logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर के विचारों पर भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन.... 📰 Hindustan Today 24 News सूरतगढ़ | दिनांक: 19 अप्रैल 2026 डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों पर भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन सूरतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के महान विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अंबेडकर भवन में एक भव्य “विचार गोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्री शरण पाल जी मान उपस्थित रहे, वहीं नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना सहित अन्य गणमान्य लोग भी मंच पर विराजमान रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक सुधारों तथा संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और संविधान के महत्व जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का संदेश — “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” — आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संयोजक अमित कल्याण, पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा, जगदीश मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख कविता रेगर, पूर्व पंचायत समिति प्रधान बिरमा नायक, जिला मंत्री बिंदिया चौधरी तथा अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति की अध्यक्ष रेखा घुसर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक अमित कल्याण द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन नगर मंडल महामंत्री अंकुर लढौईया द्वारा किया गया। (जारीकर्ता) अंकुर लढौईया महामंत्री भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, सूरतगढ़

1 hr ago
user_Neharu jedia
Neharu jedia
Local News Reporter उदयपुरवाटी, झुंझुनू, राजस्थान•
1 hr ago
c0e70e4d-8975-4bdc-8a73-d0fb65e258e1

डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर के विचारों पर भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन.... 📰 Hindustan Today 24 News सूरतगढ़ | दिनांक: 19 अप्रैल 2026 डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों पर भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन सूरतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के महान विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अंबेडकर भवन में एक भव्य “विचार गोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्री शरण पाल जी मान उपस्थित रहे, वहीं नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना सहित अन्य गणमान्य लोग भी मंच पर विराजमान रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक सुधारों तथा संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और संविधान के महत्व जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का संदेश — “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” — आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संयोजक अमित कल्याण, पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा, जगदीश मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख कविता रेगर, पूर्व पंचायत समिति प्रधान बिरमा नायक, जिला मंत्री बिंदिया चौधरी तथा अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति की अध्यक्ष रेखा घुसर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक अमित कल्याण द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन नगर मंडल महामंत्री अंकुर लढौईया द्वारा किया गया। (जारीकर्ता) अंकुर लढौईया महामंत्री भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, सूरतगढ़

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by Social Media Rajasthan-1
    1
    Post by Social Media Rajasthan-1
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • झुंझुनूं । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर कुठाराघात करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुंझुनू जिले से सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे और सम्मेलन में भाग लिया। जिले की प्रत्येक विधानसभा से बस एव निजी वाहनो से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर गए । भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने कांग्रेस व उनके अन्य सहयोगी दलों द्वारा महिलाओं के अधिकारो का विरोध करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया और वे नारी शक्ति को अपमानित व कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसे भाजपा और जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी । भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओ ने पैदल मार्च कर अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत, महावीर ढाका, शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, वर्षा चौधरी, अनीता सैनी, सुशीला झाझड़िया, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, कृष्णा, अनिल जोशी, जगदीश गोस्वामी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्याम सुंदर, नरेश चौधरी, श्रवण सिंह, विनोद जांगिड़, राकेश गुर्जर, प्रमोद कुमावत, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला एव पुरुष उपस्थित रहे । भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में झुझुनू विधानसभा से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे झुनझुनू । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का संसद में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर वार करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुझुनू जिले की झुझुनूँ विधानसभा से भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिलाएं व पुरुष जयपुर जन आक्रोश कार्यक्रम में शामिल हुए । भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के निर्देशन में तथा भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता बस व निजी वाहनों से जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन एव पद यात्रा में शामिल हुए । इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्रीमती सावित्री सैनी, सुशीला झाझड़िया, अनीता सैनी, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, परमेश्वरी, प्रभा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष जयपुर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।
    2
    झुंझुनूं । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर कुठाराघात करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुंझुनू जिले से सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे और सम्मेलन में भाग लिया। जिले की प्रत्येक विधानसभा से बस एव निजी वाहनो से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर गए । भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने कांग्रेस व उनके अन्य सहयोगी दलों द्वारा महिलाओं के अधिकारो का विरोध करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया और वे नारी शक्ति को अपमानित व कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसे भाजपा और जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी । भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओ ने पैदल मार्च कर अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत, महावीर ढाका, शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, वर्षा चौधरी, अनीता सैनी, सुशीला झाझड़िया, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, कृष्णा, अनिल जोशी, जगदीश गोस्वामी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्याम सुंदर, नरेश चौधरी, श्रवण सिंह, विनोद जांगिड़, राकेश गुर्जर, प्रमोद कुमावत, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला एव पुरुष उपस्थित रहे । 
भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में झुझुनू विधानसभा से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे 
झुनझुनू । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का संसद में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर वार करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुझुनू जिले की झुझुनूँ विधानसभा से भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी  के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिलाएं व पुरुष जयपुर जन आक्रोश कार्यक्रम में शामिल हुए । भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के निर्देशन में तथा भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता बस व निजी वाहनों से जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन एव पद यात्रा में शामिल हुए । इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्रीमती सावित्री सैनी, सुशीला झाझड़िया, अनीता सैनी, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, परमेश्वरी, प्रभा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष जयपुर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist मंडावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • झुंझुनूं राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित आरएएस-2024 परीक्षा परिणाम में जिले की बेटी आंचल रूंगटा ने 90वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सोमवार को भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष को सराहा गया। समारोह के दौरान आंचल रूंगटा का साफा, दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें गौमाता की प्रतिमा एवं लायंस क्लब का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया और उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आंचल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इनमें डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान , रघुनाथ प्रसाद पोद्दार , प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ प्रसाद जांगिड, नरेंद्र व्यास एवं सुरेंद्र केडिया सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर आंचल के संघर्षपूर्ण सफर को भी याद किया गया। वर्ष 2020 से उन्होंने सोशल मीडिया और बाहरी गतिविधियों से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। करीब छह वर्षों की कठिन साधना के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। यूपीएससी परीक्षा में मामूली अंतर से चूकने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास जारी रखा। परिवार, विशेषकर पिता रविकांत रूंगटा और माता अनिता रूंगटा, ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए अब उन्हें IAS बनने के लिए प्रेरित किया है।
    1
    झुंझुनूं राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित आरएएस-2024 परीक्षा परिणाम में जिले की बेटी आंचल रूंगटा ने 90वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सोमवार को भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष को सराहा गया।
समारोह के दौरान आंचल रूंगटा का साफा, दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें गौमाता की प्रतिमा एवं लायंस क्लब का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया और उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आंचल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इनमें डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान , रघुनाथ प्रसाद पोद्दार , प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ प्रसाद जांगिड, नरेंद्र व्यास एवं सुरेंद्र केडिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर आंचल के संघर्षपूर्ण सफर को भी याद किया गया। वर्ष 2020 से उन्होंने सोशल मीडिया और बाहरी गतिविधियों से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। करीब छह वर्षों की कठिन साधना के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। यूपीएससी परीक्षा में मामूली अंतर से चूकने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास जारी रखा।
परिवार, विशेषकर पिता रविकांत रूंगटा और माता अनिता रूंगटा, ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए अब उन्हें IAS बनने के लिए प्रेरित किया है।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कोई भी व्यक्ति जानता हो तो जल्द से जल्द शाहपुरा सरकारी अस्पताल में पहुंचे,थार -RJ-52 CA-4757 ने बाइक-RJ-52 SE-2859 को मारी टक्कर, घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया गया
    1
    कोई भी व्यक्ति जानता हो तो जल्द से जल्द शाहपुरा सरकारी अस्पताल में पहुंचे,थार -RJ-52 CA-4757 ने बाइक-RJ-52 SE-2859 को मारी टक्कर, घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया गया
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    26 min ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जयपुर में नारी शक्ति का स्वाभिमान, अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज,भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में आयोजित “जन आक्रोश महिला पदयात्रा@breakingliveNews-h6w - बीकानेर से महिला मोर्चा की सुषमा बिस्सा, अनु जी सुथार,मंजूषा भास्कर एवं सुनीता गुर्जर के साथ मैं शामिल हुई। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर कांग्रेस द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने इसे नारी सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया। इस पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अल्का मूंदड़ा, सरिता गैना, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हम सभी सदैव प्रतिबद्ध हैं
    1
    जयपुर में नारी शक्ति का स्वाभिमान, अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज,भारतीय जनता  महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में आयोजित “जन आक्रोश महिला पदयात्रा@breakingliveNews-h6w - बीकानेर से महिला मोर्चा की सुषमा बिस्सा, अनु जी सुथार,मंजूषा भास्कर एवं सुनीता गुर्जर के साथ मैं शामिल हुई। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर कांग्रेस द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने इसे नारी सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया। इस पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अल्का मूंदड़ा, सरिता गैना, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हम सभी सदैव प्रतिबद्ध हैं
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.