आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रनिया क्षेत्रान्तर्गत ड्यूटी, पिकेट, पटाखा बाजार एवं सर्राफा मार्केट की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पुलिस श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी अकबरपुर एवं थाना रनिया के स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना रनिया क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा ड्यूटी चेकिंग, पिकेट चेकिंग, पटाखा बाजार एवं सर्राफा मार्केट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पटाखा बाजार एवं सर्राफा मार्केट में सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए इंतजामों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी स्थलों पर मुस्तैदी बनाए रखने, नियमित चेकिंग करने एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। *कानपुर देहात पुलिस आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरंतर निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है।*
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रनिया क्षेत्रान्तर्गत ड्यूटी, पिकेट, पटाखा बाजार एवं सर्राफा मार्केट की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पुलिस श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी अकबरपुर एवं थाना रनिया के स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना रनिया क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा ड्यूटी चेकिंग, पिकेट चेकिंग, पटाखा बाजार एवं सर्राफा मार्केट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पटाखा बाजार एवं सर्राफा मार्केट में सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए इंतजामों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी स्थलों पर मुस्तैदी बनाए रखने, नियमित चेकिंग करने एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। *कानपुर देहात पुलिस आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरंतर निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है।*
- माती कोर्ट ने अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद होने के मामले में अभियुक्त जेल में बिताई गई अवधि की सजा और ₹1,000 अर्थदंड से किया दंडित अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद होने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय जेएम भोगनीपुर ने अभियुक्त दयाशंकर पुत्र स्व0 राम कृष्ण निवासी नंदना थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को अभियुक्त जेल में बिताई गई अवधि की सजा और ₹1,000 अर्थदंड से दंडित किया।1
- जालौन में डीएम समीर की पहल बनी आकर्षण, गांव की महिलाएं QR कोड से कर रहीं डिजिटल कारोबार! उरई के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पहली बार आयोजित सरस दीपावली महोत्सव में दिखी आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया की शानदार तस्वीर। डीएम समीर एवं एसपी सुरेश चंद्र रावत ने स्टालों का निरीक्षण कर महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों का बढ़ाया उत्साह, खुद भी की खरीदारी। खास बात यह कि ग्रामीण महिलाएं अपने हाथों से तैयार उत्पाद बेचने के साथ QR कोड से डिजिटल भुगतान भी प्राप्त कर रही हैं। डीएम ने जनपदवासियों से स्थानीय उत्पाद खरीदने और स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील की। गांव की महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान! #Jalaun #DMJalaun #DigitalIndia #WomenEmpowerment #AtmanirbharBharat4
- *ग्राम पंचायत आल में नाला खुदाई के नाम पर खानापूर्ति, लाखों के भुगतान की तैयारी* *प्रधान-सचिव की भूमिका पर उठे सवाल, ग्रामीणों की जगह मशीनों से कराया जा रहा कार्य; मजदूरों ने रोजगार देने की उठाई मांग *ग्राम पंचायत आल में नाला खुदाई के नाम पर खानापूर्ति, लाखों के भुगतान की तैयारी* *प्रधान-सचिव की भूमिका पर उठे सवाल, ग्रामीणों की जगह मशीनों से कराया जा रहा कार्य; मजदूरों ने रोजगार देने की उठाई मांग* *कागजों में विकास की रफ्तार तेज, लेकिन धरातल पर मजदूरों के हाथ खाली; सरकारी धन के सदुपयोग और कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष* कुठौंद जालौन। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित बी बी जी रामजी योजना के क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत आल की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। यहां नाला खुदाई के नाम पर कथित तौर पर महज खानापूर्ति किए जाने और लाखों रुपये के भुगतान की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सबसे गंभीर पहलू यह है कि जिस योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना है, उसी के कार्यों में मजदूरों की जगह मशीनों के इस्तेमाल के आरोप सामने आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गांव के जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार देने के बजाय मशीनों से काम कराने की नौबत क्यों आ रही है? ग्रामीणों का आरोप है कि नाला खुदाई के कार्य में निर्धारित मानकों और वास्तविक आवश्यकता को दरकिनार कर औपचारिकता निभाई जा रही है। कार्य की वास्तविक स्थिति, खुदाई की लंबाई, गहराई और मौके पर मौजूद श्रमिकों की संख्या का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। वहीं प्रधान और पंचायत सचिव की भूमिका को लेकर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। बी बी जी राम जी योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि गांव के गरीब, जरूरतमंद और बेरोजगार श्रमिकों को अपने ही क्षेत्र में काम मिल सके। लेकिन ग्राम पंचायत आल में नाला खुदाई के कार्य को लेकर सामने आ रही शिकायतें योजना की मंशा पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में काम करने के इच्छुक मजदूर मौजूद हैं तो फिर मशीनों के माध्यम से कार्य कराने की आवश्यकता क्यों पड़ी? मजदूरों का कहना है कि उन्हें रोजगार की उम्मीद थी, लेकिन कार्यस्थल पर मशीनों की सक्रियता देखकर उनकी उम्मीदों को झटका लगा। ग्रामीण श्रमिकों को काम न मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। ग्राम पंचायत आल के श्रमिकों ने मांग उठाई है कि पंचायत क्षेत्र में होने वाले कार्यों में स्थानीय जरूरतमंद मजदूरों को नियमानुसार रोजगार का अवसर दिया जाए। उनका कहना है कि गांव में ऐसे अनेक परिवार हैं जिनकी आजीविका मजदूरी पर निर्भर है। योजना के माध्यम से उन्हें रोजगार मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन यदि काम मशीनों से कराया जाएगा तो योजना का लाभ आखिर किसे मिलेगा? मजदूरों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य कागजों पर आंकड़े बढ़ाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों तक रोजगार पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि नाला खुदाई के कार्य का स्थलीय निरीक्षण कराकर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराते हैं या फिर सरकारी धन और रोजगार से जुड़े इन सवालों को अभिलेखों की धूल में दबा दिया जाएगा। यदि निष्पक्ष जांच हुई तो नाला खुदाई की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है और यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि योजना का लाभ श्रमिकों को मिला या मशीनों के सहारे केवल कागजी विकास की पटकथा तैयार की गई।1
- ब्रेकिंग जालौन अधिवक्ता हत्याकांड का मामला, मामले में तीन हाफ एनकाउंटर के बाद अधिवक्ताओं में खुशी, बार संघ अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं संग एसपी से की मुलाकात, त्वरित कार्यवाही को लेकर एसपी को बधाई, बीती 31 अक्टूबर को अधिवक्ता का अपहरण कर की गई थी हत्या, मामले में मुख्य सुपारी किलर व आरोपी सहित चार हुए थे अरेस्ट, कालपी कोतवाली क्षेत्र निवासी थे अधिवक्ता गयादीन अहिरवार। ब्रेकिंग जालौन अधिवक्ता हत्याकांड का मामला, मामले में तीन हाफ एनकाउंटर के बाद अधिवक्ताओं में खुशी, बार संघ अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं संग एसपी से की मुलाकात, त्वरित कार्यवाही को लेकर एसपी को बधाई, बीती 31 अक्टूबर को अधिवक्ता का अपहरण कर की गई थी हत्या, मामले में मुख्य सुपारी किलर व आरोपी सहित चार हुए थे अरेस्ट, कालपी कोतवाली क्षेत्र निवासी थे अधिवक्ता गयादीन अहिरवार।2
- एसआरपी इंटर कॉलेज के गेट पर बेखौफ दबंगों ने छात्रों को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल Ravindra Gautam ✍️ ➡️ कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित SRP इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर बेखौफ दबंगों ने दो छात्रों की बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। ➡️ दबंगों द्वारा छात्रों के साथ की गई बर्बर मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ➡️ पीड़ित घायल छात्रों ने थाने पहुंचकर तीन नामजद दबंग युवकों के खिलाफ बेल्टों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है। ➡️ मारपीट का वीडियो वायरल होने और पीड़ितों की तहरीर मिलने के बाद कोंच कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।1
- जालौन उरई में युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” के संदेश से गूंजा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर **उरई (जालौन)।** जनपद जालौन के उरई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, करमेर रोड में 4 नवंबर 2026 को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम **“नशा मुक्त युवा, विकसित भारत”** रही। युवा उत्सव में जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, कविता, नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक छटा बिखेरी। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री समीर (IAS), मुख्य विकास अधिकारी श्री के.के. सिंह तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री रामेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी सहभागिता रही। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक मंच संचालन **श्री अवनींद्र कुमार ओझा जी** ने किया। उनका सामाजिक जीवन सदैव आदर्शवादी विचारों, सामाजिक सरोकारों और जनमानस के मार्गदर्शन की भावना से ओतप्रोत रहा है। आज के कार्यक्रम में उनके ओजस्वी, प्रभावशाली एवं सुसंस्कृत संचालन ने पूरे महाविद्यालय परिसर को विशेष गरिमा और भव्यता प्रदान की। उनके संचालन की जनसमूह ने सराहना की। इस अवसर पर **शाक्यसन्देश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल, उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक श्री शिवपाल सिंह 'शाक्य'** भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने, अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला है। **युवा शक्ति का संकल्प—नशामुक्त समाज, विकसित भारत!** इस शानदार एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए समस्त आयोजकों, अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। **शाक्यसन्देश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल** *उत्तर प्रदेश2
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रनिया क्षेत्रान्तर्गत ड्यूटी, पिकेट, पटाखा बाजार एवं सर्राफा मार्केट की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पुलिस श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी अकबरपुर एवं थाना रनिया के स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना रनिया क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा ड्यूटी चेकिंग, पिकेट चेकिंग, पटाखा बाजार एवं सर्राफा मार्केट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पटाखा बाजार एवं सर्राफा मार्केट में सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए इंतजामों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी स्थलों पर मुस्तैदी बनाए रखने, नियमित चेकिंग करने एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। *कानपुर देहात पुलिस आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरंतर निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है।*1
- Shivam Soni Kanpur Live news antrashtriy Hindu Parishad rashtra Bajrang Dal थाना बिल्हौर पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 127/2026 से संबंधित अभियुक्त रामरतन के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW एवं धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा के क्रम में अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । @kanpurnagarpolice1