Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा पुलिस अपराधियो के प्रति कोई कार्य वाही नही पुलिस डर पैदा करने के अपराधियो से घर घिराव मारपीट करते है और रिपोर्ट करने पर मुझे ही बंद करके पतनी बच्चो मे डर पैदा करके पत्नी बच्चो का मेटर बनाते है पतनी बच्चो को गाव घर मे नही रहने देते है सतेन्द्र केवट
Shuru User, satendra kevat
इटावा पुलिस अपराधियो के प्रति कोई कार्य वाही नही पुलिस डर पैदा करने के अपराधियो से घर घिराव मारपीट करते है और रिपोर्ट करने पर मुझे ही बंद करके पतनी बच्चो मे डर पैदा करके पत्नी बच्चो का मेटर बनाते है पतनी बच्चो को गाव घर मे नही रहने देते है सतेन्द्र केवट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इटावा पुलिस अपराधियो के प्रति कोई कार्य वाही नही पुलिस डर पैदा करने के अपराधियो से घर घिराव मारपीट करते है और रिपोर्ट करने पर मुझे ही बंद करके पतनी बच्चो मे डर पैदा करके पत्नी बच्चो का मेटर बनाते है पतनी बच्चो को गाव घर मे नही रहने देते है सतेन्द्र केवट1
- औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में थाना अछल्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच शातिर बकरी चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 फरवरी 2026 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद व उ0नि0 राशिद हुसैन मय हमराह टीम ने थाना क्षेत्र के कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर से घेराबंदी कर मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस से संबंधित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की पांच बकरियां, एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर तथा दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिन में व्यापारी बनकर गांवों में घूमते थे और बकरियों की रेकी करते थे। रात में मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्त नीरज तिवारी (35 वर्ष) सान मोहम्मद (35 वर्ष) शहादत खां (24 वर्ष) अकील (28 वर्ष) सोएब आलम (26 वर्ष) दर्ज अभियोग मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम नीरज तिवारी मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नीरज तिवारी पर पूर्व में हत्या, लूट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 राशिद हुसैन, हे0का0 धीरज कुमार, का0 विनोद कुमार, का0 पवन प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- भरथना/इटावा । इटावा सीमा से सटे थाना छिवरामऊ थाना क्षेत्र के कस्वा करमुल्ला पुर में आई बारात में दबंगों का तांडव.....!!* असलहे लेकर पहुंचे, बारातियों को पीटा। पुलिस टीम को देख दबंग फरार। छिबरामऊ क्षेत्र के करमुल्लापुर चौराहे का मामला। तहरीर के आधार पर दबंगों की तलाश- कोतवाल।1
- इटावा जिले के थाना इकदिल क्षेत्र में डीएफसी रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव प्रकरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू, दो मोबाइल और टाटा नेक्सॉन कार बरामद की है। 19/20 फरवरी की रात रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त में मृतक की पहचान मनीष यादव निवासी नगला बंधा, थाना भरथना के रूप में हुई। उसकी गुमशुदगी 18 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों ने जांच और सर्विलांस के आधार पर खुलासा किया कि आरोपी अभिषेक यादव को अपनी बहन और मृतक के संबंध की जानकारी हो गई थी। इसी रंजिश में उसने साथियों के साथ मिलकर 18 फरवरी को मनीष को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू से हत्या कर दी। बाद में शव रेलवे ट्रैक पर रख दिया। पुलिस ने दीपक नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी2
- *सराहनीय कार्य* *इटावा पुलिस* *प्रेस नोट- दिनांक 22.02.2026* * इटावा पुलिस द्वारा थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव की पहचान कर घटना का सफल अनावरण* * प्रेम प्रसंग मे की गयी हत्या का खुलासा ।* * 01 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू, 02 मोबाइल व घटना मे प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार बरामद ।* अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही । *घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 19/20.02.2026 की रात्रि को थाना इकदिल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात शव डीएफसी रेलवे ट्रैक पर पड़ा है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त करायी गयी जिसमे मृतक की पहचान मनीष यादव पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम नगला बंधा थाना भरथना जनपद इटावा के रुप मे हुई । जांच मे ज्ञात हुआ कि मृतक मनीष यादव उपरोक्त गुमशुदगी दिनांक 18.02.26 को समय करीब 20.06 बजे थाना भरथना पर पंजीकृत की गयी थी । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा एसओजी/सर्विलांस व थाना पुलिस की संयुक्त *03 टीमो* का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा गहन जांच, सर्विलांस व पूछताछ के आधार पर यह तथ्य प्रकाश मे आये कि *घटना प्रेम प्रसंग से सम्बन्धित* है । अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी केशोपुर कलां थाना इकदिल जो मृतक मनीष को अपनी बहन से बात करने की बात जान गया था तथा अपनी बहन को उसके साथ पूर्व में कहीं देख लिया था इसलिये षडयन्त्र के तहत योजना बनाकर अपने साथी 2. विपिन यादव पुत्र हृदयराम यादव निवासी ग्राम मानिकपुर भीखन थाना इकदिल जनपद इटावा 3. दीपक पुत्र अरविंद कुमार निवासी केशोपुर कलां थाना इकदिल जनपद इटावा के साथ मिलकर मृतक मनीष को लिफ्ट देने के बहाने चार पहिया गाड़ी में बैठाकर दिनांक 18.02.2026 को पूर्वांह में ही थाना इकदिल अन्तर्गत सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी तथा दूसरे दिन शव को छिपाने तथा साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक पर रखकर मौके से फरार हो गये थे उल्लेखनीय है कि पुलिस के पास 18.02.2026 की शाम को जब परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने आये थे उसके पूर्व ही मनीष की हत्या अभियुक्तों द्वारा की जा चुकी थी । *जनपद मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं हत्या करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे आज दिनांक 22.02.2026 को एसओजी/सर्विलांस एवं थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र अरविंद कुमार निवासी केशोपुर कलां थाना इकदिल जनपद इटावा को गिरफ्तार किया गया ।* इटावा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यावाही करते हुये घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु निरंतर सार्थक प्रयास किये जा रहे है । उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे वादी की तहरीर पर दिनांक 21.02.2026 को थाना भरथना पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1)/61(2)/140(1)/238 बीएनएस मे धारा 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी* की गयी । *पुलिस पूछताछः-* पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र अरविंद कुमार से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि मृतक मनीष यादव का सहअभियुक्त अभिषेक यादव की बहन से प्रेम संबंध था, जिसको लेकर अभियुक्तगण मृतक से रंजिश रखने लगे थे । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.02.2026 को पूर्व नियोजित योजना के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक मनीष को लिफ्ट देने के बहाने टाटा नेक्सॉन कार में बैठाया गया। तथा इकदिल क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर मृतक के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गयी । विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा चाकू से मृतक पर वार किये गये । अभियुक्त ने बताया कि सहअभियुक्तगण के साथ मिलकर हत्या के उपरांत साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतक के कपड़े, जूते व अन्य सामग्री को जलाया गया तथा शव को रस्सी से बांधकर वाहन में रख लिया गया। घटना को दुर्घटना प्रदर्शित करने हेतु शव को डीएफसी रेलवे ट्रैक पर रखकर मौके से फरार हो गये। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू, टाटा नेक्सॉन कार बरामद किये गये। *गिरफ्तार अभियुक्तः-* 1. दीपक पुत्र अरविंद कुमार निवासी केशोपुर कलां थाना इकदिल जनपद इटावा । पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1)/61(2)/140(1)/238 बीएनएस थाना भरथना जनपद इटावा । *बरामदगीः* - 1. 01 अवैध चाकू आलाकत्ल 2. 01 कार टाटा नेक्सॉन घटना मे प्रयुक्त UP 79 AA 8116 3. 02 मोबाइल *पुलिस टीमः- प्रथम टीम-* एसओजी व सर्विलांस टीम । *द्वितीय टीमः-* प्रभारी निरीक्षक श्री विक्रम सिंह थाना भरथना,निरी0 श्री अरिमर्दन सिंह, का0 रिंकू सिंह, चा0हे0का0 आशूतोष मय टीम ।3
- यहा भिंड के अटेर ब्लॉक के सुरपुरा में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार हैँ.यहा तैनात मेडिकल स्टॉफ अक्सर गायब रहता हैँ.ज़ब एक व्यक्ति स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने गया तो,वहा स्टॉफ मौजूद नहीं था, सिर्फ एक गार्ड तैनात था, व्यक्ति वीडियो बनाते हुए गार्ड से पूछा स्टॉफ नहीं क्या, गार्ड बोला कोई नहीं आता न रात में न दिन, वीडिओ काहे बना रहे हो, शिकायतों से यहा कुछ नहीं होता, कितनी ही करलो...1
- ब्रेकिंगन्यूज़ *मेहदा गांव के पास बडा हादसा टला* रौन-भिंड मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा टला। रौन से भिंड की ओर जा रही एक स्लीपर बस ने मेहदा गांव के पास गिट्टी से भरे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी सवारियां सुरक्षित, ड्राइवर गंभीर हादसे में बस में सवार कुछ यात्री भी हुए घायल लेकिन बस चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस की मदद से घायल चालक को तुरंत रौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।4
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1