logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर के मधुरम रेस्टोरेंट में निकला सांप मची अफरातफरी, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू आठनेर नगर के मुल्ताई रोड़ पर स्थित मधुरम रेस्टोरेंट में तब अफरातफरी मच गई जब वहा एक सांप निकल गया जिसे दख लोगों की सांसें तेज हो गई। अफरातफरी में लोग रेस्टोरेंट से बहार निकले तत्काल सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी गई मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सांप का रेस्क्यू किया सर्प मित्र ने बताया कि यह साप धामन प्रजाति का है।

10 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

नगर के मधुरम रेस्टोरेंट में निकला सांप मची अफरातफरी, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू आठनेर नगर के मुल्ताई रोड़ पर स्थित मधुरम रेस्टोरेंट में तब अफरातफरी मच गई जब वहा एक सांप निकल गया जिसे दख लोगों की सांसें तेज हो गई। अफरातफरी में लोग रेस्टोरेंट से बहार निकले तत्काल सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी गई मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सांप का रेस्क्यू किया सर्प मित्र ने बताया कि यह साप धामन प्रजाति का है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नगर के मधुरम रेस्टोरेंट में निकला सांप मची अफरातफरी, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू आठनेर नगर के मुल्ताई रोड़ पर स्थित मधुरम रेस्टोरेंट में तब अफरातफरी मच गई जब वहा एक सांप निकल गया जिसे दख लोगों की सांसें तेज हो गई। अफरातफरी में लोग रेस्टोरेंट से बहार निकले तत्काल सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी गई मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सांप का रेस्क्यू किया सर्प मित्र ने बताया कि यह साप धामन प्रजाति का है।
    1
    नगर के मधुरम रेस्टोरेंट में निकला सांप मची अफरातफरी, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
आठनेर नगर के मुल्ताई रोड़ पर स्थित मधुरम रेस्टोरेंट में तब अफरातफरी मच गई जब वहा एक सांप निकल गया जिसे दख लोगों की सांसें तेज हो गई। अफरातफरी में लोग रेस्टोरेंट से बहार निकले तत्काल सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी गई मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सांप का रेस्क्यू किया सर्प मित्र ने बताया कि यह साप धामन प्रजाति का है।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवाने के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण, विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर किया प्रोत्साहित* कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवाने के निर्देशानुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं तथा शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में पहुँचकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति, अध्ययन के प्रति रुचि एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री के रूप में कॉपियों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने अध्ययन सामग्री प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा नियमित अध्ययन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया। डॉ. अभिजीत सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक विद्यार्थी तक बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, कक्षाओं की साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता परिलक्षित हुई, उन पर संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को समय-सीमा में आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षण प्रदान करें, उनकी सीखने की क्षमता का नियमित मूल्यांकन करें तथा विद्यालय में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण विकसित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रशासन के मध्य सतत समन्वय आवश्यक है। डॉ. अभिजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुविधाओं एवं आधारभूत व्यवस्थाओं के सतत उन्नयन के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते रहेंगे तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएँगी।
    1
    *कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवाने के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण, विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर किया प्रोत्साहित*
कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवाने के निर्देशानुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं तथा शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना था।
निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में पहुँचकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति, अध्ययन के प्रति रुचि एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री के रूप में कॉपियों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने अध्ययन सामग्री प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा नियमित अध्ययन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया। डॉ. अभिजीत सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक विद्यार्थी तक बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, कक्षाओं की साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता परिलक्षित हुई, उन पर संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को समय-सीमा में आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षण प्रदान करें, उनकी सीखने की क्षमता का नियमित मूल्यांकन करें तथा विद्यालय में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण विकसित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रशासन के मध्य सतत समन्वय आवश्यक है।
डॉ. अभिजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुविधाओं एवं आधारभूत व्यवस्थाओं के सतत उन्नयन के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते रहेंगे तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएँगी।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भारत विकास परिषद मां ताप्ती शाखा, मुलताई ने आज नगर के बसंत पब्लिक स्कूल में 'गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में गुरुजनों का सम्मान और मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। परिषद हर वर्ष इस अभियान के तहत नगर के नए विद्यालयों को जोड़ने के साथ-साथ पूर्व से जुड़े विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम आयोजित कर गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं परिषद सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
    1
    भारत विकास परिषद मां ताप्ती शाखा, मुलताई ने आज नगर के बसंत पब्लिक स्कूल में 'गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में गुरुजनों का सम्मान और मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। परिषद हर वर्ष इस अभियान के तहत नगर के नए विद्यालयों को जोड़ने के साथ-साथ पूर्व से जुड़े विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम आयोजित कर गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं परिषद सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आमला में स्मार्ट मीटर के विरोध में ब्लाक काँग्रेस कमेटी का हल्ला बोल, सौपा ज्ञापन किया विरोध प्रदर्शन
    1
    आमला में स्मार्ट मीटर के विरोध में ब्लाक काँग्रेस कमेटी का हल्ला बोल, सौपा ज्ञापन किया विरोध प्रदर्शन
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में कौशल विकास के तहत तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार मेले पांढुर्णा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में बुधवार को सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर आमजन को योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आबादी भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, पेयजल व्यवस्था, शासकीय भवनों की आवश्यक मरम्मत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम बड़चिचोली, मरकावाड़ा एवं कालापाठा की पेयजल समस्याओं पर विशेष चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को लिटिल फ्लावर स्कूल से नीलकंठ मार्ग के निर्माण तथा ग्राम आमला के समीप पुलिया निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को सात किलोमीटर सड़क निर्माण तथा वन ग्राम बालापुर से संबंधित खाद, बीज एवं नगद सहायता के प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में श्रम विभाग को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना सहित अन्य श्रमिक कल्याण योजनाओं में पात्र हितग्राहियों का अधिकाधिक पंजीयन एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए। एवं कलेक्टर द्वारा जौनसारी मंदिर ट्रस्ट में कार्यरत श्रमिकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना अंतर्गत पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया। खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान बग्गू-बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रवि कुमार साहू के अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण करने का आदेश दिया। जल संवर्धन की समीक्षा करते हुए जल संरक्षण गतिविधियों को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने और अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन एवं जन आकांक्षा पोर्टल पर लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समाधानपरक निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। पांढुर्णा जिले में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना के स्थल के संबंध में जल्दी से निर्देश दिए गए। एवं श्री रामचंद्र डाहके के अभिलेख में नाम दर्ज करें। एवं लीड बैंक मैनेजर युवराज जिचकर आचार्य विद्यासागर गोवर्धन की राशि जल्दी से दिलाया जाए। बैठक के अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों क योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने तथा आमजन को बेहतर एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री पेक्षा पाठक, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सिद्धार्थ पटेल सौसर से एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। दूसरी ओर, जिले के युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांढुर्णा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बुधवार को आयोजित विभागीय प्रस्तुतीकरण में संस्था के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि वर्ष 2000 से संचालित शासकीय आईटीआई पांढुर्णा क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बना रहा है। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में 220 तथा शासकीय आईटीआई पिपला नारायणवार में 132 सीटों सहित जिले में कुल 352 सीटों पर विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थानों में कोपा, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं ईवी मैकेनिक जैसे आधुनिक एवं रोजगारपरक ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया जाता है। अब तक आयोजित 25 रोजगार मेलों में 2 हजार 72 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 836 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया है। उद्योगों से प्रशिक्षण को जोड़ने के उद्देश्य से डीएसटी ड्यूल सिस्टम के अंतर्गत जलाराम इंडस्ट्रीज के साथ एमओयू किया गया है, जिसके माध्यम से फिटर ट्रेड के विद्यार्थियों को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2026 से संस्थान में अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा सेंटर भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें अब तक जिले के 1 हजार 53 परीक्षार्थी सम्मिलित हो चुके हैं। वहीं सार्थक ऐप के माध्यम से स्टाफ एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत टीआईजी वेल्डिंग के चार बैचों में 40 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कारपेंटर ट्रेड में 40 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत 99 प्रशिक्षुओं को सोलर इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना के माध्यम से आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से भी विद्यार्थियों को उद्योगों में इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। महिला अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत आरक्षण एवं शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एमपीटीएएएस पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाता है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। प्राचार्य ने बताया कि भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सोलर टेक्नीशियन, कॉस्मेटोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग तथा रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग जैसे नए ट्रेड प्रारंभ करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में शासकीय संस्थानों के अतिरिक्त 8 निजी आईटीआई भी संचालित हैं, जिनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर एवं मैकेनिक डीजल सहित विभिन्न ट्रेडों में कुल 696 सीटों पर प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
    1
    कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में कौशल विकास के तहत तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार मेले
पांढुर्णा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में बुधवार को सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर आमजन को योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में आबादी भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, पेयजल व्यवस्था, शासकीय भवनों की आवश्यक मरम्मत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम बड़चिचोली, मरकावाड़ा एवं कालापाठा की पेयजल समस्याओं पर विशेष चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को लिटिल फ्लावर स्कूल से नीलकंठ मार्ग के निर्माण तथा ग्राम आमला के समीप पुलिया निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को सात किलोमीटर सड़क निर्माण तथा वन ग्राम बालापुर से संबंधित खाद, बीज एवं नगद सहायता के प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में श्रम विभाग को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना सहित अन्य श्रमिक कल्याण योजनाओं में पात्र हितग्राहियों का अधिकाधिक पंजीयन एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए। एवं कलेक्टर द्वारा जौनसारी मंदिर ट्रस्ट में कार्यरत श्रमिकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना अंतर्गत पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया। खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान बग्गू-बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रवि कुमार साहू के अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण करने का आदेश दिया। जल संवर्धन की समीक्षा करते हुए जल संरक्षण गतिविधियों को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने और अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन एवं जन आकांक्षा पोर्टल पर लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समाधानपरक निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। पांढुर्णा जिले में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना के स्थल के संबंध में जल्दी से निर्देश दिए गए। एवं श्री रामचंद्र डाहके के अभिलेख में नाम दर्ज करें। एवं लीड बैंक मैनेजर युवराज जिचकर आचार्य विद्यासागर गोवर्धन की राशि जल्दी से दिलाया जाए। बैठक के अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों क योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने तथा आमजन को बेहतर एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री पेक्षा पाठक, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सिद्धार्थ पटेल सौसर से एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
दूसरी ओर, जिले के युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांढुर्णा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बुधवार को आयोजित विभागीय प्रस्तुतीकरण में संस्था के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि वर्ष 2000 से संचालित शासकीय आईटीआई पांढुर्णा क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बना रहा है।
प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में 220 तथा शासकीय आईटीआई पिपला नारायणवार में 132 सीटों सहित जिले में कुल 352 सीटों पर विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थानों में कोपा, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं ईवी मैकेनिक जैसे आधुनिक एवं रोजगारपरक ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया जाता है। अब तक आयोजित 25 रोजगार मेलों में 2 हजार 72 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 836 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया है।
उद्योगों से प्रशिक्षण को जोड़ने के उद्देश्य से डीएसटी ड्यूल सिस्टम के अंतर्गत जलाराम इंडस्ट्रीज के साथ एमओयू किया गया है, जिसके माध्यम से फिटर ट्रेड के विद्यार्थियों को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2026 से संस्थान में अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा सेंटर भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें अब तक जिले के 1 हजार 53 परीक्षार्थी सम्मिलित हो चुके हैं। वहीं सार्थक ऐप के माध्यम से स्टाफ एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।
प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत टीआईजी वेल्डिंग के चार बैचों में 40 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कारपेंटर ट्रेड में 40 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत 99 प्रशिक्षुओं को सोलर इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना के माध्यम से आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से भी विद्यार्थियों को उद्योगों में इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। महिला अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत आरक्षण एवं शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एमपीटीएएएस पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाता है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। प्राचार्य ने बताया कि भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सोलर टेक्नीशियन, कॉस्मेटोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग तथा रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग जैसे नए ट्रेड प्रारंभ करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले में शासकीय संस्थानों के अतिरिक्त 8 निजी आईटीआई भी संचालित हैं, जिनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर एवं मैकेनिक डीजल सहित विभिन्न ट्रेडों में कुल 696 सीटों पर प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    8 hrs ago
  • अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में गोधना से जामसावली पैदल यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। बैतूल।जिला अध्यक्ष श्री संतोष यादव जी के नेतृत्व में चिचोली जय स्तंभ चौक पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहाँ से जामसावली धाम की पैदल यात्रा के लिए जा रहे ग्राम गोधना के श्रद्धालुओं का *पुष्प वर्षा कर स्वागत* किया गया। साथ ही सभी यात्रियों के लिए *स्वल्पाहार की व्यवस्था* भी की गई। यात्रा की कुशलता की कामना करते हुए *निशान की पूजा-अर्चना* की गई। जिला अध्यक्ष श्री संतोष यादव जी ने सभी श्रद्धालुओं को *आशीर्वाद देकर यात्रा के लिए रवाना* किया। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारी, सभी पत्रकार गण कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। माहौल "श्री हनुमान जी महाराज की जय" के जयकारों से गूंज उठा।
    2
    अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में गोधना से जामसावली पैदल यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।

बैतूल।जिला अध्यक्ष श्री संतोष यादव जी के नेतृत्व में चिचोली जय स्तंभ चौक पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहाँ से जामसावली धाम की पैदल यात्रा के लिए जा रहे ग्राम गोधना के श्रद्धालुओं का *पुष्प वर्षा कर स्वागत* किया गया। साथ ही सभी यात्रियों के लिए *स्वल्पाहार की व्यवस्था* भी की गई।
यात्रा की कुशलता की कामना करते हुए *निशान की पूजा-अर्चना* की गई। जिला अध्यक्ष श्री संतोष यादव जी ने सभी श्रद्धालुओं को *आशीर्वाद देकर यात्रा के लिए रवाना* किया।
इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारी, सभी पत्रकार गण कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। माहौल "श्री हनुमान जी महाराज की जय" के जयकारों से गूंज उठा।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    17 hrs ago
  • चिचोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई,जानलेवा हमले के मामले में ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार चिचोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई,जानलेवा हमले के मामले में ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार 🔹 *चिचोली थाना के चिरापाटला में शंकर ढाबा में हुए हमले के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता, न्यायालय में किया जाएगा पेश* 🔹जिले में गंभीर एवं संगीन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना चिचोली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का विवरण* थाना चिचोली में फरियादी नितिश यादव निवासी ग्राम चूनाहजूरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02 अगस्त 2026 को वह अपने साथियों अंगद यादव, नयन यादव एवं महेश यादव के साथ शंकर ढाबा चिरापाटला चाय नाश्ते हेतु पहुंचे थे। शाम लगभग 4 बजे वहां रिंकू राठौर, रोहित राठौर एवं उनके अन्य साथी पहुंचे। शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए अंगद यादव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट एवं दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे नितिश यादव, नयन यादव एवं महेश यादव के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घायल अंगद यादव का उपचार वर्तमान में भोपाल में जारी है। 🔹 *अपराध पंजीयन* फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 283/2026 अंतर्गत धारा 109(1), 296(ए), 115(2), 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विशेष टीम गठित कर की गई गिरफ्तारी प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा मुख्य आरोपी रोहित उर्फ रिंकू राठौर की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। 🔹 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 04 अगस्त 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 🔹 *आरोपी का आपराधिक इतिहास* गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ रिंकू राठौर के विरुद्ध पूर्व से भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ रिंकू राठौर पिता रमेश राठौर का पूर्व से ही गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2014 में उसके एवं उसके अन्य छह साथियों के विरुद्ध थाना कोतवाली, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 1696/2014 पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें धारा 302, 307, 147, 148, 149 भारतीय दंड संहिता, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा धारा 3(2)(5) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गंभीर अपराध दर्ज किए गए थे। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में भी आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 601/2025 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी वर्ष आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 715/2025 में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत भी मामला दर्ज किया गया। उक्त सभी प्रकरण वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं। 🔹आरोपी के गंभीर आपराधिक इतिहास एवं वर्तमान प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा उसकी *गिरफ्तारी पर ₹10,000 का नगद इनाम घोषित* किया गया था। विशेष पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक हरिओम पटेल एवं थाना चिचोली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 🔹*जनसामान्य से अपील* बैतूल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट अथवा असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। कानून अपने हाथ में लेने वाले एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों के सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
    1
    चिचोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई,जानलेवा हमले के मामले में ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
चिचोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई,जानलेवा हमले के मामले में ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
🔹 *चिचोली थाना के चिरापाटला में शंकर ढाबा में हुए हमले के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता, न्यायालय में किया जाएगा पेश* 
🔹जिले में गंभीर एवं संगीन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना चिचोली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
🔹 *घटना का विवरण* 
थाना चिचोली में फरियादी नितिश यादव निवासी ग्राम चूनाहजूरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02 अगस्त 2026 को वह अपने साथियों अंगद यादव, नयन यादव एवं महेश यादव के साथ शंकर ढाबा चिरापाटला चाय नाश्ते हेतु पहुंचे थे। शाम लगभग 4 बजे वहां रिंकू राठौर, रोहित राठौर एवं उनके अन्य साथी पहुंचे। शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए अंगद यादव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट एवं दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे नितिश यादव, नयन यादव एवं महेश यादव के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घायल अंगद यादव का उपचार वर्तमान में भोपाल में जारी है।
🔹 *अपराध पंजीयन* 
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 283/2026 अंतर्गत धारा 109(1), 296(ए), 115(2), 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विशेष टीम गठित कर की गई गिरफ्तारी
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा मुख्य आरोपी रोहित उर्फ रिंकू राठौर की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
🔹 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 04 अगस्त 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
🔹 *आरोपी का आपराधिक इतिहास* 
गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ रिंकू राठौर के विरुद्ध पूर्व से भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ रिंकू राठौर पिता रमेश राठौर का पूर्व से ही गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2014 में उसके एवं उसके अन्य छह साथियों के विरुद्ध थाना कोतवाली, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 1696/2014 पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें धारा 302, 307, 147, 148, 149 भारतीय दंड संहिता, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा धारा 3(2)(5) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गंभीर अपराध दर्ज किए गए थे।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में भी आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 601/2025 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी वर्ष आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 715/2025 में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत भी मामला दर्ज किया गया। उक्त सभी प्रकरण वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं।
🔹आरोपी के गंभीर आपराधिक इतिहास एवं वर्तमान प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा उसकी *गिरफ्तारी पर ₹10,000 का नगद इनाम घोषित* किया गया था। विशेष पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक हरिओम पटेल एवं थाना चिचोली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔹*जनसामान्य से अपील* 
बैतूल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट अथवा असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। कानून अपने हाथ में लेने वाले एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों के सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.