शिकोहाबाद चौराहे पर यातायात पुलिस का सुरक्षा अभियान, डीजे वाहनों पर सवार कांवड़ियों को दिए सुरक्षा के टिप्स शिकोहाबाद चौराहे पर यातायात पुलिस का सुरक्षा अभियान, डीजे वाहनों पर सवार कांवड़ियों को दिए सुरक्षा के टिप्स एटा। श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद एटा में यातायात पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शिकोहाबाद चौराहे पर यातायात प्रभारी सतीश कुमार ने डीजे युक्त कांवड़ वाहनों की जांच कर वाहन चालकों, डीजे संचालकों एवं कांवड़ियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। इस दौरान यातायात प्रभारी ने डीजे वाहनों की ऊंचाई, ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी वाहन निर्धारित नियमों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चलती गाड़ी के ऊपर या डीजे स्ट्रक्चर पर बैठकर यात्रा करना अत्यंत जोखिमपूर्ण है और इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है। कांवड़ियों से सुरक्षित स्थान पर बैठकर यात्रा करने तथा वाहन की निर्धारित क्षमता का पालन करने की अपील की गई। वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही श्रद्धालुओं से डीजे की ध्वनि निर्धारित सीमा में रखने, किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने तथा यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया गया। यातायात प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इसकी सुरक्षा पुलिस और श्रद्धालुओं की साझा जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग नियमों का पालन करेंगे तो यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न होगी। इस दौरान यातायात पुलिस ने कांवड़ियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया तथा सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।
शिकोहाबाद चौराहे पर यातायात पुलिस का सुरक्षा अभियान, डीजे वाहनों पर सवार कांवड़ियों को दिए सुरक्षा के टिप्स शिकोहाबाद चौराहे पर यातायात पुलिस का सुरक्षा अभियान, डीजे वाहनों पर सवार कांवड़ियों को दिए सुरक्षा के टिप्स एटा। श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद एटा में यातायात पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शिकोहाबाद चौराहे पर यातायात प्रभारी सतीश कुमार ने डीजे युक्त कांवड़ वाहनों की जांच कर वाहन चालकों, डीजे संचालकों एवं कांवड़ियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। इस दौरान यातायात प्रभारी ने
डीजे वाहनों की ऊंचाई, ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी वाहन निर्धारित नियमों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चलती गाड़ी के ऊपर या डीजे स्ट्रक्चर पर बैठकर यात्रा करना अत्यंत जोखिमपूर्ण है और इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है। कांवड़ियों से सुरक्षित स्थान पर बैठकर यात्रा करने तथा वाहन की निर्धारित क्षमता का पालन करने की अपील की गई। वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों
का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही श्रद्धालुओं से डीजे की ध्वनि निर्धारित सीमा में रखने, किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने तथा यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया गया। यातायात प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इसकी सुरक्षा पुलिस और श्रद्धालुओं की साझा जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग नियमों का पालन करेंगे तो यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न होगी। इस दौरान यातायात पुलिस ने कांवड़ियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया तथा सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।
- अजीत डोवाल ने शिक्षार्थीयों व विद्यार्थियों को बताया असली आजादी का मतलब युवाओं को आजादी का असली मतलब नहीं भूलना चाहिए। आजादी का मतलब कुछ भी करना नहीं होता है, इस आजादी को पाने के लिए बहुत लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी, इसलिए इसे हल्के में कभी मत लीजिए। : अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार1
- शिकोहाबाद चौराहे पर यातायात पुलिस का सुरक्षा अभियान, डीजे वाहनों पर सवार कांवड़ियों को दिए सुरक्षा के टिप्स शिकोहाबाद चौराहे पर यातायात पुलिस का सुरक्षा अभियान, डीजे वाहनों पर सवार कांवड़ियों को दिए सुरक्षा के टिप्स एटा। श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद एटा में यातायात पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शिकोहाबाद चौराहे पर यातायात प्रभारी सतीश कुमार ने डीजे युक्त कांवड़ वाहनों की जांच कर वाहन चालकों, डीजे संचालकों एवं कांवड़ियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। इस दौरान यातायात प्रभारी ने डीजे वाहनों की ऊंचाई, ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी वाहन निर्धारित नियमों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चलती गाड़ी के ऊपर या डीजे स्ट्रक्चर पर बैठकर यात्रा करना अत्यंत जोखिमपूर्ण है और इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है। कांवड़ियों से सुरक्षित स्थान पर बैठकर यात्रा करने तथा वाहन की निर्धारित क्षमता का पालन करने की अपील की गई। वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही श्रद्धालुओं से डीजे की ध्वनि निर्धारित सीमा में रखने, किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने तथा यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया गया। यातायात प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इसकी सुरक्षा पुलिस और श्रद्धालुओं की साझा जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग नियमों का पालन करेंगे तो यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न होगी। इस दौरान यातायात पुलिस ने कांवड़ियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया तथा सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।3
- आज पीपल अड्डा गोस्वामी कालोनी से कुछ नवयुवक कावड़ यात्रा के लिए रवाना हो रहें है कालोनी के लोगों ने उन्हें विदा किया जयघोष के साथ विदा किया रौकी पत्रकार एटा से1
- पानी बढ़ाने से लोगों को घर से निकलने की दिक्कत कड़ाई की नाव से आ जा रहे आज 5दिन हो गया मगर प्रधान अभी गांव में नहीं आए1
- Noida harola sector 4 mein Rahane wala hai aapka Devnarayan Chhota reporter samachar news wala APB News superfast local Devnarayan Rajput Thakur1
- sawan के प्रथम #सोमवार पर पटना देवकली शिव #मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट पटना देवकली। सावन मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर प्राचीन पटना देवकली शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। मंदिर परिसर एवं आसपास बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के आवागमन की सुचारु व्यवस्था की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में दर्शन-पूजन की व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती रही। 👉🏽 मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए अनुशासित ढंग से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। 👉🏽 पटना देवकली का यह प्राचीन शिव मंदिर अपनी ऐतिहासिक एवं धार्मिक मान्यताओं के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मंदिर से जुड़ी प्राचीन मान्यताओं और इसके अनोखे रहस्य के कारण सावन माह में यहां श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिलती है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। पूरे दिन मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से भक्तिमय बना रहा #Patna_Devkali_Shiv_Mandir #sawanmonth #Sawan2026 DM Shahjahanpur Chief Minister Office Uttar Pradesh Dharmendra Pratap Singh Admfr Shahjahanpur Neeraj Kushwaha Maurya1
- मैनपुरी में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, जान जोखिम में डालकर ढोई जा रहीं सवारियां जनपद मैनपुरी | रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए कुछ चालक ई-रिक्शा के पीछे लोहे का जाल और अतिरिक्त बंपर लगाकर उसमें भारी मात्रा में सामान लादकर सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, कई ई-रिक्शा चालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला उस समय सामने आया जब एक ई-रिक्शा चालक अपने वाहन के पीछे लगा जाल खोलकर उसके ऊपर सवारियां बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने जब चालक को समझाने का प्रयास किया तो वह उल्टा बहस करने लगा और झगड़े पर उतारू हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। शहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी ई-रिक्शा चालक बिना किसी रोक-टोक के सवारियां ढोते नजर आ रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसे वाहन चालक बेखौफ होकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से बड़े बंपर और अतिरिक्त ढांचे लगाकर चल रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाए। बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शाओं को तत्काल बंद किया जाए तथा जिन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाए। शहरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए तो ई-रिक्शाओं की यह मनमानी भविष्य में बड़े हादसों का कारण बन सकती है। लोगों ने यातायात पुलिस और जिला प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाकर दोषी चालकों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारु बनी रहे।1
- एटा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार एटा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। एटा में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए धोखाधड़ी के मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 550/25 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहा था। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। आउट्रो: धोखाधड़ी के मामले में वांछित इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को एटा पुलिस की एक अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस का साफ संदेश है कि कानून से बचकर भागने वाले अपराधियों की अब कोई जगह नहीं है।3