Shuru
Apke Nagar Ki App…
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजिर बिहारी द्विवेदी।
Satyanarayan tiwari
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजिर बिहारी द्विवेदी।
More news from मैहर and nearby areas
- मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में NSUI के जिलाध्यक्ष अजिर बिहारी द्विवेदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। द्विवेदी ने यह बयान देते हुए कहा कि मौजूदा हालात में अमित शाह का पद पर बने रहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह की घटनाएँ हो रही हैं, उसके लिए अमित शाह की नीति जिम्मेदार है। द्विवेदी ने आगे कहा कि जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देते, तब तक NSUI इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। #sntnewspinch1
- सतना शहर के गुप्ता पैलेस पुष्कर्णी पार्क कांड में फर्जी मेडिकल बनाने वाले मास्टरमाइंड और जबलपुर स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के संचालक अमित खरे का एक और कारनामा सामने आया है। अमित खरे ने सुनियोजित तरीके से पांच लोगों को डंपर से कुचलवाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। इस घटना का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड अमित खरे को उसके साथियों के साथ जेल भेज दिया है।1
- सतना जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपराध नियंत्रण और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर कुल 17 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में 3 से 15 वर्षों से फरार चल रहे 7 स्थायी वारंटी और 10 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। अभियान के दौरान सालों से पुलिस को चकमा दे रहे स्थायी वारंटियों पर शिकंजा कसा गया। इनमें भूरूहुरा निवासी राकेश यादव (15 वर्ष से फरार), मतरी निवासी राजमन सिंह (14 वर्ष से फरार), झुरखुलू निवासी पूरन लाल पटेल (12 वर्ष से फरार), सखौहा खुर्द निवासी महेश कोल (4 वर्ष से फरार), देवार निवासी श्रीराम लोधी (3 वर्ष से फरार) और गढ़ी टोला निवासी मधुसूदन पाण्डेय शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 10 ऐसे आरोपियों को भी दबोचा जिनके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। इनमें दो बार वारंट जारी हो चुके इटहा खोखरा निवासी गोकुल पाल सहित इटहा निवासी रामसजीवन पाल व रामविश्वास पाल, संजय नगर नई बस्ती निवासी अंकित वर्मा, बडखुरा निवासी साजन कछेर, महाराजपुर निवासी लल्लू यादव, खम्हरिया निवासी रामसुजन कोल व सरमन कोल और बसहा मोहल्ला निवासी करन बंशकार शामिल हैं। उचेहरा थाना पुलिस ने रात भर चले इस सघन अभियान के बाद सभी 17 आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की और रविवार को उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।1
- सतना के चित्रकूट वन परिक्षेत्र अंतर्गत बगदरा घाटी के समीप पिछले करीब एक सप्ताह से एक हिरण का शावक सड़क के आसपास चहलकदमी करता दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना मिलने पर चित्रकूट रेंजर ने वन अमले के साथ मौके पर पहुंचकर शावक को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि, वन विभाग के प्रयासों के बावजूद यह शावक बार-बार जंगल से निकलकर सड़क के आसपास पहुंच जा रहा है। इससे शावक के किसी हादसे का शिकार होने की आशंका बनी हुई है। वन विभाग फिलहाल शावक की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने और वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन की गति धीमी रखने की अपील की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करसरा के समीप स्थित बौलिहा में 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो गई है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोला है। इसमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल करसरा के लिए भवन उपलब्ध कराना और करसरा से बौलिहा मार्ग का तत्काल निर्माण कराना शामिल है। इसके अलावा बौलिहा गांव की प्राथमिक शाला की जमीन को तत्काल अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा करीब 1000 से 1200 की आबादी वाले बौलिहा ग्राम को राजस्व ग्राम का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है।2
- एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजिर बिहारी द्विवेदी।1
- चित्रकूट में बगदरा घाटी के समीप करीब एक हफ्ते से एक हिरण का बच्चा सड़क के आसपास घूम रहा है। सूचना मिलने पर चित्रकूट रेंजर ने हिरण के बच्चे को जंगल की तरफ खदेड़ दिया था, लेकिन इसके बावजूद वह बार-बार सड़क पर लौटकर चहलकदमी करने आ जा रहा है।1
- चित्रकूट के मझगवां वन परिक्षेत्र स्थित धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर अचानक एक टाइगर दिखाई दिया। आश्रम मार्ग पर सड़क पार कर रहे इस टाइगर को एक राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1