logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिस तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों से प्रेरित थालपति विजय की पार्टी ने तमिलनाडु चुनाव में तहलका मचाया, उसी तरह 2027 में चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी कि UP में सरकार बनेगी... see more

5 hrs ago
user_Khushal Parihar Khushal Pariha
Khushal Parihar Khushal Pariha
आऊ, जोधपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

जिस तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों से प्रेरित थालपति विजय की पार्टी ने तमिलनाडु चुनाव में तहलका मचाया, उसी तरह 2027 में चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी कि UP में सरकार बनेगी... see more

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जोधपुर क्षेत्र के ओसियां तहसील में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक समापन सोमवार को पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन का मुख्य फोकस जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, प्रभावी भाषण कौशल तथा व्यवहारिक अभ्यास (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) पर केंद्रित रहा। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों आदुराम चौधरी एवं कुम्भाराम जाखड़ ने जानकारी में बताया कि घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करते समय गणनाकर्ताओं को विशेष सतर्कता बरतनी अति आवश्यक है। नागरिकों से विनम्र और स्पष्ट संवाद स्थापित करना, उनकी गोपनीयता का सम्मान करना तथा जानकारी को सत्य और पूर्ण रूप से दर्ज करना प्रमुख जिम्मेदारियों में भी शामिल है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या अनुमान के आधार पर डेटा भरने से बचने की पूर्ण रुप से हिदायत दी गई। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों को भाषण कौशल विकसित करने के लिए बिरमाराम बेंदा एवं छगनाराम परिहार ने प्रेरित किया, जिससे वे आमजन से सहजता से संवाद कर सकें और जनगणना के महत्व को प्रभावी ढंग से समझा सकें। इसके साथ ही विभिन्न परिस्थितियों में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं प्रगणक के दायित्वों और कर्तव्यों का भी विस्तार से साझा किया गया। पर्यवेक्षकों को निगरानी, मार्गदर्शन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रगणकों को सटीक डेटा संग्रहण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने और नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को इंचार्ज अधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत द्वारा शपथ भी दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,ईमानदारी एवं जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे तथा जनगणना कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करेंगे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे जनगणना कार्य को गंभीरता से लेते हुए देशहित में अपना योगदान दें,क्योंकि जनगणना भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार होती है। मूला राम जाखड़ ओसियां जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर (भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)
    6
    जोधपुर 
क्षेत्र के ओसियां तहसील में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का  सफलतापूर्वक समापन सोमवार को पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन का मुख्य फोकस जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, प्रभावी भाषण कौशल तथा व्यवहारिक अभ्यास (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) पर केंद्रित रहा।
प्रशिक्षण में विशेषज्ञों आदुराम चौधरी एवं कुम्भाराम जाखड़ ने जानकारी में बताया कि घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करते समय गणनाकर्ताओं को विशेष सतर्कता बरतनी अति आवश्यक है। नागरिकों से विनम्र और स्पष्ट संवाद स्थापित करना, उनकी गोपनीयता का सम्मान करना तथा जानकारी को सत्य और पूर्ण रूप से दर्ज करना प्रमुख जिम्मेदारियों में भी शामिल है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या अनुमान के आधार पर डेटा भरने से बचने की पूर्ण रुप से हिदायत दी गई।
अंतिम सत्र में प्रतिभागियों को भाषण कौशल विकसित करने के लिए बिरमाराम बेंदा एवं  छगनाराम परिहार ने प्रेरित किया, जिससे वे आमजन से सहजता से संवाद कर सकें और जनगणना के महत्व को प्रभावी ढंग से समझा सकें। इसके साथ ही विभिन्न परिस्थितियों में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं प्रगणक के दायित्वों और कर्तव्यों का भी विस्तार से साझा किया गया। पर्यवेक्षकों को निगरानी, मार्गदर्शन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रगणकों को सटीक डेटा संग्रहण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने और नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को इंचार्ज अधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत द्वारा शपथ भी दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,ईमानदारी एवं जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे तथा जनगणना कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करेंगे।
अधिकारियों ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे जनगणना कार्य को गंभीरता से लेते हुए देशहित में अपना योगदान दें,क्योंकि जनगणना भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार होती है।
मूला राम जाखड़ ओसियां 
जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर 
(भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)
    user_MOOLA RAM JAKHAR OSIAN
    MOOLA RAM JAKHAR OSIAN
    Local News Reporter Jodhpur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • पाली रोड पर जालमन सर्कल से पहले नवदुर्गा कॉलोनी के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 👉 प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार से बचें और सावधानीपूर्वक
    1
    पाली रोड पर जालमन सर्कल से पहले नवदुर्गा कॉलोनी के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
👉 प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार से बचें और सावधानीपूर्वक
    user_Aadesh Kumar acharya
    Aadesh Kumar acharya
    Tour Guide जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पत्रकार इकबाल खान बज्जू क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती और गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणपतराम सिगड़ और जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि लंबे समय से क्षेत्र में अघोषित और अनियोजित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के चलते दिन-रात बिजली बाधित रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, पेयजल आपूर्ति की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। नहर बंदी के चलते पानी की सप्लाई बाधित है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे समय, श्रम और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, साथ ही स्वच्छ पानी की कमी से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की अपील की गई। ब्लॉक अध्यक्ष गणपतराम सिगड़ ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती और पानी की समस्या ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है। वहीं जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलाद सिंह मार्शल के अनुसार प्रदर्शन में पीसीसी समन्वयक सुरेंद्र कुमार गोंड, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सांवरलाल भादू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, डॉ. प्रीति मेघवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पत्रकार इकबाल खान
बज्जू क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती और गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणपतराम सिगड़ और जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि लंबे समय से क्षेत्र में अघोषित और अनियोजित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के चलते दिन-रात बिजली बाधित रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
वहीं, पेयजल आपूर्ति की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। नहर बंदी के चलते पानी की सप्लाई बाधित है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे समय, श्रम और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, साथ ही स्वच्छ पानी की कमी से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की अपील की गई।
ब्लॉक अध्यक्ष गणपतराम सिगड़ ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती और पानी की समस्या ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है। वहीं जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलाद सिंह मार्शल के अनुसार प्रदर्शन में पीसीसी समन्वयक सुरेंद्र कुमार गोंड, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सांवरलाल भादू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, डॉ. प्रीति मेघवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Post by Jodhpur news
    1
    Post by Jodhpur news
    user_Jodhpur news
    Jodhpur news
    Photographer Jodhpur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • *जोधपुर की मुख्य चौपासनी रोड पर दिनदहाड़े वाइन शॉप पर मारपीट एवं लूट* आरोप है कि हमलावर आरोपियों ने दुकान के कर्मचारियों पर लोहे के सरियों और पाइपों से हमला कर दिया और गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गए। वीडियो में बदमाशों के साथ महिलाएं भी शामिल नजर आई। घटना 30 अप्रैल की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
    1
    *जोधपुर की मुख्य चौपासनी रोड पर दिनदहाड़े वाइन शॉप पर मारपीट एवं लूट*
आरोप है कि हमलावर आरोपियों ने दुकान के कर्मचारियों पर लोहे के सरियों और पाइपों से हमला कर दिया और गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गए।
वीडियो में बदमाशों के साथ महिलाएं भी शामिल नजर आई।  घटना 30 अप्रैल की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Bengal news today #news #bjp
    1
    Bengal news today #news #bjp
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नागौर/रोल,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में सोशल मीडिया पर स्टंट के वायरल वीडियो पर नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाला युवक राजूराम को गिरफ्तार कर, स्टंट में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार जब्त की गई। शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के आगे उक्त व्यक्ति ने अपनी महिन्द्रा थार गाड़ी से स्टंट करते हुए खतरनाक तरीके से लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उक्त राजूराम थाना रोल का हिस्ट्रीशीटर भी है।
    2
    नागौर/रोल,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में सोशल मीडिया पर स्टंट के वायरल वीडियो पर नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाला युवक राजूराम को गिरफ्तार कर, स्टंट में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार जब्त की गई। शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के आगे उक्त व्यक्ति ने अपनी महिन्द्रा थार गाड़ी से स्टंट करते हुए खतरनाक तरीके से लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उक्त राजूराम थाना रोल का हिस्ट्रीशीटर भी है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल रुझान (शुरुआती): भाजपा : 175 टीएमसी : 108 अन्य : 7 कांग्रेस : 0 लेफ्ट : 0
    1
    पश्चिम बंगाल रुझान (शुरुआती):
भाजपा : 175
टीएमसी : 108
अन्य : 7
कांग्रेस : 0
लेफ्ट : 0
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Post by Aadesh Kumar acharya
    2
    Post by Aadesh Kumar acharya
    user_Aadesh Kumar acharya
    Aadesh Kumar acharya
    Tour Guide जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.