नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार कांकेर। थाना पखांजूर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता को धमकी भी दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 6 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे, जब परिजन घर से बाहर थे, उस दौरान राजेश सरकार (27), निवासी पीव्ही-75 भवानीपुर, थाना बांदे नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर धमकी भी दी। रिपोर्ट के आधार पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 159/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 64, 64(2)(m), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश सरकार को उसके निवास से पकड़ लिया। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया है। कार्रवाई में निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, एएसआई बिन्दुलता देवांगन, पीएसआई अमीना, प्रधान आरक्षक 652 लिहेन्द्र देवांगन, आरक्षक 865 पवन सोम, महिला आरक्षक 460 ममता मंडावी एवं महिला आरक्षक राकेश उर्फ रानी का विशेष योगदान रहा। कांकेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार कांकेर। थाना पखांजूर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता को धमकी भी दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 6 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे, जब परिजन घर से बाहर थे, उस दौरान राजेश सरकार (27), निवासी पीव्ही-75 भवानीपुर, थाना बांदे नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर धमकी भी दी। रिपोर्ट के आधार पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 159/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 64, 64(2)(m), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश सरकार को उसके निवास से पकड़ लिया। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया है। कार्रवाई में निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, एएसआई बिन्दुलता देवांगन, पीएसआई अमीना, प्रधान आरक्षक 652 लिहेन्द्र देवांगन, आरक्षक 865 पवन सोम, महिला आरक्षक 460 ममता मंडावी एवं महिला आरक्षक राकेश उर्फ रानी का विशेष योगदान रहा। कांकेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
- कांकेर शहर के गिल्ली चौक के पास रास्ते में खराब हुआ ट्रक, लगा जाम कांकेर शहर के गिल्ली चौक में,शनिवार रात करीब 9 बजे शीतला पारा जाने वाले मार्ग पर,ट्रक क्रमांक सीजी 10 ए आर 21 37 अचानक खराब हो गया। ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ा होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटी गाड़ियां किसी तरह निकलती रहीं, लेकिन बड़ी गाड़ियों के फंसने से जाम की स्थिति बन गई। जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।गिल्ली चौक क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना हमेशा करना पड़ता है।1
- अंतागढ़ की हालत आप देख सकते है जर जर प्रतीक्षालय को बना रहे शौचालय छत चारों ओर से उखड़ चुका है उसके ऊपर घास जग चुका है उसको अंदर से लीपा पोती कर लोगों की सुविधा से खिलवाड़ आप लोग इस विडियो और फोटो के माध्यम से अंतागढ़ राजीव गांधी चौक के पास में बन रहे शौचालय को देख सकते है पुराने और जर जर प्रतीक्षालय को बना रहे हैं शौचालय2
- सवा सौ दिए जलाकर राजा पारा में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन,,,,,,,,* *सवा सौ दिए जलाकर राजा पारा में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन,,,,,,,,* काँकेर, 17 सितंबर गुरुवार के दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में देवभूमि द्वार राजा पारा से लेकर भारत माता चौक तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आशीर्वाद के 125 दीए जलाए गए। साथ ही जन्मदिवस केक काटकर खुशियां मनाई गई तथा यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में अनेक नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दी,जिन में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूर्व पार्षद अजय पप्पू मोटवानी, सरकार सिंह, जगन्नाथ तिवारी, अभिषेक सोनी, रोहित यादव, गोलू यादव, तेजराम यादव, मुकेश यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रतीक पटेल, राजेश पटेल, सूरज चौरसिया, तथा अच्छी संख्या में महिलाओं ने भी अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दी।1
- MLA संगीता सिन्हा ने करहीभदर के पास सड़क दुर्घटना में घायलों से की मुलाकात, सड़क दुर्घटना की जानकारी पर क्षेत्र की MLA संगीता सिन्हा घायलों से मुलाकात करने हेतु बालोद जिला अस्पताल पहुंची, उन्होंने घायलों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही डॉक्टरों को भी उचित इलाज हेतु निर्देश दिए। बता दे कि शनिवार की सुबह करहीभदर के आगे एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे मे पलट गई। बस मे लगभग 35 से अधिक यात्री सवार होने की जानकारी है। 25 से अधिक यात्रियो के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद तत्काल गुरुर एवं बालोद पुलिस तथा यातायात पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया गया। वही मौके पर बालोद एवं गुरुर मुख्यालय से पांच अलग अलग एंबुलेंस की टीम को बुलाया गया। घायलो को उपचार के लिए बालोद जिला अस्पताल तथा गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सूचना है।1
- संयुक्त टीम को देख ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागे रेत माफिया, दर्जनों वाहन जब्त राजिम में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की छापामार कार्रवाई संयुक्त टीम को देख ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागे रेत माफिया, दर्जनों वाहन जब्त गरियाबंद/राजिम। महानदी तट पर लंबे समय से चल रहे कथित अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी छापामार कार्रवाई की। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने राजिम के समीप ग्राम पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में दबिश दी। प्रशासनिक अमले के पहुंचते ही अवैध खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में लंबे समय से रेत का अवैध उत्खनन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से दर्जनों ट्रैक्टर एवं ट्रॉलियों को जब्त किया। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ लोगों द्वारा ट्रॉलियों को पलटकर मौके से भागने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। नर्सरी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का भी आरोप स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप है कि अवैध रेत खनन के लिए पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की गई है। इससे क्षेत्र के पर्यावरण और हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। रेत खनन में पर्यावरणीय नियमों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं, यह भी जांच का विषय है। राजस्व नुकसान को लेकर उठे सवाल अवैध तरीके से रेत उत्खनन किए जाने से शासन को खनिज राजस्व में नुकसान होने की बात कही जा रही है। प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब जब्त वाहनों के दस्तावेज, खनन की अनुमति, रेत उत्खनन की वैधता और संबंधित क्षेत्र में पर्यावरणीय नियमों के पालन की जांच की जाएगी। कार्रवाई के बाद रेत खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- ‘गूंज तो नहीं, धमाका जरूर...’ जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तंज... DUSU चुनाव में ABVP की शानदार जीत, NSUI का सफाया। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/नई दिल्ली, 19 सितंबर 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हुए, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया। कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को एक भी केंद्रीय पद नहीं मिला। इस नतीजे के बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ मुहिम पर तीखा तंज कसा। चुनाव परिणाम (अंतिम आंकड़े) अध्यक्ष: यश डबास (ABVP) — 24,576 वोट विजय शंकर मीणा (NSUI) — 22,523 वोट अंतर: 2,053 वोट उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) — 30,615 वोट (पूर्व NSUI कार्यकर्ता, टिकट न मिलने पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा) ईशू मौर्या (ABVP) — 16,910 वोट वीर छत्ररथ (NSUI) — 4,313 वोट सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP) — 21,650 वोट नम्रता चौधरी (NSUI) — 14,869 वोट संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP) — लगभग 16,615-16,641 वोट विशेष यादव (समाजवादी छात्र सभा) — 15,778 वोट गोपाल चौधरी (NSUI) — 15,206 वोट मतदान प्रतिशत लगभग 40.46% रहा। जेपी नड्डा का बयान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे ‘गूंज’ तो सुनाई नहीं दी, लेकिन ‘धमाका’ जरूर सुनाई दिया।” उन्होंने राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को ‘झूठ की गूंज’ करार दिया और कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए यह नतीजा युवाओं का स्पष्ट संदेश है। अन्य भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने ABVP के विजेता उम्मीदवारों और युवाओं को बधाई दी। कई भाजपा नेताओं ने इसे राहुल गांधी की युवा आउटरीच का ‘पूर्ण खारिज’ बताया और कहा कि छात्र ‘झूठ की गूंज’ के बजाय राष्ट्रवाद और विकास की विचारधारा के साथ खड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि नतीजों के दिन ही राहुल गांधी इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से मुखातिब थे। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ हमेशा फुल फैक्ट्स और अपडेटेड जानकारी के साथ आपके साथ। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- कबाड़ी में बेचने पहुंचे तो खुला चोरी का राज, 4 गिरफ्तार बेवरती के गौठान शेड व डामर प्लांट से उड़ाई थीं मोटर मशीनें, 5 मशीनें और ब्रेजा कार बरामद; 5.50 लाख का माल जब्त कांकेर। बेवरती के गौठान शेड और डामर प्लांट से मोटर मशीन चोरी करने वाले गिरोह का सिटी कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी का सामान कबाड़ी के यहां खपाने पहुंचे चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पांच मोटर मशीनें और वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार बरामद की गई है। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम बेवरती निवासी विष्णु राम नेताम ने गौठान शेड में लगी मोटर मशीनों की चोरी की रिपोर्ट थाना कांकेर में दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 324/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 331(4) में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध चोरी की मोटर मशीनों को कबाड़ी दुकान में बेचने के लिए माकड़ी क्षेत्र में पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान सुक्कु राम सोरी (55), प्रताप सिंह ठाकुर (60), सुरेश पटेल (35) और बलराम यादव (32) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 8 सितंबर को डामर प्लांट से मोटर मशीनें चोरी करने की बात बताई। इसके बाद उनकी निशानदेही पर स्वास्तिक, किसान, पावर और मैक्सवेल कंपनी की पांच मोटर मशीनें बरामद की गईं। चोरी में इस्तेमाल सफेद रंग की ब्रेजा कार क्रमांक CG 26 E 7100 भी पुलिस ने जब्त कर ली। एक राय होकर दिया वारदात को अंजाम पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों द्वारा एक राय होकर अपराध करना पाए जाने पर मामले में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक कौशल साहू और आरक्षक ईश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। सूचना अपराधिक हेल्पलाइन 94791-55125 पर दी जा सकती है। पुलिस ने सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।1
- नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार कांकेर। थाना पखांजूर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता को धमकी भी दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 6 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे, जब परिजन घर से बाहर थे, उस दौरान राजेश सरकार (27), निवासी पीव्ही-75 भवानीपुर, थाना बांदे नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर धमकी भी दी। रिपोर्ट के आधार पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 159/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 64, 64(2)(m), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश सरकार को उसके निवास से पकड़ लिया। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया है। कार्रवाई में निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, एएसआई बिन्दुलता देवांगन, पीएसआई अमीना, प्रधान आरक्षक 652 लिहेन्द्र देवांगन, आरक्षक 865 पवन सोम, महिला आरक्षक 460 ममता मंडावी एवं महिला आरक्षक राकेश उर्फ रानी का विशेष योगदान रहा। कांकेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1