Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहरादून मैं आज बैजनाथ डिपो की बस खाई में गिरी और 25 सरिया घायल और 10 की मौत 🥹
ऋतिक बरागटा
देहरादून मैं आज बैजनाथ डिपो की बस खाई में गिरी और 25 सरिया घायल और 10 की मौत 🥹
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। शुभ लग्नानुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाटोद्घाटन हुआ, जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ भी हो गया। कपाट खुलने के बाद अब आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। अक्षय तृतीया के अवसर पर सुबह मां यमुना की शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ (खरसाली) से पारंपरिक विधि-विधान के साथ डोली यात्रा प्रारंभ हुई। शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह साढ़े आठ बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य ढंग से मां यमुना को विदाई दी। पूरे यमुनोत्री धाम क्षेत्र पारंपरिक वाद्य यंत्रों व आईटीबीपी देहरादून के बैंड की धुन से गुंजायमान रहा तथा मां यमुना के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। खुशीमठ से प्रस्थान करने के बाद डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां हवन-पूजन एवं विधिवत अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:35 बजे परंपरा अनुसार कपाट खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कपाट खुलने के साथ ही यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है और पूरे क्षेत्र में आस्था व उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष/एसडीएम बृजेश तिवारी, सचिव सुनील उनियाल, प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, सीओ चंचल शर्मा, एसएचओ सुभाषचंद्र, एसओ पुरोला दीपक कठैत, मनमोहन उनियाल, रणबीर राणा, चैन सिंह प्यारे लाल गिरीश उनियाल, आशुतोष, अनोज आदि सैकड़ों में श्रद्धालु शामिल रहे।2
- देहरादून रेलवे स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन बाहरी राज्यों से आए कई बच्चे देखे गए, जो आज़ाद कॉलोनी के एक मदरसे में दाखिला लेने जा रहे थे। बच्चों ने बताया कि वे धार्मिक शिक्षा के लिए आए हैं। इससे पहले भी मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन दोबारा बड़ी संख्या में बच्चों का पहुंचना अब सवाल खड़े कर रहा है।1
- महिला आरक्षण और परिसीमन के पीछे की मंशा को जनता बाखूबी जानती है और जान चुकी है। सोशिल मीडिया पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के मार्मिक उदबोधन का जबरदस्त तरीके से ट्रोल होना दर्शाता है कि देश की जनता को लंबे समय तक बरगलाया नहीं जा सकता है। ऐसे में अब भाजपा का आने वाला समय निश्चित तौर पर खराब है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया काॅर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कही। उन्होंने कहा कि जीत की भूख में छटपटाई भाजपा परिसीमन के बहाने न सिर्फ अपनी सीटों को बढ़ाने की कवायद को अमलीजामा पहनाना चाहती है बल्कि अपने जीत के मार्जिन को भी बरकरार रखना चाहती है। लेकिन देश की जनता द्वारा चुने गए बुद्धिजीवी नेताओं ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और इनके असली चेहरे को उजागर किया। संदीप सांख्यान ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर वर्ष 2023 में सभी दलों ने एकमत होकर पूर्ण रूप से समर्थन दिया था और यह बिल पास भी हुआ, लेकिन हाउस में बिल का पास होना और लागू होना दोनो अलग-अलग बातें हैं। लोक सभा के 543 सीटों में आज दिन तक महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत क्यों नहीं हुई है। इसका जबाव भी लगे हाथ यदि प्रधानमंत्री जी दे देते तो ट्रोल होने की जरूरत ही नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की एनडीए ऐसा करती तो इनके आधे से ज्यादा चहेतों को पैवेलियन की राह देखनी पड़ती और इनकी जड़ें कमजोर हो जातीं, इसलिए अब महिला आरक्षण की आड़ मंे परिसीमन और सीटों के बढ़ाने का नया ढोंग रचा गया, जिसे देश की जनता ने एक सिरे से नकार दिया है। संदीप सांख्यान ने कहा कि राज्यों से दलगत राजनीति के चलते भेदभाव करने वाली भाजपा की केंद्र सरकार आम जनता से जुड़े मसलों से कन्नी काट रही है तथा जनता को अन्य बातों में उलझाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश रसोई गैस की किल्लत से परेशान हैं, पैट्रो पदार्थों पर राशनिंग हो रही है। पैट्रो पदार्थों के दाम उछाल मार रहे हैं, मंहगाई बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। ताजा प्रकरण में सूरत से लाखों मजदूरों का पलायन के पीछे के कारणों का भी यदि पीएम श्री खुलासा करते तो बेहतर होते, सुलग रहे पूर्वी भारत पर भी कुछ बयान आता तो राहत के साथ न्याय की उम्मीद बंधती लेकिन ऐसा हो न सका। संदीप सांख्यान ने कहा कि ऐसे बदतर हालातों मंे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, अभिव्यक्ति की आजादी और त्वरित न्याय आदि मसले गौण हो गए हैं। लेकिन वक्त आने पर देश की जनता पाई पाई का हिसाब चुकता करेगी, अगर वोट की कीमत तय न हुई तो।1
- रिपोर्ट 20 अप्रैल, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। बंजार विधानसभा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर के स्वागत समारोह में स्वागत के स्वागत इंतजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी1
- बिलासपुर बिलासपुर की बंदलाधार स्थित हाइड्रो कॉलेज बंदला में 10 किलोवाट क्षमता के सोलर इन्क्यूबेशन प्लांट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह प्लांट केके फाउंडेशन की ओर से कॉलेज को डोनेट किया गया है। इस दौरान मंत्री राजेश धर्माणी ने केके फाउंडेशन के चेयरमैन केके कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सोलर एनर्जी जनरेट करने सहित आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी और उन्हें प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा। मंत्री ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे तकनीकी शिक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने केके कश्यप की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से कई बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है और वे सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार के घर के समीप स्थित कलोल पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी इसी तरह का सोलर इन्क्यूबेशन प्लांट स्थापित किया जाए।5
- 🔥 PLOT FOR SALE – TURNER ROAD, DEHRADUN 🔥 📍 Lane C19 | Prime Residential Location 🚀 💥 Plot Size: 106 Gaj 📐 Front: 20 Ft | Depth: 48 Ft 🛣 Road Width: 20 Ft 💸 Price: ₹56,000 per gaj 🏡 Perfect for Dream Home / Investment 🌿 Peaceful Area + Strong Connectivity + Growing Location 🚀 Turner Road ka demand area – future value guaranteed 📈 Aaj invest karo, kal profit pakka! 📌 Nearby Facilities: ✔ Main Turner Road – easy access 🚗 ✔ Schools, Hospitals, Markets – sab nearby 🏫🏥🛍️ ✔ Residential + Rental demand high 📊 💡 Budget friendly plot in prime location – rare deal! 📞 Call Now: 📲 9528242511 (Miss Ritu Singh) 📲 8077606460 #DehradunProperty #TurnerRoad #PlotForSale #ResidentialPlot #InvestmentProperty #PrimeLocation #PropertyForSale #RealEstateIndia #DehradunRealEstate #AffordablePlot #HighReturn #UttarakhandProperty #DreamHomePlot #ViralProperty #InstaRealEstate #HotDeal #PropertyDealer #SmartInvestment #DealOfTheDay #PlotDeal1
- भैरोघाटी में रात्रि विश्राम के बाद मां गंगा की विग्रह डोली रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जयकारों के बीच श्री गंगोत्री धाम पहुंच गई।साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री गंगोत्री धाम पहुँचे. जिसमे मुख्यमंत्री धामी ने माँ गंगा के दर्शन किये साथ ही गंगोत्री धाम पहुँचे श्रद्धांलूओ से भी मिले Vol.पारंपरिक वाद्य यंत्रों, मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और भागीरथ पूजा संपन्न कराई जा रही है। निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट आगामी छह माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, जिसके बाद देश-विदेश से आए श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु सुबह से ही धाम में एकत्रित हुए और पूरे क्षेत्र में ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों से भक्ति का अद्भुत वातावरण बना रहा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी श्री गंगोत्री धाम पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की तथा कपाट उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। Vol.मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, यातायात और साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव कर सकें। कपाट उद्घाटन समारोह में शामिल श्रद्धालुओं ने मां गंगा से देश-प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की, वहीं पूरे धाम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।4
- तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिला आरक्षण का समर्थन किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाजपा सांसद कांगना रणौत द्वारा की बयानबाजी को लेकर कहा कि भाजपा सांसद को देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने जबाव दे दिया है और कहा है कि विधानसभा में महिलाओं की संख्या एक नहीं तीन है। भाजपा सांसद को विधानसभा में महिलाओं की संख्या कम लग रही है, इसके लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के पक्ष में हैं। महिलाओं को यह आरक्षण मिलने के बाद इससे महिलाओं की अधिक भागीदारी हो जाएगी। लेकिन भाजपा इस तरह राजनीतिक कर रही है। महिलाओं का देश, प्रदेश के विकास में अहम भूमिका रही है। केंद्र सरकार को राजनीति करने के बजाये महिलाओं की मदद को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 तक जनगणना शुरू हो जाएगी और नए आंकड़ों के मुताबिक आरक्षण हो तो कांग्रेस पार्टी उसके समर्थन में है। सर्वसम्मति से यह बिल पास होना चाहिए।1
- सुंदरनगर में रेस्टोरेंट मालिक और डिलीवरी बॉय के बीच मारपीट। डिलीवरी बॉय के पक्ष में पुलिस थाना सुंदरनगर के बाहर चक्का जाम। लोगों में भारी रोष। मौके पहुंचे डीएसपी सुंदरनगर।1