-देन के मामले को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। महिला जिला अध्यक्ष ने बताया कि मकान के नाम पर उनसे जो राशि ली गई थी, वह अब तक वापस नहीं की गई है और उसे हड़पने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने गया थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कुमारी सुमन सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और प्रशासन पर पूरा भरोसा है और वे निष्पक्ष जांच की उम्मीद करती हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद राजद नेताओं ने भी एकजुटता दिखाते हुए उनके समर्थन में आवाज उठाई और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।1
- Post by Sanjeev Kumar1