Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकर जयंती महोत्सव-2026: ब्यावर में चार दिवसीय भव्य आयोजन ब्यावर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 11 से 14 अप्रैल 2026 तक भव्य “अम्बेडकर जयंती महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शहरभर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल को माल्यार्पण के साथ होगी। 12 अप्रैल को प्रश्नोत्तरी परीक्षा एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13 अप्रैल को दीपदान एवं आतिशबाजी कार्यक्रम होगा। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर विशाल रैली निकाली जाएगी तथा प्रतिभाओं का सम्मान समारोह और भीम मेला आयोजित होगा।
Vijay mehraniya
अम्बेडकर जयंती महोत्सव-2026: ब्यावर में चार दिवसीय भव्य आयोजन ब्यावर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 11 से 14 अप्रैल 2026 तक भव्य “अम्बेडकर जयंती महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शहरभर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल को माल्यार्पण के साथ होगी। 12 अप्रैल को प्रश्नोत्तरी परीक्षा एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13 अप्रैल को दीपदान एवं आतिशबाजी कार्यक्रम होगा। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर विशाल रैली निकाली जाएगी तथा प्रतिभाओं का सम्मान समारोह और भीम मेला आयोजित होगा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- झूंठा / जैतारण। ग्राम पंचायत सेवरिया में 181 हेल्पलाइन के माध्यम से जॉब कार्ड जारी करने के प्रकरण में एसीओ जिला परिषद ब्यावर द्वारा उच्चाधिकारियों को कथित रूप से गलत व भ्रामक जानकारी देने का मामला गरमा गया है। इस सूचना के आधार पर उच्चाधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र छाबा एवं कनिष्ठ सहायक रामदेव जाट को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं, जिसका कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ और कनिष्ठ सहायक संघ उप शाखा जैतारण के सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन का आरोप है कि धरातल की सत्यता जाने बिना एकतरफा रिपोर्ट पेश की गई है। 14 तक का अल्टीमेटम, फिर होगा आंदोलन** मामले को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर को ज्ञापन सौंपकर 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है। विजय प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष RVDO ब्यावर ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि तक निलंबन वापस लेने या वार्ता के माध्यम से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी। संघ ने सभी साथियों से इस संघर्ष में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है।1
- ब्यावर में 726वें सेन जयंती महोत्सव की धूम! आज सेन समाज द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी सेन जयंती महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी जैसे विशेष आयोजन होंगे। पूरी जानकारी और कार्यक्रम की रूपरेखा जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। मुख्य आकर्षण: 11 अप्रैल: ध्वजा रोहण 13 अप्रैल: विशाल भजन संध्या 14 अप्रैल: भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी2
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी *ब्यावर बना प्रदेश में अग्रणी, 5 मॉडल ग्राम पंचायतों में हैंड्स-ऑन सत्र आयोजित* *विकसित राजस्थान की ओर बड़ा कदम—ब्यावर की 5 ग्राम पंचायतों में व्यावहारिक प्रशिक्षण* *ब्यावर जिले में 5 ग्राम पंचायतों में हैंड्स-ऑन सत्र आयोजित* *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के तहत 5 मॉडल ग्राम पंचायतों में हैंड्स-ऑन सत्र आयोजित* ब्यावर, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा चयनित 5 मॉडल ग्राम पंचायतों—मोठी (बदनोर), खरवा (मसूदा), नरबदखेड़ा (जवाजा), कुशालपुरा (रायपुर) एवं गरनिया (जैतारण) में आज हैंड्स-ऑन गतिविधियों का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का नवाचार करने वाला ब्यावर जिला प्रदेश में पहला जिला बन गया है, जिससे अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को गति मिली है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट और एसीईओ डॉ गोपाल लाल मीना लाल ने ग्राम पंचायत खरवा का निरीक्षण किया। एसीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि गतिविधि के दौरान ग्राम स्तर पर डेटा संकलन, डिजिटल मैपिंग, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि ब्यावर जिला निर्धारित समय-सीमा से पूर्व ही प्रोएक्टिव मोड में कार्य करते हुए अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। प्रशासनिक टीम पूर्ण उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। इस अवसर पर उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कार्मिकों की उपस्थिति में अभियान के विभिन्न घटकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। हैंड्स-ऑन सत्र में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने बताया कि मॉडल ग्राम पंचायतों में प्राप्त अनुभवों के आधार पर अन्य पंचायतों में भी अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। साथ ही ग्रामवासियों के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समन्वय, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्यवाही पर विशेष बल देते हुए सभी कार्मिकों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा इस पहल के माध्यम से गांवों के समग्र, सुनियोजित एवं समावेशी विकास की दिशा में ठोस एवं नवाचारपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों एवं शहरी वार्डों का सुनियोजित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने हेतु मास्टर प्लान को अल्पकालीन (2030), मध्यमकालीन (2035) एवं दीर्घकालीन (2047) लक्ष्यों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।1
- द्वितीय पुण्यतिथि पर सेवा का सराहनीय कार्य: स्व. बाबूलाल मेवाड़ा की स्मृति में SDH रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट शुक्रवार 11 बजे मिली जानकारी अनुसार स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर मेवाड़ा परिवार द्वारा उप जिला अस्पताल (SDH) रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट कर मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस मशीन का उद्घाटन श्रीमती शांति देवी द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर शांति देवी के पुत्र भूपेन्द्र मेवाड़ा, गोपाल मेवाड़ा एवं डॉक्टर विनय मेवाड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। परिवार ने बताया कि स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की स्मृति में यह सेवा कार्य समाज के हित में किया गया है, जिससे अस्पताल में नवजात शिशुओं के उपचार में सुविधा मिलेगी। लोकार्पण समारोह में उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के साथ डॉक्टर बी. नीलाल, डॉक्टर सी.पी चौहान, डॉक्टर रामकिशोर यादव, डॉक्टर मोतीराम बिंदा, डॉक्टर अनिल मिश्रा एवं वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ किशन सिंह सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। सभी ने मेवाड़ा परिवार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी शेर मोहम्मद, विनोद लोढ़ा, पुखराज सैनी, सत्यनारायण कुमावत, लाल जी,टाक, जगदीश टाक, श्यामलाल एवं डालचंद मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मेवाड़ा परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह के रूप में सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।1
- Post by Kailash Fulwari1
- जसनगर। महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती के उपलक्ष में महात्मा ज्योतिबा फुले युवा जागृति विकास समिति, जसनगर द्वारा प्रथम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माली सैनी समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान हड़मानराम दगदी, मुल्तानराम गहलोत, जयप्रकाश सांखला, कैलाशचंद्र सांखला, सत्यनारायण सांखला, सोहनलाल भाटी (सर), रतनलाल सांखला, प्रकाशचंद टाक, रतनलाल चौहान, भिवंराज सांखला, जवरीलाल दगदी, ओमप्रकाश सांखला, सुरेश चौहान, सुरेश गहलोत, मनीष गहलोत एवं जितेंद्र सांखला सहित कई समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके समाज सुधार एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और इसके माध्यम से ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी तथा कहा कि शिक्षा के बल पर ही समाज आगे बढ़ सकता है और नई पीढ़ी उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करते हुए उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और प्रेरणा से भरपूर रहा।4
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ज्योतिबा फुले जयंती पर माल्यार्पण, महान समाज सुधारक को किया नमन ब्यावर में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आज सतपुलिया रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक शंकर सिंह रावत ने अपने संबोधन में महात्मा फुले के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने महात्मा ज्योतिबा फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 200 वर्ष पूर्व समाज को नई दिशा प्रदान की। उस समय शिक्षा के अभाव के बीच उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, एसीईओ गोपाल लाल, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय गहलोत, सामाजिक न्याय अधिकारिता विशाल सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।1
- Post by Kailash Fulwari1
- राजस्थान अजमेर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग को अभी का शिकार बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1