Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद, पचरुखिया में जनवादी लेखक संघ की 45वीं स्थापना दिवस मनाया गया
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद, पचरुखिया में जनवादी लेखक संघ की 45वीं स्थापना दिवस मनाया गया
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा औरंगाबाद, पचरुखिया में जनवादी लेखक संघ की 45वीं स्थापना दिवस मनाया गया1
- Post by Kr monu raj1
- रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड ज्योति कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। जैसे ही “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” का स्वर गूंजा, पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अखंड ज्योति कीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को विधिवत आरती एवं हवन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर जदयू नेता विजय विश्वकर्मा, बबलू सिंह, गोह के बड़ा बाबू अशोक कुमार, पप्पू रजक, बड़ा बाबू सुनील कुमार, रूपेश कुमार, लाल बहादुर, बबलू कुमार सिंह, अकाउंटेंट राजेश कुमार, पीसीएस सुभाष कुमार, बीएमसी शम्मी, सुनील दीप कुमार, प्रमोद, अनिल कुमार, दैनिक आशा कार्यकर्ता आशा कुमारी, रंजना कुमारी, प्रीति कुमारी, सुमन कुमारी, वैजयंती कुमारी तिग्गा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन में स्वास्थ्य परिवार की सेवा भावना और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।1
- हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ जल संग्रह की निकाली गई शोभायात्रा राजपुर/ रोहतास।प्रखण्ड के बरना गांव स्थित श्री कृष्ण गोवर्धन भगवान एवं हनुमान जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए जल संचय हेतु जलयात्रा सह शोभा यात्रा रविवार को तपोमूर्ति संत श्री सुन्दर राज स्वामी के सानिध्य में निकाली गई. शोभा यात्रा यज्ञ मंडप की परिक्रमा करके चला जो डिहरी भोपतपुर गांव होते हुए बाजितपुर काव नदी तट पर पहुंचा. जहां ब्राम्हण आचार्य पंडित अभिषेक शास्त्री,दिनेश शुक्ला,नारायण जी,जगरोपनाचार्य जी,विश्वनाथ द्विवेदी,काशीनाथ पाण्डेय,अचार्य चन्द्रशेखर पाण्डेय,विजयकान्त स्वामी एवं तरारी थाना अंतर्गत कपुर डिहरा हनुमान मंदिर महंत रघुनाथ दास जी समेत कई अन्य वेद मर्मज्ञ विद्वान आचार्यों ने मंत्र आच्छादित वरूण पूजन करवाया. जिसके बाद में महायज्ञ के प्रधान कलशधारी गांव की संगिता कुमारी,सुरेश सिंह समेत अन्य सैकड़ों भक्तों के कलश में महायज्ञ के निमित्त जल संग्रह कराया गया. शोभा यात्रा में क्षेत्र के सुअरा,बिशुनपुर,बघैला, रोतवा,घोडिही,पडरिया,पकड़ी,बिशुनपुर,कर्मकिला,मंगरवलिया,बरना,भलुआही,नावाडिह,कुझी,बरांव,बरईचा,सुल्तानपुर समेत अन्य कई गांव के हजारों श्रद्धालु भक्त शामिल रहे. दर्जनों घोड़े,ऊंट,हाथी,सैकडों चारपहिया वाहन,रथ व हजारों पैदल महिला-पुरूष भक्तो से सुसज्जित शोभायात्रा काफी आकर्षक दिख रही थी.शोभा यात्रा के दौरान बैंड बाजा एवं डिजे पर श्रीमन् नारायण,नारायण नारायण महामंत्र,श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, राम के कृपा से सब काम हो रहा है,जय श्री राधा,जय श्री राधा महामंत्र जाप चार चांद लगाए हुए था. यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिये आस पड़ोस के गांव में कई जगहों पर शर्बत पानी के तौर पर पेयजल लोगों ने प्रदान किया. यज्ञ आयोजन समिति सदस्य राकेश सिंह, साधु जी, संजय कुमार, गणेश यादव, नवलेंदु पाण्डेय, ददन पाण्डेय,सोनू पाण्डेय ,विजय सिंह ,शंकर साह,अजय कुमार, उपेन्द्र साह,अजय कुमार यादव समेत अन्य ने बताया कि सोमवार को अग्नि प्रवेश से शुरू हुए महायज्ञ की पुर्णाहुती एवं भण्डारा 21 फरवरी को होगी. इस दौरान दिन में देश के कई भागवत मर्मज्ञ विद्वानों के श्री मुख से कथा प्रवचन होगा,वहीं रात में श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन हुआ है1
- Post by Santosh kumar1
- Mera aur mera Biwi ka video aap log dekh sakte hain Chandan chauk kaup se ham log Hain Ham log ka support kijiye2
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ का कायाकल्प की स्टेट टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था। टीम में डीपीसी डॉ. संजीव कुमार मधुकर, डीपीएम डॉ. अंजू लता तथा स्टेट पिरामल के मुकेश कुमार शामिल थे। टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा भंडारण और उपलब्धता, रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था, ओपीडी कक्ष, प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष, शिशु कक्ष, दवा वितरण केंद्र, परिवार नियोजन परामर्श कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, इनडोर एवं आउटडोर सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का सत्यापन भी किया गया तथा मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। टीम ने स्वच्छता मानकों के पालन, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया की समीक्षा की।जांच उपरांत टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा प्रताप सिंह, बीसीएम राजीव सिंह एवं बीसीएम मो गुलाम ने बुके और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उसके बाद तीन सदस्यीय टीम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, दावा वितरण काउंटर, चिकित्सक कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष, एक्सरे रुम, टीकाकरण स्थल, इमरजेंसी, परिवार नियोजन परामर्श केंद्र, मुख्य दावा भंडार, शौचालय, आंतरिक और बाह्य परिसर की साफ सफाई व्यवस्था, अग्निशमन कि जानकारी, सहित सभी संचिकाओं का अवलोकन किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों, प्रबंधक, बीसीएम, स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान डॉ संजीव कुमार मधुकर ने बताया कि जांच किए गए दोनों सीएचसी का निरीक्षण रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में सौंपा जाएगा और उसके बाद वहां सी इनका रैंकिंग तय किया जाएगा।4
- Post by Kr monu raj1