वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित तलेन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उ.मा.वि तलेन में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोदसिंह पवार,विशेष अतिथि ओकारसिंह यादव,गोपाल सिंह राजपूत,व्यवस्थापक गौरीलाल यादव एवं संस्था प्राचार्य जुगल किशोर शर्मा मंचस्थ रहे।अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ दीदी माया शर्मा,ममता सेंगर व परिचय संस्था प्राचार्य जुगल किशोर शर्मा के द्वारा करवाया गया।परीक्षा प्रमुख राजेंद्र पवार ने परीक्षा परिणाम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में सर्वाधिक अंकों से उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहिनो व कक्षा में सर्वाधिक उपस्थित भैया बहिनों को शील्ड व प्रमाण पत्र वितरण किये गये।कक्षा पंचमी में बहिन अंकिता लववंशी ने 84.25 प्रतिशत व कक्षा अष्टमी में बहिन अदिति चंद्रावत ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। सभी उपस्थित अतिथियों ने भैया बहिनो के उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन धनसिंह यादव ने किया,आभार व्यवस्थापक गौरीलाल यादव ने माना।इस अवसर पर समिति सदस्य,अभिभावक बंधु,पूर्व छात्र,आचार्य परिवार आदि उपस्थित रहे।
वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित तलेन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उ.मा.वि तलेन में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोदसिंह पवार,विशेष अतिथि ओकारसिंह यादव,गोपाल सिंह राजपूत,व्यवस्थापक गौरीलाल यादव एवं संस्था प्राचार्य जुगल किशोर शर्मा मंचस्थ रहे।अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ दीदी माया शर्मा,ममता सेंगर व परिचय संस्था प्राचार्य जुगल किशोर शर्मा के द्वारा करवाया गया।परीक्षा प्रमुख राजेंद्र पवार ने परीक्षा परिणाम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में सर्वाधिक अंकों से उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहिनो व कक्षा में सर्वाधिक उपस्थित भैया बहिनों को शील्ड व प्रमाण पत्र वितरण किये गये।कक्षा पंचमी में बहिन अंकिता लववंशी ने 84.25 प्रतिशत व कक्षा अष्टमी में बहिन अदिति चंद्रावत ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। सभी उपस्थित अतिथियों ने भैया बहिनो के उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन धनसिंह यादव ने किया,आभार व्यवस्थापक गौरीलाल यादव ने माना।इस अवसर पर समिति सदस्य,अभिभावक बंधु,पूर्व छात्र,आचार्य परिवार आदि उपस्थित रहे।
- https://youtube.com/shorts/PDEnPMDVtFA?si=uSsp5-aEe2h3TMF61
- Post by Jagdish nagar1
- Post by Saif Ali journalist Journalist1
- छापीहेड़ा नगर परिषद पर गंभीर सवाल: विवादित एजेंडे से भड़का जनप्रतिनिधियों का आक्रोश छापीहेड़ा/राजगढ़: छापीहेड़ा नगर परिषद एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर कठघरे में खड़ी नजर आ रही है। सोमवार को प्रस्तावित विशेष सम्मेलन न केवल निरस्त हुआ, बल्कि इसने परिषद की नीयत, पारदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल उस 11वें एजेंडा बिंदु को लेकर उठ रहा है, जिसमें अतिक्रमण से जुड़े एक ऐसे विवादित भूमि मामले को शामिल किया गया, जिस पर स्वयं नगर परिषद पहले ही लिखित रूप से यह स्वीकार कर चुकी है कि उक्त भूमि उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। इसके बावजूद उसी विषय को बैठक के एजेंडे में शामिल करना सीधे-सीधे परिषद की कार्यशैली पर संदेह उत्पन्न करता है। वार्ड पार्षदों का सामूहिक बहिष्कार कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि परिषद के भीतर ही निर्णय प्रक्रिया को लेकर गहरी असहमति और अविश्वास व्याप्त है। 14 पार्षदों का एकजुट होकर बैठक से दूरी बनाना यह दर्शाता है कि मामला केवल एक बिंदु का नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक रवैये का है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिस विषय पर पहले से ही मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 181 हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज हैं, और परिषद खुद उसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बता चुकी है, उसी पर निर्णय लेने का प्रयास क्यों किया गया? क्या यह महज प्रशासनिक लापरवाही है, या फिर इसके पीछे किसी प्रकार का दबाव, पक्षपात या व्यक्तिगत स्वार्थ छिपा हुआ है? यदि नगर परिषद को यह ज्ञात था कि भूमि अन्य विभाग की है, तो फिर इस प्रकार का एजेंडा तैयार करना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह जनप्रतिनिधियों को अनावश्यक कानूनी जोखिम में डालने का प्रयास भी प्रतीत होता है। पार्षदों की यह आशंका पूरी तरह वाजिब है कि भविष्य में किसी भी विवाद की स्थिति में जवाबदेही उन्हीं पर थोपी जा सकती थी। इस पूरे घटनाक्रम ने यह भी उजागर कर दिया है कि नगर परिषद में निर्णय लेने की प्रक्रिया कितनी असंगठित और अपारदर्शी हो चुकी है। बिना स्पष्ट अधिकार और तथ्यों के आधार पर ऐसे गंभीर मुद्दों को एजेंडे में शामिल करना प्रशासनिक अक्षमता का प्रमाण है। वहीं, बैठक में क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी के बावजूद पार्षदों का बहिष्कार करना यह दर्शाता है कि स्थिति कितनी गंभीर और असहज हो चुकी है। यह केवल एक बैठक का बहिष्कार नहीं, बल्कि परिषद के खिलाफ खुला विरोध और अविश्वास का संकेत है। अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर नगर परिषद इस प्रकार के निर्णय किसके इशारे पर ले रही है? क्या किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को दरकिनार किया जा रहा है? या फिर परिषद प्रशासन पूरी तरह से नियंत्रण और जवाबदेही से बाहर हो चुका है? यदि समय रहते इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के साथ सीधा विश्वासघात माना जाएगा। नगर परिषद को अब स्पष्ट जवाब देना होगा कि आखिर किस आधार पर इस विवादित विषय को एजेंडे में शामिल किया गया और इसके पीछे जिम्मेदार कौन है। वही मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम शर्मा का कहना हे कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक नहीं हुई काफी समय तक पार्षदों का इंतजार करना पड़ा अगली बैठक की सूचना पृथक से जारी की जावेगी2
- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम में प्याऊ स्थापना शाजापुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मोहन बड़ोदिया के अंतर्गत सेक्टर बिजना के कृषि जगत प्रणाली वाटरशेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड़ के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मटेवा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। प्याऊ की स्थापना के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य श्री विक्रम सिंह राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था से श्री दिनेश कुमार कलमोदिया, मेंटर्स सोना राजपूत सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम विधिवत रूप से जल पात्रों का पूजन कर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण एवं जनसेवा का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मेंटर्स सोना राजपूत द्वारा किया गया।1
- दतिया:पैरोल से फरार 10-10 हजार रुपये इनामी 02 आरोपियों को थाना कोतवाली एवं थाना बसई की संयुक्त टीम द्वारा किया गिरफ्तार *घटना का संक्षिप्त विवरण :* आरोपी सकूर खान पुत्र गफूर खान निवासी बासन का पुरा, दतिया एवं फईम खान पुत्र सकूर खान निवासी सदर, दतिया को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आजीवन कारावास की सजा के दौरान पैरोल पर रिहा किया गया था। किन्तु दोनों आरोपी पैरोल अवधि समाप्त होने के उपरांत पुनः जेल में उपस्थित नहीं हुए एवं न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए फरार हो गए। उक्त प्रकरण में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, दतिया द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया एवं थाना बसई की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। मुखबिर की सूचना पर दोनों फरार आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपीगण दतिया जिले के अतिरिक्त जनपद महोबा (उ.प्र.) में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं तथा आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा ₹10,000-₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी उपरांत आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। *सराहनीय कार्यवाही :* इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा (थाना प्रभारी, कोतवाली दतिया), उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, प्रधान आरक्षक शिवगोविन्द चौबे (195), राजीव वर्मा (619), ब्रजमोहन उपाध्याय (739), आरक्षक भरत रावत (435), गोविन्द कुमार (695), आनंद तोमर (765), रविन्द्र यादव (698), हेमन्त प्रजापति (607) एवं आरक्षक चालक धर्मेन्द्र शर्मा (711) की सराहनीय भूमिका रही।1
- मैहर। भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी जी की जयंती के पावन अवसर पर मैहर के जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जैन मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों—काली माता चौक, रेलवे स्टेशन, स्टेट बैंक चौराहा, घंटाघर, कटरा बाजार एवं चंडी देवी मंदिर होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालु भगवान महावीर के संदेश—अहिंसा, सत्य और करुणा—का प्रचार-प्रसार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर डॉ. कैलाश जैन, सुनील जैन, जयंत जैन, प्रमोद जैन, भव्यं जैन, दिलीप जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी उपस्थित रहीं। पूरे मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस आयोजन ने शहर में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।2
- बमोरी ओवरलोड भूसी से भरे ट्रैक्टर रोड से गुजर रहे हैं और आए दिन हादसे भी हो रहे हैं ऐसा ही मामला आज बमोरी कस्बे के नोनपुरा गांव पर देखने को मिला है ओवरलोड भूसे से भरा ट्रैक्टर बीच रोड पर फस गया जिससे रोड पूरी तरह बंद हो चुका है रोड पर आने जाने वाले राहगीरों को वापस लौटना पड़ रहा है ग्रामीणों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी मौके पर पहुंची बमोरी थाना पुलिस1