ओलावृष्टि का कहर: बांदा में 10 मिनट की तबाही ने रबी फसलें बर्बाद कीं, किसानों ने मांगा मुआवजा" बांदा जनपद के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन आफत बनकर टूटा। सुबह से आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रही, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान करीब 10 से 15 मिनट तक आसमान से भारी ओलावृष्टि हुई, जिसने खेतों में खड़ी रबी की फसलों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरने वाले ओलों का वजन करीब 50 ग्राम तक था, जिससे फसलें खेतों में ही चकनाचूर हो गईं। खेतों में काम कर रहे किसान अपनी जान बचाने के लिए पेड़ों के नीचे शरण लेने को मजबूर हो गए, इस दौरान कुछ किसान मामूली रूप से घायल भी हो गए। ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर पैलानी और बबेरू तहसील क्षेत्रों में देखने को मिला है, जहां फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। साथ ही कच्चे मकानों के खपरैल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लगातार गिरते ओलों ने फसलों के दानों को मिट्टी में मिला दिया, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में खत्म हो गई। इस भारी नुकसान के बाद किसानों में गहरा आक्रोश और मायूसी देखने को मिल रही है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस प्राकृतिक आपदा का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
ओलावृष्टि का कहर: बांदा में 10 मिनट की तबाही ने रबी फसलें बर्बाद कीं, किसानों ने मांगा मुआवजा" बांदा जनपद के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन आफत बनकर टूटा। सुबह से आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रही, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान करीब 10 से 15 मिनट तक आसमान से भारी ओलावृष्टि हुई, जिसने खेतों में खड़ी रबी की फसलों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरने वाले ओलों का वजन करीब 50 ग्राम तक था, जिससे फसलें खेतों में ही चकनाचूर हो गईं। खेतों में काम कर रहे किसान अपनी जान बचाने के लिए पेड़ों के नीचे शरण लेने को मजबूर हो गए, इस दौरान कुछ किसान मामूली रूप से घायल भी हो गए। ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर पैलानी और बबेरू तहसील क्षेत्रों में देखने को मिला है, जहां फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। साथ ही कच्चे मकानों के खपरैल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लगातार गिरते ओलों ने फसलों के दानों को मिट्टी में मिला दिया, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में खत्म हो गई। इस भारी नुकसान के बाद किसानों में गहरा आक्रोश और मायूसी देखने को मिल रही है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस प्राकृतिक आपदा का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
- बांदा जनपद के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन आफत बनकर टूटा। सुबह से आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रही, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान करीब 10 से 15 मिनट तक आसमान से भारी ओलावृष्टि हुई, जिसने खेतों में खड़ी रबी की फसलों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरने वाले ओलों का वजन करीब 50 ग्राम तक था, जिससे फसलें खेतों में ही चकनाचूर हो गईं। खेतों में काम कर रहे किसान अपनी जान बचाने के लिए पेड़ों के नीचे शरण लेने को मजबूर हो गए, इस दौरान कुछ किसान मामूली रूप से घायल भी हो गए। ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर पैलानी और बबेरू तहसील क्षेत्रों में देखने को मिला है, जहां फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। साथ ही कच्चे मकानों के खपरैल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लगातार गिरते ओलों ने फसलों के दानों को मिट्टी में मिला दिया, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में खत्म हो गई। इस भारी नुकसान के बाद किसानों में गहरा आक्रोश और मायूसी देखने को मिल रही है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस प्राकृतिक आपदा का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।1
- *काली देवी मंदिर में कन्या भोज का आयोजन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर शहर के कंचन पुरवा मोहल्ले में स्थित काली देवी मंदिर में भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने मां दुर्गा के नवम स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया ने विशेष रूप से उपस्थित होकर छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया, जिसे हिंदू धर्म में मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजनीय माना जाता है।कन्या भोज के उपरांत सभी कन्याओं को उपहार भेंट किए गए और उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु भी मौजूद रहे।2
- *BREKING NEWS BANDA-* भैंस चराने गई दो नाबालिग बहनें नदी में डूबी , दो परिवारों में मचा कोहराम *BANDA*-उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो परिवारों की किलकारियां सन्नाटे और आंसुओं में बदल गई। एक हादसे ने दो नाबालिग बहनों की सांसे छीन ली । दरअसल पैलानी तहसील के खरेई गांव निवासी चुन्नू निषाद की 12 वर्षीय लड़की श्वेता तथा दूसरी बच्चू निषाद की लड़की रंची उम्र 12 वर्ष जो रोज की भांति सुबह 10:00 बजे अपने-अपने घरों से भैंसों को चराने के लिए केन नदी किनारे पहुंची थी जहां पैर फिसल जाने की वजह से दोनों ही लड़कियां गहरे पानी में समा गई जब तक आसपास के चरवाहे तथा लड़के मौके पर पहुंच पाते तब तक दोनों ही लड़कियों की पानी में डूब कर मौत हो चुकी थी ,मृतक श्वेता के पिता चुन्नू निषाद तथा मृतक रंची के पिता बच्चू निषाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों ही लड़कियां गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी दोनों ही आपस में बहनों के साथ साथ एक अच्छी सहेलियां थी आज दोनों की एक साथ हुई मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है बता दे कि मृतक श्वेता पुत्री चुन्नू निषाद चार बहनों में सबसे छोटी थी तथा रांची पुत्री मोती निषाद दो बहनों में सबसे छोटी थी इस अनहोनी घटना से श्वेता के पिता चुन्नू निषाद तथा रांची की मां अनुसूया का रो-रोकर बुरा हाल है।3
- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शेखर शर्मा जी के आवास पर भव्य भंडारा हुआ जिसमें हजारों की श्रद्धालुओं ने भंडारे का स्वाद चखा1
- सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ, बांदा में नमाजियों ने प्रार्थना की बांदा: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और उपचार सकारात्मक असर दिखा रहा है। बांदा में निम्नीपार स्थित मस्जिद में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अफसाना शाह के नेतृत्व में नमाजियों ने उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी। अफसाना शाह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और आमजन उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।1
- मौदहा (हमीरपुर)। 27 मार्च को कस्बा मौदहा में राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ परंपरागत स्थल स्टेशन रोड स्थित शिव शक्ति मंदिर से हुआ, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी देवी मंदिर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के बाल रूप, रामदरबार सहित विभिन्न देवी-देवताओं और महापुरुषों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। दोपहर में झांकियों का विधिवत आरती-पूजन किया गया, जिसके बाद “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह शोभायात्रा अरतरा चौराहा, इलाही तालाब, देवी चौराहा, गुड़ाही बाजार, नेशनल चौराहा, थाना चौराहा, जीजीआईसी चौराहा, उपरौस पानी की टंकी, मली कुआं चौराहा, तहसील मार्ग से होते हुए फत्तेपुर गांधी विद्यालय मार्ग से गुजरकर मीरा तालाब के सामने बड़ी देवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। जगह-जगह राम भक्तों द्वारा शीतल पेय, पेयजल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर झांकियों की आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे कस्बे की सड़कों और घरों को भगवा ध्वज एवं तोरण द्वारों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिनकी निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।1
- Post by Guddu पाण्डेय1
- *अवैध तमंचा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है।थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महोखर के रहने वाले विपिन नामक एक युवक का अवैध तमंचे से साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा संज्ञान में लेते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा कड़ाई से पूछताछ करते हुए उसकी निशादेही पर उसके अर्धनिर्मित मकान से 315 बोर अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त ने वर्ष 2023 में अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की थी।जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था । गिरफ्तार अभियुक्त विपिन पुत्र शत्रुघन निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बाँदा का निवासी हैं।।1