प्रशासनिक लाव लश्कर के साथ खेतों की पगडंडी पर उतरे जिलाधिकारी, फसलों की हुई क्षति का लिया जायज़ा, ग्रामीणों से किया संवाद बहराइच। नेपाल राष्ट्र व उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों तथा जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिले की नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों तथा फसलों विशेषकर धान व गन्ना, केला इत्यादि फसलों को हुई क्षति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अन्य के साथ तहसील कैसरगंज अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा संजय सेतु पहुंचकर घाघरा नदी के जल स्तर को देखा। यहा पर बताया गया कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 106.07 मी. के सापेक्ष 106.14 मी. है। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए बताया कि समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए नदियों के जल स्तर पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें तथा जल भराव व बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर नदियो के आस-पास रहने वाले लोगों की हर संभव मदद करें। डीएम ने जनसंवाद करते हुए लोगों को चौकन्ना रहने तथा अनावश्यक रूप से पानी में न जाने तथा बच्चों के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहने का सुझाव दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम ने एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों का विवरण तैयार किया जाए। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र किसानों को अनुमन्य अनुदान/क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि दैवी आपदा से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित मदद पहुंचाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शासन व प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने आमजन को सुझाव दिया कि आपातिक स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल सम्बन्धित तहसील प्रशासन व आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 230132 व टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करें। डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को फसल नुकसान की सूचना निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से देने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थानीयकृत आपदा अथवा फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर सम्बन्धित बीमा कंपनी, बैंक, कृषि विभाग अथवा टोल-फ्री नंबर 14447 के माध्यम से अवश्य सूचित करें। डीएम ने किसानों को सुझाव दिया कि टोल फ्री नम्बर पर सूचित करते समय कृषक अपने पास आधार संख्या, केसीसी क्रमांक नम्बर, फसल बीमा पालिसी नम्बर, फसल का नाम, क्षेत्रफल तथा क्षति के विवरण से सम्बन्धित सूचना अपने पास अवश्य रख लें।
प्रशासनिक लाव लश्कर के साथ खेतों की पगडंडी पर उतरे जिलाधिकारी, फसलों की हुई क्षति का लिया जायज़ा, ग्रामीणों से किया संवाद बहराइच। नेपाल राष्ट्र व उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों तथा जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिले की नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों तथा फसलों विशेषकर धान व गन्ना, केला इत्यादि फसलों को हुई क्षति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अन्य के साथ तहसील कैसरगंज अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा संजय सेतु पहुंचकर घाघरा नदी के जल स्तर को देखा। यहा पर बताया गया कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा
नदी का जल स्तर खतरे के निशान 106.07 मी. के सापेक्ष 106.14 मी. है। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए बताया कि समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए नदियों के जल स्तर पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें तथा जल भराव व बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर नदियो के आस-पास रहने वाले लोगों की हर संभव मदद करें। डीएम ने जनसंवाद करते हुए लोगों को चौकन्ना रहने तथा अनावश्यक रूप से पानी में न जाने तथा बच्चों के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहने का सुझाव दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम ने एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों को
निर्देश दिया कि राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों का विवरण तैयार किया जाए। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र किसानों को अनुमन्य अनुदान/क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि दैवी आपदा से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित मदद पहुंचाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शासन व प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने आमजन को सुझाव दिया कि आपातिक स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल सम्बन्धित तहसील प्रशासन व आपदा कन्ट्रोल रूम के
दूरभाष नम्बर 230132 व टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करें। डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को फसल नुकसान की सूचना निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से देने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थानीयकृत आपदा अथवा फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर सम्बन्धित बीमा कंपनी, बैंक, कृषि विभाग अथवा टोल-फ्री नंबर 14447 के माध्यम से अवश्य सूचित करें। डीएम ने किसानों को सुझाव दिया कि टोल फ्री नम्बर पर सूचित करते समय कृषक अपने पास आधार संख्या, केसीसी क्रमांक नम्बर, फसल बीमा पालिसी नम्बर, फसल का नाम, क्षेत्रफल तथा क्षति के विवरण से सम्बन्धित सूचना अपने पास अवश्य रख लें।
- पितृपक्ष में पितरों को प्रसन्न करें, परिवार में आएगी समृद्धि: महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद सरस्वती बहराइच। पितृपक्ष के अवसर पर बहराइच पहुंचे राधा सरस्वती आश्रम, नीलगिरी त्र्यंबकेश्वर, नासिक के महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने पितरों के तर्पण और धार्मिक अनुष्ठानों का महत्व बताया। भनीराम अतिथि भवन में उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में श्रद्धा और विधि-विधान से पितरों का स्मरण एवं पूजन करने से परिवार में सुख-समृद्धि का वातावरण बनता है। स्टेशन रोड स्थित श्याम मंदिर में वह करीब एक सप्ताह तक कथा का वाचन करेंगे। कथा के माध्यम से लोगों को आस्था, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। स्वामी जी कई वर्षों से बहराइच आकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान दे रहे हैं।4
- बलहा विधानसभा के लौकिहा में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन, विधायक सरोज सोनकर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश ! बलहा विधानसभा के लौकिहा में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन, विधायक सरोज सोनकर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश अहसाम मलिक | बहराइच बहराइच/मिहींपुरवा। बलहा विधानसभा क्षेत्र के लौकिहा गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, क्षेत्र के विकास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण तथा जनता से निरंतर संपर्क के माध्यम से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, नाली, खड़ंजा, बिजली, स्वच्छता, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। श्रीमती सरोज सोनकर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास और आशीर्वाद के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया, उसके लिए वह सदैव जनता और कार्यकर्ताओं की आभारी रहेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि “आप लोगों ने जिस विश्वास और आशीर्वाद के साथ मुझे सेवा का अवसर दिया, उसके लिए मैं सदैव आभारी हूं। एक बार फिर अपना आशीर्वाद दीजिए, विधायक बनकर पूरी दृढ़ता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र की सेवा करूंगी।” विधायक ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखें, उनकी समस्याओं को सुनें और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं विभागों तक पहुंचाने का कार्य करें। सम्मेलन में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि जब कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता के बीच काम करते हैं, तो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति मिलती है। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कुल मिलाकर लौकिहा में आयोजित यह कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के उत्साह और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर केंद्रित रहा। विधायक सरोज सोनकर के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। संपादक :- कमलेश कुमार ! HV TV NEWS — खबर वही जो हो सही1
- जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में नाक कान गले के डॉक्टर बैठते हैं रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच1
- बहराइच में बारिश से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, DM-SP ने किया सड़क का निरीक्षण पेड़ हटवाकर खुलवाया रास्ता, अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश बहराइच में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बहराइच-गोण्डा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई। अधिकारियों और पुलिस बल को लगातार बारिश के बीच मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने कहा कि कहीं भी पेड़ या अन्य अवरोध गिरने की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और रास्ता साफ कर यातायात सामान्य कराए। जनसुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।1
- खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से की अपील कराया ध्वनि विस्तारक यँत्र से प्रचार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से की अपील कराया ध्वनि विस्तारक यँत्र से प्रचार बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवर्ती तूफान के चलते उत्तर प्रदेश बहराइच में हालात बहुत खराब है पेड़ पौधे गिर रहे हैं आंधी पानी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है1
- एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान से 7 सेमी ऊपर बैराजों से छोड़ा गया 409292 क्यूसेक एक पानी बहराइच : तराई में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से सरयू नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार कर गई है। रविवार सुबह अलग-अलग बैराजों से 409292 क्यूसेक पानी सरयू नदी में डिस्चार्ज किया गया, इसके बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान से पारकर 7 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सुबह शारदा बैराज से 143172 क्यूसेक, गिरजा बैराज से 229667 व सरयू बैराज से 21186 क्यूसेक पानी सरयू नदी में डिस्चार्ज किया गया। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से मिहींपुरवा, नानपारा, महसी, कैसरगंज तहसील क्षेत्र के नदी से सटे गांव में नदी का पानी गांव में घुसने लगा है। जिले के आपदा कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर रखे जा रही है, जरूरी एहतियात व इंतजाम के लिए प्रशासनिक अधिकारी मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।1
- जिलाधिकारी श्रावस्ती ने की अपील तेज बारिश से खराब हो रही मौसम में बाहर न निकले श्रावस्ती जनपद की जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है की मौसम खराब हो रहा है किसी भी हालत में बहन निकले मौसम ठीक होने तक का इंतजार करें1
- 👉*इलाके में लगातार बारिश से क्या हैं हालात, जानें इस हेडलाइन बुलेटिन में....* _1._ प्रदेश में लगातार चौथे दिन हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आम लोगों को भारी परेशानी। _2._ जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर कतर्नियाघाट जंगल में लगातार बारिश से जलभराव, जंगली जीवों पर मंडराया संकट - आबादी की ओर रुख कर सकते हैं जानवर, वन विभाग ने किया अलर्ट। _3._ शनिवार को बारिश का कहर, चहलवा ग्राम सभा के नई बस्ती मंगलपुरवा में एक दर्जन से अधिक कच्चे मिट्टी के मकान ढहे, ग्रामीणों का भारी नुकसान। _4._ नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा, बैराज के सभी गेट खोले गए - 2.29 लाख क्यूसेक पानी घाघरा में छोड़ा जा रहा है। _5._ घाघरा का जलस्तर बढ़ने से सुजौली, जंगल गुलरिया और चहलवा के दो दर्जन गांवों पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर। _6._ शनिवार को कई स्थानों पर पेड़ गिरने के मामले सामने आए - बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर पेड़ गिरने से दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा, वहीं बिछिया-सुजौली मार्ग पर जमुनिया मोड़ के पास और कारीकोट चौराहे पर पेड़ गिरने से यातायात करीब दो घंटे प्रभावित रहा, जबकि बिछिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ को ट्रैकमैन की टीम ने तत्काल काटकर हटा दिया, हालांकि फिलहाल ट्रेन संचालन बंद है। _7._ रविवार को लगातार आज चौथे दिन भी बारिश का दौर जारी है, अगर यही हाल रहा और बारिश थमती नहीं है तो लोगों के लिए मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। ✍️ रिपोर्टर_राजू, खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच1
- ⚠️ तूफ़ान का कहर! बहराइच में कई पेड़ धराशायी, सड़कों पर मचा हड़कंप। 🌪️🌳1