छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत पुलिस ने गौ-तस्करी और गौ-हत्या के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कोतबा क्षेत्र के बरगोड़ा नाले के पास एक सुनसान इलाके में 2 साल के बछड़े की हत्या कर उसका मांस बांट रहे इन आरोपियों के पास से 55 किलो गोमांस, गौ मांस बिक्री के ₹2000 नकद, एक हीरो मोटरसाइकिल (CG 13 W 8714), 2 टांगी (कुल्हाड़ी), छुरी, चाकू और रस्सी जब्त की गई है। अपराधियों में खौफ पैदा करने और कड़ा संदेश देने के लिए पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया। गिरफ्तारी के बाद सभी 10 आरोपियों को नवीन कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए ले जाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जंजीरों और हथकड़ी में जकड़कर मुख्य मार्ग पर पैदल जुलूस निकाला। यह जुलूस अस्पताल से शुरू होकर कारगिल चौक होते हुए कोतबा पुलिस चौकी के पास खड़ी पुलिस बस तक ले जाया गया, जिसे देखने के लिए नगर की सड़क पर भीड़ जमा हो गई। कड़ाई से हुई पूछताछ में मुख्य आरोपी रंजीत एक्का ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने 9 साथियों के साथ मिलकर बछड़े के पैर रस्सी से बांधे और कुल्हाड़ी व छुरी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रंजीत एक्का (31), राकेश तिर्की (24), मेघनाथ तिर्की (42), विनय तिग्गा (26), अमलेश तिग्गा (32), हीरा लाल तिर्की (45), मनमोहन तिग्गा (32), अब्राहम कुजुर (31), संजय तिग्गा (26) और अनूप भगत (21) शामिल हैं। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह और कोतबा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर यह दबिश दी गई थी और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। जशपुर डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह और पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेष जायसवाल के मार्गदर्शन में हुई इस त्वरित कार्रवाई में तुमला थाना प्रभारी आशीष तिवारी, चौकी प्रभारी बृजेश यादव समेत पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

- User1525Gurur, Balod😤2 hrs ago
- जशपुर जिले के धर्मनगरी कोतबा में जल संसाधन विभाग और ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण प्रमुख आस्था केंद्र सतीघाट शिवधाम जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले एक साल से कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है। बरसात की शुरुआत के साथ ही सड़क पर घुटनों तक पानी और कीचड़ भर गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है और पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। जल्द ही पवित्र सावन का महीना शुरू होने वाला है, जिसमें जिले समेत पूरे राज्य से हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आते हैं, लेकिन सड़क की इस बदहाली से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। विदित हो कि पिछले वर्ष सतीघाट में स्टॉप डैम निर्माण के दौरान ठेकेदार ने पुरानी सीसी रोड को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मीडिया में खबरें आने पर विभाग और ठेकेदार ने जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था, पर एक साल बाद भी जमीनी हकीकत नहीं बदली। मंदिर समिति के सदस्य व श्रद्धालु बसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन दर्शन के लिए जाने के दौरान गाड़ी चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। अगर सावन से पहले यह सड़क नहीं बनी तो हजारों भक्तों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ेगी। स्थानीय नगरवासियों में इस कुंभकर्णी नींद को लेकर गहरा आक्रोश है। मामले पर नगर पंचायत कोतबा के सीएमओ टी.आर. यादव ने कहा कि जानकारी मिलते ही जल संसाधन विभाग से वार्ता कर सड़क निर्माण की बात कही गई है और फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, जल संसाधन विभाग पत्थलगांव के एसडीओ नरेंद्र सिंहा ने कहा कि उस दौरान विभाग के ई साहब का जाना हुआ था और वे उनसे बात करके ही इस संबंध में कुछ बता सकेंगे।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने सिक्किम को भारत की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह के दौरान पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। सिक्किम की इस गौरवशाली यात्रा को नमन करते हुए इसे विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम करार दिया गया।1
- Post by Ashok Lakra2
- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हरेठी स्थित पापा ढाबा का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें एक कर्मचारी जेंट्स टॉयलेट में प्लेट, कटोरी और अन्य बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो एक ग्राहक ने बनाया था जो खाना खाने ढाबे पर आया था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच की और वीडियो को सही पाया। विभाग ने ढाबा संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला सक्ती ने इस बारे में जानकारी दी।1
- डोमिनोज फ्रेंचाइजी देने के नाम पर अकलतरा के एक राइस मिल संचालक से 2 लाख 65 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। ठगी को अंजाम देने वाला आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जिसने राइस मिल संचालक को अपना शिकार बनाया था।1
- छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय खेत में किसान बहनों के साथ धान की रोपाई (बीड़ा) और निंदाई के काम में जुटीं। खेत में काम करने के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पूरे मनोयोग से सुना। खेत की हरियाली, किसान बहनों का साथ और प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों का यह संगम पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया है। इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि खेत की मिट्टी से जुड़े रहकर देश और समाज के लिए प्रेरणादायी विचारों को सुनना एक सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि श्रम, सेवा और राष्ट्रहित का यह सुंदर संगम सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। किसान बहनों के बीच बैठकर कार्यक्रम सुनने के इस अंदाज के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। अपनी सरलता, सौम्यता और व्यवहार कुशलता के लिए पहचानी जाने वाली गोमती साय जनप्रतिनिधि बनने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं और समय निकालकर हाथों से खेती-किसानी के कार्य करती हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वे केवल चुनावी मौसम में नहीं बल्कि पूरे वर्ष गांव-गांव पहुंचकर सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करती हैं। सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपालों तक खेत में काम करते हुए उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं और लोग इसे जनसेवा व सादगी का सुंदर उदाहरण मान रहे हैं।4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में हिस्सा लिया और राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत तथा विकास यात्रा की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह में पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। सिक्किम की इस गौरवशाली यात्रा को नमन करते हुए इसे विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम बताया गया है।1
- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के शाहपुर के किसानों ने एसईसीएल के ड्रोन सर्वे पर कड़ी आपत्ति जताई है। किसानों का कहना है कि वे बिना ग्राम सभा की सहमति के अपनी जमीन नहीं देंगे। यह विरोध तब सामने आया जब एसईसीएल ने क्षेत्र में ड्रोन सर्वेक्षण शुरू किया। किसानों का तर्क है कि ग्राम सभा की सहमति के बिना किसी भी तरह का सर्वेक्षण या जमीन अधिग्रहण गैरकानूनी है। इस मुद्दे को लेकर किसानों में काफी रोष है और वे अपनी जमीन की रक्षा के लिए एकजुट हो रहे हैं।1
- रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण द्वारा तीर-धनुष से लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीण तीर-धनुष से लोगों को धमका रहा था। जब पुलिस जवानों ने उसे देखा, तो वह और उग्र हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1