रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी हरिपुर में रेल ठहराव की मांग ने पकड़ा जोर, पोस्टकार्ड अभियान बना जनआंदोलन रायपुर में हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग अब एक नए रूप में सामने आई है। क्षेत्रवासियों ने आंदोलन को धार देते हुए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है, जिससे यह मुद्दा अब जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। रविवार को स्थानीय गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से रखने का संकल्प लिया। अभियान के तहत सोमवार से हजारों पोस्टकार्ड डाकघर के माध्यम से सीधे रेल मंत्री को भेजे जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से हरिपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस अभियान की खास बात यह है कि अब यह सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा। दक्षिण भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे क्षेत्र के प्रवासी लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने-अपने शहरों से पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय ले चुके हैं। रविवार शाम आयोजित कार्यक्रम में मदन लाल कुमावत, मांगी लाल माली, महेंद्र सांखला, रमेश सैनी, प्रहलाद सिंह कालब, बद्रीलाल पालड़िया, गिरधारी लाल देवासी, माणक चन्द लोहार, हरीश माली, नेमीचंद डाबी, भगवान सिंह गोइंदा, सूर्यप्रकाश शर्मा, राकेश वैष्णव, महेन्द्र बंजारा, अनिल शर्मा, गजेन्द्र सिंह सांखला, दिनेश देवासी, प्रवीण प्रजापत, लक्ष्मण परिहार, विजय सिंह चौहान, मोहन शर्मा, वेणुगोपाल शर्मा, गिरवर सिंह, कैलाश माली सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हरिपुर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और तेज किया जाएगा। यह अभियान अब प्रशासन के लिए एक बड़ा संकेत है कि हरिपुर की आवाज को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।

- ब्यावर दिनांक 12.04.2026 आम आदमी पार्टी ब्यावर द्वारा आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर वार्ड वार जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की है। जिसके तहत आज 12 अप्रैल 2026 को वार्ड 18 में शौकिन काठात, शौकत काठात सहित सैकडो कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 💥 जिलाध्यक्ष शौकिन काठात ने सभी को पार्टी की टोपी व शहर अध्यक्ष धीरज जैन ने पार्टी का दुपट्टा व माला पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। 💥 *इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालो में* मौहम्मद शौकिन कुरैशी व शौकत काठात के नेतृत्व में तौसीफ कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, वाहिद कुरैशी, जाहिद कुरैशी, साहिल हग, हुसैन सोनी, मोहम्मद इमरान, अब्दुल जब्बार मंसुरी, मौहम्मद साकीर, मोशीन नागौरी, इमरान कुरैशी, मोहम्मद शोयेब, अफजल कुरैशी, फरजान कुरैशी, मोहम्मद सारूक, मोहसीन खान, इफतकार कुरैशी, भयया कुरैशी, नईम कुरैशी, जुनेद कुरैशी, शाहबाज कुरैशी, आबीद कुरैशी, जावेद कुरैशी, फिरोज कुरैशी, नदिम कुरैशी, सलीम कुरैशी, राशिद कुरैशी, इमरान कुरैशी, हमीद कुरैशी, वाजिद कुरैशी, शरीफ कुरैशी, इस्माईल कुरैशी, अकबर कुरैशी, सलीम कुरैशी, सिकन्दर कुरैशी, मकबुल कुरैशी, फारूख कुरैशी, सद्दाम कुरैशी आदि सैकडो कार्यकताओं थे। 👍 इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष शौकीन काठात, शहर अध्यक्ष धीरज जैन, एस.सी. विंग के जिलाध्यक्ष नारायण अठवाल, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष बाबूलाल सैन, खींयाराम सिंगारिया, सूरजमल, एडवोकेट नीलेश बुरड,़ मुल्तान काठात सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by Mukesh Mewara4
- राजस्थान की मिट्टी और अपने पूर्वजों की जड़ों से लगाव कैसा होता है, इसका जीवंत उदाहरण नागौर जिले के कुरड़ायां गांव में देखने को मिला करीब सवा सौ साल बाद जब डॉ. धिरज जैन अपने परिवार के साथ पैतृक गांव पहुंचे, तो पूरा गांव पलक-पावड़े बिछाकर उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। राजनेताओं जैसा जनसैलाब, 150 गाड़ियों का काफिला मेड़ता सिटी,नागौर आमतौर पर ऐसा जनसैलाब किसी बड़े राजनेता के आगमन पर दिखता है, लेकिन एक प्रवासी भारतीय परिवार के प्रति यह प्रेम ऐतिहासिक था। गांव की सीमा से ही 150 गाड़ियों के काफिले के साथ परिवार को लाया गया। गांव में प्रवेश करते ही जेसीबी मशीनों से फूलों की वर्षा की गई और परिवार को बग्घियों में बैठाकर भव्य रैली निकाली गई। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 7 हजार लोगों का हुजूम उमड़ा। बालाजी महाराज मंदिर में दर्शन के दौरान क्रेनों से पुष्प वर्षा की गई। पुरे गांव के लिए महाप्रासादी का आयोजन किया गया। मंच पर भावुक हुआ परिवार: "मेहमान नहीं, अपने ही घर लौटे हैं" मंच पर डॉ. धिरज जैन और उनके पिता कांतिलाल जैन , माता, डॉ ममता जैन, जैनम जिविका सहित परिवार का 21 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों के इस अगाध प्रेम को देखकर परिवार भावुक हो गया। डॉ. धिरज जैन: "दुबई कर्मभूमि और महाराष्ट्र जन्मभूमि हो सकती है, लेकिन हमारी आत्मा में आज भी राजस्थान बसता है।"उन्होंने कहा की 60 साल पहले वडनेरकर में बाढ आई थी तब भी आस पास के गांव के लोगों की व्यवस्था मेरे दादाजी ने की थी। ऐसे हमने सुना की 1956 में छप्पनिया अकाल पड़ा था उस समय सेठ मालम दुग्गड ने बिकानेर रियासत अन्न की गाड़ी से गाड़ी जोड़ दी। धिरज ने कहा गांव वालो जो स्वागत किया वैसा कभी नहीं हुआ नाही होगा स्वर्णिम इतिहास में लिखा जायेगा ये मान सम्मान डॉ. ममता जैन ने भाषण देते हुए कहा की"गांव की सीमा पर पहुंचते ही आंखों में पानी आ गया। महसूस हो रहा है कि हम मेहमान नहीं, अपने ही घर लौट आए हैं।" ममता धिरज जैन ने कहा की हम 125 साल बाद आये ऐसा लग रहा है की कुरड़ायां गांव हमारा ही है अपने पुर्वजों को नमन करते हुए कहा कि आज गांव की बहू खड़ी होकर आज महसूस कर रही हूं अपनापन, संस्कार, आत्मीयता जो कुरड़ायां गांव ने हमें दी है। जिस तरह गाड़ी के लिए चार पहिए होते हैं जिंदगी चलने के लिए चार पहिए होते हैं।4
- अजमेर के एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसमें एक डॉक्टर और ई मित्र संचालक ने 16 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ की जब डॉक्टर से छेड़छाड़ की तब युवती ने ईमित्र संचालक में अपनी व्यथा बताइए तो ईमित्र संचालक ने भी उसके साथ रेप किया।1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Kailash Fulwari1
- डोडियाना-बीटन सड़क प्रोजेक्ट अटका: 60 करोड़ की सड़क मे गड्ढे और कीचड़; 90 लाख की पेनल्टी भी बेअसर, लोगों में रोष नागौर, पाली और जोधपुर जिलों को जोड़न े वाला डोडियाना से बीटन तक का 60 करोड़ रुपये का सड़क निर्माण प्रोजेक्ट एक साल से अधिक समय से लंबित है। यह सड़क इन जिलों के कई शहरों, कस्बों और गांवों के लिए अहम मानी जाती है। हालांकि, वर्तमान मे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और अधूरा काम इसकी बदहाली बयां कर रहा है। परियोजना को पूरा करने की निर्धारित समय सीमा से एक साल से अधिक की देरी हो चुकी है। PWD के XEN चेतन साह ने स्वीकार किया है कि ठेकेदार पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके बावजूद, सड़क निर्माण का कार्य अभी भी ठप पड़ा है, जिसस स्थानीय लोगों में रोष है। कई स्थानो पर 7 मीटर से कम चौड़ाई डोडियाना से बीटन तक के इस प्रोजेक्ट मे सड़क की निर्धारित चौड़ाई 7 मीटर है। हालांकि, कई स्थानो पर इस 7 मीटर से कम कर संकरा कर दिया गया है। सथाना, रियांबड़ी, झींटियां, बड़ायली और भंवाल जैस गांवों मे सड़क निर्माण अभी भी अधूरा है। इन स्थानो पर नालों का निर्माण भी नहीं किया गया है, जिसस इन सभी गांवों में दिनभर गंदा पानी और कीचड सड़क पर बहता रहता है। इसस वाहन सवार फिसलकर और गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि इस निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो आगामी बरसात के मौसम में अब तक बना हिस्सा भी सड़क पर बहन वाले पानी से क्षतिग्रस्त हो सकता है। निर्माण अभी भी अधूरा है। "सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर पालिका जिम्मेदार " वहीं, XEN चेतन साह ने बताया कि हा ये सही ह कि इस प्रोजेक्ट में देरी हुई हैं। कोशिश हैं कि जल्दी ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। सड़क की चौड़ाई को लेकर रियां बड़ी नगरपालिका जिम्मेदार हैं, उन्होंन जितनी जगह उपलब्ध करवाई, हम वहीं निर्माण कर सकते हैं। नाले भी जल्द ही बनाएंगे। वहीं इस पुरे मामले मे नगरपालिका ईओ धर्मेंद्र ने बताया कि इस प्रोजेक्ट मे सड़क निर्माण कार्य धीमा हो रहा हैं। नगरपालिका ने तो सहयोग कर अब तक कई अतिक्रमण हटाए ह और जैसे-जैस ये सड़क का काम करेंग तो आग भी अतिक्रमण हटा कर पूरी जगह उपलब्ध करवा दी जायेगी। ठेकेदार काम स्टार्ट कर नही रहा हऔर तोड़फोड़ करवाना चाहता हैं। पहले ऐसा करने पर कई महीनो तक शहरवासियों को परेशानियो का सामना करना पड़ा था।2
- जयपुर में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती के छेड़छाड़ के मामले में जयपुर पुलिस ने टार्बेट कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1