बाकल गांव के जोगनी माता मंदिर में नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धालुओं का उमड़ी भीड़, मंदिर परिसर में लगा मेला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र के बाकल गांव के यमुना नदी के दक्षिण दिशा की ओर जोगनी माता का मंदिर है। जिसमें आज शुक्रवार को नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वही मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया है, जो भी भक्त मंदिर के दर्शन करने जाता है, तो वह मेले में खरीदारी भी करता है। वहीं भक्तों ने बताया कि जो भी भक्त श्रद्धा भाव के साथ जोगनी माता मंदिर में आता है, तो उसकी मनोकामना आवश्यक पूरी होती है, वही मंदिर परिसर में सुरक्षा को देखते हुए मरका थाना पुलिस मेला परिसर तक लगे हुए हैं.। वही मंदिर के पुजारी ने आज शुक्रवार को नवरात्रि की नवमी के दिन सुबह 10 बजे बताया की बहुत ही प्रसिद्ध बाकल गांव का जोगनी माता का मंदिर है जो फतेहपुर रायबरेली, कौशांबी, प्रयागराज बांदा,हमीरपुर, महोबा, सहित उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के अन्य जनपदों से भक्त मंदिर पर आते हैं. और अभी तो नवरात्र चल रहा है, लेकिन नवरात्र के अलावा भी हर सोमवार शुक्रवार व गुरुवार को भी यहां भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं, जिनकी मनोकामना भी पूरी होती है। बहुत सिद्ध पीठ मंदिर है, वहीं हर आने जाने वाले भक्तों की सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी पुलिस के द्वारा की जा रही है।

- Post by Guddu पाण्डेय1
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र के बाकल गांव के यमुना नदी के दक्षिण दिशा की ओर जोगनी माता का मंदिर है। जिसमें आज शुक्रवार को नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वही मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया है, जो भी भक्त मंदिर के दर्शन करने जाता है, तो वह मेले में खरीदारी भी करता है। वहीं भक्तों ने बताया कि जो भी भक्त श्रद्धा भाव के साथ जोगनी माता मंदिर में आता है, तो उसकी मनोकामना आवश्यक पूरी होती है, वही मंदिर परिसर में सुरक्षा को देखते हुए मरका थाना पुलिस मेला परिसर तक लगे हुए हैं.। वही मंदिर के पुजारी ने आज शुक्रवार को नवरात्रि की नवमी के दिन सुबह 10 बजे बताया की बहुत ही प्रसिद्ध बाकल गांव का जोगनी माता का मंदिर है जो फतेहपुर रायबरेली, कौशांबी, प्रयागराज बांदा,हमीरपुर, महोबा, सहित उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के अन्य जनपदों से भक्त मंदिर पर आते हैं. और अभी तो नवरात्र चल रहा है, लेकिन नवरात्र के अलावा भी हर सोमवार शुक्रवार व गुरुवार को भी यहां भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं, जिनकी मनोकामना भी पूरी होती है। बहुत सिद्ध पीठ मंदिर है, वहीं हर आने जाने वाले भक्तों की सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी पुलिस के द्वारा की जा रही है।1
- बांदा जनपद के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन आफत बनकर टूटा। सुबह से आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रही, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान करीब 10 से 15 मिनट तक आसमान से भारी ओलावृष्टि हुई, जिसने खेतों में खड़ी रबी की फसलों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरने वाले ओलों का वजन करीब 50 ग्राम तक था, जिससे फसलें खेतों में ही चकनाचूर हो गईं। खेतों में काम कर रहे किसान अपनी जान बचाने के लिए पेड़ों के नीचे शरण लेने को मजबूर हो गए, इस दौरान कुछ किसान मामूली रूप से घायल भी हो गए। ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर पैलानी और बबेरू तहसील क्षेत्रों में देखने को मिला है, जहां फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। साथ ही कच्चे मकानों के खपरैल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लगातार गिरते ओलों ने फसलों के दानों को मिट्टी में मिला दिया, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में खत्म हो गई। इस भारी नुकसान के बाद किसानों में गहरा आक्रोश और मायूसी देखने को मिल रही है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस प्राकृतिक आपदा का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।1
- *काली देवी मंदिर में कन्या भोज का आयोजन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर शहर के कंचन पुरवा मोहल्ले में स्थित काली देवी मंदिर में भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने मां दुर्गा के नवम स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया ने विशेष रूप से उपस्थित होकर छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया, जिसे हिंदू धर्म में मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजनीय माना जाता है।कन्या भोज के उपरांत सभी कन्याओं को उपहार भेंट किए गए और उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु भी मौजूद रहे।2
- *BREKING NEWS BANDA-* भैंस चराने गई दो नाबालिग बहनें नदी में डूबी , दो परिवारों में मचा कोहराम *BANDA*-उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो परिवारों की किलकारियां सन्नाटे और आंसुओं में बदल गई। एक हादसे ने दो नाबालिग बहनों की सांसे छीन ली । दरअसल पैलानी तहसील के खरेई गांव निवासी चुन्नू निषाद की 12 वर्षीय लड़की श्वेता तथा दूसरी बच्चू निषाद की लड़की रंची उम्र 12 वर्ष जो रोज की भांति सुबह 10:00 बजे अपने-अपने घरों से भैंसों को चराने के लिए केन नदी किनारे पहुंची थी जहां पैर फिसल जाने की वजह से दोनों ही लड़कियां गहरे पानी में समा गई जब तक आसपास के चरवाहे तथा लड़के मौके पर पहुंच पाते तब तक दोनों ही लड़कियों की पानी में डूब कर मौत हो चुकी थी ,मृतक श्वेता के पिता चुन्नू निषाद तथा मृतक रंची के पिता बच्चू निषाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों ही लड़कियां गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी दोनों ही आपस में बहनों के साथ साथ एक अच्छी सहेलियां थी आज दोनों की एक साथ हुई मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है बता दे कि मृतक श्वेता पुत्री चुन्नू निषाद चार बहनों में सबसे छोटी थी तथा रांची पुत्री मोती निषाद दो बहनों में सबसे छोटी थी इस अनहोनी घटना से श्वेता के पिता चुन्नू निषाद तथा रांची की मां अनुसूया का रो-रोकर बुरा हाल है।3
- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शेखर शर्मा जी के आवास पर भव्य भंडारा हुआ जिसमें हजारों की श्रद्धालुओं ने भंडारे का स्वाद चखा1
- सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ, बांदा में नमाजियों ने प्रार्थना की बांदा: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और उपचार सकारात्मक असर दिखा रहा है। बांदा में निम्नीपार स्थित मस्जिद में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अफसाना शाह के नेतृत्व में नमाजियों ने उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी। अफसाना शाह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और आमजन उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।1
- *अवैध तमंचा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है।थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महोखर के रहने वाले विपिन नामक एक युवक का अवैध तमंचे से साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा संज्ञान में लेते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा कड़ाई से पूछताछ करते हुए उसकी निशादेही पर उसके अर्धनिर्मित मकान से 315 बोर अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त ने वर्ष 2023 में अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की थी।जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था । गिरफ्तार अभियुक्त विपिन पुत्र शत्रुघन निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बाँदा का निवासी हैं।।1