logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने और उसकी सगाई तुड़वाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने गांव के ही एक युवक पर यह गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, होली के दिन आरोपी युवक ने उसके घर आकर नहाते समय उसकी फोटो और वीडियो बना ली थी। इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे बीते 24 अप्रैल को सुमेरपुर कस्बे में बुलाया। जब वह सुमेरपुर बस स्टैंड पहुंची, तो आरोपी उसे अपनी बाइक से स्टेशन रोड स्थित एक ओयो होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और दोबारा उसके फोटो व वीडियो बना लिए गए। इस बीच, 1 मई को पीड़िता की सगाई उरई निवासी एक युवक से तय हो गई। जब आरोपी युवक को इसकी भनक लगी, तो उसने सोशल मीडिया पर पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए, जिसके चलते उसकी सगाई टूट गई। इस बात की शिकायत लेकर जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो उसके पिता ने गाली-गलौज कर उन्हें वहां से भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने कई बार स्थानीय थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर उसे टरकाती रही। न्याय न मिलने पर अंततः पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है और अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता है। वहीं, सीओ सदर यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अजय उर्फ देवा पंडित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

17 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने और उसकी सगाई तुड़वाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने गांव के ही एक युवक पर यह गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, होली के दिन आरोपी युवक ने उसके घर आकर नहाते समय उसकी फोटो और वीडियो बना ली थी। इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे बीते 24 अप्रैल को सुमेरपुर कस्बे में बुलाया। जब वह सुमेरपुर बस स्टैंड पहुंची, तो आरोपी उसे अपनी बाइक से स्टेशन रोड स्थित एक ओयो होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और दोबारा उसके फोटो व वीडियो बना लिए गए। इस बीच, 1 मई को पीड़िता की सगाई उरई निवासी एक युवक से तय हो गई। जब आरोपी युवक को इसकी भनक लगी, तो उसने सोशल मीडिया पर पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए, जिसके चलते उसकी सगाई टूट गई। इस बात की शिकायत लेकर जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो उसके पिता ने गाली-गलौज कर उन्हें वहां से भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने कई बार स्थानीय थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर उसे टरकाती रही। न्याय न मिलने पर अंततः पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है और अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता है। वहीं, सीओ सदर यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अजय उर्फ देवा पंडित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के राज में क्या सिर्फ एकतरफा कानून चल रहा है? एक तरफ आगरा में सड़क के गड्ढे दिखाने वाले आम नागरिक रफीक को अमर्यादित भाषा के बहाने तुरंत जेल में ठूंस दिया जाता है, तो दूसरी तरफ गोरखपुर में चंदा चोरी पर पोस्टर लगाने वाले सपा नेता उपेन्द्र दत्त शुक्ल को गिरफ्तार कर लिया जाता है।
    1
    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के राज में क्या सिर्फ एकतरफा कानून चल रहा है? एक तरफ आगरा में सड़क के गड्ढे दिखाने वाले आम नागरिक रफीक को अमर्यादित भाषा के बहाने तुरंत जेल में ठूंस दिया जाता है, तो दूसरी तरफ गोरखपुर में चंदा चोरी पर पोस्टर लगाने वाले सपा नेता उपेन्द्र दत्त शुक्ल को गिरफ्तार कर लिया जाता है।
    user_MDY News
    MDY News
    Newspaper distribution Hamirpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़
    2
    अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ 
अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़
    user_बलदाऊ टीवी न्यूज
    बलदाऊ टीवी न्यूज
    Doctor हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अश्लील एवं बाल यौन शोषण (सीएसएएम) से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस ने सुमेरपुर कस्बे के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 13 निवासी आमिर खान के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायतों और एनसीएमईसी से प्राप्त सूचना के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपी के मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिलाओं और नाबालिग बच्चियों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो का प्रचार-प्रसार करने की बात कबूल कर ली है। इस मामले को लेकर साइबर क्राइम थाना हमीरपुर में आईटी एक्ट की धारा 67बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 15 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी आमिर खान के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अश्लील एवं बाल यौन शोषण (सीएसएएम) से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस ने सुमेरपुर कस्बे के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 13 निवासी आमिर खान के रूप में हुई है।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायतों और एनसीएमईसी से प्राप्त सूचना के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपी के मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिलाओं और नाबालिग बच्चियों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो का प्रचार-प्रसार करने की बात कबूल कर ली है।

इस मामले को लेकर साइबर क्राइम थाना हमीरपुर में आईटी एक्ट की धारा 67बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 15 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी आमिर खान के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हमीरपुर के कुरारा थाना इलाके में मौरंग कारोबारी से 3.30 लाख रुपये की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने कारोबारी की कार को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मौरंग कारोबारी की कनपटी पर तमंचा लगाकर 3.30 लाख रुपये लूट लिए। इस लूट की घटना का विरोध करने पर लुटेरों ने मौरंग कारोबारी के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मौरंग कारोबारी ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।
    3
    हमीरपुर के कुरारा थाना इलाके में मौरंग कारोबारी से 3.30 लाख रुपये की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने कारोबारी की कार को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मौरंग कारोबारी की कनपटी पर तमंचा लगाकर 3.30 लाख रुपये लूट लिए।

इस लूट की घटना का विरोध करने पर लुटेरों ने मौरंग कारोबारी के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मौरंग कारोबारी ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला अंतर्गत चायल तहसील के मोहम्मदपुर असवा गाँव में गाटा संख्या 245 और 244/1000 के बीच भूमि विवाद के चलते भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। विवादित भूमि पर निर्माण सामग्री गिरते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे टकराव की स्थिति बन गई। हालांकि, सूचना मिलते ही भरवारी चौकी और यूपी-112 पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को समझाया और स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन साथ ही विवाद का स्थायी समाधान न करने के लिए राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता शशिकान्त तिवारी के अनुसार, यह भूमि विवाद काफी पुराना है। उनकी निजी भूमिधरी भूमि पर जबरन रास्ता बनाने के प्रयास को लेकर पहले भी कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है, जिसकी चार्जशीट न्यायालय में पेश की जा चुकी है। तहसील स्तर की पूर्व जांच आख्या में भी इस स्थान पर किसी सार्वजनिक रास्ते का अस्तित्व नहीं पाया गया था। इसके बावजूद विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिलाधिकारी को एक माह के भीतर CH-45 नक्शे के अनुसार सीमांकन कराने के लिए तीन बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन राजस्व टीम ने विवादित स्थल की पैमाइश करना जरूरी नहीं समझा। इस बीच विपक्षी पक्ष ने वहाँ निर्माण की तैयारी शुरू कर दी, जिससे विवाद और बढ़ गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि मौके पर CH-45 नक्शा होने के बावजूद राजस्व विभाग के अधिकारी सीमा स्पष्ट करने के बजाय मामले को टाल रहे हैं और पुराने अभिलेख मंगाकर पीडब्ल्यूडी विभाग के दस्तावेजों से मिलान की बात कर रहे हैं। जबकि फील्ड बुक में गाटा संख्या 245 का फ्रंट 45 लठा और CH-45 नक्शे में 46 लठा स्पष्ट रूप से दर्ज है। शिकायतकर्ता ने संबंधित कानूनगो के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है, जिसमें उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर राजस्व टीम को मौके पर भेजा जाए और CH-45 नक्शे के आधार पर निष्पक्ष सीमांकन कराकर इस विवाद का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    1
    उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला अंतर्गत चायल तहसील के मोहम्मदपुर असवा गाँव में गाटा संख्या 245 और 244/1000 के बीच भूमि विवाद के चलते भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। विवादित भूमि पर निर्माण सामग्री गिरते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे टकराव की स्थिति बन गई। हालांकि, सूचना मिलते ही भरवारी चौकी और यूपी-112 पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को समझाया और स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन साथ ही विवाद का स्थायी समाधान न करने के लिए राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

शिकायतकर्ता शशिकान्त तिवारी के अनुसार, यह भूमि विवाद काफी पुराना है। उनकी निजी भूमिधरी भूमि पर जबरन रास्ता बनाने के प्रयास को लेकर पहले भी कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है, जिसकी चार्जशीट न्यायालय में पेश की जा चुकी है। तहसील स्तर की पूर्व जांच आख्या में भी इस स्थान पर किसी सार्वजनिक रास्ते का अस्तित्व नहीं पाया गया था। इसके बावजूद विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिलाधिकारी को एक माह के भीतर CH-45 नक्शे के अनुसार सीमांकन कराने के लिए तीन बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन राजस्व टीम ने विवादित स्थल की पैमाइश करना जरूरी नहीं समझा। इस बीच विपक्षी पक्ष ने वहाँ निर्माण की तैयारी शुरू कर दी, जिससे विवाद और बढ़ गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि मौके पर CH-45 नक्शा होने के बावजूद राजस्व विभाग के अधिकारी सीमा स्पष्ट करने के बजाय मामले को टाल रहे हैं और पुराने अभिलेख मंगाकर पीडब्ल्यूडी विभाग के दस्तावेजों से मिलान की बात कर रहे हैं। जबकि फील्ड बुक में गाटा संख्या 245 का फ्रंट 45 लठा और CH-45 नक्शे में 46 लठा स्पष्ट रूप से दर्ज है। शिकायतकर्ता ने संबंधित कानूनगो के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है, जिसमें उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर राजस्व टीम को मौके पर भेजा जाए और CH-45 नक्शे के आधार पर निष्पक्ष सीमांकन कराकर इस विवाद का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी है।
    1
    कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी है।
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर, यशोदा नगर में अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे दो भाइयों पर कथित रूप से देवर और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों पर भी आरोपियों ने हमला किया, जिससे कुल 5 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के समय हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य वस्तुओं से हमला किया। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, तो हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना को 2 दिन बीत जाने के बावजूद नौबस्ता पुलिस ने अभी तक उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पीड़ितों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर, यशोदा नगर में अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे दो भाइयों पर कथित रूप से देवर और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों पर भी आरोपियों ने हमला किया, जिससे कुल 5 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के समय हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य वस्तुओं से हमला किया। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, तो हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना को 2 दिन बीत जाने के बावजूद नौबस्ता पुलिस ने अभी तक उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पीड़ितों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.