logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम साढ़ूमल में सोमवार शाम एक महिला से कथित अभद्रता का विरोध करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण के सिर में गंभीर चोट आई। ग्राम साढ़ूमल निवासी भागीरथ पुत्र प्यारेलाल अहिरवार सोमवार शाम अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तलऊ रोड स्थित कालीजी के मंदिर के पास गांव के ही पिता-पुत्र गाली-गलौज कर रहे थे। भागीरथ ने उन्हें रास्ते से हटने और विवाद शांत करने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब भागीरथ ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में भागीरथ के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल ने मड़ावरा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

12 hrs ago
user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम साढ़ूमल में सोमवार शाम एक महिला से कथित अभद्रता का विरोध करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण के सिर में गंभीर चोट आई। ग्राम साढ़ूमल निवासी भागीरथ पुत्र प्यारेलाल अहिरवार सोमवार शाम अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तलऊ रोड स्थित कालीजी के मंदिर के पास गांव के ही पिता-पुत्र गाली-गलौज कर रहे थे। भागीरथ ने उन्हें रास्ते से हटने और विवाद शांत करने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब भागीरथ ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में भागीरथ के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल ने मड़ावरा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन क्षेत्र स्थित धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास एक हृदयविदारक घटना में श्रीमती दीपा ने अपने दो मासूम बच्चों (करीब 2 वर्ष एवं 3 वर्ष) के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना जाखलौन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जीआरपी ललितपुर से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का पति शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी से विवाद करता था। इसी पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन क्षेत्र स्थित धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास एक हृदयविदारक घटना में श्रीमती दीपा ने अपने दो मासूम बच्चों (करीब 2 वर्ष एवं 3 वर्ष) के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही थाना जाखलौन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जीआरपी ललितपुर से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का पति शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी से विवाद करता था। इसी पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ट्रेन से टकराकर मां और दो मासूम की मौतः ललितपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला तीनों का शव,हादसा या आत्महत्या? जांच जारी ट्रेन से टकराकर मां और दो मासूम की मौतः ललितपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला तीनों का शव,हादसा या आत्महत्या? जांच जारी ललितपुर सदर क्षेत्राधिकारी
    1
    ट्रेन से टकराकर मां और दो मासूम की मौतः

ललितपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला तीनों का शव,हादसा या आत्महत्या? जांच जारी
ट्रेन से टकराकर मां और दो मासूम की मौतः
ललितपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला तीनों का शव,हादसा या आत्महत्या? जांच जारी ललितपुर सदर क्षेत्राधिकारी
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मड़ावरा उप-जिले में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित अल्पावधि प्रशिक्षण सुविधा का संचालन प्रारंभ हुआ है। इस प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ द्वारा फीता काटकर किया गया। इस समारोह से पूर्व राज्यमंत्री ने परिसर का अवलोकन किया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में अपने संबोधन में राज्य मंत्री श्री पंथ ने कहा कि योगी सरकार युवाओं को रोजगारपरक एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास मिशन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
    4
    उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मड़ावरा उप-जिले में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित अल्पावधि प्रशिक्षण सुविधा का संचालन प्रारंभ हुआ है। इस प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस समारोह से पूर्व राज्यमंत्री ने परिसर का अवलोकन किया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में अपने संबोधन में राज्य मंत्री श्री पंथ ने कहा कि योगी सरकार युवाओं को रोजगारपरक एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास मिशन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
    user_IMRAN KHAN
    IMRAN KHAN
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम साढ़ूमल में सोमवार शाम एक महिला से कथित अभद्रता का विरोध करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण के सिर में गंभीर चोट आई। ग्राम साढ़ूमल निवासी भागीरथ पुत्र प्यारेलाल अहिरवार सोमवार शाम अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तलऊ रोड स्थित कालीजी के मंदिर के पास गांव के ही पिता-पुत्र गाली-गलौज कर रहे थे। भागीरथ ने उन्हें रास्ते से हटने और विवाद शांत करने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब भागीरथ ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में भागीरथ के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल ने मड़ावरा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम साढ़ूमल में सोमवार शाम एक महिला से कथित अभद्रता का विरोध करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण के सिर में गंभीर चोट आई।

ग्राम साढ़ूमल निवासी भागीरथ पुत्र प्यारेलाल अहिरवार सोमवार शाम अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तलऊ रोड स्थित कालीजी के मंदिर के पास गांव के ही पिता-पुत्र गाली-गलौज कर रहे थे। भागीरथ ने उन्हें रास्ते से हटने और विवाद शांत करने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब भागीरथ ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में भागीरथ के सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद घायल ने मड़ावरा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.