बरेली में चाइनीज मांझा के खिलाफ सख्त अभियान, SSP के निर्देश पर बड़ी कारवाई बरेली पुलिस द्वारा जनपद में चाइनीज मांझा की अवैध बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। दिनांक 15 जनवरी 2026 से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। चाइनीज मांझा से अब तक कई गंभीर हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें आम नागरिकों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुँचा है। इसी क्रम में बरेली पुलिस द्वारा लगातार दुकानों, गोदामों और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर अवैध चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई दुकानदारों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करते हुए भारी मात्रा में चाइनीज मांझा जब्त किया गया है।

- बरेली जिले में चायनीज माँझे के खतरों को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने जनता को आवश्यक जानकारी दी और जागरूक रहने की अपील की। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और खतरनाक सामग्री से दूरी बनाएं।1
- बरेली में एजाज नगर गोटिया वार्ड नंबर 75 में कार ने तीन को रौंदा एक लड़का हॉस्पिटल में भर्ती2
- बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गन्ने से लदे एक ट्रक के नीचे एक दरोगा जी की कार दब गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से पिचक गई, लेकिन ऊपर वाले की कृपा से दरोगा जी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक असंतुलित हो गया, जिससे दरोगा जी की कार उसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दरोगा जी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सतर्कता और सामूहिक सहयोग से बड़ी से बड़ी अनहोनी को भी टाला जा सकता है।1
- एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बरेली के बारादरी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है चेकिंग के दौरान बारादरी पुलिस ने 31 लख रुपए की इसमें के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है जिसका एक साथी मौका पाकर भागने में फरार हुआ उसकी तलाश में लगातार पुलिस दविश दे रही है1
- Post by Firoz Idrisi1
- बरेली: चाइनीज़ मांझे के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक जानकारी एवं जनहित में जागरूकता हेतु आधिकारिक बाइट दी गई1
- गरीब शक्ति दल के पदाधिकारी ने भारत में अपराध चरम सीमा पर बढ़ने का घोर विरोध जातया बरेली उत्तर प्रदेश भारतीय जेलों में एक दोषी के साथ साथ पूरे पूरे परिवार के लाखों बेगुनाह लोग जेलों में कैदियों और बंदियों के रूप में सलाखों के पीछे होने व देश में झूठे मुकदमे दर्ज होने का घोर विरोध कर ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन के एसीएम बरेली को सोपा तथा बुलंद आवाज में भारत में न्यायिक स्तर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) की मांगकी ज्ञापन देने वाले में , मनोज विकट,रंजीत सिंह, संजीव सागर, संजय सक्सेना, गिरिश चंद्र सक्सेना , मोहम्मद नासिर, जगदीश सागर , रेनू जौहरी आदि समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे1
- बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी शास्त्री नगर गेट पर मोबाइल और चेन लूट के प्रयास तथा फायरिंग की घटना में नामजद थे। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने कार्रवाई की। मौके से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1