पलामू के जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, दो प्रसूताओं की मौत के मामले में क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट का पंजीकरण निलंबित पलामू में दो महिलाओं और एक नवजात की मौत के मामले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मीडिया में इस खबर के प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद पलामू के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) ने कड़ा कदम उठाया है। जीवन ज्योति नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. प्रिया सिन्हा द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण (कारण बताओ नोटिस के जवाब) को असंतोषजनक पाया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जांच और गैप एनालिसिस (Gap Analysis) के लिए एक पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस जांच टीम में एम.आर.एम.सी.एच पलामू की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा सबनम होरो, डॉ. नीलम होरो, डॉ. अर्चना तिवारी, निश्चेतक डॉ. गौतम यादव और डीडीएम शशिकांत तिवारी को शामिल किया गया है। जांच दल को यह निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब जीवन ज्योति नर्सिंग होम का स्थल निरीक्षण कर 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे। जब तक गैप एनालिसिस की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक नर्सिंग होम का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट पंजीकरण निलंबित रहेगा। इस अवधि के दौरान अस्पताल में किसी भी प्रकार की नई भर्ती, प्रसव या ऑपरेशन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
पलामू के जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, दो प्रसूताओं की मौत के मामले में क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट का पंजीकरण निलंबित पलामू में दो महिलाओं और एक नवजात की मौत के मामले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मीडिया में इस खबर के प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद पलामू के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा
पदाधिकारी (सिविल सर्जन) ने कड़ा कदम उठाया है। जीवन ज्योति नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. प्रिया सिन्हा द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण (कारण बताओ नोटिस के जवाब) को असंतोषजनक पाया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जांच और गैप एनालिसिस (Gap Analysis) के लिए एक पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया
गया है। इस जांच टीम में एम.आर.एम.सी.एच पलामू की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा सबनम होरो, डॉ. नीलम होरो, डॉ. अर्चना तिवारी, निश्चेतक डॉ. गौतम यादव और डीडीएम शशिकांत तिवारी को शामिल किया गया है। जांच दल को यह निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब जीवन ज्योति नर्सिंग होम का स्थल निरीक्षण कर 72 घंटे के भीतर अपनी
रिपोर्ट सौंपे। जब तक गैप एनालिसिस की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक नर्सिंग होम का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट पंजीकरण निलंबित रहेगा। इस अवधि के दौरान अस्पताल में किसी भी प्रकार की नई भर्ती, प्रसव या ऑपरेशन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
- ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर गिरिडीह में कांग्रेस की बैठक महारैली की तैयारी पर चर्चा कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत सोमवार को गिरिडीह में जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ. शिव कुमार डहरिया शामिल हुए। इस दौरान आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित महारैली की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह से बड़ी संख्या में खुटी पहुंचकर महारैली में भाग लेने की बात कही। गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि महारैली में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं का टिकट बुक कराया जा चुका है। वहीं, अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भी यात्रा की व्यवस्था की जा रही है. बैठक के दौरान डॉ. शिव कुमार डहरिया ने चुनाव आयोग और उसके अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के अध्यक्ष को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग खुलकर सामने आकर अपना पक्ष क्यों नहीं रखता है। पत्रकारों से बात करते हुए डहरिया ने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस आंदोलन कर रही है। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को रांची में भी भव्य रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। वही रांची में भाजपा की ओर से कांग्रेस कार्यालय के घेराव के मुद्दे पर भी डॉ. डहरिया ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व में दिए गए बयान का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुद्दों और आंदोलन को लेकर भाजपा चिंतित है। डहरिया ने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के शान्तनू मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा, गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया तथा डुमरी विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुमार दुबे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और प्रस्तावित महारैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।3
- शीतलपुर CISF की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तीन महीने से कथित तौर पर चल रहे अवैध कोयला कारोबार का मामला आया सामने ईसीएल चापापुर-2 ओसीपी में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ शीतलपुर CISF की टीम ने छापेमारी कर तीन हाइवा गाड़ियों को जब्त किया। जब्त की गई तीनों गाड़ियों को आगे की कार्रवाई के लिए निरसा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।1
- दलदली आश्रम में भक्ति का महाकुंभ, सचिन बाबा के 99वें आविर्भाव महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!1
- मोदी के माता-पिता पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, खड़गे का पुतला फूंका। जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता इरशादुल हक आरसी ने भाजपा पर किया पलटवार। रिपोर्ट :उदय किशोर सिंह, जामताड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता के संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर खड़गे का पुतला दहन किया और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भी नारे लगाए गए। भाजपा नेताओं ने कथित टिप्पणी को अनुचित और निंदनीय बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा।1
- JLKM ने नारायणपुर प्रखंड में किया संगठन विस्तार, पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी JLKM ने नारायणपुर प्रखंड में किया संगठन विस्तार, पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी जामताड़ा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) जामताड़ा जिला इकाई की ओर से सोमवार को नारायणपुर प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने की, जबकि मंच संचालन चेतन राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम कुमार महतो के विचारों और संघर्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में जल्द से जल्द संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही जामताड़ा जिले के अन्य प्रखंडों में भी संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। आगामी पंचायत चुनाव में JLKM अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। मौके पर अफताब अहमद, बरकत अंसारी, राजकिशोर महतो, मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी, अक्षय कुमार, मोहम्मद तौफीक, मुन्ना कुमार, नाथीन मंडल, मोहम्मद रिजाउल अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, शमशेर अंसारी, चेतलाल राय, दीपक कुमार रजक, राज कुमार सिंह, आशीष कुमार यादव, मुबारक अंसारी, मोहम्मद रियासत अंसारी, जिला महासचिव अर्जुन मंडल, मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, सतीश महतो, आजाद अंसारी, अजय कुमार यादव, दिनदयाल राय एवं राहुल मंडल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।2
- करमाटांड़ में मिठाई दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर 26 हजार रुपये की चोरी सुभाष चौक स्थित दुकान को बनाया निशाना, दुकानदार ने थाना में दिया आवेदन जामताड़ा। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक मिठाई दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 26 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार ने करमाटांड़ थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, दुकान के संचालक पारस साह, पिता स्वर्गीय भोला साह, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर की रात प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब दुकान पहुंचे, तो देखा कि दुकान का एस्बेस्टस टूटा हुआ था। जांच करने पर गल्ले से करीब 26 हजार रुपये गायब मिले। दुकानदार के अनुसार, लक्ष्मी पूजा के कारण उन्होंने कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया था। अगले दिन सुबह कर्मचारियों को पैसे देने के लिए नकदी गल्ले में रखी गई थी, लेकिन चोरों ने उसे निशाना बना लिया। पारस साह ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उनकी दुकान में पहले भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों की पहचान करने और चोरी गए रुपये बरामद करने की मांग की है।2
- खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा ने जामताड़ा में फूंका पुतला जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में सुभाष चौक पर प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को बताया अमर्यादित | जामताड़ा पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित भाषा के प्रयोग के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा नगर के सुभाष चौक पर पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया। पार्टी की ओर से जिले के विभिन्न मंडलों में भी विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात कही गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद और प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन किसी के परिवार और दिवंगत परिजनों के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि खड़गे की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती है। नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने भी बयान की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग निंदनीय है। भाजपा नेता मुरारी भूषण सिंह, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा और जिला मंत्री आभा आर्या ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर आपत्ति जताई। नेताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों को विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा, सुकुमार सर्कल, चंडी चरण दे, राजेंद्र राउत, पिंटू गुप्ता, चंदन राउत, रथु दास, ब्रजेश राउत, प्रवीण मिश्रा, राजेश यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पलामू के जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, दो प्रसूताओं की मौत के मामले में क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट का पंजीकरण निलंबित पलामू में दो महिलाओं और एक नवजात की मौत के मामले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मीडिया में इस खबर के प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद पलामू के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) ने कड़ा कदम उठाया है। जीवन ज्योति नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. प्रिया सिन्हा द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण (कारण बताओ नोटिस के जवाब) को असंतोषजनक पाया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जांच और गैप एनालिसिस (Gap Analysis) के लिए एक पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस जांच टीम में एम.आर.एम.सी.एच पलामू की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा सबनम होरो, डॉ. नीलम होरो, डॉ. अर्चना तिवारी, निश्चेतक डॉ. गौतम यादव और डीडीएम शशिकांत तिवारी को शामिल किया गया है। जांच दल को यह निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब जीवन ज्योति नर्सिंग होम का स्थल निरीक्षण कर 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे। जब तक गैप एनालिसिस की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक नर्सिंग होम का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट पंजीकरण निलंबित रहेगा। इस अवधि के दौरान अस्पताल में किसी भी प्रकार की नई भर्ती, प्रसव या ऑपरेशन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।4