जहर देकर हत्या का आरोप, महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी जहर देकर हत्या का आरोप, महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी जालौन। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला वालंभट में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला को जहर देकर मार डाला गया है। परिजनों के मुताबिक, मोहल्ला वालंभट निवासी महावीर कुशवाहा उर्फ लल्लू पर हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि वह किसी वकील के संपर्क में रहकर संपत्ति के लेन-देन में जुटा हुआ था और घर-दुकान का सौदा करने की कोशिश कर रहा था। परिजनों का कहना है कि मृतका ने इसका विरोध किया था और बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए संपत्ति बेचने से मना किया था। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते महिला को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम धनजा से मृतका के परिजन जालौन पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची जालौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। यह पूरा मामला कोतवाली नगर जालौन क्षेत्र के मोहल्ला वालंभट का बताया जा रहा है। 👉 पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आएगा कि यह आत्महत्या है या साजिश के तहत की गई हत्या। ब्यूरो रिपोर्ट – जालौन

- ब्रेकिंग न्यूज़: बस स्टाफ पर दंपति से मारपीट का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर जनपद जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवी नगर निवासी जितेंद्र कुमार और उनकी पत्नी अर्चना के साथ दिल्ली से जालौन आते समय कथित रूप से मारपीट का मामला सामने आया है। दंपति का आरोप है कि शताब्दी बस सेवा से यात्रा के दौरान बस स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति दिल्ली से जालौन आ रहे थे। उनका कहना है कि रास्ते में आगरा के समीप किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बस स्टाफ ने दोनों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की। महिला अर्चना ने आरोप लगाया कि उन्होंने घटना के दौरान 1076, 1098 और 112 पर फोन कर मदद मांगी, लेकिन बस चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी तक पुलिस की जीप भी पीछे लगी रही। सुबह जब बस जालौन पहुंची तो पीड़ित जितेंद्र कुमार ने बस को जालौन कोतवाली ले चलने की बात कही। आरोप है कि इस पर बस स्टाफ ने दंपति को गाली-गलौज करते हुए बीच रास्ते उतार दिया और मौके से चले गए। पीड़ित दंपति ने जालौन कोतवाली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह पूरा मामला कोच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवी नगर का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।1
- कालपी पुल के नीचे बहता दिखा शव पुलिस जाँच मे जुटी1
- जालौन। नगर जालौन स्थित खाटू श्याम मंदिर के महंत शिवम गौस्वामी ने होली के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को 2 मार्च को होने वाले होलिका दहन तथा चंद्रग्रहण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। महंत शिवम गौस्वामी ने बताया कि होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर होलिका दहन करते हैं, जिससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही करें। उन्होंने चंद्रग्रहण के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रहण काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों का विधिवत शुद्धिकरण कर पुनः पूजा-अर्चना प्रारंभ की जाती है। ग्रहण के समय भगवान का नाम स्मरण, मंत्र जाप और भजन-कीर्तन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। महंत शिवम गौस्वामी ने नगरवासियों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाएं तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखें। रिपोर्टर – अखिलेश सोनी, पत्रकार जालौन1
- खास और दिल को झकझोर देने वाली खबर है जालौन जिले के रेंढर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ एक एक्सीडेंट हो गया है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- ग्राम सामी में होलिका दहन स्थल पर कराई गई साफ-सफाई व्यवस्था कोंच विकास खंड के ग्राम सामी में होलिका दहन से पूर्व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराई गई। ग्राम के समाजसेवी पिंटू गुर्जर (सामी) ने पहल करते हुए होलिका दहन स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। होलिका दहन के पावन पर्व को देखते हुए स्थल के आसपास जमा कूड़ा-कचरा हटवाया गया और पूरे मैदान को समतल कराया गया। सफाई कर्मचारियों के सहयोग से झाड़ू लगवाकर वातावरण को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास की झाड़ियों को भी कटवाया गया, ताकि आग लगने जैसी किसी अनहोनी की आशंका न रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के अवसर पर स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पिंटू गुर्जर ने भी ग्रामवासियों से अपील की कि वे पर्व के दौरान स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाएं। ग्राम सामी में इस प्रकार की व्यवस्थाओं से होलिका दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न होने की उम्मीद1
- कालपी में यमुना से अज्ञात महिला का शव बरामद, शहर में सनसनी कालपी में उस समय हड़कंप मच गया जब यमुना नदी में बहता हुआ एक अज्ञात शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव महिला का बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। शहर में उठ रहे बड़े सवाल: हादसा या साजिश? कौन है यह महिला? आखिर कैसे पहुंचा शव यमुना में? सूत्रों के मुताबिक अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ने देर रात नदी में छलांग लगाई हो सकती है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। महिला के नाक में बाली और पैरों में तोड़िया पहनी होने की बात सामने आई है, जिससे शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है। मामला रहस्यमय, जवाब का इंतजार पूरे शहर को।1
- एट में महिला से सरेआम दुपट्टा खींचकर अपहरण की कोशिश, बेटे की हत्या की धमकी जनपद जालौन के एट क्षेत्र में 26 फरवरी 2026 की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नगर पंचायत एट के कोच रोड निवासी मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि सब्जी मंडी एट के पास एट निवासी कार्तिक त्रिपाठी ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सार्वजनिक रूप से उनका दुपट्टा खींचकर शीलभंग किया, अभद्र टिप्पणियां कीं और जबरन लाल कार (UP 92 AB 5226) में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने कार से कुचलने की कोशिश की और खुलेआम धमकी दी कि “पुलिस मेरी जेब में है, तुम्हारा बेटा शशांक भी नहीं बचेगा।” इस धमकी के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी पूर्व में भी राह चलते गालियां देता रहा है। घटना की सूचना तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090 और 1076 पर दी गई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता ने थाना एट में संगठित छेड़खानी, अपहरण का प्रयास, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी, आपराधिक षड्यंत्र और सामूहिक अपराध की धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई, वाहन जब्ती व फॉरेंसिक जांच तथा परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। मामले की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक जालौन और क्षेत्राधिकारी को भी प्रेषित की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं — क्या दबंगों को कानून का डर नहीं? शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल प्रधान संपादक शिवपाल सिंह ,,,जालौन।।।1
- जालौन मे यमुना नदी मे तैरता मिला महिला का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविको की मदद से शव यमुना नदी से निकलवाया बाहर अज्ञात महिला के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त!!1
- Post by Bheem rajawat 96288004581