Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्यावर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं में जबरदस्त उत्साह ब्यावर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर रेगरान पंचायत बड़ा बास द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।
Vijay mehraniya
ब्यावर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं में जबरदस्त उत्साह ब्यावर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर रेगरान पंचायत बड़ा बास द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ब्यावर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर रेगरान पंचायत बड़ा बास द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।1
- *ब्लॉक कांग्रेस ने किया संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय सप्ताह का शंखनाद* *महात्मा फुले के सत्यशोधक आदर्शों से मिलेगी लोकतंत्र बचाने की ताक़त* आज की ताजा खबर ब्यावर। 11 अप्रैल, 2026, शनिवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर सतपुलिया स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह का भव्य आगाज किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलते हुए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। सत्यशोधक समाज से लोकतंत्र बचाओ अभियान तक: श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज के माध्यम से शोषितों, दलितों, महिलाओं और किसानों को एकजुट कर समानता पर आधारित लोकतंत्र का सपना देखा था। उन्होंने शिक्षा को मुक्ति का हथियार बनाकर जातिवाद और अंधविश्वास के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की थी, आज कांग्रेस का संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। यह अभियान गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत कर वंचित वर्गों को सशक्त करने का माध्यम बनेगा। वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत ने कहा कि देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। भाजपा राज में दलितों और पिछड़ों का शोषण किया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने राजस्थान की वर्तमान सरकार को पर्ची सरकार बताते हुए कहा कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद निकाय और पंचायती राज चुनाव टालना भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है। पूर्व विधायक माणक डाणी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि फुले जी की तरह समर्पित होकर संगठन को मजबूत करना ही आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। नगर अध्यक्ष भरत बाघमार ने महात्मा फुले के क्रांतिकारी विचारों की चर्चा की और संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने आगामी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि 11 से 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) तक चलने वाले इस विशेष सप्ताह के दौरान कांग्रेसजन दलित व पिछड़ी बस्तियों में जाकर जनसंवाद करेंगे। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा और युवाओं को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर संगठन से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग ज़िलाध्यक्ष अज़मत काठात, ओबीसी प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, शिक्षक प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष नरसिंह गहलोत, सेवादल ज़िलाध्यक्ष विक्रम सोनी, अनु. जाति प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष बिरदीचन्द खोरवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुखराज सांखला, पृथ्वीराज गहलोत, चन्नू यादव, अजय मूंदड़ा, गोपाल डाणी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह गोरा, रवि डंडायत, मंडल अध्यक्ष हरीराम मेघवाल, महेन्द्र सामरिया , शेखर शर्मा, पूर्व पार्षद शोभा चौधरी, सम्पत्ति बोहरा, घनश्याम फुलवारी, राजेन्द्र तुनगरिया, मदनमोहन त्रिपाठी, जसोदा गुर्जर, रामस्वरूप डागर, अशोक साहू, राजेन्द्र अग्रवाल, नारायण मेहरडा, अनिल शर्मा, चेतन सांखला, चिराग़ शर्मा, हनुमान सांखला, भगवान दास तंवर सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकल न्यूज़ मगरा,।1
- विश्व शांति संदेश रैली मातृशक्ति द्वारा विश्व शांति, सद्भावना मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। 12अप्रेल, 2026 स्थान/सम्राट अशोक उद्यान समय/7.00 प्रातः1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्रेकिंग न्यूज़ | ब्यावर ब्यावर के जवाजा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। नरबदखेड़ा के पास सवामणी में जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को हाईवे एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग टुकड़ा गांव से शिवनगरी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। NEWS100RAJASTHAN | ब्यावर #BreakingNewsIndia #news100rajasthan #RajasthanNews #राजस्थान #LocalNews #beawar #LatestNews #news1
- Post by Kailash Fulwari1
- नितिन सिंह बने रिया सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन रिया बड़ी में आज मुरली जी के बडला स्थित रिया सिटी प्रेस क्लब की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति/बहुमत से नितिन सिंह को रिया सिटी प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता को मजबूत करने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि रिया क्षेत्र के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जाएगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राठी, पवन कुमार सागर, रूपेश कुमार, मुरली पारीक,नंदकिशोर कुमावत, महेंद्र नाथ योगी,सुनील दगदी, मदनलाल, प्रेम सिंह शेखावत, एडवोकेट सत्यनारायण कुमावत, लुकमान खान, वसीम कुरेशी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। 🔖 Hashtags #RiyaBadi #PressClub #NitinSingh #Journalism #NewsUpdate #RajasthanNews #PressClubElection3
- एसपी हर्षवधन अग्रवाला पहुँचे दरग़ाह थाना, दरग़ाह थाना पुलिस ने एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को दरग़ाह थाने ने दिया गॉड ऑनर, दरग़ाह थाना में अपराध को लेकर की बैठक, दरग़ाह थाने के व्रत अधिकारी लक्ष्मण राम जाट,दरग़ाह थाना सीआई दिनेश जीवनानी, गंज थाना अधिकारी महावीर राठौड़, एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़, मीटिंग में मोजुद,1
- ब्यावर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 11 से 14 अप्रैल 2026 तक भव्य “अम्बेडकर जयंती महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शहरभर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल को माल्यार्पण के साथ होगी। 12 अप्रैल को प्रश्नोत्तरी परीक्षा एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13 अप्रैल को दीपदान एवं आतिशबाजी कार्यक्रम होगा। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर विशाल रैली निकाली जाएगी तथा प्रतिभाओं का सम्मान समारोह और भीम मेला आयोजित होगा।1