logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बूंदी के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव बूंदी। शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बूंदी शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहर के विभिन्न कृष्ण मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के कल्याण राय मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, नरसिंह भगवान मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठे। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान छोटे-छोटे बच्चे बाल गोपाल और राधा-कृष्ण की वेशभूषा में अठखेलियां करते नजर आए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कई स्थानों पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां युवाओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़कर भगवान कृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा फल, आइसक्रीम एवं चॉकलेट का वितरण कर प्रसाद बांटा गया और पुण्य लाभ अर्जित किया गया। वार्ड पार्षद त्रिलोक कुमावत ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय और अधर्म का नाश करने तथा धर्म की स्थापना के लिए इसी दिन अवतार लिया था। इसी कारण पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी विभिन्न मंदिरों में तैनात रहे और लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। बूंदी में जन्माष्टमी का पर्व देर रात तक भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

1 day ago
user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बूंदी के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव बूंदी। शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बूंदी शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहर के विभिन्न कृष्ण मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के कल्याण राय मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, नरसिंह भगवान मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठे। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान छोटे-छोटे बच्चे बाल गोपाल और राधा-कृष्ण की वेशभूषा में अठखेलियां करते नजर आए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कई स्थानों पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां युवाओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़कर भगवान कृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा फल, आइसक्रीम एवं चॉकलेट का वितरण कर प्रसाद बांटा गया और पुण्य लाभ अर्जित किया गया। वार्ड पार्षद त्रिलोक कुमावत ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय और अधर्म का नाश करने तथा धर्म की स्थापना के लिए इसी दिन अवतार लिया था। इसी कारण पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी विभिन्न मंदिरों में तैनात रहे और लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। बूंदी में जन्माष्टमी का पर्व देर रात तक भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी हेमराज सिंह हाडा का चल रहा है तूफानी जनसमपर्क । मतदाताओं से कर रहे हैं अपील तो मुझे वोट देकर विजयश्री का ताज पहनाये ।
    1
    भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी हेमराज सिंह हाडा का चल रहा है तूफानी जनसमपर्क । मतदाताओं से कर रहे हैं अपील तो मुझे वोट देकर विजयश्री का ताज पहनाये ।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Kota नयापुरा सीबी गार्डन में तेन्दुआ आया।। पुलिस व वन विभाग की टीमें मौके पर पहुँची।। मॉर्निंग वाक कर रहे लोगों को बाहर निकाला।। सीबी गार्डन के दरवाज़े किए बंद।।
    1
    Kota
नयापुरा सीबी गार्डन में तेन्दुआ आया।।

पुलिस व वन विभाग की टीमें मौके पर पहुँची।।

मॉर्निंग वाक कर रहे लोगों को बाहर निकाला।।

सीबी गार्डन के दरवाज़े किए बंद।।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    23 hrs ago
  • शाहपुरा नगर पालिका चुनाव वार्ड 11 निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 'केले' से तोला, महिलाओं में भारी उत्साह शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 11 में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। वार्ड वासियों ने इस बार एकजुट होकर निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक को अपना पूर्ण समर्थन देने का मन बना लिया है। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 11 में योगेश कुमार पारीक के समर्थन में एक ऐतिहासिक और भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें पूरा वार्ड उमड़ पड़ा। केले से तौलकर किया भव्य स्वागत जुलूस के दौरान वार्ड वासियों का उत्साह देखने लायक था। पूरे क्षेत्र में प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक का जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने एकजुटता दिखाते हुए योगेश कुमार पारीक को 'केलों' से तौला और उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। पूरे वार्ड में ढोल-नगाड़ों की थाप पर विजय जुलूस निकाला गया और जनता से समर्थन व आशीर्वाद मांगा गया। आधी आबादी (महिलाओं) ने संभाली कमान, कार्यों की जमकर की तारीफ इस बार के चुनाव में वार्ड 11 की महिलाओं का उत्साह सबसे अनोखा और चर्चा का विषय बना हुआ है। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर जुलूस में हिस्सा लिया और योगेश कुमार पारीक के पक्ष में माहौल बनाया। महिलाओं का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में वार्ड की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। वार्ड की महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा— "पिछले 5 साल में जिस तरह से हमारे गली-मोहल्लों में प्रतिदिन सफाई हुई है, नालियां साफ रही हैं, और सीसी रोड का निर्माण हुआ है, वह काबिले तारीफ है। आज हमारे मोहल्ले साफ-सुथरे नजर आते हैं। प्रतिदिन कचरा गाड़ी का आना, सफाई कर्मचारियों का मुस्तैद रहना और सबसे बड़ी बात—सिर्फ एक फोन कॉल पर हमारा काम होना, हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पार्षद का प्रतिदिन हमारे बीच उपस्थित रहना और हमारी समस्याओं को सुनना ही सबसे बड़ी ताकत है।" महिलाओं ने साफ तौर पर कहा कि इसी विकास कार्य को देखकर हम सभी वार्ड वासियों ने मिलकर खुद योगेश कुमार पारीक को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। आने वाले 5 साल में विकास को और आगे बढ़ाऊंगा: योगेश पारीक जनता से मिल रहे इस अपार स्नेह और भारी समर्थन से गदगद निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक ने सभी वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा— "जिस प्रकार मैंने पिछले 5 वर्षों में प्रतिदिन पूरे वार्ड में घूम-घूम कर, आपकी हर सुख-दुख में भागीदारी निभाते हुए विकास कार्य किए हैं, मैं वादा करता हूँ कि आने वाले 5 साल भी आपके बीच पूरी तरह सक्रिय रहूँगा। इस विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा और वार्ड 11 को नगर पालिका का सबसे आदर्श वार्ड बनाया जाएगा।" अलमारी के निशान (बैलेट नंबर 4) पर माँगा समर्थन जुलूस के दौरान मातृशक्ति और वार्ड वासियों ने घर-घर जाकर योगेश कुमार पारीक के चुनाव चिन्ह 'अलमारी' के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभी ने बैलेट नंबर 4 पर 'अलमारी' के निशान का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वार्ड के सैकड़ों गणमान्य लोग, युवा और भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
    1
    शाहपुरा नगर पालिका चुनाव वार्ड 11 निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक
के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 'केले' से तोला, महिलाओं में भारी उत्साह
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 11 में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। वार्ड वासियों ने इस बार एकजुट होकर निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक को अपना पूर्ण समर्थन देने का मन बना लिया है। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 11 में योगेश कुमार पारीक के समर्थन में एक ऐतिहासिक और भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें पूरा वार्ड उमड़ पड़ा।
केले से तौलकर किया भव्य स्वागत
जुलूस के दौरान वार्ड वासियों का उत्साह देखने लायक था। पूरे क्षेत्र में प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक का जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने एकजुटता दिखाते हुए योगेश कुमार पारीक को 'केलों' से तौला और उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। पूरे वार्ड में ढोल-नगाड़ों की थाप पर विजय जुलूस निकाला गया और जनता से समर्थन व आशीर्वाद मांगा गया।
आधी आबादी (महिलाओं) ने संभाली कमान, कार्यों की जमकर की तारीफ
इस बार के चुनाव में वार्ड 11 की महिलाओं का उत्साह सबसे अनोखा और चर्चा का विषय बना हुआ है। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर जुलूस में हिस्सा लिया और योगेश कुमार पारीक के पक्ष में माहौल बनाया। महिलाओं का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में वार्ड की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
वार्ड की महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा— "पिछले 5 साल में जिस तरह से हमारे गली-मोहल्लों में प्रतिदिन सफाई हुई है, नालियां साफ रही हैं, और सीसी रोड का निर्माण हुआ है, वह काबिले तारीफ है। आज हमारे मोहल्ले साफ-सुथरे नजर आते हैं। प्रतिदिन कचरा गाड़ी का आना, सफाई कर्मचारियों का मुस्तैद रहना और सबसे बड़ी बात—सिर्फ एक फोन कॉल पर हमारा काम होना, हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पार्षद का प्रतिदिन हमारे बीच उपस्थित रहना और हमारी समस्याओं को सुनना ही सबसे बड़ी ताकत है।" महिलाओं ने साफ तौर पर कहा कि इसी विकास कार्य को देखकर हम सभी वार्ड वासियों ने मिलकर खुद योगेश कुमार पारीक को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है।
आने वाले 5 साल में विकास को और आगे बढ़ाऊंगा: योगेश पारीक
जनता से मिल रहे इस अपार स्नेह और भारी समर्थन से गदगद निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक ने सभी वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा— "जिस प्रकार मैंने पिछले 5 वर्षों में प्रतिदिन पूरे वार्ड में घूम-घूम कर, आपकी हर सुख-दुख में भागीदारी निभाते हुए विकास कार्य किए हैं, मैं वादा करता हूँ कि आने वाले 5 साल भी आपके बीच पूरी तरह सक्रिय रहूँगा। इस विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा और वार्ड 11 को नगर पालिका का सबसे आदर्श वार्ड बनाया जाएगा।"
अलमारी के निशान (बैलेट नंबर 4) पर माँगा समर्थन
जुलूस के दौरान मातृशक्ति और वार्ड वासियों ने घर-घर जाकर योगेश कुमार पारीक के चुनाव चिन्ह 'अलमारी' के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभी ने बैलेट नंबर 4 पर 'अलमारी' के निशान का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वार्ड के सैकड़ों गणमान्य लोग, युवा और भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के PG खाली कराए गए हैं और बच्चों के मेस भी बंद हो गए हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। #sosnsui सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के PG खाली कराए गए हैं और बच्चों के मेस भी बंद हो गए हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। #sosnsui
    1
    सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के PG खाली कराए गए हैं और बच्चों के मेस भी बंद हो गए हैं।

ऐसे मुश्किल वक्त में NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

#sosnsui
सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के PG खाली कराए गए हैं और बच्चों के मेस भी बंद हो गए हैं।
ऐसे मुश्किल वक्त में NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
#sosnsui
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • sity jaipur ke chote kasba gav hai is gav ka nam kavar ka bhas shee bala ji maharaj mandir or sath me gv. sala hai jisme sari subidha
    3
    sity jaipur ke chote kasba gav hai is gav ka nam kavar ka bhas shee bala ji maharaj mandir or sath me gv. sala hai jisme sari subidha
    user_Golu meena
    Golu meena
    Municipal Corporation मांगरोल, बारां, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश गौतम का चल रहा है। तूफानी दौरा जीतने के पूरे आसार
    1
    भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश गौतम का चल रहा है। तूफानी दौरा जीतने के पूरे आसार
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बकाया भुगतान की मांग को लेकर 568‌ वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से शुरू हुआ जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना मंगलवार को 568 वें दिन भी जारी रहा: जेके के ये मजदूर रोज यहां धरना दे रहे हैं: इस बीच कोटा कलक्टर कई बार इनके सामने से गुजरते होंगे: आते-जाते इन पर नजर पड़ती होगी, लेकिन अभी तक ना तो इन्होंने और ना ही किसी सत्ताधारी दल के जिम्मेदार पदाधिकारी ने इनकी सुध ली है: हां यहां किसी काम से आए बीजेपी के देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने एक बार जरूर इनसे बात की थी: इस बात को भी अब काफी वक्त हो गया है...
    1
    बकाया भुगतान की मांग को लेकर 568‌ वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना 
बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से शुरू हुआ जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना मंगलवार को 568 वें दिन भी जारी रहा: जेके के ये मजदूर रोज यहां धरना दे रहे हैं: इस बीच कोटा कलक्टर कई बार इनके सामने से गुजरते होंगे: आते-जाते इन पर नजर पड़ती होगी, लेकिन अभी तक ना तो इन्होंने और ना ही किसी सत्ताधारी दल के जिम्मेदार पदाधिकारी ने इनकी सुध ली है: हां यहां किसी काम से आए बीजेपी के देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने एक बार जरूर इनसे बात की थी: इस बात को भी अब काफी वक्त हो गया है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • तीन साल से फरार स्मैक सप्लायर नेपाल बंजारा गिरफ्तार शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर जिले में पुराने प्रकरणों के निस्तारण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फुलियाकला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा अंजुम कायल व डीएसपी नानालाल सालवी के सुपरविजन में थानाधिकारी दिनेश कुमार ने टीम गठित कर 3 साल से फरार चल रहे स्मैक सप्लायर नेपाल बंजारा को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार 24 सितंबर 2023 को राज्यास चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान मारुति कार चालक ताराचंद गुर्जर निवासी कनेछनकलां के कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। इस मामले में ताराचंद व वाहन स्वामी दीपू बैरवा को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य सप्लायर नेपाल बंजारा फरार हो गया था। आरोपी फरार होकर अहमदाबाद में प्लास्टिक की कुर्सियां बेचने का काम करने लगा था। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार 7 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
    1
    तीन साल से फरार स्मैक सप्लायर नेपाल बंजारा गिरफ्तार
शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर जिले में पुराने प्रकरणों के निस्तारण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फुलियाकला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा अंजुम कायल व डीएसपी नानालाल सालवी के सुपरविजन में थानाधिकारी दिनेश कुमार ने टीम गठित कर 3 साल से फरार चल रहे स्मैक सप्लायर नेपाल बंजारा को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार 24 सितंबर 2023 को राज्यास चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान मारुति कार चालक ताराचंद गुर्जर निवासी कनेछनकलां के कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। इस मामले में ताराचंद व वाहन स्वामी दीपू बैरवा को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य सप्लायर नेपाल बंजारा फरार हो गया था।
आरोपी फरार होकर अहमदाबाद में प्लास्टिक की कुर्सियां बेचने का काम करने लगा था। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार 7 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • उत्तरप्रदेश के हापुड़ में त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग उत्तर प्रदेश के हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग: कई किलोमीटर दूर तक दिख रहा भीषण आग का तांडव: दमकल के एक दर्जन कर्मचारी भीषण आग पर काबू पाने मे जुटे। सीएफओ सहित स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद: धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के फेज वन में स्थित त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री का मामला...
    1
    उत्तरप्रदेश के हापुड़ में त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग 
उत्तर प्रदेश के हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग: कई किलोमीटर दूर तक दिख रहा भीषण आग का तांडव: 
दमकल के एक दर्जन कर्मचारी भीषण आग पर काबू पाने मे जुटे। सीएफओ सहित स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद: धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के फेज वन में स्थित त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री का मामला...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.