चांदन -मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन चांदन (बांका)मेरे सपनों का भारत' सेवा चित्र (विकसित भारत 2047)अभियान के तहत आज शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय चांदन व कन्या मध्य विद्यालय चांदन सहित अन्य सभी सरकारी विद्यालयों में विकसित भारत 2047 के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आज के आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर आठ तक विद्यार्थियों के लिए चित्रकला का आयोजन किया गया। वहीं हाईस्कूल व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से लेकर 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक प्रथम स्थान अंकिता कुमारी, द्वितीय स्थान अनमोल कुमार, तृतीय स्थान कल्पना कुमारी व कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 वीं तक प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान कृति कुमारी व तृतीय स्थान अनु कुमारी ने प्राप्त किये।सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार ने पुरस्कार वितरण कर उज्जवल भविष्य कामना की।मौके पर प्रिय चन्द्र आजाद,आदित्य पोद्दार,चंदन सिन्हा, हरे कृष्ण पांडेय प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार , दिनेश सिंह स्नेहा सिन्हा, निखिल चन्द्र बोस, मोनिका सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्रा मौजूद थे
चांदन -मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन चांदन (बांका)मेरे सपनों का भारत' सेवा चित्र (विकसित भारत 2047)अभियान के तहत आज शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय चांदन व कन्या मध्य विद्यालय चांदन सहित अन्य सभी सरकारी विद्यालयों में विकसित भारत 2047 के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आज के आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर आठ तक विद्यार्थियों के लिए चित्रकला का आयोजन किया गया। वहीं हाईस्कूल व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से लेकर 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक प्रथम स्थान अंकिता कुमारी, द्वितीय स्थान अनमोल कुमार, तृतीय स्थान कल्पना कुमारी व कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 वीं तक प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान कृति कुमारी व तृतीय स्थान अनु कुमारी ने प्राप्त किये।सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार ने पुरस्कार वितरण कर उज्जवल भविष्य कामना की।मौके पर प्रिय चन्द्र आजाद,आदित्य पोद्दार,चंदन सिन्हा, हरे कृष्ण पांडेय प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार , दिनेश सिंह स्नेहा सिन्हा, निखिल चन्द्र बोस, मोनिका सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्रा मौजूद थे
- चांदन -मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन चांदन (बांका)मेरे सपनों का भारत' सेवा चित्र (विकसित भारत 2047)अभियान के तहत आज शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय चांदन व कन्या मध्य विद्यालय चांदन सहित अन्य सभी सरकारी विद्यालयों में विकसित भारत 2047 के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आज के आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर आठ तक विद्यार्थियों के लिए चित्रकला का आयोजन किया गया। वहीं हाईस्कूल व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से लेकर 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक प्रथम स्थान अंकिता कुमारी, द्वितीय स्थान अनमोल कुमार, तृतीय स्थान कल्पना कुमारी व कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 वीं तक प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान कृति कुमारी व तृतीय स्थान अनु कुमारी ने प्राप्त किये।सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार ने पुरस्कार वितरण कर उज्जवल भविष्य कामना की।मौके पर प्रिय चन्द्र आजाद,आदित्य पोद्दार,चंदन सिन्हा, हरे कृष्ण पांडेय प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार , दिनेश सिंह स्नेहा सिन्हा, निखिल चन्द्र बोस, मोनिका सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्रा मौजूद थे1
- जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के ACP पर उठे सवाल, प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप। #JantarMantar #DelhiPolice #DelhiNews #shorts1
- 🌸 जीविका से जुड़ी और बनी आत्मनिर्भर!................... कभी दूसरों पर निर्भर रहने वाली जिंदगी, आज अपने पैरों पर खड़ी है। जीविका से जुड़कर महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह मिल रही है। 💪🌿 यह सिर्फ बदलाव की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत, हौसले और आत्मनिर्भरता की कहानी है। ऐसी कहानियां समाज की दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। 🙏 📍 बांका टुडे न्यूज़ 🎥 देखिए बदलाव की पूरी कहानी और जुड़िए ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों से।1
- सेवा संकल्प अभियान: तारापुर अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर, 160 मरीजों की जांच तारापुर। भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार पाठक, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष गौत्तम राज, नगर अध्यक्ष पिंटू कुमार साह, जिला मंत्री शंभु शरण चौधरी एवं नगर मंत्री रोमित राज ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। अस्पताल कर्मी मरीजों से मधुर व्यवहार करें। शिविर में 160 मरीजों की जांच की गई। रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर एवं एनीमिया समेत कई जांच की गईं। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां दी गईं। 27 सितंबर को पौधरोपण कार्यक्रम होगा। मौके पर आमोद चौधरी, शुभम चौधरी, आदर्श राज सहित अन्य मौजूद थे।1
- देवरी को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर महाधरना, बारिश के बीच जुटे लोग, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया गया। नागरिक मंच देवरी के बैनर तले आयोजित इस महाधरना में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जुटे और देवरी को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “गांव-गांव को जगाना है, देवरी को अनुमंडल बनाना है” और “जन-जन को जगाना है, देवरी को अनुमंडल बनाना है” जैसे नारे लगाए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हाल ही में दिवंगत हुए झारखंड के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बारिश के बावजूद धरना स्थल पर लोगों की मौजूदगी और एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। नागरिक मंच के बैनर तले आयोजित इस महाधरना के माध्यम से सरकार और प्रशासन से देवरी को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देवरी को अनुमंडल बनाने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए होने वाली परेशानी कम होगी। अब देखना होगा कि देवरी को अनुमंडल बनाने की इस मांग पर सरकार और प्रशासन की ओर से क्या पहल की जाती है।1
- हल्की बारिश में ही डूबा हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर, दो घंटे और बारिश होती तो कार्यालयों में घुस जाता पानी! हवेली खड़गपुर। हल्की बारिश ने ही हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद पूरे परिसर में जगह-जगह पानी जमा हो गया और आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके की स्थिति को देखते हुए सवाल उठता है कि अगर बारिश लगातार करीब दो घंटे और होती, तो क्या यही पानी प्रखंड कार्यालय के अंदर तक पहुंच जाता? इस पूरे मामले को लेकर हमारे संवाददाता ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर जलजमाव और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे। हालांकि, कई अधिकारियों ने सवालों का जवाब देने से दूरी बनाई और कैमरे पर जवाब देने से बचते नजर आए। मौके पर वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद बिपिन खिरहरी भी मौजूद थे। उनसे भी परिसर में जलजमाव और इसकी स्थायी समस्या को लेकर बातचीत की गई। अब सवाल यह है कि जब हल्की बारिश में ही प्रखंड कार्यालय परिसर की ऐसी स्थिति हो रही है, तो भारी बारिश के दौरान यहां काम करने वाले कर्मचारियों और आम लोगों की क्या स्थिति होगी? प्रशासन इस जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कब करेगा?1
- व्यवहार न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर रणग्राम धर्मशाला का निरीक्षण तारापुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को रणग्राम शिव मंदिर धर्मशाला का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल दंडाधिकारी आईएएस महेश कुमार से तारापुर विधिज्ञ संघ के साथ हुई वार्ता के आधार पर धर्मशाला में उपलब्ध स्थान और सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव अनिल सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा, पूर्व सचिव ओंकार कुमार वर्मा एवं वरीय अधिवक्ता विजय सिंह मौजूद रहे। रणग्राम धर्मशाला अनुमंडल मुख्यालय तारापुर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। अधिवक्ताओं ने बताया कि तारापुर में व्यवहार न्यायालय शुरू होने से लोगों को न्याय पाने के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर मुंगेर जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों का समय और आने-जाने का खर्च बचेगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में ही हो तो अधिक सुविधाजनक रहेगा। हालांकि रणग्राम धर्मशाला में भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर यहां न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है।1
- मंदार पर्वत छेड़खानी कांड: वायरल वीडियो मामले में तीन आरोपी हिरासत में, ब्लैकमेलिंग और ₹1500 वसूली का खुलासा बांका के एसपी अमितेश कुमार एक्स ने ऐतिहासिक मंदार पर्वत (बौंसी) पर एक युवती (नाबालिग) के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में 25 सितंबर 2026 को आधिकारिक बयान जारी किया है.एसपी अमितेश कुमार के बयान और पुलिस कार्रवाई के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:घटना की तारीख: एसपी ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो 3 जून 2026 की घटना का है, जिसे आरोपियों ने ब्लैकमेल करने और डराने की नीयत से हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल किया.मामले की जानकारी और FIR: यह मामला 22 सितंबर को बौंसी थाना अध्यक्ष के संज्ञान में आया था. वीडियो का सत्यापन (वेरिफिकेशन) करने के बाद तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू की गई.तीन आरोपी हिरासत में: एसपी ने बताया कि वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जो बाराहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनकी पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में हुई है.रंगदारी और ब्लैकमेलिंग: शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने घटना के वक्त पीड़िता के साथियों से ऑनलाइन माध्यम (PhonePe) के जरिए ₹1500 जबरन ट्रांसफर करवाए थे. बाद में और पैसों की मांग पूरी न होने पर उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया.पीड़िता का बयान: एसपी ने बताया कि उन्होंने स्वयं पीड़िता से बात कर उसका बयान दर्ज किया है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से तफ्तीश कर रही है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार भी खुद बौंसी थाना पहुंचकर एसपी के साथ मामले की समीक्षा कर चुके हैं और केस को स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सख्त सजा दिलाने का निर्देश दिया है.1