आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ब्यावर का जन संवाद कार्यक्रम आरम्भ हुआ पहले ही जन संवाद प्रोग्राम में ही सैकडो कार्यकर्ता ‘‘आप’’ से जुडे। ब्यावर दिनांक 12.04.2026 आम आदमी पार्टी ब्यावर द्वारा आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर वार्ड वार जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की है। जिसके तहत आज 12 अप्रैल 2026 को वार्ड 18 में शौकिन काठात, शौकत काठात सहित सैकडो कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 💥 जिलाध्यक्ष शौकिन काठात ने सभी को पार्टी की टोपी व शहर अध्यक्ष धीरज जैन ने पार्टी का दुपट्टा व माला पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। 💥 *इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालो में* मौहम्मद शौकिन कुरैशी व शौकत काठात के नेतृत्व में तौसीफ कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, वाहिद कुरैशी, जाहिद कुरैशी, साहिल हग, हुसैन सोनी, मोहम्मद इमरान, अब्दुल जब्बार मंसुरी, मौहम्मद साकीर, मोशीन नागौरी, इमरान कुरैशी, मोहम्मद शोयेब, अफजल कुरैशी, फरजान कुरैशी, मोहम्मद सारूक, मोहसीन खान, इफतकार कुरैशी, भयया कुरैशी, नईम कुरैशी, जुनेद कुरैशी, शाहबाज कुरैशी, आबीद कुरैशी, जावेद कुरैशी, फिरोज कुरैशी, नदिम कुरैशी, सलीम कुरैशी, राशिद कुरैशी, इमरान कुरैशी, हमीद कुरैशी, वाजिद कुरैशी, शरीफ कुरैशी, इस्माईल कुरैशी, अकबर कुरैशी, सलीम कुरैशी, सिकन्दर कुरैशी, मकबुल कुरैशी, फारूख कुरैशी, सद्दाम कुरैशी आदि सैकडो कार्यकताओं थे। 👍 इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष शौकीन काठात, शहर अध्यक्ष धीरज जैन, एस.सी. विंग के जिलाध्यक्ष नारायण अठवाल, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष बाबूलाल सैन, खींयाराम सिंगारिया, सूरजमल, एडवोकेट नीलेश बुरड,़ मुल्तान काठात सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ब्यावर का जन संवाद कार्यक्रम आरम्भ हुआ पहले ही जन संवाद प्रोग्राम में ही सैकडो कार्यकर्ता ‘‘आप’’ से जुडे। ब्यावर दिनांक 12.04.2026 आम आदमी पार्टी ब्यावर द्वारा आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर वार्ड वार जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की है। जिसके तहत आज 12 अप्रैल 2026 को वार्ड 18 में शौकिन काठात, शौकत काठात सहित सैकडो कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 💥 जिलाध्यक्ष शौकिन काठात ने सभी को पार्टी की टोपी व शहर अध्यक्ष धीरज जैन ने पार्टी का दुपट्टा व माला पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। 💥 *इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालो में* मौहम्मद शौकिन कुरैशी व शौकत काठात के नेतृत्व में तौसीफ कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, वाहिद कुरैशी, जाहिद कुरैशी, साहिल हग, हुसैन सोनी, मोहम्मद इमरान, अब्दुल जब्बार मंसुरी, मौहम्मद साकीर, मोशीन नागौरी, इमरान कुरैशी, मोहम्मद शोयेब, अफजल कुरैशी, फरजान कुरैशी, मोहम्मद सारूक, मोहसीन खान, इफतकार कुरैशी, भयया कुरैशी, नईम कुरैशी, जुनेद कुरैशी, शाहबाज कुरैशी, आबीद कुरैशी, जावेद कुरैशी, फिरोज कुरैशी, नदिम कुरैशी, सलीम कुरैशी, राशिद कुरैशी, इमरान कुरैशी, हमीद कुरैशी, वाजिद कुरैशी, शरीफ कुरैशी, इस्माईल कुरैशी, अकबर कुरैशी, सलीम कुरैशी, सिकन्दर कुरैशी, मकबुल कुरैशी, फारूख कुरैशी, सद्दाम कुरैशी आदि सैकडो कार्यकताओं थे। 👍 इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष शौकीन काठात, शहर अध्यक्ष धीरज जैन, एस.सी. विंग के जिलाध्यक्ष नारायण अठवाल, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष बाबूलाल सैन, खींयाराम सिंगारिया, सूरजमल, एडवोकेट नीलेश बुरड,़ मुल्तान काठात सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष आदरणीय गोविन्द सिंह जी डोटासरा के आव्हान पर ज़िलाध्यक्ष श्री किशोर चौधरी जी के निर्देशानुसार खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री आशीषपाल जी पदावत, अल्पसंख्यक विभाग के ज़िलाध्यक्ष श्री अज़मत जी काठात के साथ दलित व पिछड़े समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बस्तियों में जाकर लोगों के दुःख-दर्द सुने, उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उन मुद्दों को हल कराने का संकल्प लिया। *एडवोकेट अजय शर्मा* अध्यक्ष- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर2
- ब्यावर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर रेगरान पंचायत बड़ा बास द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।1
- *ब्लॉक कांग्रेस ने किया संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय सप्ताह का शंखनाद* *महात्मा फुले के सत्यशोधक आदर्शों से मिलेगी लोकतंत्र बचाने की ताक़त* आज की ताजा खबर ब्यावर। 11 अप्रैल, 2026, शनिवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर सतपुलिया स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह का भव्य आगाज किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलते हुए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। सत्यशोधक समाज से लोकतंत्र बचाओ अभियान तक: श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज के माध्यम से शोषितों, दलितों, महिलाओं और किसानों को एकजुट कर समानता पर आधारित लोकतंत्र का सपना देखा था। उन्होंने शिक्षा को मुक्ति का हथियार बनाकर जातिवाद और अंधविश्वास के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की थी, आज कांग्रेस का संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। यह अभियान गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत कर वंचित वर्गों को सशक्त करने का माध्यम बनेगा। वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत ने कहा कि देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। भाजपा राज में दलितों और पिछड़ों का शोषण किया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने राजस्थान की वर्तमान सरकार को पर्ची सरकार बताते हुए कहा कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद निकाय और पंचायती राज चुनाव टालना भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है। पूर्व विधायक माणक डाणी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि फुले जी की तरह समर्पित होकर संगठन को मजबूत करना ही आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। नगर अध्यक्ष भरत बाघमार ने महात्मा फुले के क्रांतिकारी विचारों की चर्चा की और संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने आगामी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि 11 से 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) तक चलने वाले इस विशेष सप्ताह के दौरान कांग्रेसजन दलित व पिछड़ी बस्तियों में जाकर जनसंवाद करेंगे। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा और युवाओं को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर संगठन से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग ज़िलाध्यक्ष अज़मत काठात, ओबीसी प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, शिक्षक प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष नरसिंह गहलोत, सेवादल ज़िलाध्यक्ष विक्रम सोनी, अनु. जाति प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष बिरदीचन्द खोरवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुखराज सांखला, पृथ्वीराज गहलोत, चन्नू यादव, अजय मूंदड़ा, गोपाल डाणी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह गोरा, रवि डंडायत, मंडल अध्यक्ष हरीराम मेघवाल, महेन्द्र सामरिया , शेखर शर्मा, पूर्व पार्षद शोभा चौधरी, सम्पत्ति बोहरा, घनश्याम फुलवारी, राजेन्द्र तुनगरिया, मदनमोहन त्रिपाठी, जसोदा गुर्जर, रामस्वरूप डागर, अशोक साहू, राजेन्द्र अग्रवाल, नारायण मेहरडा, अनिल शर्मा, चेतन सांखला, चिराग़ शर्मा, हनुमान सांखला, भगवान दास तंवर सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकल न्यूज़ मगरा,।1
- हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग ने पकड़ा जोर, हजारों पोस्टकार्ड के जरिए रेल मंत्री तक पहुंचेगी जनभावना पब्लिक न्यूज़ रिपोर्टर रायपुर जगदीश माली हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस मांग को तेज करते हुए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। स्थानीय गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अभियान के तहत हजारों की संख्या में पोस्टकार्ड देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम भेजे जा रहे हैं। पोस्टकार्ड में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को दूर-दराज के स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि हरिपुर स्टेशन के आसपास रायपुर, बर, कुशलपुरा, पिपलिया कला, रामपुर कला, झूठा सहित कई गांव स्थित हैं। इन गांवों से बड़ी संख्या में युवा और श्रमिक वर्ग रोजगार के लिए बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे तथा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में जाते हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होना क्षेत्र के विकास में बाधा बना हुआ है। पोस्टकार्ड में यह भी लिखा गया है कि हरिपुर स्टेशन पर ठहराव की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों, मरीजों, बुजुर्गों एवं आम यात्रियों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए यहां ट्रेनों का ठहराव जल्द शुरू किया जाना आवश्यक है। इस अभियान की खास बात यह है कि केवल स्थानीय ग्रामीण ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी लोग भी इससे जुड़ रहे हैं। बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे सहित अन्य शहरों से भी सैकड़ों की संख्या में पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं, जिससे यह आंदोलन व्यापक रूप लेता जा रहा है। कार्यक्रम में मदन लाल कुमावत, मांगी लाल माली, महेंद्र सांखला, रमेश सैनी, प्रहलाद सिंह कालब, बद्रीलाल पालड़िया, गिरधारी लाल देवासी, माणक चन्द लोहार, हरीश माली, नेमीचंद डाबी, भगवान सिंह गोइंदा, सूर्यप्रकाश शर्मा, राकेश वैष्णव, महेंद्र बंजारा, अनिल शर्मा, गजेन्द्र सिंह सांखला, दिनेश देवासी, प्रवीण प्रजापत, लक्ष्मण परिहार, विजय सिंह चौहान, मोहन शर्मा, वेणुगोपाल शर्मा, गिरवर सिंह, कैलाश माली पदम पुरी गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यदि शीघ्र ही हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- विश्व शांति संदेश रैली मातृशक्ति द्वारा विश्व शांति, सद्भावना मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। 12अप्रेल, 2026 स्थान/सम्राट अशोक उद्यान समय/7.00 प्रातः1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्रेकिंग न्यूज़ | ब्यावर ब्यावर के जवाजा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। नरबदखेड़ा के पास सवामणी में जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को हाईवे एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग टुकड़ा गांव से शिवनगरी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। NEWS100RAJASTHAN | ब्यावर #BreakingNewsIndia #news100rajasthan #RajasthanNews #राजस्थान #LocalNews #beawar #LatestNews #news1
- अजमेर के जनकपुरी गंज में अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़ा और भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 12 अप्रैल 2026, रविवार को विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस शिविर की खास बात यह रही कि अमेरिका के प्रसिद्ध डायबिटीज एवं हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. प्रकाश डिडवानिया अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। उनके साथ अजमेर के कई जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी अपनी सेवाएं दीं, जिनमें हृदय रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, नाक-कान-गला, चर्म रोग, दंत रोग, शिशु रोग, न्यूरो, फिजिशियन और सर्जन शामिल रहे। शिविर में मरीजों के लिए बीएमआई, ब्लड शुगर, ईसीजी और पैरों की नसों (न्यूरोपैथी) की जांच मुफ्त में की गई। साथ ही शुगर रोगियों के लिए विशेष टीम द्वारा निशुल्क इलाज और परामर्श प्रदान किया गया। आधुनिक मशीनों की मदद से कमर दर्द, घुटना, गर्दन, कंधा, लकवा, गठिया और अन्य बीमारियों का भी उपचार किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश डिडवानिया ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और सही खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि डायबिटीज और हार्ट की बीमारियां आज के समय में तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। शिविर के सफल आयोजन में दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- ब्यावर दिनांक 12.04.2026 आम आदमी पार्टी ब्यावर द्वारा आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर वार्ड वार जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की है। जिसके तहत आज 12 अप्रैल 2026 को वार्ड 18 में शौकिन काठात, शौकत काठात सहित सैकडो कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 💥 जिलाध्यक्ष शौकिन काठात ने सभी को पार्टी की टोपी व शहर अध्यक्ष धीरज जैन ने पार्टी का दुपट्टा व माला पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। 💥 *इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालो में* मौहम्मद शौकिन कुरैशी व शौकत काठात के नेतृत्व में तौसीफ कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, वाहिद कुरैशी, जाहिद कुरैशी, साहिल हग, हुसैन सोनी, मोहम्मद इमरान, अब्दुल जब्बार मंसुरी, मौहम्मद साकीर, मोशीन नागौरी, इमरान कुरैशी, मोहम्मद शोयेब, अफजल कुरैशी, फरजान कुरैशी, मोहम्मद सारूक, मोहसीन खान, इफतकार कुरैशी, भयया कुरैशी, नईम कुरैशी, जुनेद कुरैशी, शाहबाज कुरैशी, आबीद कुरैशी, जावेद कुरैशी, फिरोज कुरैशी, नदिम कुरैशी, सलीम कुरैशी, राशिद कुरैशी, इमरान कुरैशी, हमीद कुरैशी, वाजिद कुरैशी, शरीफ कुरैशी, इस्माईल कुरैशी, अकबर कुरैशी, सलीम कुरैशी, सिकन्दर कुरैशी, मकबुल कुरैशी, फारूख कुरैशी, सद्दाम कुरैशी आदि सैकडो कार्यकताओं थे। 👍 इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष शौकीन काठात, शहर अध्यक्ष धीरज जैन, एस.सी. विंग के जिलाध्यक्ष नारायण अठवाल, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष बाबूलाल सैन, खींयाराम सिंगारिया, सूरजमल, एडवोकेट नीलेश बुरड,़ मुल्तान काठात सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1