Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mr katki Ji
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- berasia me police officer ke dwara bataya Gaya ki 19.03.2026 se sabhi bike chalk ko helmet pahnane ki apeel ki jo bahan chalk ki jindagi or unke pariwar dono ko surakha me badi bhumika nibhagi jai hind mitro1
- भारी संख्या में हिंदू समाज ने थाने पहुंचकर थाने का किया घेराव महिला से अभद्रता करने वाले आरोपीयों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग मनोज परतानी की गली दीवार तोड़ने का मामला मनोज परतानी की पत्नी जामवंती से झुमा झटकी व गाली गलौज कर की थी अभद्रता सैकड़ो की संख्या में पहुंचे हिंदू समाज के लोग5
- राजगढ़ में एक बिना ड्राइवर के डंपर चलने से दो लड़कियों को कुचल दिया जिसमें 1 युवती की मौत हो गई वही 1 घायल हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया जिसने पहले एक कार को टक्कर मारी उसके बाद आगे जा रही दो कालेज की लड़कियों को टक्कर मारकर कुचला ।1
- अशोकनगर में बाईपास स्थित तीन बाइक सवार ने एक व्यक्ति से₹13000 की लूट की वारदात को अंजाम दिया गुना निवासी रणवीर सिंह रघुवंशी एसबीआई बैंक से पैसे निकाल कर गुना जा रहे थे तभी बाईपास पर तीन नकाबपोशों ने बाइक से उनका बैग छीना एवं फरार हो गए इसके बाद उन्होंने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की खोज शुरू की1
- छबड़ा:अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग ओर ऑनलाइन रोजगार परामर्श केंद्र,भुवाखेड़ी:भारत से बीमारी और बेरोजगारी दूर करें।नोकर नही किसी व्यवसाय के मालिक बनें जिससे जरूरत मन्द लोगों को रोजगार दे सको।संपर्क करें-स्वामी ध्यान गगन-9413006192.4
- रायसेन, स्थानीय निवासियों और वन क्षेत्र के पास रहने वाले नागरिकों को गर्मी में आग से वनों को बचाने, वनों के महत्व को समझाने और आगजनी की घटनाओं को रोकने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को रायसेन में वन विभाग द्वारा वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सामान्य वनमंडल कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बाइक रैली में विधायक डॉ चौधरी, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए और वन संरक्षण एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि गर्मी के मौसम में वनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिन्हें रोकने हेतु जनजागरूकता के उद्देश्य से यह बाइक रैली आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि वनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने में वन क्षेत्र के समीप निवासरत् नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वनों में तथा वन के आसपास सूखी घास या पत्तियों को नहीं जलाना चाहिए और जलती हुई बीड़ी/सिगरेट भी नहीं फेंकना चाहिए। यह हम सभी का दायित्व है कि अपने वनों की रक्षा करें एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि रायसेन वन विभाग ने गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ वनों को आग से बचाने और वन्य प्राणियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग ने आग से बचाव के लिए महुआ के पेड़ों के नीचे विशेष सफाई अभियान चलाया है। वहीं वन्यजीवों के लिए 140 नए कृत्रिम जल स्रोत (सौंसर) तैयार किए हैं। भीषण गर्मी में वन्य प्राणियों को पानी के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए वन मंडल की सभी 140 बीट में एक-एक सौंसर बनाया गया है। इन नए सौंसरों के अतिरिक्त, विभाग ने पहले से मौजूद 150 जल स्रोतों की भी सफाई कराई है। इसका उद्देश्य जंगल के भीतर ही जानवरों को पीने का पानी उपलब्ध कराना है। उन्होंने जानकारी दी कि जिन सौंसरों में पानी की कमी होगी, वहां टैंकरों के माध्यम से नियमित पानी भरवाया जाएगा। इससे जंगल के भीतर जल उपलब्धता बनी रहेगी और वन्य प्राणियों का मानव बस्तियों की ओर आने की संभावना भी कम होगी।1
- पचोर के पास सेमली धाकड़ गांव में ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से किसान के खेत में आग फैल गई,गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने जिद्दोजहत कर आग पर काबू पा लिया वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी2
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना :-पत्रकार कल्याण परिषद का 18 वां स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अधिवेशन 17 मार्च को पन्ना के टाउन हॉल में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी, विशेष अतिथि देवेंद्र पांडे, केके शर्मा, रामबाबू परिहार, चम्पतलाल तिवारी, मनोज गुप्ता, मोहम्मद अली चिश्ती मंच पर आसीन थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। स्कूल से आई बच्चीओ द्वारा मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गया । इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि हम अनुशासन में रहकर कार्य करें यदि हम अधिशासन में नहीं रहेंगे तो निश्चित थी संगठन कभी संगठन नहीं रह सकता, मेरा सभी से आग्रह है अनुशासन में रहकर कार्य करें देवेंद्र पांडेय ने कहा कि मेरी एक बात अभी तक समझ में नहीं आई चुने हुए जनप्रतिनिधि चाहे सत्ता पक्ष के हो या विपक्ष के एक दूसरे का विरोध जरूर करते हैं किंतु जब सदन के भीतर अपने हितों के लिए एक हो जाते हैं किंतु पत्रकार क्यों एक नहीं हो पाती जबकि जनप्रतिनिधि हमेशा पत्रकारों का दोहन करते आए हैं ना तो उन्हें सम्मान मिल पाया है । अपनी बहन की कलम में ईमानदारी की स्याही अवश्य भरे ताकि लोग खुद व खुद तुम्हें सम्मान देने लगे। मोहम्मद अली चिश्ती ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि उठो, आगे बढ़ो, और जब तक ना रुको जब तक कि तुम्हें लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती, पत्रकार स्वर्गीय रवि मिश्रा की स्मृति में पुरस्कार हामिद खान को दिया गया, एवं श्रीकुमार कपूर स्मृति पुरुस्कार-2026 पंडित महेश तिवारी को दिया गया। उत्कृष्ट सदस्य पुरस्कार बैतूल के अग्निहोत्री. को दिया गया सभी आये हुए पत्रकारों का सम्मान किया गया। पत्रकार कल्याण परिषद की राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश कार्यकारिणी इकाई भंग की गई और इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अली चिश्ती कोषों की गई। मध्य प्रदेश कार्यकारिणी की जिम्मेदारी रामबाबू परिहार को सोपी। इस 18वीं स्थापना दिवस में राष्ट्रीय स्तर से कई पत्रकारों ने शामिल हुए।4
- खबर जिला सागर से। थाना गोपालगंज, जिला सागर दिनांक : 17/03/2026 *15 वर्षों से फरार ₹30,000 का इनामी स्थाई वारंटी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में* *आरोपी की चालाकी पर पुलिस की तकनीक, जयपुर में भेष बदलकर निगरानी और सटीक घेराबंदी पड़ी भारी* सागर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं लंबे समय से फरार गंभीर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी और उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2011 से फरार एवं पुलिस महानिरीक्षक सागर द्वारा ₹30,000 के इनाम से घोषित स्थाई वारंटी आरोपी अब्दुल राशिद पिता अब्दुल वाहिद, निवासी शनिचरी चौगना, थाना गोपालगंज को पुलिस टीम द्वारा जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया है। *हत्या प्रकरण का आरोपी*, वर्षों से दे रहा था चकमा उक्त आरोपी पूर्व में हत्या के गंभीर प्रकरण में जेल में निरुद्ध था, जहां से उपचार के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद वह लगातार अपनी पहचान छुपाकर स्थान बदलता रहा और लगभग 15 वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता रहा। *प्रदेश के बाहर जयपुर में भेष बदलकर पुलिस टीम ने डाला डेरा,4-5 दिन की निगरानी के बाद गिरफ्तारी* पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप तथा थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा *सटीक रणनीति वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण एवं मजबूत सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों का पता लगाया गया।* उप निरीक्षक नीरज जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रदेश के बाहर जयपुर में भेष बदलकर सिविल ड्रेस में 4-5 दिनों तक डेरा डालकर लगातार निगरानी (रैकी) की तथा स्थानीय स्तर पर सूचनाएं एकत्रित कीं। इस दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने में प्रधान आरक्षक सौरभ, आरक्षक कुलदीप एवं हेमेंद्र द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया, वहीं थाना स्तर पर आरक्षक हीरेन्द्र एवं थिरबम द्वारा इंटेलिजेंस का विश्लेषण किया गया। प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर एवं उनके सहयोगी भरत व महेंद्र द्वारा रिकॉर्ड संधारण एवं दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया, जबकि आरक्षक दशरथ द्वारा जेल एवं अन्य अभिलेखों का सूक्ष्म अध्ययन कर आरोपी की प्रवृत्ति एवं छिपने के तरीकों की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई साथ ही आरोपी के मूल निवास क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्र करने में आरक्षक आनंद सिंधु एवं प्रदेश के बाहर गई टीम एवं अन्य टीमों के मध्य समन्वय स्थापित करने में उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई लगातार निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति चिन्हित हुआ, जिसकी गतिविधियां एवं हुलिया आरोपी से मेल खाता पाया गया। टीम द्वारा सटीक रणनीति बनाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वयं को “मदन” नाम से प्रस्तुत कर गुमराह करने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन एवं गहन पूछताछ के दौरान उसकी वास्तविक पहचान अब्दुल राशिद के रूप में स्थापित हुई, जिसे उसने स्वीकार किया। वैधानिक कार्रवाई गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसे जेल भेजा गया। *पुलिस की बड़ी उपलब्धि* 15 वर्षों से फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी सागर पुलिस की रणनीति, धैर्य, तकनीकी दक्षता एवं जमीनी इंटेलिजेंस का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर सिद्ध किया— “अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की पैनी नजर और मजबूत रणनीति से बच नहीं सकता।” *प्रदेश के बाहर जयपुर में सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम* संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीरज जैन प्रधान आरक्षक दीपक व्यास आरक्षक आशीष, मनीष अन्य सहयोगी स्टाफ संदेश सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। फरार अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। *सागर पुलिस – सतर्कता, रणनीति और समर्पण का सशक्त उदाहरण*1