भुवन प्रकाश गुप्ता के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जोरदार अभिनंदन औरैया। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जालौन का प्रभारी बनाए जाने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में नरायनपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल ने कहा कि भुवन प्रकाश गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने से वैश्य समाज में हर्ष है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा हर वर्ग की मदद में सहभागी रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को भाजपा की ओर से प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिए जाने की मांग रखी। विशिष्ट अतिथि विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, जितेंद्र तिवारी व मंगल सिंह समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। समाज के लोगों ने भुवन प्रकाश गुप्ता को शॉल, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों के हकों की पहरेदारी करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने समाज के लोगों को आत्मसम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय सचिव आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता गुड्डू, परिषद जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल बंटू, जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, नगर महामंत्री अमित सुहाने, राजीव पोरवाल रानू, डॉ. मनोज चौरसिया, रुपेश पोरवाल, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, सर्वेश पोरवाल, विनोद पोरवाल, सचिन कुमार पोरवाल, पोली गुप्ता, आनंद बरसैया समेत करीब दो सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
भुवन प्रकाश गुप्ता के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जोरदार अभिनंदन औरैया। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जालौन का प्रभारी बनाए जाने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में नरायनपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल ने कहा कि भुवन प्रकाश गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने से वैश्य समाज में हर्ष है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा हर वर्ग की मदद में सहभागी रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को भाजपा की ओर से प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिए जाने की मांग रखी। विशिष्ट अतिथि विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, जितेंद्र तिवारी व मंगल सिंह समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। समाज के लोगों ने भुवन प्रकाश गुप्ता को शॉल, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों के हकों की पहरेदारी करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने समाज के लोगों को आत्मसम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय सचिव आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता गुड्डू, परिषद जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल बंटू, जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, नगर महामंत्री अमित सुहाने, राजीव पोरवाल रानू, डॉ. मनोज चौरसिया, रुपेश पोरवाल, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, सर्वेश पोरवाल, विनोद पोरवाल, सचिन कुमार पोरवाल, पोली गुप्ता, आनंद बरसैया समेत करीब दो सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
- भुवन प्रकाश गुप्ता के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जोरदार अभिनंदन औरैया। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जालौन का प्रभारी बनाए जाने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में नरायनपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल ने कहा कि भुवन प्रकाश गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने से वैश्य समाज में हर्ष है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा हर वर्ग की मदद में सहभागी रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को भाजपा की ओर से प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिए जाने की मांग रखी। विशिष्ट अतिथि विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, जितेंद्र तिवारी व मंगल सिंह समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। समाज के लोगों ने भुवन प्रकाश गुप्ता को शॉल, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों के हकों की पहरेदारी करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने समाज के लोगों को आत्मसम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय सचिव आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता गुड्डू, परिषद जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल बंटू, जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, नगर महामंत्री अमित सुहाने, राजीव पोरवाल रानू, डॉ. मनोज चौरसिया, रुपेश पोरवाल, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, सर्वेश पोरवाल, विनोद पोरवाल, सचिन कुमार पोरवाल, पोली गुप्ता, आनंद बरसैया समेत करीब दो सैकड़ा लोग मौजूद रहे।1
- *अयाना में सुमन दिवाकर और जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने संगठन मजबूती पर दिया जोर* *पीडीए जन चौपाल में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना* औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अयाना स्थित स्थानीय गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रजापति बाबा ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने किया। चौपाल में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सामाजिक भागीदारी और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से संवाद बढ़ाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी आपत्तियां और राजनीतिक विचार रखे। मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने समाज के लोगों से राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, बाबा रामनरेश यादव, प्रदीप सिंह चौहान, भगवती निषाद, स्नेहलता दोहरे, शैलेन्द्र अम्बेडकर, महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।1
- वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट, मिले उचित सम्मान: भुवन प्रकाश गुप्ता के अभिनंदन समारोह में उठे स्वर औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में नारायणपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के औरैया जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जालौन जनपद का प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। समारोह में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इस समाज को टिकटों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने समाज के लोगों को उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा और हकों की पहरेदारी करने का पूरा भरोसा दिया। इस कार्यक्रम में विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, रमन पोरवाल, आनंद नाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और समाज के लोग मौजूद रहे।4
- अपराधिक परेशानी बनी हुई है उप्र साशन प्रसाशन पर समस्या पर जैसे कोई निर्णय फैसला सजा न होनेके कारण एक समस्या बनकर समस्या यह गयी ,1
- मध्यस्थता, एडीआर एवं लोक अदालत के माध्यम से मामलों का करें निस्तारण : अश्विनी त्रिपाठी लवेदी/महेवा (इटावा)। महेवा विकासखंड के ग्राम असदपुर में ग्राम प्रधान रधुदेवी के आवास पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को मध्यस्थता, एडीआर (वैकल्पिक विवाद निस्तारण) एवं लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराने की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन और सचिव आरती द्विवेदी के संयोजन में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र अश्विनी त्रिपाठी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो वह मध्यस्थता, एडीआर एवं लोक अदालत के माध्यम से भी मामले को आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास कर सकता है। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता की प्रक्रिया में दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर उनकी बात सुनी जाती है और मध्यस्थ के माध्यम से दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। इससे पक्षकारों के समय और धन की बचत होती है तथा आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो पाता है। अधिकार मित्र अश्विनी त्रिपाठी ने ग्रामीणों से अपील की कि छोटे-बड़े विवादों को अनावश्यक रूप से लंबा खींचने के बजाय उपलब्ध वैधानिक माध्यमों की जानकारी लेकर आपसी सहमति से समाधान का प्रयास करें। उन्होंने लोक अदालत के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अधिकार मित्र शेर सिंह ने ग्रामीणों को लोक अदालत के साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम न्यायालय चकरनगर एवं सैफई में उपलब्ध न्यायिक सुविधाओं के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रधुदेवी ने की। इस दौरान मुन्नी लाल, राधेश्याम, नाथूराम, राजीव, सुनीता, शांति देवी, ममता, कमला देवी, सावित्री, प्रीति, राजा बेटी, प्रेम शंकर, विशाल, हेमंत, अंशिका, राधा रानी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।4
- देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की मांग की औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे मा. ब्रह्मानंद कठेरिया उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके अंतर्गत देवकली मंदिर, औरैया जोकि "देवकली ट्रस्ट" के अधीन व सनातन धर्म की अति प्राचीन धरोहर के रूप में स्थित हैं, जिसे अब "देवकली धाम" के नाम से जाना जाता हैं, प्रतिदिन शहर व आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त अपनी श्रद्धा व आस्था के साथ सुबह-शाम दर्शन आराधना व मन्नतें मांगने के लिए मंदिर में आते हैं, मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद काफी समय से टूटे हुए क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों के मन में पीड़ा होती हैं, श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर हेतु नए गुंबद व उनके लिए लोहे का सरिया काफी समय पहले आ चुके हैं, रखरखाव के अभाव में नये गुंबद क्षतिग्रस्त व लोहे की सरिया में जंग लगकर उनकी छवि धूमिल हो रही हैं। शहर के जागरूक बुद्धिजीवियों व धार्मिक विचारधारा के श्रद्धालुओं ने बताया कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों पर जनपद की जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का काफी दबाव हैं, देवकली ट्रस्ट हेतु समूचे जनपद का सर्वे व चिन्हित करते हुए एक गैर सरकारी सक्रिय व क्रियाशील संगठन (एनजीओ) को ट्रस्ट में सम्मिलित करने की अपील की हैं, जिससे देवकली धाम ट्रस्ट के अधीन देवकली मंदिर की व्यवस्था संतुलन के साथ मूलभूत समस्याओं जैसे साफ सफाई, मंदिर की देखरेख, सौंदर्यीकरण, छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपयोगी रहेगा। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक जन-भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन से टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की हैं, ताकि ऐतिहासिक देवकली मंदिर अपने सौंदर्य आस्था व उत्कृष्ट प्राचीन धरोहर के रूप में सुरक्षित हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी कपिल गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *बेला में जमीन विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती।* *न्याय की मांग को लेकर मंडी रोड स्थित टंकी पर चढ़ी रश्मि।* *जमीन के फर्जी बैनामे का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग।* *सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का किया प्रयास।* *करीब 1.30 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी युवती।* *पुलिस द्वारा न्याय का भरोसा दिलाने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी।* *मौके पर पुलिस के साथ आसपास के लोगों की भीड़ रही मौजूद।*1
- पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। पत्रकार से मारपीट, गाली गलौज व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने कानपुर - इटावा नेशनल हाइवे - 19 हीरा पैलेस के पास से किया गिरफ्तार। पत्रकार पर रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी अयाना थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे। पत्रकार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज बाजार आया था तभी आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम। पत्रकार की तहरीर पर अजीतमल पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय किया पेश।1