रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड ज्योति कीर्तन का भव्य आयोजन रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड ज्योति कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। जैसे ही “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” का स्वर गूंजा, पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अखंड ज्योति कीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को विधिवत आरती एवं हवन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर जदयू नेता विजय विश्वकर्मा, बबलू सिंह, गोह के बड़ा बाबू अशोक कुमार, पप्पू रजक, बड़ा बाबू सुनील कुमार, रूपेश कुमार, लाल बहादुर, बबलू कुमार सिंह, अकाउंटेंट राजेश कुमार, पीसीएस सुभाष कुमार, बीएमसी शम्मी, सुनील दीप कुमार, प्रमोद, अनिल कुमार, दैनिक आशा कार्यकर्ता आशा कुमारी, रंजना कुमारी, प्रीति कुमारी, सुमन कुमारी, वैजयंती कुमारी तिग्गा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन में स्वास्थ्य परिवार की सेवा भावना और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

- रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड ज्योति कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। जैसे ही “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” का स्वर गूंजा, पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अखंड ज्योति कीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को विधिवत आरती एवं हवन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर जदयू नेता विजय विश्वकर्मा, बबलू सिंह, गोह के बड़ा बाबू अशोक कुमार, पप्पू रजक, बड़ा बाबू सुनील कुमार, रूपेश कुमार, लाल बहादुर, बबलू कुमार सिंह, अकाउंटेंट राजेश कुमार, पीसीएस सुभाष कुमार, बीएमसी शम्मी, सुनील दीप कुमार, प्रमोद, अनिल कुमार, दैनिक आशा कार्यकर्ता आशा कुमारी, रंजना कुमारी, प्रीति कुमारी, सुमन कुमारी, वैजयंती कुमारी तिग्गा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन में स्वास्थ्य परिवार की सेवा भावना और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।1
- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड बाजार स्थित पचमा महादेव मंदिर से भगवान शिव और माता पार्वती की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह वार्षिक आयोजन पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर के पुजारी एवं मुख्य आयोजक कवि पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि यात्रा पचमा महादेव मंदिर से शुरू होकर देवी मंडप, मिरचक और भवानी स्थान से होते हुए वापस मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में कलाकारों ने भूत-प्रेत का रूप धारण कर आकर्षक प्रदर्शन किया, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, मनमोहक झांकियां और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे गुरुआ क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, और आयोजन समिति के अनुसार श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक बनी रही। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आकाश कुमार साहू, आभास वर्णवाल, कुशल साहू, सौरभ अग्रवाल, विगन अग्रवाल, उत्सम अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, निरंजन पांडेय, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सोनू पांडेय, दिप्पू गुप्ता और विकास गुप्ता सहित कई स्थानीय भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति ने बताया कि आज रात भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भूत-प्रेतों की बरात मुख्य आकर्षण होगी। इसके अतिरिक्त, कल 'मरजाद' (परंपरागत विधि) की भी तैयारी की गई है। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और गुरुआ क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हुआ है।1
- हसपुरा औरंगाबाद, पचरुखिया में जनवादी लेखक संघ की 45वीं स्थापना दिवस मनाया गया1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- Post by Kr monu raj1
- आम जनता की सुनता कौन है /पूर्व लोकायुक्त बिहार श्याम किशोर शर्मा आज बाबा कोटेश्वर नाथ धाम महादेव महोत्सव 2026के अवसर पर मेन ग्राम मे आयोजित समारोह मे पर्यटन बिभाग, जिला पदाधिकारी गया एवं सिविल सर्जन गया को जन उपयोगी कार्यों मे तेजी लाने हेतु डॉ प्रेम कुमार अध्यक्ष बिहार विधानसभा का ध्यान आकृष्ठ कराया गया l प्रस्तुत है उनके द्वारा कही गईं बाते l1
- गया शहर के मंगला गौरी रोड़ स्थित मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ रहा श्रद्धालुओं का भीड़। मंदिर परिसर गूंज रहा है बाबा भोलेनाथ की जयकारा से।1
- रफीगंज शहर पॉल्यूशन मुक्त होगा उक्त बातें बिहार झारखंड के बिस्कॉमन प्रतिनिधि सह मदनपुर के व्यपार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन ने कही। बता दें की रविवार की अपराह्न 4 बजे के आसपास रफीगंज शिवगंज पथ के कियाखाप पंजाब नेशनल बैंक के समीप रिद्धि सिद्धि बजाज मोटर एलएलपी एजेंसी का उद्घाटन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मदनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह रहे। एजेंसी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पियूष रंजन एवं प्रोपराइटर निर्भय कुमार सिंह उर्फ भोलू सिंह फीता काटकर किया। पीयूष रंजन ने बताया कि रफीगंज शहर में पहली बार इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी से संचालित होने वाली थ्री व्हीलर की एजेंसी खुला है। यह एजेंसी खुली जाने से रफीगंज में पॉल्यूशन कम होगा तथा गरीब मजदूर लोग गाड़ी खरीद आय का स्रोत बढ़ा सकते हैं। प्रोपराइटर निर्भय कुमार सिंह उर्फ भोलू सिंह ने बताया कि रफीगंज में बजाज का पहली बार थ्री व्हीलर ऑटो एवं ई रिक्शा सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक द्वारा चलने वाली लोगों के बीच में उपलब्ध हुआ है। बजाज की सर्विस भी यहां उपलब्ध है और पार्ट्स भी कम कीमत पर मिलेगी यदि 16 फरवरी से होली तक गाड़ी खरीदने हैं तो स्पेशल ऑफर भी ग्राहकों को दिया जाएगा । विशेष छूट के साथ-साथ उपहार के स्वरूप में मिक्सर ग्राइंडर म्यूजिकल सिस्टम डिनर सेट सहित अन्य उपहार ग्राहकों को दी जाएगी। निर्भय ने बताया कि 2 घंटे के अंदर लोन की सुविधा सिर्फ आधार कार्ड पैन कार्ड एवं पासबुक के माध्यम से की जा रही है। इस मौके पर गुड्डू यादव बबलू कुमार रोहित कुमार आयुष कुमार अनुज कुमार रितेश कुमार कार्तिक कुमार आदित्य सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे1