Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हैरान कर देने वाला नज़ारा सामने आया है… जहां एक गौवंश ने सूझबूझ दिखाते हुए मासूम बच्ची को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। देखिए ये वायरल वीडियो… 👇 गौवंश बना रक्षक! बच्ची को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया... सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हैरान कर देने वाला नज़ारा सामने आया है… जहां एक गौवंश ने सूझबूझ दिखाते हुए मासूम बच्ची को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। देखिए ये वायरल वीडियो… 👇
पत्रकार गणेश कश्यप
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हैरान कर देने वाला नज़ारा सामने आया है… जहां एक गौवंश ने सूझबूझ दिखाते हुए मासूम बच्ची को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। देखिए ये वायरल वीडियो… 👇 गौवंश बना रक्षक! बच्ची को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया... सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हैरान कर देने वाला नज़ारा सामने आया है… जहां एक गौवंश ने सूझबूझ दिखाते हुए मासूम बच्ची को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। देखिए ये वायरल वीडियो… 👇
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Saraswati Kumari1
- गौवंश बना रक्षक! बच्ची को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया... सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हैरान कर देने वाला नज़ारा सामने आया है… जहां एक गौवंश ने सूझबूझ दिखाते हुए मासूम बच्ची को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। देखिए ये वायरल वीडियो… 👇1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- कौशांबी। जनपद में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय चौकी इंचार्ज द्वारा उसे ही डराया-धमकाया जा रहा है।पीड़िता कौशिल्या देवी पत्नी राकेश रैदास, निवासी ग्राम खोपा थाना सरायंअकिल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव के ही दो युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।महिला का आरोप है कि मामले में एक आरोपी का नाम हटाए जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, चौकी इंचार्ज जितेंद्र द्वारा उसे डराने-धमकाने और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपियों द्वारा लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है !1
- कौशाम्बी। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संगठन ने बताया कि 04 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो पार्क में आयोजित सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणाओं को लागू कराने समेत अन्य मांगों को लेकर 16 अप्रैल 2026 से सांकेतिक कलम बंद हड़ताल शुरू की गई है। गुरुवार को रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। ये रहेगा आंदोलन का कार्यक्रम: 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक: सांकेतिक कलम बंद हड़ताल 26 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक: विकास खंडों में मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड व ज्ञापन 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक: पक्ष-विपक्ष के सांसदों व विधायकों को ज्ञापन 01 मई (मजदूर दिवस): जनपद मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन 05 मई 2026: प्रदेश के 36 हजार रोजगार सेवकों व मनरेगा कार्मिकों द्वारा विधानसभा घेराव व विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रोजगार सेवक तत्सत ओझा, मोहम्मद खुर्शीद खान, शिवकरण सिंह, शरद यादव, संदीप कुमार मौर्य, भैयालाल भारती, सुनील कुमार, महेश कुमार, कमल सिंह, अनुप कुमार, हेमंत व ज्ञानेन्द्र पंचमलाल शामिल रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।3
- *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र चकिया गांव के बाहर हाइवे के किनारे झाड़ियों में आज दिनांक 15 04 2026 को शाम करीब 8:30 बजे एक बन्द बक्सा मिला है स्थानीय लोगों ने बक्सा मिलने की जानकारी पुलिस को दिए और सूचना पर पहुंची थाना कोखराज पुलिस ने जब बंद बक्शा खोला तो उसमें एक महिला का रक्तरंजिस शव था मामले की जानकारी फॉरेंसिक टीम व पुलिस अधिकारियों को थाना कोखराज प्रभारी ने दे दी है और लाश की शिनाख्त करने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन कोई शिनाख्त नही हो पाई है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चुरी हाउस पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है और उस महिला के हाथ पर टैटू बना हुआ है और टैटू में सूरज बना हुआ है और जीव लिखा हुआ है सूत्रों से पता चला है की सूरज और जीव का मतलब महिला के हाथ पर संजीव लिखा हुआ है2
- प्रयागराज के यमुनापार मे लालापुर क्षेत्र मे अवैध बालू खनन के खिलाफ बुधवार रात बड़ी कार्रवाई की गई। खनन विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। इस पर खनन विभाग की टीम ने एक फर्म पर 25 लाख का जुर्माना लगाया जबकि दूसरी फर्म का पट्टा कैंसिल कर दिया गया। अवैध खनन पाए जाने पर नदी किनारे डंप लाखों घनमीटर बालू फिर से नदी में फेंकवा दिया गया । साथ ही अलग-अलग चार एफआईआर भी दर्ज कराई गई। *लगातार मिल रही थी अवैध बालू खनन की शिकायतें* खनन विभाग की टीम के अफसरों ने बताया की लालापुर में लगातार अवैध खनन व लाइसेंस धारकों की ओर से अनियमित खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर बुधवार को खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी के नेतृत्व में एक टीम ने लालापुर पहुंचकर अलग-अलग खनन क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान एसडीएम बारा,सीओ बारा और थाना लालापुर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। *इनके लोगों के विरुद्ध हुई कार्रवाई* अफसरों ने बताया,पट्टा खंड संख्या-6, जो तारा एंटरप्राइजेज (प्रोपराइटर चंद्रजीत कुशवाहा) के नाम पर था,जांच में पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन होते हुए पाया गया। यही नहीं यमुना नदी की जलधारा के भीतर भी खनन के स्पष्ट साक्ष्य मिले। इन अनियमितताओं के आधार पर पट्टाधारक पर करीब 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पट्टा खंड संख्या-4, जो सहारा एग्री (रमेश निल्लुरी) के नाम पर था,उसमें भी अवैध खनन के मामले सामने आए। साथ ही किश्त की धनराशि जमा न करने पर पट्टा निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। *जेसीबी से खुदवाकर बंद कराए रास्ते* प्रशासन ने अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे रास्तों पर भी कार्रवाई की। ग्राम पंडुआ, प्रतापपुर, भिलौरे, नौढ़िया तरहार, मझियारी और मानपुर में यमुना नदी की ओर बनाए गए अवैध मार्गों को जेसीबी से खुदवाकर बंद कराया गया। साथ ही नदी किनारे जमा लाखों घनमीटर बालू को पुनः यमुना में डलवाया गया। इसके अलावा अभियान के दौरान इस कार्रवाई में कई नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना लालापुर में 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। *खनन अफसर बोले* खनन निरीक्षक वैभव सोनी ने बताया कि अवैध और अनियमित खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और लगातार निगरानी रखी जा रही है।1
- Post by Saraswati Kumari1