Shuru
Apke Nagar Ki App…
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् भिण्ड में गौरी सरोवर पर चला स्वच्छता अभियान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् भिण्ड में गौरी सरोवर पर चला स्वच्छता अभियान.इस अभियान में सदर विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर भिण्ड ने आमजन के साथ श्रमदान कर जलकुंभी को निकाला। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित उपस्थित रहीं।
कृष्ण कांत शर्मा
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् भिण्ड में गौरी सरोवर पर चला स्वच्छता अभियान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् भिण्ड में गौरी सरोवर पर चला स्वच्छता अभियान.इस अभियान में सदर विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर भिण्ड ने आमजन के साथ श्रमदान कर जलकुंभी को निकाला। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित उपस्थित रहीं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् भिण्ड में गौरी सरोवर पर चला स्वच्छता अभियान.इस अभियान में सदर विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर भिण्ड ने आमजन के साथ श्रमदान कर जलकुंभी को निकाला। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित उपस्थित रहीं।1
- नगला तौर में स्थिति ब्रह्माणी देवी मंदिर पर आयोजित मेले में उमड़ी आस्था की भीड़, जज आरती द्विवेदी ने चढ़ाया चांदी का छत्र रहेगा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जसवंतनगर के ग्राम नगला तौर में स्थिति ब्रह्माणी देवी मंदिर में लख्खी मेले के दौरान न्यायिक अधिकारी आरती द्विवेदी, सीओ आयुषी सिंह और तहसीलदार नेहा सचान ने चांदी का छत्र चढ़ाया। वृंदावन से आए आचार्य सर्वेश शास्त्री ने पूजन कराया। सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम, पीएसी, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस बल, ट्रैफिक, फायर और एंबुलेंस तैनात है। पुजारी भुवनेश कुमार मिश्रा उर्फ भोले ने बताया कि रोजाना 5 बजे मंगला आरती और 6 बजे शाम की आरती होती है। इस दौरान भक्तों की भीड़ मौजूद रहीं.1
- *(RY) इटावा-* *तेज रफ्तार लग्जरी कार का कहर.....!!* 3 को लग्जरी कार ने मारी टक्कर *हादसे का CCTV वीडियो आया सामने।* दो दुकानदार समेत 3 गंभीर घायल। लोगों ने चालक को पुलिस की सौंपा। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा दो साथी मौके से फरार तलाश जारी। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की घटना।1
- Post by Rohit Kumar2
- इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम किस्त के सामने हाईवे किनारे स्थित विराट होटल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना अचानक हुई और टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू कराया। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और तेज गति से वाहन न चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।2
- इटावा में आगामी चैत्र नवरात्रि, रमजान एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान जनपद के संभ्रांत नागरिकों, पुजारियों और धर्मगुरुओं की उपस्थिति में आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने सभी को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और बिना पुष्टि के किसी भी खबर को साझा न करने के निर्देश दिए गए। अंत में सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए शांति और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।2
- टोलप्लाजा तोड़फोड़ मामले में मामला दर्ज। FIR के विरोध में समाजसेवी बैठा भूख हड़ताल पर। सिर मुड़वाकर जताया आक्रोश। पिंडदान कर टोल प्रबंधक और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप। FIR को लेकर संत समाज में भी नाराजगी। भिंड... 16 मार्च को नो रोड़ नो टोल आंदोलन के दौरान बरैठा टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़ का मामला अब गरमा गया हैँ.पुलिस ने समाजसेवी रक्षपाल सहित तीन अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज किए जाने के बाद विरोध और तेज हो गया हैँ,इसके विरोध में समाजसेवी सड़को पर उतर आये हैँ.प्रदर्शन के दौरान एक समाजसेवी ने सिर का मुंडन करवाकर कर अपना विरोध दर्ज करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गया हैँ.इस दौरान आंदोलकारीयों ने टोल वसूली को अवैध बताते हुए सरकार को जमकर कोसा। वही समाजसेवियों का कहना हैँ ज़ब तक झूठी FIR वापस नहीं ली जाती भूख हड़ताल जारी रहेगी।1
- *प्रधानमंत्री की नाले की गैस से चाय वाली बात को आजमाने की कोशिश की लेकिन नाले से गैस तो क्या धुआँ भी नहीं निकला- नरेन्द्र गुर्जर* भिंड घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार किल्लत एवं बढ़ती कीमतें के विरोध में बुधवार को अटेर विधानसभा के पावई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पिथनपुरा चौराह पर अटेर विधानसभा प्रभारी नरेंद्र गुर्जर की मौजूदगी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने एक अनूठे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तंज कसते हुए नाली में पाइप डालकर गैस चूल्हे जलाकर चाय बनने का सांकेतिक प्रयास किया लेकिन प्रधानमंत्री की नाले की गैस से चाय वाली बात को आजमाने की कई बार कोशिश की लेकिन नाले से चूल्हे में गैस तो क्या धुआँ भी नहीं निकला प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आमजनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया अटेर विधानसभा प्रभारी नरेंद्र गुर्जर ने कहा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को लागतार महंगाई का सामना करना पड़ रहा भाजपा सरकार के शासनकाल में आमजनता बुरी तरह त्रस्त है केंद्र सरकार महंगाई कम करने के बजाय बढ़ाती जा रही है इससे साबित होता कि भाजपा सरकार गरीबी नहीं गरीबों को ही मिटाने पर तुली है हाल ही गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें और गैस सिलेंडर की मारामारी इस बात का प्रमाण कि सरकार महंगाई के मोर्चे पर पूरी तरह असफल रही है उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने चुनावी वादों के साथ धोखा किया है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले गैस सिलेंडर₹500 में देने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद न सिर्फ दाम घटाए गए बल्कि लगातार बढ़ोतरी करके आम आदमी विशेषकर गरीब जनता के परिवारों की रसोई पर बोझ बढ़ाया जा रहा है सरकार को तुरंत गैस की कीमतों में की गई वृद्धि वापस लेना चाहिए और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि जिससे जनता को राहत मिल सके!पावई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया ने कहा केंद्र सरकार जानबूझकर सांप्रदायिक मुद्दे को उछलकर जनता का ध्यान बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर समस्याओं से भटका रही उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकर्ताओं को छोड़कर आम जनता अब सरकार के खिलाफ है बही कांग्रेस नेत्री सुशीला नरवरिया ने कहा कि महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाने को मजबूर कर रही है भाजपा सरकार सिर्फ झूठ बोलकर महिलाओं को गुमराह करने का काम करती है! प्रदर्शन करने बालों में अटेर विधानसभा प्रभारी नरेंद्र गुर्जर,पावई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया,सुशीला नरवरिया,मंडलम अध्यक्ष पिथनपूरा लक्ष्मन सिंह गुर्जर,रामपाल सिंह भदोरिया करूँ,सतेंद्र भदौरिया,तेजसिंह लोधी,अजमेर सिंह,रविंद शर्मा,भदोरिया,कमलेश लोधी,दीवान सिंह नरवरिया,नाथूराम समाधिया, प्रदीप नरवरिया,रामबीर यादव,श्यामू भदौरिया,जगदीश सिंह,सोनू आदि उपस्थित रहे!2
- सम्मान समारोह में शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं जसवंतनगर। राम जानकी विद्या मंदिर, कोठी कैस्त की छात्रा उन्नति शाक्य का जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जारी प्रथम सूची में उन्नति का नाम आने पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अभिषेक उर्फ राम जी शुक्ला ने छात्रा उन्नति व उनके पिता पंकज बाबू को फूलमाला व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष शिव सागर ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर शिक्षक दीपक कुमार, पिंकी यादव, ममता तिवारी, सतीश कुमार व केपी सिंह मौजूद रहे। सभी शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्नति की सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।1