logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज बारावफात पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था लागू नया गाइड लाइन हुवा जारी । जनपद महराजगंज में बारावफात पर्व के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जनपद में निर्धारित मार्गों पर अस्थायी नो-एंट्री एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। जनसामान्य से अपील है कि यात्रा से पूर्व वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त करें तथा यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। सुरक्षित यात्रा करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। 🤝

23 hrs ago
user_AFROZ AHMAD
AFROZ AHMAD
Media house फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
db248dae-2919-4117-99fe-3367a8851ff3

महराजगंज बारावफात पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था लागू नया गाइड लाइन हुवा जारी । जनपद महराजगंज में बारावफात पर्व के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जनपद में निर्धारित मार्गों पर अस्थायी नो-एंट्री एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। जनसामान्य से अपील है कि यात्रा से पूर्व वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त करें तथा यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। सुरक्षित यात्रा करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। 🤝

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • starpublicnews आज दिनांक 26-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    1
    starpublicnews 
आज दिनांक 26-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल।
किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    Newsagent महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी
    1
    “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी
“बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ महराजगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एडीएम नवनीत गोयल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष पद पर रमेश तिवारी और महामंत्री पद पर उत्कर्ष श्रीवास्तव ने शपथ ली। इसके साथ ही तहसील सदर, फरेंदा, नौतनवा और निचलौल के अध्यक्ष व महामंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। अपर एसडीएम जीतेन्द्र कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर एओ तानसेन, पूर्व एओ श्रीनाथधर दुबे, सीआरए अनिल पटेल सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
एडीएम नवनीत गोयल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष पद पर रमेश तिवारी और महामंत्री पद पर उत्कर्ष श्रीवास्तव ने शपथ ली। इसके साथ ही तहसील सदर, फरेंदा, नौतनवा और निचलौल के अध्यक्ष व महामंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।
अपर एसडीएम जीतेन्द्र कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर एओ तानसेन, पूर्व एओ श्रीनाथधर दुबे, सीआरए अनिल पटेल सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार एल्युमिनियम के टुकड़े, इन्वर्टर मशीन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चोरी की 02 घटनाओं में संलिप्त दो आरोपी मो0 खालिद उर्फ आजाद पुत्र ताहिर अली निवासी मोहनलालपुर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर एवं मुकेश निषाद पुत्र स्व0 विदुर निवासी आजाद नगर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज मंगलवार को बांधा मार्ग पर संतकबीरनगर अकादमी के पीछे से कुल 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े एवं 04 अदद एल्युमिनियम की जाली (कुल वजन 14.750 किग्रा0), 01 अदद इन्वर्टर मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर बीएनएस की धाराओं में बढ़ोतरी की गई। घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः- पहली घटनाः- दिनाँक 24.08.2026 को वादी सत्यप्रकाश पुत्र स्व0 रामप्यारे निवासी मो0 काजीपुर जोकहिया मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बावत नगर पंचायत मगहर के श्मशान घाट स्थित शौचालय के चार एल्युमिनियम के फाटक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 786/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दूसरी घटनाः-दिनाँक 18.08.2026 को वादी मनीष कुमार शुक्ल पता कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा वि0ख0 बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर बावत कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा में लगा इन्वर्टर, दो बोरे में रखा इको क्लब आंगनवाड़ी व स्पोर्ट्स का सामान अज्ञात द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनाँक 18.08.2026 की रात्रि में हम लोगों द्वारा कबीर चौराहा स्थित श्मशान घाट स्थित शौचालय के एल्युमिनियम के दरवाजे को काटकर उसके फ्रेम/पट्टियों को टुकड़ों में तोड़कर चोरी किया गया था, जिसे हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे। हम लोगों द्वारा दिनाँक 14.08.2026 की रात्रि में कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा का ताला तोड़कर चोरी की गई थी, जिसमें कुछ खेल-कूद का सामान भी मिला था, जिसको हम लोगों ने रास्ते में नाले में फेंक दिया था। यह इन्वर्टर मशीन भी उसी चोरी का है, जिसको बेचने के लिए लेकर जा रहे थे, तभी आप लोगों द्वारा हम लोगों को पकड़ लिया गया। इस बाबत गिरफ्तार करने में उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 महेश्वर चौधरी, का0 अनिल यादव, का0 कृष्ण नारायण गोंड आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
    2
    चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एल्युमिनियम के टुकड़े, इन्वर्टर मशीन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम  द्वारा कार्यवाही करते हुए चोरी की 02 घटनाओं में संलिप्त दो आरोपी मो0 खालिद उर्फ आजाद पुत्र ताहिर अली निवासी मोहनलालपुर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर एवं मुकेश निषाद पुत्र स्व0 विदुर निवासी आजाद नगर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज मंगलवार को बांधा मार्ग पर संतकबीरनगर अकादमी के पीछे से कुल 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े एवं 04 अदद एल्युमिनियम की जाली (कुल वजन 14.750 किग्रा0), 01 अदद इन्वर्टर मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर बीएनएस की धाराओं में बढ़ोतरी की गई।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः-
पहली घटनाः- दिनाँक 24.08.2026 को वादी सत्यप्रकाश पुत्र स्व0 रामप्यारे निवासी मो0 काजीपुर जोकहिया मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बावत नगर पंचायत मगहर के श्मशान घाट स्थित शौचालय के चार एल्युमिनियम के फाटक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 786/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
दूसरी घटनाः-दिनाँक 18.08.2026 को वादी मनीष कुमार शुक्ल पता कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा वि0ख0 बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर बावत कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा में लगा इन्वर्टर, दो बोरे में रखा इको क्लब  आंगनवाड़ी व स्पोर्ट्स का सामान अज्ञात द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । 
पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनाँक 18.08.2026 की रात्रि में हम लोगों द्वारा कबीर चौराहा स्थित श्मशान घाट स्थित शौचालय के एल्युमिनियम के दरवाजे को काटकर उसके फ्रेम/पट्टियों को टुकड़ों में तोड़कर चोरी किया गया था, जिसे हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे। हम लोगों द्वारा दिनाँक 14.08.2026 की रात्रि में कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा का ताला तोड़कर चोरी की गई थी, जिसमें कुछ खेल-कूद का सामान भी मिला था, जिसको हम लोगों ने रास्ते में नाले में फेंक दिया था। यह इन्वर्टर मशीन भी उसी चोरी का है, जिसको बेचने के लिए लेकर जा रहे थे, तभी आप लोगों द्वारा हम लोगों को पकड़ लिया गया। इस बाबत गिरफ्तार करने में उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 महेश्वर चौधरी, का0 अनिल यादव,
का0 कृष्ण नारायण गोंड आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महराजगंज 🚨 ⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत! 📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर 🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज 🚨 ⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत! 📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर भौराबारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य बाइक सवार और टेंपो चालक को हल्की चोटें आईं। 💥 टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जबकि इलेक्ट्रिक टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। घायलों की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर-भौराबारी निवासी नेपाली पुत्र सरबुद्दीन और हुसैन मोहम्मद पुत्र आविद अली के रूप में हुई है। वहीं टेंपो चालक की पहचान पनियरा के जर्दी निवासी विशाल पुत्र करिया जायसवाल के रूप में बताई गई है। 🚑 हादसे की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पनियरा भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ⚠️ सड़क पर मोड़ और पुल के आसपास वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News #BreakingNews #Maharajganj #महराजगंज #PanIyara #पनियरा #RoadAccident #सड़कहादसा #भौराबारी #मुजुरी #BikeAccident #AccidentNews #UPNews #MaharajganjNews #PublicMaharajganjNews #LatestNews
    1
    महराजगंज 🚨
⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत!
📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर
🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज 🚨
⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत!
📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर भौराबारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य बाइक सवार और टेंपो चालक को हल्की चोटें आईं।
💥 टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जबकि इलेक्ट्रिक टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
घायलों की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर-भौराबारी निवासी नेपाली पुत्र सरबुद्दीन और हुसैन मोहम्मद पुत्र आविद अली के रूप में हुई है। वहीं टेंपो चालक की पहचान पनियरा के जर्दी निवासी विशाल पुत्र करिया जायसवाल के रूप में बताई गई है।
🚑 हादसे की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पनियरा भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
⚠️ सड़क पर मोड़ और पुल के आसपास वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News
#BreakingNews #Maharajganj #महराजगंज #PanIyara #पनियरा #RoadAccident #सड़कहादसा #भौराबारी #मुजुरी #BikeAccident #AccidentNews #UPNews #MaharajganjNews #PublicMaharajganjNews #LatestNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • संतकबीरनगर- सेवा और समर्पण की मिसाल बने नील मणि, धनघटा में अधिवक्ता हित में रचा नया इतिहास। धनघटा तहसील परिसर में सोमवार को सेवा, समर्पण और अधिवक्ता हित का एक नया इतिहास लिखा गया। युवा समाजसेवी नील मणि द्वारा अपने निजी संसाधनों से लाखों की लागत से निर्मित सात अधिवक्ता टीन शेड चैंबरों का भव्य लोकार्पण समारोह अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जय चौबे उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर नवनिर्मित चैंबरों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा, "नील मणि ने जो कार्य किया है वह केवल निर्माण नहीं, बल्कि सेवा की भावना है। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने निजी संसाधनों से अधिवक्ताओं के हित में सोचना और उसे धरातल पर उतारना, वास्तव में काबिले तारीफ है।" पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा, "नील मणि ने धनघटा में सेवा भाव की एक जीवंत मिसाल पेश की है। अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात संघर्ष करता है, उनके बैठने के लिए सम्मानजनक स्थान की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है।" तहसील परिसर में लंबे समय से अधिवक्ताओं को चैंबर की कमी से जूझना पड़ रहा था। धूप और बारिश में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नील मणि की इस पहल के बाद अधिवक्ताओं में जबरदस्त हर्ष व्याप्त है। बार एसोसिएशन ने नील मणि के इस योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
    1
    संतकबीरनगर- सेवा और समर्पण की मिसाल बने नील मणि, धनघटा में अधिवक्ता हित में रचा नया इतिहास।
धनघटा तहसील परिसर में सोमवार को सेवा, समर्पण और अधिवक्ता हित का एक नया इतिहास लिखा गया। युवा समाजसेवी नील मणि द्वारा अपने निजी संसाधनों से लाखों की लागत से निर्मित सात अधिवक्ता टीन शेड चैंबरों का भव्य लोकार्पण समारोह अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जय चौबे उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर नवनिर्मित चैंबरों का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा, "नील मणि ने जो कार्य किया है वह केवल निर्माण नहीं, बल्कि सेवा की भावना है। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने निजी संसाधनों से अधिवक्ताओं के हित में सोचना और उसे धरातल पर उतारना, वास्तव में काबिले तारीफ है।"
पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा, "नील मणि ने धनघटा में सेवा भाव की एक जीवंत मिसाल पेश की है। अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात संघर्ष करता है, उनके बैठने के लिए सम्मानजनक स्थान की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है।"
तहसील परिसर में लंबे समय से अधिवक्ताओं को चैंबर की कमी से जूझना पड़ रहा था। धूप और बारिश में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नील मणि की इस पहल के बाद अधिवक्ताओं में जबरदस्त हर्ष व्याप्त है। बार एसोसिएशन ने नील मणि के इस योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मानसिक प्रताड़ना से आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार महराजगंज सिन्दुरिया पुलिस ने मानसिक प्रताड़ना से हुई मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। कुसुम देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पति रामआसरे को गांव के रिजवान, अली मोहम्मद और मोहम्मद रजा ने फोन पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया, जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। मामले में थाना सिन्दुरिया पर मु.अ.सं. 173/2026 धारा 105, 351(3), 352 BNS व SC/ST Act के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी अली मोहम्मद (75) पुत्र स्व. होसिला, निवासी रामपुरकला को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। टीम में उ.नि. मनोज कुमार यादव, हे.का. रविप्रकाश और हे.का. दीपक यादव शामिल रहे।
    1
    मानसिक प्रताड़ना से आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज सिन्दुरिया पुलिस ने मानसिक प्रताड़ना से हुई मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई।
कुसुम देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पति रामआसरे को गांव के रिजवान, अली मोहम्मद और मोहम्मद रजा ने फोन पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया, जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
मामले में थाना सिन्दुरिया पर मु.अ.सं. 173/2026 धारा 105, 351(3), 352 BNS व SC/ST Act के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर कर रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी अली मोहम्मद (75) पुत्र स्व. होसिला, निवासी रामपुरकला को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। टीम में उ.नि. मनोज कुमार यादव, हे.का. रविप्रकाश और हे.का. दीपक यादव शामिल रहे।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है और दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी।
    1
    🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल

🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल
भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है और दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.