Shuru
Apke Nagar Ki App…
अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़
बलदाऊ टीवी न्यूज
अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के राज में क्या सिर्फ एकतरफा कानून चल रहा है? एक तरफ आगरा में सड़क के गड्ढे दिखाने वाले आम नागरिक रफीक को अमर्यादित भाषा के बहाने तुरंत जेल में ठूंस दिया जाता है, तो दूसरी तरफ गोरखपुर में चंदा चोरी पर पोस्टर लगाने वाले सपा नेता उपेन्द्र दत्त शुक्ल को गिरफ्तार कर लिया जाता है।1
- अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़ अत्री कुमार यादव मंडल प्रभारी चित्रकूट बलदाऊ टीवी न्यूज़2
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अश्लील एवं बाल यौन शोषण (सीएसएएम) से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस ने सुमेरपुर कस्बे के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 13 निवासी आमिर खान के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायतों और एनसीएमईसी से प्राप्त सूचना के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपी के मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिलाओं और नाबालिग बच्चियों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो का प्रचार-प्रसार करने की बात कबूल कर ली है। इस मामले को लेकर साइबर क्राइम थाना हमीरपुर में आईटी एक्ट की धारा 67बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 15 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी आमिर खान के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।1
- हमीरपुर के कुरारा थाना इलाके में मौरंग कारोबारी से 3.30 लाख रुपये की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने कारोबारी की कार को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मौरंग कारोबारी की कनपटी पर तमंचा लगाकर 3.30 लाख रुपये लूट लिए। इस लूट की घटना का विरोध करने पर लुटेरों ने मौरंग कारोबारी के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मौरंग कारोबारी ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।3
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला अंतर्गत चायल तहसील के मोहम्मदपुर असवा गाँव में गाटा संख्या 245 और 244/1000 के बीच भूमि विवाद के चलते भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। विवादित भूमि पर निर्माण सामग्री गिरते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे टकराव की स्थिति बन गई। हालांकि, सूचना मिलते ही भरवारी चौकी और यूपी-112 पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को समझाया और स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन साथ ही विवाद का स्थायी समाधान न करने के लिए राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता शशिकान्त तिवारी के अनुसार, यह भूमि विवाद काफी पुराना है। उनकी निजी भूमिधरी भूमि पर जबरन रास्ता बनाने के प्रयास को लेकर पहले भी कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है, जिसकी चार्जशीट न्यायालय में पेश की जा चुकी है। तहसील स्तर की पूर्व जांच आख्या में भी इस स्थान पर किसी सार्वजनिक रास्ते का अस्तित्व नहीं पाया गया था। इसके बावजूद विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिलाधिकारी को एक माह के भीतर CH-45 नक्शे के अनुसार सीमांकन कराने के लिए तीन बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन राजस्व टीम ने विवादित स्थल की पैमाइश करना जरूरी नहीं समझा। इस बीच विपक्षी पक्ष ने वहाँ निर्माण की तैयारी शुरू कर दी, जिससे विवाद और बढ़ गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि मौके पर CH-45 नक्शा होने के बावजूद राजस्व विभाग के अधिकारी सीमा स्पष्ट करने के बजाय मामले को टाल रहे हैं और पुराने अभिलेख मंगाकर पीडब्ल्यूडी विभाग के दस्तावेजों से मिलान की बात कर रहे हैं। जबकि फील्ड बुक में गाटा संख्या 245 का फ्रंट 45 लठा और CH-45 नक्शे में 46 लठा स्पष्ट रूप से दर्ज है। शिकायतकर्ता ने संबंधित कानूनगो के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है, जिसमें उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर राजस्व टीम को मौके पर भेजा जाए और CH-45 नक्शे के आधार पर निष्पक्ष सीमांकन कराकर इस विवाद का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी है।1
- कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर, यशोदा नगर में अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे दो भाइयों पर कथित रूप से देवर और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों पर भी आरोपियों ने हमला किया, जिससे कुल 5 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के समय हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य वस्तुओं से हमला किया। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, तो हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना को 2 दिन बीत जाने के बावजूद नौबस्ता पुलिस ने अभी तक उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पीड़ितों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1