Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाला युवक राजूराम को गिरफ्तार कर, स्टंट में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार को किया जब्त नागौर/रोल,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में सोशल मीडिया पर स्टंट के वायरल वीडियो पर नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाला युवक राजूराम को गिरफ्तार कर, स्टंट में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार जब्त की गई। शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के आगे उक्त व्यक्ति ने अपनी महिन्द्रा थार गाड़ी से स्टंट करते हुए खतरनाक तरीके से लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उक्त राजूराम थाना रोल का हिस्ट्रीशीटर भी है।
प्रदीप कुमार डागा
सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाला युवक राजूराम को गिरफ्तार कर, स्टंट में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार को किया जब्त नागौर/रोल,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में सोशल मीडिया पर स्टंट के वायरल वीडियो पर नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाला युवक राजूराम को गिरफ्तार कर, स्टंट में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार जब्त की गई। शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के आगे उक्त व्यक्ति ने अपनी महिन्द्रा थार गाड़ी से स्टंट करते हुए खतरनाक तरीके से लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उक्त राजूराम थाना रोल का हिस्ट्रीशीटर भी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कामां खबर एक शातिर की पत्नी ने दूसरे शातिर की अनपढ़ पत्नी को 70 लाख से ठगा 😎 मामला बड़ा रोचक है यह मामला रेशम पत्नी दीनू मेव अकाता और कामां कस्बा निवासी पुनम अग्रवाल पत्नी खेमी अग्रवाल निवासी खारी कुइयां का है जिसमें दीनू मेव ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारी और पुनम की जमीन गांव उदाका में रोड सहारे अगल बगल में है जिसको लेकर पुनम व पति खेमचंद ने मेरी पत्नी रेशम को जमीन की मुट्ठे किराये बाबत लिखा पढ़ी बाबत कहा जिस पर रेशम ने पूनम व खेमचंद से कहा कि उसके पति बाहर गया है दो दिन बाद आयेगा जिस पर पूनम कहा कि वे दिल्ली अपने बच्चों के पास जा रहे है इस कारण आज ही लिखा पढ़ी करा लेते हैं रेशम और पूनम के खेत अगल बगल में होने के कारण आपस में अच्छे सम्बन्ध थे पुनम व खेमचंद रेशम को बातों में उलझाकर व फुसलाकर अपने साथ तहसील कामां कार्यालय शाम को ले गये वहां पर स्टांप लिखा पढ़ी बाबत कहकर तहसील परिसर में ले गये रेशम अनपढ़ होने के कारण पूनम व खेमचंद ने कई कागजों पर साइन कराकर वयनामा करा लिया और 70 लाख का चूना लगाकर दिल्ली जाने के बहाने फरार हो गये और दूसरे दिन पूनम व खेमी ने रेशम दीनू के खिलाफ झूठी शिकायत पुलिस में करा दी इधर दीनू का कहना है की पूनम व खेमी की रोज रोज झूठी शिकायतों से पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी व तहसीलदार पटवारी व रजिस्ट्री लिखने वाले तक परेशान हैं क्योंकि इन लोगों की भी कई बार झूठी शिक़ायते हो चुकी है पहले से ही पूनम व खेमी के कई संगीन अपराधिक मामले दिल्ली यूपी राजस्थान गुजरात में चल रहे हैं जिनकी खबर कामां कस्बा के निवासियों को है1
- Post by Budraj Nayak1
- Post by JP GUPTA1
- पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव के नतीजों के बाद थांवला कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला. समर्थकों ने भारी जीत का श्रेय तीनों राज्यों की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें इतनी बड़ी जीत की पूरी उम्मीद थी, क्योंकि इस बार जनता ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा समर्थकों ने इस जीत को डर के माहौल से निकलने के लिए आवश्यक बताया, जहां विरोधी पार्टी द्वारा लोगों को डराया जा रहा था. उन्होंने कहा कि यह जीत बंगाल की जनमानस, बंगाली हिंदू और राष्ट्रवादी मुसलमानों के लिए है , समर्थकों ने घुसपैठियों के मुद्दे पर कार्रवाई और सीमा सुरक्षा को नई सरकार की पहली प्राथमिकता बताया ।2
- रियान बड़ी में चौथे दिन भी बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और बारिश से बढ़ी ठंडक रियान बड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7 बजे मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली। लगातार चौथे दिन आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में ठंडक बढ़ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले चार दिनों से रोजाना शाम होते ही मौसम खराब हो रहा है। सोमवार को हवाओं की गति पहले की तुलना में अधिक तेज रही, जिससे कई स्थानों पर धूल के गुबार उठते नजर आए। तेज हवा, लगातार बिजली चमकने और बादलों की जोरदार गर्जना के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल भी देखा गया। कई लोग सुरक्षा के मद्देनजर घरों में ही रहने को मजबूर रहे। बारिश से जहां किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है, वहीं तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। खासकर खड़ी फसल वाले क्षेत्रों में किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा कच्चे मकानों और बिजली लाइनों को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है, क्योंकि पिछले दिनों की तरह इस बार भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी इसी तरह के मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और आकाशीय बिजली से सुरक्षा के उपाय अपनाएं। लगातार बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही लोग सतर्क हो जाते हैं और जरूरी कार्य समय रहते निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि यह स्थिति जारी रहती है, तो इसका असर खेती और दैनिक जीवन पर और अधिक पड़ सकता है।1
- Post by Khushal Parihar Khushal Pariha1
- मकराना(नागौर )राजस्थानी परंपरा, उत्साह और गौरव के बीच मकराना के मेड़तिया सिलावट समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूसरी में कार्यरत हैदर अली के वरिष्ठ सहायक पद से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल मजीद खिलजी द्वारा किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह के दौरान हैदर अली और इकबाल भाई का राजस्थानी आन-बान और शान के प्रतीक 'रंग-बिरंगी साफे' पहनाकर और फूलों की बड़ी मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में भारी उत्साह का माहौल रहा। वक्ताओं ने हैदर अली की कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों और मित्रों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। समारोह में समाज के बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्दुल मजीद खिलजी, अब्दुल हमीद टांक, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, सैय्यद मोहम्मद आरिफ, शकील अहमद चना फरोश, गय्यूर अहमद बलखी, अब्दुल रशीद सोलंकी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद सलीम, सैय्यद हबिबुर्रहमान, ज़ाकिर हुसैन खिलजी, मोहम्मद मोहसीन खिलजी, अब्दुल हमीद खिलजी, मोहम्मद अरफ़ान चौधरी सहित अन्य समाज के गणमान्य लोग व मित्रजन उपस्थित रहें। "मैं वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुआ हूँ, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मेरे परिवार और समाज ने जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए मैं तहे दिल से आभारी हूँ। भविष्य में भी मैं पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित और समाज सेवा के कार्यों में अपना सहयोग देता रहूँगा।" — हैदर अली, नवनियुक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी3
- कामवन बंगाल में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी के नेतृत्व में नगर पालिका पर आतिशबाजी व मिठाई बांटकर खुशी मनाई और नगर पालिका से लाल दरवाजे तक विजय जुलूस निकाला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी जगत सिंह रहे और व्यापारियों को मिठाई वितरण भी की गई जिसमें सर्वस सैनी राजपाल यादव, चंद्रशेखर शर्मा,घनश्याम ट्रेलर राजेंद्र सक्सेना धर्मवीर लांहोरिया डालचंद गुप्ता प्रभु सरपंच मनीष जयपुरिया राजू फौजी ओम प्रकाश जाटव रविंद्र तरगोत्रा राधाचरण पुजारी बंटी मोबाइल दीपक गर्ग प्रेमचंद कोहली, पहलाद गुर्जर , राजू फौजी,घनश्याम खंडेलवाल गिरीश अहूजा हरीश साहू प्रिंस बंसल बिल्टू शर्मा भीम सिंह अरविंद बजरंग दल राजेंद्र सक्सेना भूरा गुर्जर कलु सरपंच मैं महेश बाल्मिक शाहित सैकड़ो कार्यकर्ता1
- Post by Budraj Nayak1