logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
11 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। रविवार सुबह करीब 4 बजे तरबूज से भरी पिकअप टायर फटने से सिरोही जिले के पालड़ी एम और पोसालिया के बीच पलट गई।हादसे में 8 लोग घायल हुए, जो राजसमंद से सिरोही के गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, पाली से दो गंभीर घालयों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर गुजर रहे वाहन चालक मौके पर रुके और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को पहले पालड़ी एम से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में राजसमंद में रह रहे थे। वे तरबूज बेचने के लिए राजसमंद से शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना होकर सिरोही जिले में लगने वाले गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। हादसे में यूपी के फिरोजाबाद निवासी 28 साल के प्रकाश, 30 साल के सतराम, 32 साल के बुंदु पुत्र मुन्नालाल, 35 साल के सुनील, एमपी निवासी 22 साल के वीरेंद्र पुत्र गजसिंह, यूपी निवासी 48 साल के बलवीर, राजसमंद निवासी 65 साल के मनोज पुत्र सीताराम और एपी निवासी 32 साल के छोटू पुत्र देशराज घायल हुए हैं।घायलों में प्रकाश और सतराम की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।
    1
    पाली,मनीष राठौड़।  रविवार सुबह करीब 4 बजे तरबूज से भरी पिकअप टायर फटने से सिरोही जिले के पालड़ी एम और पोसालिया के बीच पलट गई।हादसे में 8 लोग घायल हुए, जो राजसमंद से सिरोही के गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, पाली से दो गंभीर घालयों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर गुजर रहे वाहन चालक मौके पर रुके और एंबुलेंस को सूचना दी।
सभी घायलों को पहले पालड़ी एम से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में राजसमंद में रह रहे थे। वे तरबूज बेचने के लिए राजसमंद से शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना होकर सिरोही जिले में लगने वाले गौतम ऋषि मेले जा रहे थे।
हादसे में यूपी के फिरोजाबाद निवासी 28 साल के प्रकाश, 30 साल के सतराम, 32 साल के बुंदु पुत्र मुन्नालाल, 35 साल के सुनील, एमपी निवासी 22 साल के वीरेंद्र पुत्र गजसिंह, यूपी निवासी 48 साल के बलवीर, राजसमंद निवासी 65 साल के मनोज पुत्र सीताराम और एपी निवासी 32 साल के छोटू पुत्र देशराज घायल हुए हैं।घायलों में प्रकाश और सतराम की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • कुंभ मेले में अपनी आंखों से चर्चाओं में आई मोनालिसा के पति फरमान के जोधपुर पहुंचने की है सूचना । मोनालिसा के पति फरमान ने एक वीडियो किया जारी । वीडियो में कहा अजमेर पुष्कर से ढूंढते ढूंढते अब मैं पहुंच रहा हूं जोधपुर । राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में बड़ा खुलासा । शादी के समय मोनालिसा थी नाबालिग ।
    1
    कुंभ मेले में अपनी आंखों से चर्चाओं में आई मोनालिसा के पति फरमान के जोधपुर पहुंचने की है सूचना । मोनालिसा के पति फरमान ने एक वीडियो किया जारी । वीडियो में कहा अजमेर पुष्कर से ढूंढते ढूंढते अब मैं पहुंच रहा हूं जोधपुर । राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में बड़ा खुलासा । शादी के समय मोनालिसा थी नाबालिग ।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Post by Mukesh Mewara
    1
    Post by Mukesh Mewara
    user_Mukesh Mewara
    Mukesh Mewara
    देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • फालना नगर पालिका खुडाला फालना क्षेत्र में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम श्री भीमराव अंबेडकर पार्क स्थल पर आयोजित किया गया। इन विकास कार्यों में नगर पालिका खुडाला फालना और जलदाय विभाग द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न कार्य शामिल हैं। इनमें सड़कों का निर्माण, विद्युतीकरण, सामुदायिक भवन, पानी की टंकी और अन्य नागरिक सुविधाएं प्रमुख हैं। लोकार्पित किए गए कार्यों में माताजी मंदिर अंबाजी पर तीन शेड, औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें, भटवाड़ा क्षेत्र में हिंगलाज माता मंदिर दीवार निर्माण, विजयनगर में प्रकाश लोहार वाली गली और अशोकनगर में सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। संकेश्वर नगर में महेंद्र सिंह की गली और देवाराम मीणा के मकान से गंगाराम मीणा के मकान तक सीसी रोड कार्य भी संपन्न हुए। इसके अतिरिक्त, सांडेराव रोड से निंबेश्वर महादेव तक और फालना चौराहे से फालना गांव तक विद्युतीकरण कार्य, निंबेश्वर महादेव स्थित हाई मार्क्स लाइट कार्य तथा फालना मुख्य मार्ग बाली रोड पर डिवाइडर के ऊपर लोहे की जाली लगाने का कार्य भी पूरा किया गया। शिलान्यास किए गए कार्यों में वार्ड नंबर 6 में सामुदायिक भवन, खुडाला हरि ओम नगर सड़क निर्माण, रामदेव मंदिर गली वाली सड़क, इंदिरा कॉलोनी में चक्की वाली गली और वाल्मीकि गली में सीसी रोड कार्य शामिल हैं। खुडाला में जियावा एरिया और रेलवे अंडरपास से गणेश कृषि फार्म तक सीसी सड़क कार्य का भी शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान 3.50 लाख लीटर पानी की टंकी और 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक राणावत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पट्टा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
    1
    फालना नगर पालिका खुडाला फालना क्षेत्र में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम श्री भीमराव अंबेडकर पार्क स्थल पर आयोजित किया गया।
इन विकास कार्यों में नगर पालिका खुडाला फालना और जलदाय विभाग द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न कार्य शामिल हैं। इनमें सड़कों का निर्माण, विद्युतीकरण, सामुदायिक भवन, पानी की टंकी और अन्य नागरिक सुविधाएं प्रमुख हैं।
लोकार्पित किए गए कार्यों में माताजी मंदिर अंबाजी पर तीन शेड, औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें, भटवाड़ा क्षेत्र में हिंगलाज माता मंदिर दीवार निर्माण, विजयनगर में प्रकाश लोहार वाली गली और अशोकनगर में सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। संकेश्वर नगर में महेंद्र सिंह की गली और देवाराम मीणा के मकान से गंगाराम मीणा के मकान तक सीसी रोड कार्य भी संपन्न हुए।
इसके अतिरिक्त, सांडेराव रोड से निंबेश्वर महादेव तक और फालना चौराहे से फालना गांव तक विद्युतीकरण कार्य, निंबेश्वर महादेव स्थित हाई मार्क्स लाइट कार्य तथा फालना मुख्य मार्ग बाली रोड पर डिवाइडर के ऊपर लोहे की जाली लगाने का कार्य भी पूरा किया गया।
शिलान्यास किए गए कार्यों में वार्ड नंबर 6 में सामुदायिक भवन, खुडाला हरि ओम नगर सड़क निर्माण, रामदेव मंदिर गली वाली सड़क, इंदिरा कॉलोनी में चक्की वाली गली और वाल्मीकि गली में सीसी रोड कार्य शामिल हैं। खुडाला में जियावा एरिया और रेलवे अंडरपास से गणेश कृषि फार्म तक सीसी सड़क कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 3.50 लाख लीटर पानी की टंकी और 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक राणावत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पट्टा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी हरिपुर में रेल ठहराव की मांग ने पकड़ा जोर, पोस्टकार्ड अभियान बना जनआंदोलन रायपुर में हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग अब एक नए रूप में सामने आई है। क्षेत्रवासियों ने आंदोलन को धार देते हुए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है, जिससे यह मुद्दा अब जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। रविवार को स्थानीय गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से रखने का संकल्प लिया। अभियान के तहत सोमवार से हजारों पोस्टकार्ड डाकघर के माध्यम से सीधे रेल मंत्री को भेजे जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से हरिपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस अभियान की खास बात यह है कि अब यह सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा। दक्षिण भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे क्षेत्र के प्रवासी लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने-अपने शहरों से पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय ले चुके हैं। रविवार शाम आयोजित कार्यक्रम में मदन लाल कुमावत, मांगी लाल माली, महेंद्र सांखला, रमेश सैनी, प्रहलाद सिंह कालब, बद्रीलाल पालड़िया, गिरधारी लाल देवासी, माणक चन्द लोहार, हरीश माली, नेमीचंद डाबी, भगवान सिंह गोइंदा, सूर्यप्रकाश शर्मा, राकेश वैष्णव, महेन्द्र बंजारा, अनिल शर्मा, गजेन्द्र सिंह सांखला, दिनेश देवासी, प्रवीण प्रजापत, लक्ष्मण परिहार, विजय सिंह चौहान, मोहन शर्मा, वेणुगोपाल शर्मा, गिरवर सिंह, कैलाश माली सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हरिपुर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और तेज किया जाएगा। यह अभियान अब प्रशासन के लिए एक बड़ा संकेत है कि हरिपुर की आवाज को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
हरिपुर में रेल ठहराव की मांग ने पकड़ा जोर, पोस्टकार्ड अभियान बना जनआंदोलन
रायपुर में हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग अब एक नए रूप में सामने आई है। क्षेत्रवासियों ने आंदोलन को धार देते हुए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है, जिससे यह मुद्दा अब जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है।
रविवार को स्थानीय गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से रखने का संकल्प लिया।
अभियान के तहत सोमवार से हजारों पोस्टकार्ड डाकघर के माध्यम से सीधे रेल मंत्री को भेजे जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से हरिपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
इस अभियान की खास बात यह है कि अब यह सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा। दक्षिण भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे क्षेत्र के प्रवासी लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने-अपने शहरों से पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय ले चुके हैं।
रविवार शाम आयोजित कार्यक्रम में मदन लाल कुमावत, मांगी लाल माली, महेंद्र सांखला, रमेश सैनी, प्रहलाद सिंह कालब, बद्रीलाल पालड़िया, गिरधारी लाल देवासी, माणक चन्द लोहार, हरीश माली, नेमीचंद डाबी, भगवान सिंह गोइंदा, सूर्यप्रकाश शर्मा, राकेश वैष्णव, महेन्द्र बंजारा, अनिल शर्मा, गजेन्द्र सिंह सांखला, दिनेश देवासी, प्रवीण प्रजापत, लक्ष्मण परिहार, विजय सिंह चौहान, मोहन शर्मा, वेणुगोपाल शर्मा, गिरवर सिंह, कैलाश माली सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हरिपुर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और तेज किया जाएगा।
यह अभियान अब प्रशासन के लिए एक बड़ा संकेत है कि हरिपुर की आवाज को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नवनिर्वाचित महर्षि गौतम सुत सेवा समिति जिला पाली के जिला अध्यक्ष, महामंत्री , कोषाध्यक्ष, ने समस्त गुर्जर गोड़ समाज के विकास, उत्थान,के लिए हमेशा तन,मन,घन से सेवा करेंगे हमारा एक ही लक्ष्य सबका साथ सबका विकास को प्राथमिकता से सबकी सहमति से निर्णय लेकर विकास कार्य को गति देने का कार्य प्रमुखता से कार्य किये जायेगें।आज 12/4/2026 कि गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज राजेंद्र नगर,मणी नगर, हिम्मतनगर शक्तिनगर के महर्षि गौतम आश्रम मे गुर्जर गोड़ समाज के मंदिर में मिटिगं ऐतिहासिक रही एवं जिसमे समाज के हित के लिए कई प्रस्ताव लिये गये ।
    3
    नवनिर्वाचित महर्षि गौतम सुत सेवा समिति जिला पाली के जिला अध्यक्ष, महामंत्री , कोषाध्यक्ष, ने समस्त गुर्जर गोड़ समाज के विकास, उत्थान,के लिए हमेशा तन,मन,घन से सेवा करेंगे हमारा एक ही लक्ष्य सबका साथ सबका विकास को प्राथमिकता से सबकी सहमति से निर्णय लेकर विकास कार्य को गति देने का कार्य प्रमुखता से कार्य किये जायेगें।आज 12/4/2026 कि गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज राजेंद्र नगर,मणी नगर, हिम्मतनगर शक्तिनगर के महर्षि गौतम आश्रम मे गुर्जर गोड़ समाज के मंदिर में मिटिगं ऐतिहासिक रही एवं जिसमे समाज के हित के लिए कई प्रस्ताव लिये गये ।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.